400 साल पुरानी 'आषाढ़ी तोल' परंपरा का संकेत: इस बार सामान्य से अधिक बारिश और अच्छी पैदावार के आसार 400 साल पुरानी 'आषाढ़ी तोल' परंपरा का संकेत: इस बार सामान्य से अधिक बारिश और अच्छी पैदावार के आसार रेलमगरा। राजसमंद जिले के रेलमगरा उपखंड के गिलूण्ड कस्बे में करीब चार शताब्दियों से चली आ रही आस्था और लोकविश्वास से जुड़ी 'आषाढ़ी तोल' की अनूठी परंपरा का गुरुवार को विधिवत निर्वहन किया गया। लाल मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में विभिन्न कृषि उपज और अन्य वस्तुओं के पारंपरिक तोल के आधार पर इस वर्ष सामान्य से अधिक मानसूनी बारिश तथा बेहतर फसल उत्पादन का अनुमान व्यक्त किया गया। गुरु पूर्णिमा की संध्या आरती के बाद सोना तौलने वाले पारंपरिक तराजू से विभिन्न जिंसों का तोल कर उनकी पोटलियों को मिट्टी के कलश में रखकर मंदिर के गर्भगृह में सुरक्षित रखा गया। पूरी प्रक्रिया ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुई तथा गर्भगृह को सील कर दिया गया। अगले दिन सुबह गर्भगृह खोला गया और विशेष पूजा-अर्चना के बाद सभी पोटलियों का पुनः तोल किया गया। इसी तुलना के आधार पर वर्षभर के मौसम और कृषि उत्पादन का पारंपरिक आकलन किया जाता है। इस वर्ष के तोल में काबुली चना, आजवाइन, उड़द, जौ, सौंफ, कुल्थ, लाल मिर्च, पीली सरसों, ग्वार, मूंगफली और कपास के वजन में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसे इन फसलों के लिए शुभ संकेत माना गया। वहीं जीरा, तिल, देशी चना, बाजरा, अफीम, पोस्ता तथा विभिन्न किस्म के गेहूं का वजन समान रहने से इनकी स्थिति स्थिर रहने का अनुमान लगाया गया। दूसरी ओर देशी मूंगफली, चवला, सफेद मक्का, मोठ और सोयाबीन के वजन में कमी दर्ज होने से इनके उत्पादन पर असर की संभावना जताई गई। परंपरा के अनुसार पीली मिट्टी के वजन में वृद्धि को पुरुष जन्म एवं मृत्यु दर में बढ़ोतरी, जबकि काली मिट्टी के वजन में कमी को महिला जन्म एवं मृत्यु दर में कमी का संकेत माना गया। नमक का वजन समान रहने से सामाजिक सौहार्द और आपसी सामंजस्य गत वर्ष की तरह बने रहने का संकेत माना गया। ग्रामीणों का मानना है कि सदियों से चली आ रही यह परंपरा स्थानीय कृषि और मौसम संबंधी लोकज्ञान का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। इस बार अधिकांश प्रमुख जिंसों में बढ़ोतरी अथवा स्थिरता दर्ज होने से किसानों में अच्छी बारिश, भरपूर पैदावार और खुशहाल कृषि सीजन की उम्मीद जगी है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रतनलाल जाट, राधेश्याम सोनी, लक्ष्मीलाल गेलड़ा, प्रकाशचंद्र आंचलिया, नंदलाल लढ़ा, सोहनदास वैष्णव, गोपाल तंबोली, रामदास वैष्णव, जगदीशचंद्र व्यास, डालचंद जाट, नाथूलाल जाट, कैलाशचंद्र जाट, गोविंदलाल शर्मा, मिठुलाल जाट, रमेशचंद्र जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

- बदहाल सड़क से आमजन परेशान राह पर चलना हुआ दुभर , अधिकारी ने सुनी लोगो की पीड़ा गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में गैर के चौक से बालाजी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बदहाली का शिकार हो चुका है इस रास्ते पर काफ़ी लोगों का किसानों का छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता हे , इस मार्ग में एक रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय है आगे एक प्रसिद्ध बालाजी का मंदिर हैजर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तक पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व विद्यार्थियों का प्रमुख रास्ता है। और अन्य भारी वाहन प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार वाहन असंतुलित हो चुके हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का भी जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग की है।।1
- चित्तौड़गढ़ में गुरु पूर्णिमा, सामाजिक सेवा, छात्र राजनीति और व्यापारिक गतिविधियां रहीं चर्चा में बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में गुरु पूर्णिमा पर शस्त्र प्रदर्शन, अन्नपूर्णा भोजनशाला समिति की तीसरी वार्षिक आम सभा सम्पन्न, युवराज सिंह चौहान बने एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष, फुटकर फल व्यवसायियों ने समझौते की शर्तें लागू करने की उठाई मांग1
- Jaipur : बैंक की फर्जी NOC, करोड़ों की चोरी ! परिवहन विभाग में एक और महा घोटाला #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल भीलवाड़ा तरंग न्यूज़ महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस (देहात) की जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने कहा कि महिला कांग्रेस जनहित एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व सभापति मधु जाजू, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, रेखा बलाई, दुर्गेश कंवर, जिला पदाधिकारी प्रज्ञा बुनकर, रेखा भट्ट, दीपमाला लोट, ममता शर्मा, अनुराधा जाट, लीना कनोज, समा बानू सहित महिला कांग्रेस (देहात) की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। फोटो कैप्शन: भीलवाड़ा तरंग न्यूज़: भीलवाड़ा में कांग्रेस कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस (देहात) की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। (संलग्न फोटो)4
- गंगरार: कस्बे में निर्माणाधीन हाईवे ओवरब्रिज की गुणवत्ता पहली ही बारिश में कठघरे में आ गई। बारिश के दौरान ब्रिज के डामर और सीमेंटेड हिस्से से पानी नीचे छलकता नजर आया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे ओवरब्रिज में मानकों की अनदेखी की गई है। नागरिकों ने प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- *🚩सांवरिया सेठ की जय हो*🚩* 🗓️ 31 जूलाई 2026 🪷मंगला आरती दर्शन 🪷 *🚩सांवरिया सेठ की जय हो*🚩 *अपनी अर्ज़ी लगा दीजिए* बाबा आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें और सबकी झोली खुशियों से भर दें। *🚩सांवरिया सेठ की जय हो*🚩* 🗓️ 31 जूलाई 2026 🪷मंगला आरती दर्शन 🪷 *🚩सांवरिया सेठ की जय हो*🚩 *अपनी अर्ज़ी लगा दीजिए* बाबा आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें और सबकी झोली खुशियों से भर दें।1
- ₹7,400 वेतन और 5 साल की संविदा भर्ती के विरोध में नाथद्वारा में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन नाथद्वारा। सफाईकर्मी भर्ती में ₹7,400 मासिक वेतन एवं 5 वर्ष की संविदा व्यवस्था के विरोध में वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों ने नाथद्वारा नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती शर्तों में बदलाव की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के दौर में ₹7,400 मासिक वेतन पर परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। साथ ही, 5 वर्ष तक संविदा पर नियुक्ति को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सफाईकर्मियों को सम्मानजनक वेतन, स्थायी रोजगार और भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।1
- चित्तौड़गढ़ सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* *सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* चित्तौड़गढ़, 30 जुलाई 2026। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भैंस के बच्चे की बलि एवं संरक्षित वन्यजीव खरगोश का निर्ममतापूर्वक शिकार कर उसके वीडियो वायरल करने के मामले में डीएसटी एवं थाना चंदेरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त धारदार तलवार भी बरामद कर ली है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे है विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निर्देशन में डी.एस.टी टीम एवं पुलिस थाना चंदेरिया ने संयुक्त कार्यवाही की। 28 जुलाई 2026 को डीएसटी के एएसआई सूरज कुमार को प्रकाश राजपुरोहित, अध्यक्ष सुरभि गौ सेवा संस्थान, पाली (ग्रामीण) द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो की सूचना दी गई। इंस्टाग्राम पर शंकरलाल बागरिया नामक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर एक पाड़े (भैंस के बच्चे) को धारदार हथियार से काटकर उसकी निर्मम हत्या (बलि) का व एक जंगली खरगोश को जाल में फंसा कर अत्यंत बेरहमी से तड़पा-तड़पाकर उसकी निर्मम हत्या कर शिकार का वीडियो बनाया गया। सोशल मिडीया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आईडी से उक्त दोनो विडियो वायरल किये गये। के बारे में थानाधिकारी मधु कंवर को सूचना दी गई उक्त दोनो विडीयों के आधार पर शोभा बागरिया द्वारा धारदार हथियार से जीवित पाडे (भैंस का बच्चा) की गर्दन काट कर मारना तथा शंकर बागरिया द्वारा जीवित खरगोश को जाल में फसा कर पकड कर निर्मम रूप से मारना संज्ञेय अपराध की परिधि में आने से शोभा बागरिया के विरूद्ध अपराध राज. पशु और पक्षी बलि (प्रतिषेध) अधिनियम 1975 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 व आर्म्स एक्ट व धारा 325 बीएनएस 2023 एवं शंकर बागरिया के विरूद्ध अपराध वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 व धारा 325 बीएनएस 2023 का अपराध कारित करना पाया जाने से अभियुक्तगण शोभा लाल पिता हरिराम बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया 02 शंकर पिता हरजी बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया को डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं चंदेरिया पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार कर उक्त दोनों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पशु को मारने वाली धारदार तलवार बरामद की एवं प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कर उक्त दोनों अभियुक्तों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल कर इनके द्वारा कहां-कहां अपराध किए हैं के बारे में जानकारी की जाएगी जिससे प्रकरण में अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है। -:पुलिस टीम:- थाना चंदेरिया :- थानाधिकारी मधुकंवर राजपुरोहित, हैड कांस्टेबल शक्ति सिंह, विक्रम सिंह , कांस्टेबल शंकर लाल चालक, अर्जुन लाल डी.एस.टी. टीम :- एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल अरविंद,कृष्ण कांत, अशोक,जगदीश, शिशपाल, सुरेश सुंडा, देवेंद्र, वीरेंद्र1