logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

₹7,400 वेतन और 5 साल की संविदा भर्ती के विरोध में नाथद्वारा में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन नाथद्वारा। सफाईकर्मी भर्ती में ₹7,400 मासिक वेतन एवं 5 वर्ष की संविदा व्यवस्था के विरोध में वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों ने नाथद्वारा नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती शर्तों में बदलाव की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के दौर में ₹7,400 मासिक वेतन पर परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। साथ ही, 5 वर्ष तक संविदा पर नियुक्ति को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सफाईकर्मियों को सम्मानजनक वेतन, स्थायी रोजगार और भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

2 hrs ago
user_Lake City News Rajasthan
Lake City News Rajasthan
Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

₹7,400 वेतन और 5 साल की संविदा भर्ती के विरोध में नाथद्वारा में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन नाथद्वारा। सफाईकर्मी भर्ती में ₹7,400 मासिक वेतन एवं 5 वर्ष की संविदा व्यवस्था के विरोध में वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों ने नाथद्वारा नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती शर्तों में बदलाव की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के दौर में ₹7,400 मासिक वेतन पर परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। साथ ही, 5 वर्ष तक संविदा पर नियुक्ति को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सफाईकर्मियों को सम्मानजनक वेतन, स्थायी रोजगार और भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजसमंद की चर्चित चारभुजा पुतला दहन प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है राजसमंद के चर्चित चारभुजा पुतला दहन प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है। शिकायतकर्ता ने ही अपनी शिकायत पर दर्ज एफआईआर को लेकर सवाल खड़े करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बिना जानकारी के एफआईआर दर्ज कर दी गई और मामले में वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है, आपको बता दें कि राजसमंद जिले की चारभुजा तहसील कार्यालय के बाहर एक सप्ताह पूर्व कांग्रेस पार्टी द्वारा पेपर लीक प्रकरण और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की पूर्व सूचना प्रशासन को दी गई थी और पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन संपन्न हुआ। अब इस मामले में शिकायतकर्ता कोयला गांव के निवासी गुमान सिंह खरवड़ ने अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक को प्रार्थना पत्र देकर नया दावा किया है। उनका कहना है कि पुतले को सहारा देने के लिए नाली में पड़ा किसी पुराने संगीत कार्यक्रम का होर्डिंग इस्तेमाल किया गया था, जिसमें किसी देवी-देवता का चित्र नहीं था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीक की मदद से तस्वीर में देवी माता का चित्र जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, ताकि कांग्रेस पार्टी की छवि खराब की जा सके। प्रार्थी का यह भी कहना है कि उसके नाम से दर्ज एफआईआर में कई ऐसे तथ्य शामिल किए गए, जो उसने कभी नहीं बताए और उसकी जानकारी के बिना ही मामला दर्ज कर लिया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में फिलहाल कोई आगे की कार्रवाई नहीं करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अब इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    3
    राजसमंद की चर्चित चारभुजा पुतला दहन प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है
राजसमंद के चर्चित चारभुजा पुतला दहन प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है। शिकायतकर्ता ने ही अपनी शिकायत पर दर्ज एफआईआर को लेकर सवाल खड़े करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बिना जानकारी के एफआईआर दर्ज कर दी गई और मामले में वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है,
आपको बता दें कि
राजसमंद जिले की चारभुजा तहसील कार्यालय के बाहर एक सप्ताह पूर्व कांग्रेस पार्टी द्वारा पेपर लीक प्रकरण और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की पूर्व सूचना प्रशासन को दी गई थी और पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन संपन्न हुआ।
अब इस मामले में शिकायतकर्ता कोयला गांव के निवासी गुमान सिंह खरवड़ ने अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक को प्रार्थना पत्र देकर नया दावा किया है। उनका कहना है कि पुतले को सहारा देने के लिए नाली में पड़ा किसी पुराने संगीत कार्यक्रम का होर्डिंग इस्तेमाल किया गया था, जिसमें किसी देवी-देवता का चित्र नहीं था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीक की मदद से तस्वीर में देवी माता का चित्र जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, ताकि कांग्रेस पार्टी की छवि खराब की जा सके।
प्रार्थी का यह भी कहना है कि उसके नाम से दर्ज एफआईआर में कई ऐसे तथ्य शामिल किए गए, जो उसने कभी नहीं बताए और उसकी जानकारी के बिना ही मामला दर्ज कर लिया गया।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में फिलहाल कोई आगे की कार्रवाई नहीं करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अब इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Mithalal Gurjar
    Mithalal Gurjar
    Local News Reporter गढ़बोर, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • 400 साल पुरानी 'आषाढ़ी तोल' परंपरा का संकेत: इस बार सामान्य से अधिक बारिश और अच्छी पैदावार के आसार 400 साल पुरानी 'आषाढ़ी तोल' परंपरा का संकेत: इस बार सामान्य से अधिक बारिश और अच्छी पैदावार के आसार रेलमगरा। राजसमंद जिले के रेलमगरा उपखंड के गिलूण्ड कस्बे में करीब चार शताब्दियों से चली आ रही आस्था और लोकविश्वास से जुड़ी 'आषाढ़ी तोल' की अनूठी परंपरा का गुरुवार को विधिवत निर्वहन किया गया। लाल मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में विभिन्न कृषि उपज और अन्य वस्तुओं के पारंपरिक तोल के आधार पर इस वर्ष सामान्य से अधिक मानसूनी बारिश तथा बेहतर फसल उत्पादन का अनुमान व्यक्त किया गया। गुरु पूर्णिमा की संध्या आरती के बाद सोना तौलने वाले पारंपरिक तराजू से विभिन्न जिंसों का तोल कर उनकी पोटलियों को मिट्टी के कलश में रखकर मंदिर के गर्भगृह में सुरक्षित रखा गया। पूरी प्रक्रिया ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुई तथा गर्भगृह को सील कर दिया गया। अगले दिन सुबह गर्भगृह खोला गया और विशेष पूजा-अर्चना के बाद सभी पोटलियों का पुनः तोल किया गया। इसी तुलना के आधार पर वर्षभर के मौसम और कृषि उत्पादन का पारंपरिक आकलन किया जाता है। इस वर्ष के तोल में काबुली चना, आजवाइन, उड़द, जौ, सौंफ, कुल्थ, लाल मिर्च, पीली सरसों, ग्वार, मूंगफली और कपास के वजन में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसे इन फसलों के लिए शुभ संकेत माना गया। वहीं जीरा, तिल, देशी चना, बाजरा, अफीम, पोस्ता तथा विभिन्न किस्म के गेहूं का वजन समान रहने से इनकी स्थिति स्थिर रहने का अनुमान लगाया गया। दूसरी ओर देशी मूंगफली, चवला, सफेद मक्का, मोठ और सोयाबीन के वजन में कमी दर्ज होने से इनके उत्पादन पर असर की संभावना जताई गई। परंपरा के अनुसार पीली मिट्टी के वजन में वृद्धि को पुरुष जन्म एवं मृत्यु दर में बढ़ोतरी, जबकि काली मिट्टी के वजन में कमी को महिला जन्म एवं मृत्यु दर में कमी का संकेत माना गया। नमक का वजन समान रहने से सामाजिक सौहार्द और आपसी सामंजस्य गत वर्ष की तरह बने रहने का संकेत माना गया। ग्रामीणों का मानना है कि सदियों से चली आ रही यह परंपरा स्थानीय कृषि और मौसम संबंधी लोकज्ञान का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। इस बार अधिकांश प्रमुख जिंसों में बढ़ोतरी अथवा स्थिरता दर्ज होने से किसानों में अच्छी बारिश, भरपूर पैदावार और खुशहाल कृषि सीजन की उम्मीद जगी है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रतनलाल जाट, राधेश्याम सोनी, लक्ष्मीलाल गेलड़ा, प्रकाशचंद्र आंचलिया, नंदलाल लढ़ा, सोहनदास वैष्णव, गोपाल तंबोली, रामदास वैष्णव, जगदीशचंद्र व्यास, डालचंद जाट, नाथूलाल जाट, कैलाशचंद्र जाट, गोविंदलाल शर्मा, मिठुलाल जाट, रमेशचंद्र जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    400 साल पुरानी 'आषाढ़ी तोल' परंपरा का संकेत: इस बार सामान्य से अधिक बारिश और अच्छी पैदावार के आसार
400 साल पुरानी 'आषाढ़ी तोल' परंपरा का संकेत: इस बार सामान्य से अधिक बारिश और अच्छी पैदावार के आसार
रेलमगरा। राजसमंद जिले के रेलमगरा उपखंड के गिलूण्ड कस्बे में करीब चार शताब्दियों से चली आ रही आस्था और लोकविश्वास से जुड़ी 'आषाढ़ी तोल' की अनूठी परंपरा का गुरुवार को विधिवत निर्वहन किया गया। लाल मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में विभिन्न कृषि उपज और अन्य वस्तुओं के पारंपरिक तोल के आधार पर इस वर्ष सामान्य से अधिक मानसूनी बारिश तथा बेहतर फसल उत्पादन का अनुमान व्यक्त किया गया।
गुरु पूर्णिमा की संध्या आरती के बाद सोना तौलने वाले पारंपरिक तराजू से विभिन्न जिंसों का तोल कर उनकी पोटलियों को मिट्टी के कलश में रखकर मंदिर के गर्भगृह में सुरक्षित रखा गया। पूरी प्रक्रिया ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुई तथा गर्भगृह को सील कर दिया गया। अगले दिन सुबह गर्भगृह खोला गया और विशेष पूजा-अर्चना के बाद सभी पोटलियों का पुनः तोल किया गया। इसी तुलना के आधार पर वर्षभर के मौसम और कृषि उत्पादन का पारंपरिक आकलन किया जाता है।
इस वर्ष के तोल में काबुली चना, आजवाइन, उड़द, जौ, सौंफ, कुल्थ, लाल मिर्च, पीली सरसों, ग्वार, मूंगफली और कपास के वजन में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसे इन फसलों के लिए शुभ संकेत माना गया। वहीं जीरा, तिल, देशी चना, बाजरा, अफीम, पोस्ता तथा विभिन्न किस्म के गेहूं का वजन समान रहने से इनकी स्थिति स्थिर रहने का अनुमान लगाया गया। दूसरी ओर देशी मूंगफली, चवला, सफेद मक्का, मोठ और सोयाबीन के वजन में कमी दर्ज होने से इनके उत्पादन पर असर की संभावना जताई गई।
परंपरा के अनुसार पीली मिट्टी के वजन में वृद्धि को पुरुष जन्म एवं मृत्यु दर में बढ़ोतरी, जबकि काली मिट्टी के वजन में कमी को महिला जन्म एवं मृत्यु दर में कमी का संकेत माना गया। नमक का वजन समान रहने से सामाजिक सौहार्द और आपसी सामंजस्य गत वर्ष की तरह बने रहने का संकेत माना गया।
ग्रामीणों का मानना है कि सदियों से चली आ रही यह परंपरा स्थानीय कृषि और मौसम संबंधी लोकज्ञान का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। इस बार अधिकांश प्रमुख जिंसों में बढ़ोतरी अथवा स्थिरता दर्ज होने से किसानों में अच्छी बारिश, भरपूर पैदावार और खुशहाल कृषि सीजन की उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच रतनलाल जाट, राधेश्याम सोनी, लक्ष्मीलाल गेलड़ा, प्रकाशचंद्र आंचलिया, नंदलाल लढ़ा, सोहनदास वैष्णव, गोपाल तंबोली, रामदास वैष्णव, जगदीशचंद्र व्यास, डालचंद जाट, नाथूलाल जाट, कैलाशचंद्र जाट, गोविंदलाल शर्मा, मिठुलाल जाट, रमेशचंद्र जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है। आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 📍 दिल्ली संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 📍 दिल्ली
    1
    करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है।

आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

📍 दिल्ली
संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 
📍 दिल्ली
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 निदेशक, डीपीआईआईटी, दिल्ली (केन्द्रिय प्रभारी अधिकारी, झौथरी) केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा दो दिवसीय जिले के दौरे पर । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 निदेशक, डीपीआईआईटी, दिल्ली (केन्द्रिय प्रभारी अधिकारी, झौथरी) केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा दो दिवसीय जिले के दौरे पर । जिला परिषद के ईडीपी सभागार में निदेशक, डीपीआईआईटी, नई दिल्ली एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता एवं जिला कलक्टर देशलदान की उपस्थिति में आयोजित हो रही समीक्षा बैठक बैठक में भारत सरकार के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत झौथरी ब्लॉक में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से कर रहे समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और तय लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा गोड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अलंकार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर विपिन मीणा, प्रगति प्रसार अधिकारी मयंक चौबीसा सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

निदेशक, डीपीआईआईटी, दिल्ली (केन्द्रिय प्रभारी अधिकारी, झौथरी) केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा दो दिवसीय जिले के दौरे पर ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
निदेशक, डीपीआईआईटी, दिल्ली (केन्द्रिय प्रभारी अधिकारी, झौथरी) केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा दो दिवसीय जिले के दौरे पर ।
जिला परिषद के ईडीपी सभागार में  निदेशक, डीपीआईआईटी, नई दिल्ली एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता एवं जिला कलक्टर देशलदान की उपस्थिति में आयोजित हो रही समीक्षा बैठक 
बैठक में भारत सरकार के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत झौथरी ब्लॉक में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से कर रहे समीक्षा
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और तय लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा गोड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अलंकार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर विपिन मीणा, प्रगति प्रसार अधिकारी मयंक चौबीसा सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 min ago
  • डूंगरपुर: मुरला गणेश मंदिर में फिर चोरी, एक साल में तीसरी वारदात; CCTV की वायरिंग काटकर चांदी की परत ले गए चोर डूंगरपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मुरला गणेश मंदिर एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया। शुक्रवार तड़के अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में स्थित भगवान धन कुबेर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और भगवान धन कुबेर की प्रतिमा के पीछे लगी करीब चार फीट ऊंची एवं चौड़ी चांदी वर्क वाली परत (पेलेट) चोरी कर फरार हो गए। मुरला गणेश मंदिर के पुजारी प्रवीण श्रीमाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें फोन पर मंदिर में चोरी होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर वे मंदिर पहुंचे तो देखा कि भगवान धन कुबेर मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर निरीक्षण करने पर प्रतिमा के पीछे लगी चांदी वर्क वाली परत गायब मिली। पुजारी ने बताया कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग काट दी, ताकि उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद न हो सकें।उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में मुरला गणेश मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी चोर मंदिर की दान पेटी चोरी कर ले गए थे। पुजारी का आरोप है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का अब तक कोतवाली पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार हो रही वारदातों से श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन में रोष है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    डूंगरपुर: मुरला गणेश मंदिर में फिर चोरी, एक साल में तीसरी वारदात; CCTV की वायरिंग काटकर चांदी की परत ले गए चोर
डूंगरपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मुरला गणेश मंदिर एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया। शुक्रवार तड़के अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में स्थित भगवान धन कुबेर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और भगवान धन कुबेर की प्रतिमा के पीछे लगी करीब चार फीट ऊंची एवं चौड़ी चांदी वर्क वाली परत (पेलेट) चोरी कर फरार हो गए।
मुरला गणेश मंदिर के पुजारी प्रवीण श्रीमाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें फोन पर मंदिर में चोरी होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर वे मंदिर पहुंचे तो देखा कि भगवान धन कुबेर मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर निरीक्षण करने पर प्रतिमा के पीछे लगी चांदी वर्क वाली परत गायब मिली।
पुजारी ने बताया कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग काट दी, ताकि उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद न हो सकें।उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में मुरला गणेश मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी चोर मंदिर की दान पेटी चोरी कर ले गए थे। पुजारी का आरोप है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का अब तक कोतवाली पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार हो रही वारदातों से श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन में रोष है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • DST टीम को मिली बडी सफलता वाहनो पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसुली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 DST टीम को मिली बड़ी सफलता वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। डूंगरपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष कुमार IPS के निर्देशन में अवैध वसूली करनें वाली गैंग के कुल 8 सदस्य को टीम ने गिरफ्तार किया।। नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तीसरी आंख मोबाइल नंबर पर मिली थी सूचना । ओविद्या वसूली करने वाली गैंग से कुल 21 हजार रुपए नगद वह एक अर्टिगा कार को जप्त किया । गिरफ्तार अभियुक्त श्री विजय सिंह, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, अमित,, वीरेंद्र कुमार, राजवीर, संजय, जयेश फ़लेजा को फर्जी तरीके से रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने वाले को अर्टिगा कार के साथ डिटेन कर पुलिस थाना बिछीवाड़ा लाया गया। इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना बिछीवाड़ा एवं जिला विशेष टीम का योगदान रहा। बाईट- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह डुंगरपुर
    2
    DST टीम को मिली बडी सफलता वाहनो पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसुली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। 
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
DST टीम को मिली बड़ी सफलता वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश।
डूंगरपुर  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष कुमार IPS के निर्देशन में  अवैध वसूली करनें वाली गैंग के कुल 8 सदस्य को टीम ने गिरफ्तार किया।। नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। 
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तीसरी आंख मोबाइल नंबर पर मिली थी सूचना । ओविद्या वसूली करने वाली गैंग से कुल 21 हजार रुपए नगद वह एक अर्टिगा कार को जप्त किया ।
गिरफ्तार अभियुक्त 
श्री विजय सिंह,  विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, अमित,, वीरेंद्र कुमार, राजवीर, संजय, जयेश फ़लेजा को फर्जी तरीके से रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने वाले को अर्टिगा कार के साथ डिटेन कर पुलिस थाना बिछीवाड़ा लाया गया।
इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना बिछीवाड़ा एवं जिला विशेष टीम का योगदान रहा।
बाईट- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह डुंगरपुर
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 DST टीम को मिली बड़ी सफलता वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 DST टीम को मिली बड़ी सफलता वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। डूंगरपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष कुमार IPS के निर्देशन में अवैध वसूली करनें वाली गैंग के कुल 8 सदस्य को टीम ने गिरफ्तार किया।। नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तीसरी आंख मोबाइल नंबर पर मिली थी सूचना । ओविद्या वसूली करने वाली गैंग से कुल 21 हजार रुपए नगद वह एक अर्टिगा कार को जप्त किया । गिरफ्तार अभियुक्त श्री विजय सिंह, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, अमित,, वीरेंद्र कुमार, राजवीर, संजय, जयेश फ़लेजा को फर्जी तरीके से रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने वाले को अर्टिगा कार के साथ डिटेन कर पुलिस थाना बिछीवाड़ा लाया गया। इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना बिछीवाड़ा एवं जिला विशेष टीम का योगदान रहा।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

DST टीम को मिली बड़ी सफलता वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
DST टीम को मिली बड़ी सफलता वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश।
डूंगरपुर  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष कुमार IPS के निर्देशन में  अवैध वसूली करनें वाली गैंग के कुल 8 सदस्य को टीम ने गिरफ्तार किया।। नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। 
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तीसरी आंख मोबाइल नंबर पर मिली थी सूचना । ओविद्या वसूली करने वाली गैंग से कुल 21 हजार रुपए नगद वह एक अर्टिगा कार को जप्त किया ।
गिरफ्तार अभियुक्त 
श्री विजय सिंह,  विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, अमित,, वीरेंद्र कुमार, राजवीर, संजय, जयेश फ़लेजा को फर्जी तरीके से रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने वाले को अर्टिगा कार के साथ डिटेन कर पुलिस थाना बिछीवाड़ा लाया गया।
इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना बिछीवाड़ा एवं जिला विशेष टीम का योगदान रहा।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी। *पीएम नरेंद्र मोदी* संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधेयक के बारे में कहते हुए..
    1
    संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी।
*पीएम नरेंद्र मोदी*
संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधेयक के बारे में कहते हुए..
    user_Magharam Chauhan
    Magharam Chauhan
    Photographer रानी, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रानी कि भाजपा कि चुनावी तैयारीयों ने पकड़ी रफ़्तार नगरपालिका चुनाव गुरु रविदास जयंती समरसता संकल्प कलश यात्रा व हर घर तिरिंगा अभियान को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक रिपोर्टर! भरत जीनगर रानी स्टेशन! रानी भारतीय जनता पार्टी रानी शहर मंडल की ओर से गुरुवार को प्रताप बाजार स्थित आईजी हॉल में आगामी नगर पालिका चुनाव गुरु रविदास जयंती समरसता संकल्प कलश यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक भाजपा रानी शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत के सानिध्य में आयोजित हुई जबकि इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने की बैठक में जिले एवं मंडल के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने प्रत्येक वार्ड में सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता और संगठन की मजबूती पर निर्भर करेगी इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा क्षेत्रीय विधायक केसाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आगामी नगर पालिका चुनाव में उन्हीं कार्यकर्ताओं को टिकट देगी जिनकी जनता के बीच मजबूत पकड़ होगी और जो संगठन के प्रति समर्पित होकर निरंतर कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि रानी क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए गए हैं तथा भविष्य में भी जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय बोहरा जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी नारायणलाल कुमावत पूर्व जिला अध्यक्ष करणसिंह नेतरा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश आर. जैन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष घिसूलाल चौधरी पूर्व अध्यक्ष चंदूलाल जैन अशोक तापड़िया तथा राघवप्रसाद पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती बूथ प्रबंधन कार्यकर्ता समन्वय एवं चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए भाजपा रानी शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव गुरु रविदास जयंती समरसता संकल्प कलश यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया बैठक के अंत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस अवसर पर एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघाराम परमार जिला प्रकोष्ठ के जयवर्धन रांकावत जिला मंत्री दिनेश सिंह राजपुरोहित जिला मीडिया टीम के राहुल मेवाड़ा पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान उत्तमसिंह राजपुरोहित, बीजोवा मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव गोविन्दलाल परमार भरत जीनगर अशोक अरोड़ा कुशलराज मेहता विक्रम सोलंकी चेतन सुथार हरीश माली रमेश माली बाबूलाल बंजारा जयसिंह सिसोदिया एडवोकेट ललित दवे विजयसिंह राजपुरोहित गणेशराम चौधरी मनीष बंजारा अमित श्रीमाली रमेश राठौड़ रवि धोका महेश भील पदमसिंह राठौड़ जोधाराम कुमावत मोतीलाल राठौड़ शंकरसिंह राजपुरोहित भरत बोराणा रमेश चौधरी पुनाराम बंजारा मुकेश भंडारी सवाराम मेघवाल लेखराज जोशी गोपीचंद माली मनोज सोलंकी ईश्वरसिंह राजपुरोहित दिनेश चौधरी डायाराम चौधरी मुकेश राठौड़ जयंतीलाल जैन अमृत माली जगदीश खंडेलवाल मनीष मेहता हसमुख बोहरा राहुल सोनी हिरालाल चितारा रमेश खारवाल कैलाश माली, ईश्वरलाल खंडेलवाल नारायण मीणा खीमाराम सुथार बाबूलाल प्रजापत प्रवीण चौहान प्रवीण एरण सुमेरमल सेमलानी हेमंत चौधरी इंतजार अली अली मोहम्मद राकेश राठौड़ शंभूसिंह राजपुरोहित देवीसिंह राठौड़ विक्रांत अग्रवाल राजेंद्र वैष्णव रमेश ख़ारवल छगनलाल माली तुलसीदास वैष्णव आशीष जांगिड़, तरुण खारवाल भँवरलाल माली लादूराम प्रजापत पूर्व पार्षद रूपाली गेहलोत, मथुरा देवी कमला जोशी मनीषा एरण जयश्री सोनी संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    2
    रानी कि भाजपा कि चुनावी तैयारीयों ने पकड़ी रफ़्तार नगरपालिका चुनाव गुरु रविदास जयंती समरसता संकल्प कलश यात्रा व हर घर तिरिंगा अभियान को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक 
रिपोर्टर! भरत जीनगर रानी स्टेशन! रानी भारतीय जनता पार्टी रानी शहर मंडल की ओर से गुरुवार को प्रताप बाजार स्थित आईजी हॉल में आगामी नगर पालिका चुनाव गुरु रविदास जयंती समरसता संकल्प कलश यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक भाजपा रानी शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत के सानिध्य में आयोजित हुई जबकि इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने की बैठक में जिले एवं मंडल के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने प्रत्येक वार्ड में सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता और संगठन की मजबूती पर निर्भर करेगी इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा
क्षेत्रीय विधायक केसाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आगामी नगर पालिका चुनाव में उन्हीं कार्यकर्ताओं को टिकट देगी जिनकी जनता के बीच मजबूत पकड़ होगी और जो संगठन के प्रति समर्पित होकर निरंतर कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि रानी क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए गए हैं तथा भविष्य में भी जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया
बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय बोहरा जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी नारायणलाल कुमावत पूर्व जिला अध्यक्ष करणसिंह नेतरा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश आर. जैन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष घिसूलाल चौधरी पूर्व अध्यक्ष चंदूलाल जैन अशोक तापड़िया तथा राघवप्रसाद पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती बूथ प्रबंधन कार्यकर्ता समन्वय एवं चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए
भाजपा रानी शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव गुरु रविदास जयंती समरसता संकल्प कलश यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया बैठक के अंत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
इस अवसर पर एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघाराम परमार जिला प्रकोष्ठ के जयवर्धन रांकावत जिला मंत्री दिनेश सिंह राजपुरोहित जिला मीडिया टीम के राहुल मेवाड़ा पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान उत्तमसिंह राजपुरोहित, बीजोवा मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव गोविन्दलाल परमार भरत जीनगर अशोक अरोड़ा कुशलराज मेहता विक्रम सोलंकी चेतन सुथार हरीश माली रमेश माली बाबूलाल बंजारा जयसिंह सिसोदिया एडवोकेट ललित दवे विजयसिंह राजपुरोहित गणेशराम चौधरी मनीष बंजारा अमित श्रीमाली रमेश राठौड़ रवि धोका महेश भील पदमसिंह राठौड़ जोधाराम कुमावत मोतीलाल राठौड़ शंकरसिंह राजपुरोहित भरत बोराणा रमेश चौधरी पुनाराम बंजारा मुकेश भंडारी सवाराम मेघवाल लेखराज जोशी गोपीचंद माली मनोज सोलंकी ईश्वरसिंह राजपुरोहित दिनेश चौधरी डायाराम चौधरी मुकेश राठौड़ जयंतीलाल जैन अमृत माली जगदीश खंडेलवाल मनीष मेहता हसमुख बोहरा राहुल सोनी हिरालाल चितारा रमेश खारवाल कैलाश माली,
ईश्वरलाल खंडेलवाल नारायण मीणा खीमाराम सुथार बाबूलाल प्रजापत प्रवीण चौहान प्रवीण एरण सुमेरमल सेमलानी हेमंत चौधरी इंतजार अली अली मोहम्मद राकेश राठौड़ शंभूसिंह राजपुरोहित देवीसिंह राठौड़ विक्रांत अग्रवाल राजेंद्र वैष्णव रमेश ख़ारवल छगनलाल माली तुलसीदास वैष्णव आशीष जांगिड़, तरुण खारवाल भँवरलाल माली लादूराम प्रजापत पूर्व पार्षद रूपाली गेहलोत, मथुरा देवी कमला जोशी मनीषा एरण जयश्री सोनी संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_भरत जीनगर
    भरत जीनगर
    Rani, Pali•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.