logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Jaipur : बैंक की फर्जी NOC, करोड़ों की चोरी ! परिवहन विभाग में एक और महा घोटाला #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee

2 hrs ago
user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
Jalampura AC morcha adhyaks D.
Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago

Jaipur : बैंक की फर्जी NOC, करोड़ों की चोरी ! परिवहन विभाग में एक और महा घोटाला #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Jaipur : बैंक की फर्जी NOC, करोड़ों की चोरी ! परिवहन विभाग में एक और महा घोटाला #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Jaipur : बैंक की फर्जी NOC, करोड़ों की चोरी !
परिवहन विभाग में एक और महा घोटाला
#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आशा सहयोगिनी की मौत के मामले में राजसमंद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन: सड़क हादसे में गवाई थी जान; बोले -25 लाख मुआवजा-अन्य सुविधाए दो...
    1
    आशा सहयोगिनी की मौत के मामले में राजसमंद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन: सड़क हादसे में गवाई थी जान; बोले -25 लाख मुआवजा-अन्य सुविधाए दो...
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    17 min ago
  • रायला के समीप कवलियास में प्रकट हुए त्रिदेव महादेव: आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य धाम भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल रायला के समीप कवलियास में प्रकट हुए त्रिदेव महादेव: आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य धाम भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल रायला कस्बे के समीप स्थित कवलियास गांव आज श्रद्धा और भक्ति का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां विराजमान त्रिदेव महादेव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था निरंतर बढ़ रही है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार वर्ष 2024 में भूमि की खुदाई के दौरान भगवान शिव का दिव्य स्वरूप प्रकट हुआ, जिसके बाद यह स्थान पूरे मेवाड़ क्षेत्र सहित दूर-दराज़ के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। त्रिदेव महादेव का स्वरूप अपनी विशेषता के कारण श्रद्धालुओं में अत्यंत पूजनीय माना जाता है। "त्रिदेव" भारतीय सनातन परंपरा में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पवित्र धाम में तीनों दिव्य शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि यहां प्रतिदिन श्रद्धालु जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार, महाशिवरात्रि और अन्य धार्मिक पर्वों पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में शांति की कामना करते हैं। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोष से भक्तिमय हो उठता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि त्रिदेव महादेव के प्रकट होने के बाद से गांव की धार्मिक पहचान और अधिक सुदृढ़ हुई है। यहां आने वाले श्रद्धालु न केवल दर्शन करते हैं, बल्कि सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी लेकर लौटते हैं। समय के साथ यह धाम भीलवाड़ा जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। नोट: इस लेख में वर्णित "प्रकट होने" और धार्मिक महत्व से जुड़े विवरण स्थानीय मान्यताओं एवं श्रद्धालुओं की आस्था पर आधारित हैं। हर-हर महादेव।
    1
    रायला के समीप कवलियास में प्रकट हुए त्रिदेव महादेव: आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य धाम

भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                  
रायला के समीप कवलियास में प्रकट हुए त्रिदेव महादेव: आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य धाम
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                                                            रायला कस्बे के समीप स्थित कवलियास गांव आज श्रद्धा और भक्ति का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां विराजमान त्रिदेव महादेव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था निरंतर बढ़ रही है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार वर्ष 2024 में भूमि की खुदाई के दौरान भगवान शिव का दिव्य स्वरूप प्रकट हुआ, जिसके बाद यह स्थान पूरे मेवाड़ क्षेत्र सहित दूर-दराज़ के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।
त्रिदेव महादेव का स्वरूप अपनी विशेषता के कारण श्रद्धालुओं में अत्यंत पूजनीय माना जाता है। "त्रिदेव" भारतीय सनातन परंपरा में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पवित्र धाम में तीनों दिव्य शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि यहां प्रतिदिन श्रद्धालु जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं।
श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार, महाशिवरात्रि और अन्य धार्मिक पर्वों पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में शांति की कामना करते हैं। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोष से भक्तिमय हो उठता है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि त्रिदेव महादेव के प्रकट होने के बाद से गांव की धार्मिक पहचान और अधिक सुदृढ़ हुई है। यहां आने वाले श्रद्धालु न केवल दर्शन करते हैं, बल्कि सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी लेकर लौटते हैं। समय के साथ यह धाम भीलवाड़ा जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।
नोट: इस लेख में वर्णित "प्रकट होने" और धार्मिक महत्व से जुड़े विवरण स्थानीय मान्यताओं एवं श्रद्धालुओं की आस्था पर आधारित हैं।
हर-हर महादेव।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर रक्तदान और सेवा का संगम, 123 यूनिट रक्त संग्रह । क्राईम न्यूज एवं न्यू राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा | गुरु पूर्णिमा पर रक्तदान और सेवा का संगम, 123 यूनिट रक्त संग्रह किया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सीताराम सत्संग भवन ट्रस्ट, भीलवाड़ा के तत्वावधान में अग्रवाल उत्सव भवन में विशाल रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा एवं बीपी-शुगर जांच शिविर तथा भंडारे का आयोजन किया गया। शिविर में 123 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया तथा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष रामपाल सोनी ने गुरु पूर्णिमा को सेवा और परोपकार का पर्व बताते हुए रक्तदान एवं अन्नदान के महत्व पर प्रकाश डाला। ट्रस्ट सचिव राजेश जैन ने बताया कि सैकड़ों लोगों ने चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। कार्यक्रम में अरिहंत हॉस्पिटल एंड रिसर्च संस्थान, के.पी. डायग्नोस्टिक एवं डॉ. बी. लाल लैब का विशेष सहयोग रहा। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    4
    गुरु पूर्णिमा पर रक्तदान और सेवा का संगम, 123 यूनिट रक्त संग्रह ।
क्राईम न्यूज एवं न्यू राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा | गुरु पूर्णिमा पर रक्तदान और सेवा का संगम, 123 यूनिट रक्त संग्रह किया।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सीताराम सत्संग भवन ट्रस्ट, भीलवाड़ा के तत्वावधान में अग्रवाल उत्सव भवन में विशाल रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा एवं बीपी-शुगर जांच शिविर तथा भंडारे का आयोजन किया गया। शिविर में 123 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया तथा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष रामपाल सोनी ने गुरु पूर्णिमा को सेवा और परोपकार का पर्व बताते हुए रक्तदान एवं अन्नदान के महत्व पर प्रकाश डाला। ट्रस्ट सचिव राजेश जैन ने बताया कि सैकड़ों लोगों ने चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।
कार्यक्रम में अरिहंत हॉस्पिटल एंड रिसर्च संस्थान, के.पी. डायग्नोस्टिक एवं डॉ. बी. लाल लैब का विशेष सहयोग रहा। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    user_PRAVIN KUMAR SEN
    PRAVIN KUMAR SEN
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • शिवनगर में सीवरेज कार्य बना मुसीबत, सड़कें बदहाल;क्षेत्रवासी परेशान, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जल्द मरम्मत की मांग भीलवाड़ा। शहर के शिवनगर क्षेत्र में अमृत-2 योजना के तहत चल रहे सीवरेज कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। करीब दो माह पहले पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गई थीं, लेकिन अब तक उनकी मरम्मत नहीं होने से पूरा क्षेत्र कीचड़, गंदगी और जाम नालियों की समस्या से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। गुरुवार को इसी समस्या को लेकर गुरुवार शाम करीब 4 बजे कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक के नेतृत्व में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया और सीवरेज कार्य शीघ्र पूरा कर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने कहा कि स्थानीय निवासियों की शिकायत मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अमृत-2 योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की सही तरीके से भराई नहीं की गई, जिससे पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है और आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पालीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले दो माह से ऑटो-टीपर क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रहे हैं, गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित है और स्कूली बच्चों को गंदगी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक, सांसद और नगर निगम इस समस्या के समाधान में विफल रहे हैं, जबकि ठेकेदार मनमानी कर रहा है और प्रशासन पूरी तरह मौन बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमृत-2 योजना के कार्य में सरकार के एक कैबिनेट स्तर के मंत्री की कथित भागीदारी होने के कारण ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कें दुरुस्त कर आमजन को राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    शिवनगर में सीवरेज कार्य बना मुसीबत, सड़कें बदहाल;क्षेत्रवासी परेशान, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जल्द मरम्मत की मांग
भीलवाड़ा। शहर के शिवनगर क्षेत्र में अमृत-2 योजना के तहत चल रहे सीवरेज कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। करीब दो माह पहले पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गई थीं, लेकिन अब तक उनकी मरम्मत नहीं होने से पूरा क्षेत्र कीचड़, गंदगी और जाम नालियों की समस्या से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। गुरुवार को इसी समस्या को लेकर गुरुवार शाम करीब 4 बजे कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक के नेतृत्व में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया और सीवरेज कार्य शीघ्र पूरा कर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने कहा कि स्थानीय निवासियों की शिकायत मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अमृत-2 योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की सही तरीके से भराई नहीं की गई, जिससे पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है और आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
पालीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले दो माह से ऑटो-टीपर क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रहे हैं, गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित है और स्कूली बच्चों को गंदगी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक, सांसद और नगर निगम इस समस्या के समाधान में विफल रहे हैं, जबकि ठेकेदार मनमानी कर रहा है और प्रशासन पूरी तरह मौन बना हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अमृत-2 योजना के कार्य में सरकार के एक कैबिनेट स्तर के मंत्री की कथित भागीदारी होने के कारण ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कें दुरुस्त कर आमजन को राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • 310 पौधों का वितरण एवं पौधारोपण, हरियाली अभियान को मिला जनसमर्थन भीलवाड़ा। वार्ड नंबर 21 को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाने के उद्देश्य से समाजसेवी विनोद मीणा के नेतृत्व में 310 पौधों का वितरण एवं पौधारोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र में अधिक से अधिक हरियाली विकसित करना है। समाजसेवी विनोद मीणा ने कहा कि वार्ड नंबर 21 के विकास और जनहित के कार्यों के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि एक विकसित और स्वच्छ वार्ड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इसी सोच के साथ पौधारोपण अभियान चलाया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। विनोद मीणा ने बताया कि वे लंबे समय से वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाते रहे हैं तथा अनेक समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सफाई, सड़क, नालियां, स्ट्रीट लाइट, पौधारोपण तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर भी निरंतर कार्य करते हुए कई समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे वार्डवासियों की सेवा और वार्ड के विकास के लिए समर्पित हैं तथा आगे भी जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास कार्यों को गति देने में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। विधायक के सहयोग से क्षेत्र में विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है, जिसके लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया। विनोद मीणा ने वार्डवासियों से अपील की कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनें। उनका कहना है कि यदि सभी नागरिक मिलकर एक-एक पौधे की जिम्मेदारी लें, तो वार्ड नंबर 21 आने वाले समय में भीलवाड़ा के सबसे हरित एवं सुंदर वार्डों में शामिल हो सकता है। इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों ने पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। इस अभियान को सफल बनाने में युवा साथियों का भी विशेष योगदान रहा। युवा साथी कैलाश गाड़िया लोहार, मोहित मीणा, विकास मालावत, सुरेश गाड़िया लोहार, आरुष मीणा, छोटा रतन नाथ कालबेलिया घुमन्तू पाठशाला, हर्ष शर्मा, कुंदन सिंह एवं सौरभ रावत ने पौधों के वितरण, पौधारोपण तथा वार्डवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
    1
    310 पौधों का वितरण एवं पौधारोपण, हरियाली अभियान को मिला जनसमर्थन
भीलवाड़ा। वार्ड नंबर 21 को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाने के उद्देश्य से समाजसेवी विनोद मीणा के नेतृत्व में 310 पौधों का वितरण एवं पौधारोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र में अधिक से अधिक हरियाली विकसित करना है।
समाजसेवी विनोद मीणा ने कहा कि वार्ड नंबर 21 के विकास और जनहित के कार्यों के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि एक विकसित और स्वच्छ वार्ड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इसी सोच के साथ पौधारोपण अभियान चलाया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।
विनोद मीणा ने बताया कि वे लंबे समय से वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाते रहे हैं तथा अनेक समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सफाई, सड़क, नालियां, स्ट्रीट लाइट, पौधारोपण तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर भी निरंतर कार्य करते हुए कई समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास किए गए हैं। 
उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे वार्डवासियों की सेवा और वार्ड के विकास के लिए समर्पित हैं तथा आगे भी जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास कार्यों को गति देने में भीलवाड़ा विधायक  अशोक कोठारी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। विधायक के सहयोग से क्षेत्र में विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है, जिसके लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया।
विनोद मीणा ने वार्डवासियों से अपील की कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनें। उनका कहना है कि यदि सभी नागरिक मिलकर एक-एक पौधे की जिम्मेदारी लें, तो वार्ड नंबर 21 आने वाले समय में भीलवाड़ा के सबसे हरित एवं सुंदर वार्डों में शामिल हो सकता है।
इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों ने पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अभियान को सफल बनाने में युवा साथियों का भी विशेष योगदान रहा। युवा साथी कैलाश गाड़िया लोहार, मोहित मीणा, विकास मालावत, सुरेश गाड़िया लोहार, आरुष मीणा, छोटा रतन नाथ कालबेलिया घुमन्तू पाठशाला, हर्ष शर्मा, कुंदन सिंह एवं सौरभ रावत ने पौधों के वितरण, पौधारोपण तथा वार्डवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
    user_Anil Tailor (journalist)
    Anil Tailor (journalist)
    Journalist भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • झड़ूका खेड़ा में शिक्षकों की कमी गांव वालो ने स्कूल पर जड़ा ताला किया प्रदर्शन आसींद_आसींद हुरड्डा विधान के ब्यावर जिले के बदनोर उपखंड क्षेत्र में शिक्षा विभाग की अनदेखी के चलते झड़ू का खेड़ा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सन 2023 में क्रमोन्नत हुआ लेकिन इस विधालय में अब तक प्राथमिक स्तर के नाम मात्र के शिक्षक लगे होने के कारण गांव वाले एवं इस स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में डूबा हुआ था गांव वालो ने वैकल्पिक पद स्थापन को लेकर ब्यावर जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर बदनोर सीबीईओ को रिक्त पदों पर नियुक्ति लेकर काफी प्रयास किया लेकिन गांव वालो की समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया जिसके चलते आज गांव के ग्रामीणों ने मजबूरन स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाया और रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग रखी आसींद मंजूर 9413889596
    3
    झड़ूका खेड़ा में शिक्षकों की कमी गांव वालो ने स्कूल पर जड़ा ताला किया प्रदर्शन
आसींद_आसींद हुरड्डा विधान के ब्यावर जिले के बदनोर उपखंड क्षेत्र में शिक्षा विभाग की अनदेखी के चलते झड़ू का खेड़ा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सन 2023 में क्रमोन्नत हुआ लेकिन इस विधालय में अब तक प्राथमिक स्तर के नाम मात्र के शिक्षक लगे होने के कारण गांव वाले एवं इस स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में डूबा हुआ था गांव वालो ने वैकल्पिक पद स्थापन को लेकर ब्यावर जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर बदनोर सीबीईओ को रिक्त पदों पर नियुक्ति लेकर काफी प्रयास किया लेकिन गांव वालो की समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया जिसके चलते आज गांव के ग्रामीणों ने मजबूरन स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाया और रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग रखी 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer आसींद, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.