logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालाजी विहार कॉलोनी की वर्षों पुरानी सीवरेज एवं सड़क समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल उदयपुर, बालाजी विहार, एकलिंगपुरा कॉलोनी के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही सीवरेज, जलभराव एवं सड़क निर्माण की समस्या के समाधान हेतु आज क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह मीणा ने उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) आयुक्त को अनुशंसा पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई करने की अनुशंसा की। अनुशंसा पत्र में विधायक ने उल्लेख किया कि बरसात के दिनों में कॉलोनी में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आमजन के आवागमन, स्वच्छता तथा जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बालाजी विहार, एकलिंगपुरा कॉलोनी से उमरड़ा मुख्य मार्ग तक सीवरेज नाले का निर्माण तथा रेलवे पुल क्रमांक 204 (116/6) के नीचे नाला एवं सड़क निर्माण के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर बालाजी विहार कॉलोनी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक फूल सिंह मीणा से मुलाकात कर कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया तथा जनहित में त्वरित कार्रवाई की मांग की। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश एवं अनुशंसा प्रेषित की। कॉलोनीवासियों ने विधायक फूल सिंह मीणा का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि यूडीए द्वारा शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे हजारों क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

1 hr ago
user_Prakash nagda
Prakash nagda
Voice of people कुराबाद, उदयपुर, राजस्थान•
1 hr ago
70255e00-39ac-424e-871c-54e4acabcdad

बालाजी विहार कॉलोनी की वर्षों पुरानी सीवरेज एवं सड़क समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल उदयपुर, बालाजी विहार, एकलिंगपुरा कॉलोनी के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही सीवरेज, जलभराव एवं सड़क निर्माण की समस्या के समाधान हेतु आज क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह मीणा ने उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) आयुक्त को अनुशंसा पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई करने की अनुशंसा की। अनुशंसा पत्र में विधायक ने उल्लेख किया कि बरसात के दिनों में कॉलोनी में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आमजन के आवागमन, स्वच्छता तथा जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बालाजी विहार, एकलिंगपुरा कॉलोनी से उमरड़ा मुख्य मार्ग तक सीवरेज नाले का निर्माण तथा रेलवे पुल क्रमांक 204 (116/6) के नीचे नाला एवं सड़क निर्माण के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर बालाजी विहार कॉलोनी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक फूल सिंह मीणा से मुलाकात कर कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया तथा जनहित में त्वरित कार्रवाई की मांग की। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश एवं अनुशंसा प्रेषित की। कॉलोनीवासियों ने विधायक फूल सिंह मीणा का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि यूडीए द्वारा शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे हजारों क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

More news from Udaipur and nearby areas
  • एमबी में वार्ता सफल, ठेका कर्मियों को मिला भरोसा प्रदर्शन के बाद mb चिकित्सा लय के प्रधानाचार्य डॉक्टर राहुल जी जैन ने बात की एमबी में वार्ता सफल, ठेका कर्मियों को मिला भरोसा प्रदर्शन के बाद एमबी चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डॉ. राहुल जैन ने बताया कि ठेकेदार से वार्ता के बाद सहमति बनी है। प्रत्येक कार्मिक को हर माह 7 तारीख तक वेतन, समय पर पीएफ-ईएसआई तथा निर्धारित कार्य दिवस मिलेंगे। कार्मिकों और ठेकेदार के बीच संवाद कराकर अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएंगी।
    1
    एमबी में वार्ता सफल, ठेका कर्मियों को मिला भरोसा प्रदर्शन के बाद mb चिकित्सा लय के प्रधानाचार्य डॉक्टर राहुल जी जैन ने बात की


एमबी में वार्ता सफल, ठेका कर्मियों को मिला भरोसा 
प्रदर्शन के बाद एमबी चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डॉ. राहुल जैन ने बताया कि ठेकेदार से वार्ता के बाद सहमति बनी है। प्रत्येक कार्मिक को हर माह 7 तारीख तक वेतन, समय पर पीएफ-ईएसआई तथा निर्धारित कार्य दिवस मिलेंगे। कार्मिकों और ठेकेदार के बीच संवाद कराकर अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएंगी।
    user_कौशल आमेटा
    कौशल आमेटा
    Girwa, Udaipur•
    43 min ago
  • निगम को मिली 1500 बीघा जमीन प्रशासन ने ट्रस्फर की निगम शामिल पंचायत की जमीन उदयपुर लम्बे समय से पेरा फेरी संघर्ष समिति क्षेत्र में पट्टों के लिए संघर्षरत रहीं है। प्रशासन ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए। कुछ जमीनें निगम और पंचायतों को ट्रस्फर की अब स्थानीय निकाय आम जनता को पट्टे जारी कर सकेंगे। संघर्ष समिति की मांग है। जो जहां बसा हुआ है वहां से उसे हटाया नहीं जावे और अपने आशियाने का मौलिक अधिकार पट्टे के रूप में प्रदान करे
    1
    निगम को मिली 1500 बीघा जमीन प्रशासन ने ट्रस्फर की निगम शामिल पंचायत की जमीन 
उदयपुर लम्बे समय से पेरा फेरी संघर्ष समिति क्षेत्र में पट्टों के लिए संघर्षरत रहीं है। प्रशासन ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए। कुछ जमीनें निगम और पंचायतों को ट्रस्फर की अब स्थानीय निकाय आम जनता को पट्टे जारी कर सकेंगे। संघर्ष समिति की मांग है। जो जहां बसा हुआ है वहां से उसे हटाया नहीं जावे और अपने आशियाने का मौलिक अधिकार पट्टे के रूप में प्रदान करे
    user_विष्णु पटेल किसान नेता
    विष्णु पटेल किसान नेता
    Farmer गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
    59 min ago
  • ₹7,400 वेतन और 5 साल की संविदा भर्ती के विरोध में नाथद्वारा में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन नाथद्वारा। सफाईकर्मी भर्ती में ₹7,400 मासिक वेतन एवं 5 वर्ष की संविदा व्यवस्था के विरोध में वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों ने नाथद्वारा नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती शर्तों में बदलाव की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के दौर में ₹7,400 मासिक वेतन पर परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। साथ ही, 5 वर्ष तक संविदा पर नियुक्ति को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सफाईकर्मियों को सम्मानजनक वेतन, स्थायी रोजगार और भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    1
    ₹7,400 वेतन और 5 साल की संविदा भर्ती के विरोध में नाथद्वारा में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन


नाथद्वारा। सफाईकर्मी भर्ती में ₹7,400 मासिक वेतन एवं 5 वर्ष की संविदा व्यवस्था के विरोध में वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों ने नाथद्वारा नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती शर्तों में बदलाव की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के दौर में ₹7,400 मासिक वेतन पर परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। साथ ही, 5 वर्ष तक संविदा पर नियुक्ति को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सफाईकर्मियों को सम्मानजनक वेतन, स्थायी रोजगार और भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 8302083835
    1
    आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 8302083835
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Kapasan, Chittorgarh•
    17 hrs ago
  • एमबी अस्पताल में ठेका कर्मियों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन एमबी अस्पताल में ठेका कर्मियों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन दक्षिण भारत के सबसे बड़े महाराणा भूपाल चिकित्सालय में वर्षों से कार्यरत ठेका कार्मिकों ने हटाए जाने के आदेश और वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया तथा प्रशासनिक अधिकारी राहुल जैन के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया
    1
    एमबी अस्पताल में ठेका कर्मियों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन

एमबी अस्पताल में ठेका कर्मियों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन
दक्षिण भारत के सबसे बड़े महाराणा भूपाल चिकित्सालय में वर्षों से कार्यरत ठेका कार्मिकों ने हटाए जाने के आदेश और वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया तथा प्रशासनिक अधिकारी राहुल जैन के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया
    user_कौशल आमेटा
    कौशल आमेटा
    Girwa, Udaipur•
    52 min ago
  • मावली में दीवार तोड़कर दो ज्वेलरी शॉप में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन उदयपुर जिले के मावली कस्बे में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने दुकानों के पीछे स्थित खाली प्लॉट से दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी ले गए। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनका डीवीआर भी साथ उखाड़ ले गए। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कड़ा आक्रोश जताया है।
    1
    मावली में दीवार तोड़कर दो ज्वेलरी शॉप में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन
उदयपुर जिले के मावली कस्बे में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने दुकानों के पीछे स्थित खाली प्लॉट से दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी ले गए। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनका डीवीआर भी साथ उखाड़ ले गए। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कड़ा आक्रोश जताया है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.