ग्रामीण के शिकायत पर नाले की सफाई करने पहुचे सफाई कर्मचारी प्रयागराज (मेजा): बड़ी लोहारी में नाले की सफाई के दौरान सफाई कर्मियों का आपस में की बहस प्रयागराज जनपद के मेजा तहसील अंतर्गत बड़ी लोहारी ग्राम पंचायत के श्याम धर द्वारा की गई शिकायत पर संबंधित अधिकारी को मिली शिकायत के बाद नाले की सफाई के लिए सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे। नाले की लंबे समय से सफाई न होने के कारण गांव में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी, जिसको लेकर ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद सफाई कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन सफाई के दौरान सफाई कर्मियों के बीच आपसी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि काम को लेकर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने और आपसी देखा-देखी के कारण आपसी बहस की। कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति भी बन गई, हालांकि बाद में मामला शांत करा लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सफाई कार्य समय पर और जिम्मेदारी से किया जाता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। वहीं, लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सफाई कार्य की नियमित निगरानी की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था न हो। फिलहाल नाले की सफाई का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।

- yah hamara Vikas1
- संगम नगरी प्रयागराज यमुना पार के दादूपुर स्थित करमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्राओं के द्वारा आज जो है कैंसर दिवस के मौके पर निकाली गई रैली को लेकर के लोगों को जागरुक करते हुए, करमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अंजनेय शुक्ला और बी एम एस,सी जी ओ श्रद्धा सिंह कैंसर दिवस के मौके पर क्या कुछ कहें, आइये सुनते हैं उन्हीं की ज़ुबानी।3
- मिर्जापुर पुलिस ने जिम धर्मांतरण मामले में मौलवी खलीलूल रहमान को गिरफ्तार किया है। यह आठवीं गिरफ्तारी है, इससे पहले 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रहमान पर आरोप है कि वह जादू, टोना, ताबीज से लोगों को प्रभावित कर धर्मांतरण करवाता था। इसके संबंध जिम ट्रेनर और जिम स्वामी से थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रहमान से पूछताछ की जाएगी।1
- मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। इस मौलवी की पहचान खलीलुर्रहमान के रूप में हुई है, जो हुसैनी मस्जिद में नमाज पढ़ाता था। वह जिम में ट्रेनरों को धर्मांतरण के लिए ट्रेनिंग देता था। इससे पहले, 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें मुख्य आरोपी इमरान भी शामिल है, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। अभी भी एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी जल्द ही हो सकती है2
- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1
- Post by 𝕯𝖍𝖊𝖊𝖗𝖊𝖓𝖉𝖗𝖆 𝕾𝖎𝖓𝖌𝖍1
- मेजा। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, जोड़ों व बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेजा में मरीजों की संख्या बढ़कर 295 तक पहुंच गई। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर के नेतृत्व में डॉ. बबलू सोनकर, डॉ. तनुज शुक्ला, डॉ. सास्वत सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। इलाज कराने पहुंची सिंहपुर गांव की नेहा सिंह व चपरतला की सीमा ने बताया कि कई दिनों से सर्दी-जुकाम से परेशान हैं। वहीं कुर्की कला निवासी रमेश कुमार ने बताया कि तीन दिनों से खांसी और बुखार बना हुआ है। मेजा खास की नाजिया ने जोड़ों में लगातार दर्द की शिकायत की। बसहरा गांव से आई गीता देवी पत्नी राम निरंजन ने बताया कि दो दिन पहले ठंड लगने के बाद से लगातार बुखार और मिचली हो रही है। मरीजों का परीक्षण कर रहे चिकित्सक डॉ. बबलू सोनकर और डॉ. तनुज शुक्ला ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण इस समय बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े अवश्य पहनें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।2
- sabhi hamare gaon ka Vikas hua road hai1
- घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव के पास आज मंगलवार शाम करीब 08:00 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो चार पहिया वाहन आपस में आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा यातायात सुचारु कराया गया और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।2