डंपर के रौंदने से महिला की हुई मौत, घर में छाया मातम घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा छोटा कंजासा के फूलकली नाम की महिला(55) को डमफर के रौंदने से मौत हो गई। यह घटना सुबह पांच सवा पांच बजे की बताई जा रही है। जब महिला सुबह बैटरी वाली गाडी पर बैठकर सब्जी बेचने के लिए गऊघाट जा रही थी तभी बीटा चौराहे से थोड़ी दूरी पर दूसरी तरफ से मिट्टी लादे हुए तेज रफ्तार से आ रहे एक डैंफर ने बैटरी वाली गाडी पर टक्कर मार दिया जिससे कुछ अन्य महिलाएं दुसरी तरफ गिर गई और फूलकली रोड के तरफ गिर जाने से डंफर के चपेट में आ गई। तेज रफ्तार डंफर रौंदते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस वाले आए और बॉडी को घूरपुर थाने ले जाकर पंचनामा करके पोस्ट मार्टम के लिए चील घर भेज दिया । मौके पर डंफर को भी पकड़कर घूरपुर थाने में खड़ी कर दिया गया है। यह महीला बहुत गरीब थी सब्जी बेचकर अपना गुजर बसर करती थी। पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। अमरचंद इनका बेटा है और आज मां के हाथ से साया उठ जानें से अनाथ हो गए।
डंपर के रौंदने से महिला की हुई मौत, घर में छाया मातम घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा छोटा कंजासा के फूलकली नाम की महिला(55) को डमफर के रौंदने से मौत हो गई। यह घटना सुबह पांच सवा पांच बजे की बताई जा रही है। जब महिला सुबह बैटरी वाली गाडी पर बैठकर सब्जी बेचने के लिए गऊघाट जा रही थी तभी बीटा चौराहे से थोड़ी दूरी पर दूसरी तरफ से मिट्टी लादे हुए तेज रफ्तार से आ रहे एक डैंफर ने बैटरी वाली गाडी पर टक्कर मार दिया जिससे कुछ अन्य महिलाएं दुसरी तरफ गिर गई और फूलकली रोड
के तरफ गिर जाने से डंफर के चपेट में आ गई। तेज रफ्तार डंफर रौंदते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस वाले आए और बॉडी को घूरपुर थाने ले जाकर पंचनामा करके पोस्ट मार्टम के लिए चील घर भेज दिया । मौके पर डंफर को भी पकड़कर घूरपुर थाने में खड़ी कर दिया गया है। यह महीला बहुत गरीब थी सब्जी बेचकर अपना गुजर बसर करती थी। पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। अमरचंद इनका बेटा है और आज मां के हाथ से साया उठ जानें से अनाथ हो गए।
- मेजा। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, जोड़ों व बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेजा में मरीजों की संख्या बढ़कर 295 तक पहुंच गई। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर के नेतृत्व में डॉ. बबलू सोनकर, डॉ. तनुज शुक्ला, डॉ. सास्वत सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। इलाज कराने पहुंची सिंहपुर गांव की नेहा सिंह व चपरतला की सीमा ने बताया कि कई दिनों से सर्दी-जुकाम से परेशान हैं। वहीं कुर्की कला निवासी रमेश कुमार ने बताया कि तीन दिनों से खांसी और बुखार बना हुआ है। मेजा खास की नाजिया ने जोड़ों में लगातार दर्द की शिकायत की। बसहरा गांव से आई गीता देवी पत्नी राम निरंजन ने बताया कि दो दिन पहले ठंड लगने के बाद से लगातार बुखार और मिचली हो रही है। मरीजों का परीक्षण कर रहे चिकित्सक डॉ. बबलू सोनकर और डॉ. तनुज शुक्ला ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण इस समय बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े अवश्य पहनें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।2
- yah hamara Vikas1
- मिर्ज़ापुर जनपद की पावन विंध्याचल धरती पर आज देशभक्ति और सम्मान से भरा वातावरण देखने को मिला। कोलाही ग्राम सभा निवासी भारतीय सेना के वीर जवान संतोष विश्वकर्मा, पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा, 24 वर्षों तक निष्ठा, अनुशासन और साहस के साथ मातृभूमि की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर आज अपने पैतृक गांव कोलाही आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों ने अपने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ मांडा रेलवे स्टेशन पहुंच कर भव्य स्वागत एवम माल्यार्पण अभिनंदन किए। उनके आगमन पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। सेवानिवृत्त जवान संतोष विश्वकर्मा कल महाराष्ट्र के अहमदनगर से सेना की सेवा पूर्ण कर अपने गांव के लिए रवाना हुए थे। प्रयागराज जनपद के मांडा रोड रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन परिसर “भारत माता की जय” और “वीर जवान की जय” जैसे नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर उनके पिता उमाशंकर विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव, पूर्व बीडीसी विनय कुमार सरोज, रामनारायन विश्वकर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा, सुनील कुमार विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, राजेश तिवारी बिंद सहित कोलाही ग्राम सभा एवं आसपास के गांवों के सैकड़ों सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण कर, मिठाइयां खिलाकर और पुष्पवर्षा कर वीर जवान का भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने पर पारंपरिक ढंग से उनका अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि संतोष विश्वकर्मा ने देश की सीमाओं पर रहकर जिस साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ सेवा की है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। 24 वर्षों तक सेना में रहकर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मिर्ज़ापुर जनपद का नाम रोशन किया है। स्वागत समारोह के दौरान लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे वीर सपूत ही देश की असली पहचान हैं, जिनके त्याग और बलिदान से देश सुरक्षित है। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों और नारों के साथ समारोह का समापन हुआ।1
- एलमुनियम मेल्टिंग और भारतीय जीवन बीमा के साथ कार्यकरते हुए5
- भदोही जनपद में मौसम फिर बदला बूंदा बादी के साथ ठंड बढ़ी1
- तमिलनाडु में काम के दौरान छत से गिरकर जान गंवाने वाले झारखंड निवासी अरविंद सिंह के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जिस स्थान पर अरविंद काम कर रहा था, वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। हादसे के बाद भी कंपनी की ओर से तत्काल उचित इलाज की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई और गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जाए वहीं, स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया1
- घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव के पास आज मंगलवार शाम करीब 08:00 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो चार पहिया वाहन आपस में आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा यातायात सुचारु कराया गया और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- sabhi hamare gaon ka Vikas hua road hai1
- वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की इंस्टाग्राम पर राजू भाई के नाम से इंस्टाग्राम आईडी है रील में उसने सोने के भाव को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है युवक ने एक वीडियो में बताया कि वह मिर्जापुर का ही रहने वाला है2