logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ी बीमारियां, सीएचसी मेजा में उमड़े मरीज मेजा। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, जोड़ों व बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेजा में मरीजों की संख्या बढ़कर 295 तक पहुंच गई। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर के नेतृत्व में डॉ. बबलू सोनकर, डॉ. तनुज शुक्ला, डॉ. सास्वत सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। इलाज कराने पहुंची सिंहपुर गांव की नेहा सिंह व चपरतला की सीमा ने बताया कि कई दिनों से सर्दी-जुकाम से परेशान हैं। वहीं कुर्की कला निवासी रमेश कुमार ने बताया कि तीन दिनों से खांसी और बुखार बना हुआ है। मेजा खास की नाजिया ने जोड़ों में लगातार दर्द की शिकायत की। बसहरा गांव से आई गीता देवी पत्नी राम निरंजन ने बताया कि दो दिन पहले ठंड लगने के बाद से लगातार बुखार और मिचली हो रही है। मरीजों का परीक्षण कर रहे चिकित्सक डॉ. बबलू सोनकर और डॉ. तनुज शुक्ला ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण इस समय बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े अवश्य पहनें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

2 hrs ago
user_राजेश कुमार
राजेश कुमार
रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ी बीमारियां, सीएचसी मेजा में उमड़े मरीज मेजा। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, जोड़ों व बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेजा में मरीजों की संख्या बढ़कर 295 तक पहुंच गई। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर के नेतृत्व में डॉ. बबलू सोनकर, डॉ. तनुज शुक्ला, डॉ. सास्वत सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। इलाज कराने पहुंची सिंहपुर गांव की नेहा सिंह

69ad8f61-6bb1-42e5-a30b-a8d34c921993

व चपरतला की सीमा ने बताया कि कई दिनों से सर्दी-जुकाम से परेशान हैं। वहीं कुर्की कला निवासी रमेश कुमार ने बताया कि तीन दिनों से खांसी और बुखार बना हुआ है। मेजा खास की नाजिया ने जोड़ों में लगातार दर्द की शिकायत की। बसहरा गांव से आई गीता देवी पत्नी राम निरंजन ने बताया कि दो दिन पहले ठंड लगने के बाद से लगातार बुखार और मिचली हो रही है। मरीजों का परीक्षण कर रहे चिकित्सक डॉ. बबलू सोनकर और डॉ. तनुज शुक्ला ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण इस समय बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े अवश्य पहनें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेजा, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बुधवार को मेजा रोड बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। सपा विधायक संदीप पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को रोककर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मिर्जापुर से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मेजा विधायक संदीप पटेल के साथ पार्टी कार्यकर्ता मेजा रोड बाजार में एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और नारेबाजी कर पार्टी के प्रति उत्साह का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम के चलते कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही। इस दौरान विजयराज यादव रंगलाल यादव, वीरेंद्र पटेल, जगदीश यादव, नितेश तिवारी, रंग बहादुर यादव, राम निरंजन विश्वकर्मा ,कमला पटेल,मौलाना अब्दुल कलाम, अमन कुमार, मनमोहन सिंह, मंगला प्रसाद पाल, सूरज यादव,सूरज सिंह यादव,रक्षा मंत्री यादव, प्रेमचंद यादव अमन कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
    1
    मेजा, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बुधवार को मेजा रोड बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। सपा विधायक संदीप पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को रोककर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मिर्जापुर से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मेजा विधायक संदीप पटेल के साथ पार्टी कार्यकर्ता मेजा रोड बाजार में एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और नारेबाजी कर पार्टी के प्रति उत्साह का प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम के चलते कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही।
इस दौरान विजयराज यादव रंगलाल यादव, वीरेंद्र पटेल, जगदीश यादव, नितेश तिवारी, रंग बहादुर यादव, राम निरंजन विश्वकर्मा ,कमला पटेल,मौलाना अब्दुल कलाम, अमन कुमार, मनमोहन सिंह, मंगला प्रसाद पाल, सूरज यादव,सूरज सिंह यादव,रक्षा मंत्री यादव, प्रेमचंद यादव अमन कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • प्रयागराज (मेजा): बड़ी लोहारी में नाले की सफाई के दौरान सफाई कर्मियों का आपस में की बहस प्रयागराज जनपद के मेजा तहसील अंतर्गत बड़ी लोहारी ग्राम पंचायत के श्याम धर द्वारा की गई शिकायत पर संबंधित अधिकारी को मिली शिकायत के बाद नाले की सफाई के लिए सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे। नाले की लंबे समय से सफाई न होने के कारण गांव में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी, जिसको लेकर ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद सफाई कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन सफाई के दौरान सफाई कर्मियों के बीच आपसी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि काम को लेकर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने और आपसी देखा-देखी के कारण आपसी बहस की। कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति भी बन गई, हालांकि बाद में मामला शांत करा लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सफाई कार्य समय पर और जिम्मेदारी से किया जाता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। वहीं, लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सफाई कार्य की नियमित निगरानी की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था न हो। फिलहाल नाले की सफाई का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।
    1
    प्रयागराज (मेजा): बड़ी लोहारी में नाले की सफाई के दौरान सफाई कर्मियों का आपस में की बहस 
प्रयागराज जनपद के मेजा तहसील अंतर्गत बड़ी लोहारी ग्राम पंचायत के श्याम धर द्वारा की गई शिकायत पर संबंधित अधिकारी को मिली शिकायत के बाद नाले की सफाई के लिए सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे। नाले की लंबे समय से सफाई न होने के कारण गांव में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी, जिसको लेकर ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के बाद सफाई कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन सफाई के दौरान सफाई कर्मियों के बीच आपसी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि काम को लेकर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने और आपसी देखा-देखी के कारण आपसी बहस की। कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति भी बन गई, हालांकि बाद में मामला शांत करा लिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि सफाई कार्य समय पर और जिम्मेदारी से किया जाता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। वहीं, लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सफाई कार्य की नियमित निगरानी की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था न हो।
फिलहाल नाले की सफाई का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।
    user_Akhilesh Yadav Patrakaar Allah
    Akhilesh Yadav Patrakaar Allah
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • hamare Desh ka hariyali gaon
    1
    hamare Desh ka hariyali gaon
    user_Sanjay nishad
    Sanjay nishad
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • यमुनानगर क्षेत्र अंतर्गत बारा विधानसभा से विधायक डॉ. वाचस्पति ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गौहनिया में आयोजित जन्मोत्सव सम्मान समारोह एवं प्रेसवार्ता के दौरान आगामी चुनावों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर उन्होंने न केवल आने वाले चुनाव को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट की, बल्कि अपने अब तक के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत की। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में बारा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य कराए गए हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता को मिला है। डॉ. वाचस्पति ने बताया कि विधायक निधि के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में कुल दो सौ पचास मार्गों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराया गया। इसके अतिरिक्त पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत बासठ मार्गों पर निर्माण कार्य संपन्न कराया गया। त्वरित योजना के माध्यम से सात मार्गों का निर्माण कराया गया, जबकि राज्यांश योजना के तहत चार मार्गों पर कार्य कराए गए। उन्होंने आगे बताया कि नगर पंचायत के परियोजना प्रबंधक के माध्यम से नौ मार्गों का निर्माण कराया गया। वहीं वर्ष दो हजार बाईस से लेकर दो हजार छब्बीस तक चलाए गए विशेष मरम्मत एवं गड्ढा-मुक्त अभियान के अंतर्गत तीन सौ पचानवे मार्गों की मरम्मत कर उन्हें गड्ढा-मुक्त किया गया। इसके अलावा मंडी समिति के माध्यम से भी दस मार्गों का निर्माण कराया गया है। प्रेसवार्ता में विधायक ने बताया कि क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर एक सौ नौ सोलर लाइटें स्थापित की गईं। साथ ही प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरानवे हाई मास्ट लाइटें लगाई गईं, जिससे रात्रिकालीन आवागमन में लोगों को सुविधा मिली। जनसुविधाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में सत्तावन वाटर कूलर स्थापित कराए गए हैं, जिससे राहगीरों, मरीजों और आम नागरिकों को राहत मिली है। स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित एवं आर्थिक रूप से कमजोर तीन सौ उनहत्तर व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस मद में कुल सात करोड़ चौदह लाख निन्यानवे हजार पाँच सौ बासठ रुपये की धनराशि संबंधित जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई गई। प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा को अपना धर्म समझा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आने वाले चुनाव में यदि जनता चाहेगी और पुनः एक बार सेवा करने का अवसर देगी, तो वे पहले से भी अधिक ऊर्जा, प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ बारा विधानसभा के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास जनता पर है और जनता ही उनका भविष्य तय करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक कराए गए विकास कार्य स्वयं उनकी कार्यशैली का प्रमाण हैं और आगे भी विकास की यह श्रृंखला लगातार जारी रहेगी। उक्त बातें विधायक डॉ वाचस्पति ने समाजसेवी अर्पित जायसवाल के द्वारा आयोजित उनके भांजे के जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह में प्रेसवार्ता के माध्यम से कही, मौके पर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद श्यामू, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, नितेश निषाद, भाई लाल जायसवाल, अमन पांडेय, सुनील जायसवाल, इंद्रजीत पासी, स्थानीय लोग एवं मीडिया के दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    2
    यमुनानगर क्षेत्र अंतर्गत बारा विधानसभा से विधायक डॉ. वाचस्पति ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गौहनिया में आयोजित जन्मोत्सव सम्मान समारोह एवं प्रेसवार्ता के दौरान आगामी चुनावों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर उन्होंने न केवल आने वाले चुनाव को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट की, बल्कि अपने अब तक के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत की। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में बारा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य कराए गए हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता को मिला है। डॉ. वाचस्पति ने बताया कि विधायक निधि के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में कुल दो सौ पचास मार्गों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराया गया। इसके अतिरिक्त पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत बासठ मार्गों पर निर्माण कार्य संपन्न कराया गया। त्वरित योजना के माध्यम से सात मार्गों का निर्माण कराया गया, जबकि राज्यांश योजना के तहत चार मार्गों पर कार्य कराए गए।
उन्होंने आगे बताया कि नगर पंचायत के परियोजना प्रबंधक के माध्यम से नौ मार्गों का निर्माण कराया गया। वहीं वर्ष दो हजार बाईस से लेकर दो हजार छब्बीस तक चलाए गए विशेष मरम्मत एवं गड्ढा-मुक्त अभियान के अंतर्गत तीन सौ पचानवे मार्गों की मरम्मत कर उन्हें गड्ढा-मुक्त किया गया। इसके अलावा मंडी समिति के माध्यम से भी दस मार्गों का निर्माण कराया गया है। प्रेसवार्ता में विधायक ने बताया कि क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर एक सौ नौ सोलर लाइटें स्थापित की गईं। साथ ही प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरानवे हाई मास्ट लाइटें लगाई गईं, जिससे रात्रिकालीन आवागमन में लोगों को सुविधा मिली। जनसुविधाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में सत्तावन वाटर कूलर स्थापित कराए गए हैं, जिससे राहगीरों, मरीजों और आम नागरिकों को राहत मिली है। स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित एवं आर्थिक रूप से कमजोर तीन सौ उनहत्तर व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस मद में कुल सात करोड़ चौदह लाख निन्यानवे हजार पाँच सौ बासठ रुपये की धनराशि संबंधित जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई गई। प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा को अपना धर्म समझा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आने वाले चुनाव में यदि जनता चाहेगी और पुनः एक बार सेवा करने का अवसर देगी, तो वे पहले से भी अधिक ऊर्जा, प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ बारा विधानसभा के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास जनता पर है और जनता ही उनका भविष्य तय करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक कराए गए विकास कार्य स्वयं उनकी कार्यशैली का प्रमाण हैं और आगे भी विकास की यह श्रृंखला लगातार जारी रहेगी। उक्त बातें विधायक डॉ वाचस्पति ने समाजसेवी अर्पित जायसवाल के द्वारा आयोजित उनके भांजे के जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह में प्रेसवार्ता के माध्यम से कही, मौके पर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद श्यामू, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, नितेश निषाद, भाई लाल जायसवाल, अमन पांडेय, सुनील जायसवाल, इंद्रजीत पासी, स्थानीय लोग एवं मीडिया के दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • मैं यूपी उत्तर प्रदेश प्रयागराज जिले से हूं मैं मुंबई महाराष्ट्र में जॉब करता था तो मेरा दो महीने से पेमेंट नहीं दिए हैं और ऊपर से मांग रहा हूं तो गाली गलौज और मार पीट करने के लिए धमकी दिया जा रहा है सेठ का नाम है सुनील जगताप उनका मोबाइल नंबर 8850784663 और मेरा मोबाइल नंबर 9130363447 मेरे जितने भाई बहन इस वीडियो को देख रहे हैं ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए ताकि यह इंसान और किसी गरीब के साथ ऐसा गलत व्यवहार ना कर सके
    1
    मैं यूपी उत्तर प्रदेश प्रयागराज जिले से हूं मैं मुंबई महाराष्ट्र में जॉब करता था तो मेरा दो महीने से पेमेंट नहीं दिए हैं और ऊपर से मांग रहा हूं तो गाली गलौज और मार पीट करने के लिए धमकी दिया जा रहा है सेठ का नाम है सुनील जगताप उनका मोबाइल नंबर 8850784663 और मेरा मोबाइल नंबर 9130363447 मेरे जितने भाई बहन इस वीडियो को देख रहे हैं ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए ताकि यह इंसान और किसी गरीब के साथ ऐसा गलत व्यवहार ना कर सके
    user_Gauri shankar nishad
    Gauri shankar nishad
    Farmer लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *थाना को0देहात पर जिम जिहाद व धर्मांतरण के पूर्व में पंजीकृत 02 अलग-अलग अभियोगों से सम्बन्धित 08वां अभियुक्त गिरफ्तार* मीरजापुर | पूर्व में थाना को0देहात पर धर्मांतरण से सम्बन्धित पंजीकृत दो अभियोगों में अबतक 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन/नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में को0देहात पुलिस टीम द्वारा धर्मांतरण के अभियोग से सम्बन्धित 08वां अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान पुत्र अजीजुर्रहमान निवासी भूदेव की गली भटवा के पोखरी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान उपरोक्त इस प्रकरण से सम्बन्धित अभियुक्तों के अनवरत सम्पर्क में था तथा संगठित रूप से अभियुक्तों के साथ मिलकर हिन्दू लड़कियों को वशीभूत करके धर्मातरण कराने का कार्य करता था । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023 में थाना लोहता जनपद वाराणसी में एक हिन्दू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम लड़के से निकाह कराया था । जिसके सम्बन्ध में थाना लोहता जनपद वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत है ।
    1
    *थाना को0देहात पर जिम जिहाद व धर्मांतरण के पूर्व में पंजीकृत 02 अलग-अलग अभियोगों से सम्बन्धित 08वां अभियुक्त गिरफ्तार*
मीरजापुर |	 पूर्व में थाना को0देहात पर धर्मांतरण से सम्बन्धित पंजीकृत दो अभियोगों में अबतक 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन/नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में को0देहात पुलिस टीम द्वारा धर्मांतरण के अभियोग से सम्बन्धित 08वां अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान पुत्र अजीजुर्रहमान निवासी भूदेव की गली भटवा के पोखरी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान उपरोक्त इस प्रकरण से सम्बन्धित अभियुक्तों के अनवरत सम्पर्क में था तथा संगठित रूप से अभियुक्तों के साथ मिलकर हिन्दू लड़कियों को वशीभूत करके धर्मातरण कराने का कार्य करता था । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023 में थाना लोहता जनपद वाराणसी में एक हिन्दू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम लड़के से निकाह कराया था । जिसके सम्बन्ध में थाना लोहता जनपद वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत है ।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Journalist Mirzapur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: दीनदयाल सिंह मेजा, प्रयागराज। कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्मृतिशेष डॉ. शिवानंद दुबे की स्मृति में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम विकासखंड उरूवा अंतर्गत सोरांव गांव के रेलवे स्टेशन मोहल्ले में संपन्न हुआ, जहां सैकड़ों गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई गई। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह रहे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। स्मृतिशेष डॉ. शिवानंद दुबे के नाम से आयोजित यह कार्यक्रम उनके सेवा भाव और मानवीय मूल्यों को जीवित रखने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मेजा व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण एक सराहनीय पहल है, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिलती है। वहीं शिक्षक नेता मनीष तिवारी ने कहा कि डॉ. शिवानंद दुबे का जीवन समाजसेवा के लिए प्रेरणास्रोत रहा है और उनकी स्मृति में किया गया यह आयोजन अनुकरणीय है। कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार सुशील कुमार उर्फ राजू दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मंच का संचालन प्रधान गडेवरा अनिल शुक्ला ने किया। आयोजन के दौरान स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान स्मृतिशेष डॉ. शिवानंद दुबे के छोटे बेटे पंकज द्विवेदी ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की सेवा को प्राथमिकता दी। जरूरतमंदों की मदद ही उनके लिए सच्ची मानवता थी और उनकी स्मृति में किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मौजूद रहे नाती लव द्विवेदी ने कहा कि उनके नाना का जीवन सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक रहा है। उनकी स्मृति में हो रहे ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को समाजसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक राजू द्विवेदी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पप्पू तिवारी,राजन मिश्रा, डॉक्टर एसके विश्वास, रामसिंह, शिवेंद्र दुबे, जयदीप शुक्ला, उमेश द्विवेदी, शिवेश द्विवेदी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
    2
    समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: दीनदयाल सिंह 
मेजा, प्रयागराज।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्मृतिशेष डॉ. शिवानंद दुबे की स्मृति में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम विकासखंड उरूवा अंतर्गत सोरांव गांव के रेलवे स्टेशन मोहल्ले में संपन्न हुआ, जहां सैकड़ों गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई गई।
कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह रहे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। स्मृतिशेष डॉ. शिवानंद दुबे के नाम से आयोजित यह कार्यक्रम उनके सेवा भाव और मानवीय मूल्यों को जीवित रखने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मेजा व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण एक सराहनीय पहल है, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिलती है। वहीं शिक्षक नेता मनीष तिवारी ने कहा कि डॉ. शिवानंद दुबे का जीवन समाजसेवा के लिए प्रेरणास्रोत रहा है और उनकी स्मृति में किया गया यह आयोजन अनुकरणीय है।
कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार सुशील कुमार उर्फ राजू दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मंच का संचालन प्रधान गडेवरा अनिल शुक्ला ने किया। आयोजन के दौरान स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान स्मृतिशेष डॉ. शिवानंद दुबे के छोटे बेटे पंकज द्विवेदी ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की सेवा को प्राथमिकता दी। जरूरतमंदों की मदद ही उनके लिए सच्ची मानवता थी और उनकी स्मृति में किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद रहे नाती लव द्विवेदी ने कहा कि उनके नाना का जीवन सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक रहा है। उनकी स्मृति में हो रहे ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को समाजसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक राजू द्विवेदी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान 
पप्पू तिवारी,राजन मिश्रा, डॉक्टर एसके विश्वास, रामसिंह, शिवेंद्र दुबे, जयदीप शुक्ला, उमेश द्विवेदी, शिवेश द्विवेदी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.