310 पौधों का वितरण एवं पौधारोपण, हरियाली अभियान को मिला जनसमर्थन भीलवाड़ा। वार्ड नंबर 21 को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाने के उद्देश्य से समाजसेवी विनोद मीणा के नेतृत्व में 310 पौधों का वितरण एवं पौधारोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र में अधिक से अधिक हरियाली विकसित करना है। समाजसेवी विनोद मीणा ने कहा कि वार्ड नंबर 21 के विकास और जनहित के कार्यों के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि एक विकसित और स्वच्छ वार्ड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इसी सोच के साथ पौधारोपण अभियान चलाया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। विनोद मीणा ने बताया कि वे लंबे समय से वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाते रहे हैं तथा अनेक समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सफाई, सड़क, नालियां, स्ट्रीट लाइट, पौधारोपण तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर भी निरंतर कार्य करते हुए कई समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे वार्डवासियों की सेवा और वार्ड के विकास के लिए समर्पित हैं तथा आगे भी जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास कार्यों को गति देने में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। विधायक के सहयोग से क्षेत्र में विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है, जिसके लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया। विनोद मीणा ने वार्डवासियों से अपील की कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनें। उनका कहना है कि यदि सभी नागरिक मिलकर एक-एक पौधे की जिम्मेदारी लें, तो वार्ड नंबर 21 आने वाले समय में भीलवाड़ा के सबसे हरित एवं सुंदर वार्डों में शामिल हो सकता है। इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों ने पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। इस अभियान को सफल बनाने में युवा साथियों का भी विशेष योगदान रहा। युवा साथी कैलाश गाड़िया लोहार, मोहित मीणा, विकास मालावत, सुरेश गाड़िया लोहार, आरुष मीणा, छोटा रतन नाथ कालबेलिया घुमन्तू पाठशाला, हर्ष शर्मा, कुंदन सिंह एवं सौरभ रावत ने पौधों के वितरण, पौधारोपण तथा वार्डवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
310 पौधों का वितरण एवं पौधारोपण, हरियाली अभियान को मिला जनसमर्थन भीलवाड़ा। वार्ड नंबर 21 को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाने के उद्देश्य से समाजसेवी विनोद मीणा के नेतृत्व में 310 पौधों का वितरण एवं पौधारोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र में अधिक से अधिक हरियाली विकसित करना है। समाजसेवी विनोद मीणा ने कहा कि वार्ड नंबर 21 के विकास और जनहित के कार्यों के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि एक विकसित और स्वच्छ वार्ड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इसी सोच के साथ पौधारोपण अभियान चलाया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। विनोद मीणा ने बताया कि वे लंबे समय से वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाते रहे हैं तथा अनेक समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सफाई, सड़क, नालियां, स्ट्रीट लाइट, पौधारोपण तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर भी निरंतर कार्य करते हुए कई समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे वार्डवासियों की सेवा और वार्ड के विकास के लिए समर्पित हैं तथा आगे भी जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास कार्यों को गति देने में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। विधायक के सहयोग से क्षेत्र में विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है, जिसके लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया। विनोद मीणा ने वार्डवासियों से अपील की कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनें। उनका कहना है कि यदि सभी नागरिक मिलकर एक-एक पौधे की जिम्मेदारी लें, तो वार्ड नंबर 21 आने वाले समय में भीलवाड़ा के सबसे हरित एवं सुंदर वार्डों में शामिल हो सकता है। इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों ने पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। इस अभियान को सफल बनाने में युवा साथियों का भी विशेष योगदान रहा। युवा साथी कैलाश गाड़िया लोहार, मोहित मीणा, विकास मालावत, सुरेश गाड़िया लोहार, आरुष मीणा, छोटा रतन नाथ कालबेलिया घुमन्तू पाठशाला, हर्ष शर्मा, कुंदन सिंह एवं सौरभ रावत ने पौधों के वितरण, पौधारोपण तथा वार्डवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
- 310 पौधों का वितरण एवं पौधारोपण, हरियाली अभियान को मिला जनसमर्थन भीलवाड़ा। वार्ड नंबर 21 को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाने के उद्देश्य से समाजसेवी विनोद मीणा के नेतृत्व में 310 पौधों का वितरण एवं पौधारोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र में अधिक से अधिक हरियाली विकसित करना है। समाजसेवी विनोद मीणा ने कहा कि वार्ड नंबर 21 के विकास और जनहित के कार्यों के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि एक विकसित और स्वच्छ वार्ड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इसी सोच के साथ पौधारोपण अभियान चलाया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। विनोद मीणा ने बताया कि वे लंबे समय से वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाते रहे हैं तथा अनेक समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सफाई, सड़क, नालियां, स्ट्रीट लाइट, पौधारोपण तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर भी निरंतर कार्य करते हुए कई समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे वार्डवासियों की सेवा और वार्ड के विकास के लिए समर्पित हैं तथा आगे भी जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास कार्यों को गति देने में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। विधायक के सहयोग से क्षेत्र में विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है, जिसके लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया। विनोद मीणा ने वार्डवासियों से अपील की कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनें। उनका कहना है कि यदि सभी नागरिक मिलकर एक-एक पौधे की जिम्मेदारी लें, तो वार्ड नंबर 21 आने वाले समय में भीलवाड़ा के सबसे हरित एवं सुंदर वार्डों में शामिल हो सकता है। इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों ने पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। इस अभियान को सफल बनाने में युवा साथियों का भी विशेष योगदान रहा। युवा साथी कैलाश गाड़िया लोहार, मोहित मीणा, विकास मालावत, सुरेश गाड़िया लोहार, आरुष मीणा, छोटा रतन नाथ कालबेलिया घुमन्तू पाठशाला, हर्ष शर्मा, कुंदन सिंह एवं सौरभ रावत ने पौधों के वितरण, पौधारोपण तथा वार्डवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।1
- गुरु पूर्णिमा पर जिलेभर में भव्य गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित *गुरु पूर्णिमा पर भीलवाड़ा जिले में 'गुरु वंदन कार्यक्रम' का हुआ भव्य आयोजन* *जिले के पूज्य संतों-महंतों को भेंट किया गया मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का विशेष 'गुरु वंदन संदेश'* भीलवाड़ा, 29 जुलाई। प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भीलवाड़ा जिले में 'गुरु वंदन कार्यक्रम' अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा संतों, महंतों एवं आचार्यों के आश्रमों, मठों तथा मंदिरों पर जाकर उनका भावपूर्ण अभिनंदन किया गया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का विशेष 'गुरु वंदन संदेश' पूज्य संतों को भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। आसींद विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्री जब्बर सिंह सांखला ने अन्य अतिथियों के साथ पाटन स्थित नृसिंह द्वारा पहुँचकर महन्त श्री रामकृष्ण दास जी महाराज का सम्मान किया। इसके साथ ही सवाई भोज एवं श्री देवनारायण मंदिर, आसींद में श्री श्री 1008 महन्त सुरेश दास जी महाराज का वंदन कर मुख्यमंत्री जी का संदेश प्रेषित किया। जहाजपुर एवं माण्डल क्षेत्रों में भी गुरु वंदन का भावपूर्ण वातावरण रहा। जहाजपुर विधायक श्री गोपीचन्द मीणा ने दातड़ा धाम (कोटड़ी) पहुँचकर महन्त श्री निर्मल राम जी वैष्णव का अभिनंदन किया। विधायक मीणा ने शक्करगढ़ स्थित श्री संकट हरण हनुमंत धाम में स्वामी श्री जगदीशपुरी जी महाराज का पूजन किया। माण्डल क्षेत्र के नीलकंठ महादेव (तालाब की पाल) में श्री दीपकपुरी महाराज का तथा करेड़ा महादेव मंदिर में श्री श्रवणनाथ जी महाराज का वंदन किया। शाहपुरा, माण्डलगढ़ एवं सहाड़ा क्षेत्रों में संतों का सत्कार पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ। शाहपुरा स्थित श्री रामनिवास धाम ट्रस्ट में अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय पीठाधीश्वर जगतगुरू स्वामी श्री 1008 श्री रामदयाल जी महाराज का वंदन किया गया। शाहपुरा के खानिया के बालाजी में श्री रामदास जी महाराज का स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अभिनंदन किया गया। माण्डलगढ़ विधायक श्री गोपाल खण्डेलवाल ने गुप्तेश्वर महादेव में श्री रामबालकदास जी महाराज का तथा शिवालय धाम आकोला में श्री रामस्नेहीदास जी महाराज का सम्मान किया गया। सहाड़ा विधायक श्री लादूलाल पीतलिया ने रायपुर स्थित नृसिंह द्वारा में श्री श्री 1008 मदन मोहन दास जी महाराज का अभिनंदन कर मुख्यमंत्री जी का 'गुरु वंदन संदेश' सौंपा। भीलवाड़ा शहर में पूर्व विधायक श्री विट्ठल शंकर अवस्थी ने हनुमान टेकरी पहुँचकर महन्त बनवारी शरण जी खाकिया महाराज का अभिनंदन किया। वहीं, विधायक श्री अशोक कोठारी ने हंसगंगा हरिशेवा चेरिटेबल ट्रस्ट में महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन का वंदन किया। निवर्तमान नगर निगम महापौर श्री राकेश पाठक ने हाथी भाटा आश्रम में महन्त सन्त दास जी महाराज का सम्मान किया। संकट मोचन हनुमान मंदिर भीलवाड़ा में जनप्रतिनिधि श्री प्रशांत मेवाडा ने महन्त बाबूगिरी महाराज का वंदन कर आशीर्वाद लिया। जिले भर में आयोजित इन कार्यक्रमों के दौरान पूज्य संतों एवं महंतों ने राज्य सरकार की इस अनूठी पहल की सराहना की और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि एवं जन-कल्याण के लिए अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। ---000---1
- राहुल गांधी कहा की संसद में उनका माइक बंद कर दीया पर.... सच कुछ और था खुद माइक बंद कर के जुट फैला रहे थे1
- विभाग की लापरवाही से सारांश गांव का तालाब खाली होने की कगार पर, बरसाती पानी बहा शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार बिलिया ग्राम पंचायत के सारांश गांव में बना तालाब लापरवाही का शिकार हो गया है। लंबे अंतराल के बाद हुई बरसात में मोरिया को समय पर बंद नहीं करने के कारण तालाब का सारा पानी व्यर्थ बह गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रख-रखाव के अभाव में तालाब अब पूरी तरह खाली होने की कगार पर पहुंच गया है। बरसात का बहुमूल्य पानी संग्रहित न हो पाने से क्षेत्र में जल संकट गहराने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब की मरम्मत करवाई जाए और भविष्य में पानी बचाने के लिए मोरिया की समुचित व्यवस्था की जाए। जिससे यहा के किसानों, पशु पक्षियों को पानी हमेशा मिल सके।1
- Jodhpur : गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों और आश्रमों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रामप्रसाद महाराज के आश्रम में पहुंचे हजारों श्रद्धालु #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- *अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य* *रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/आंशिक रद्द/रेगुलेट/रीशड्यूल रहेगी* *अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य* *रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/आंशिक रद्द/रेगुलेट/रीशड्यूल रहेगी* उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड पर झड़वासा-बान्दनवाडा व सिंगावल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- *रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)* 1. गाडी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा दिनांक 04.10.26 से 08.10.26 तक (05 ट्रिप) रद्द रहेगी। 2. गाडी संख्या 14802, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 04.10.26 से 09.10.26 तक (06 ट्रिप) रद्द रहेगी। 3. गाडी संख्या 19605, मदार-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 04.10.26 से 08.10.26 तक (05 ट्रिप) रद्द रहेगी। 4. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी- मदार रेलसेवा दिनांक 03.10.26 से 07.10.26 तक (05 ट्रिप) रद्द रहेगी। 5. गाडी संख्या 12991, उदयपुर सिटी- जयपुर रेलसेवा दिनांक 11.09.26, 15.09.26, 18.09.26, 22.09.26, 25.09.26, 29.09.26, 02.10.26 व 04.10.26 से 08.10.26 तक (12 ट्रिप) रद्द रहेगी। 6. गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 11.09.26, 15.09.26, 18.09.26, 22.09.26, 25.09.26, 29.09.26, 02.10.26 व 04.10.26 से 08.10.26 तक (12 ट्रिप) रद्द रहेगी। 7. गाडी संख्या 19609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 05.10.26 एवं 08.10.26 को (02 ट्रिप) रद्द रहेगी। 8. गाडी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेश- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 06.10.26 एवं 09.10.26 को (02 ट्रिप) रद्द रहेगी। 9. गाडी संख्या 22985, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 04.10.26 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी। 10. गाडी संख्या 22986, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 04.10.26 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी। 11. गाडी संख्या 08611, संतरागाछी-अजमेर स्पेषल रेलसेवा दिनांक 14.09.26, 21.09.26 व 28.09.26 को (03 ट्रिप) रद्द रहेगी। 12. गाडी संख्या 08612, अजमेर- संतरागाछी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.09.26, 24.09.26 व 01.10.26 को (03 ट्रिप) रद्द रहेगी। *मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)* 1. गाडी संख्या 09723, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 07.10.26 को (01 ट्रिप) जयपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-अजमेर-आबूरोड-पालनपुर- साबरमती- वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ब्यावर, मारवाड जं., फालना, आबूरोड, पालनपुर, साबरमती स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 2. गाडी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा जो दिनांक 16.09.26 से 03.10.26 तक (18 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया मारवाड जं.-अजमेर-जयपुर-सवाईमाधोपुर-रतलाम होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, बनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 3. गाडी संख्या 12996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 17.09.26, 19.09.26, 22.09.26, 24.09.26, 26.09.26, 29.09.26, 01.10.26, 03.10.26 व 06.10.26 को (09 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ब्यावर, मारवाड जं., पालनपुर, साबरमती, वडोदरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। *आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)* 1. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 10.09.26 से 03.10.26 तक (24 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-मदार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 2. गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 10.09.26, 12.09.26 से 14.09.26, 16.09.26, 17.09.26, 19.09.26 से 21.09.26, 23.09.26, 24.09.26, 26.09.26 से 28.09.26, 30.09.26, 01.10.26 व 03.10.26 को (17 ट्रिप) जयपुर से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। *रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)* 1. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा जो दिनांक 10.09.26 से 18.09.26 तक (09 टिप) उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह भीलवाडा-मोखमपुरा स्टेषनों के मध्य 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। 2. गाडी संख्या 19609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेष रेलसेवा जो दिनांक 19.09.26, 21.09.26, 24.09.26, 26.09.26, 28.09.26, 01.10.26 व 03.10.26 को (07 टिप) उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। *रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)* 1. गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 10.09.26, 12.09.26 से 14.09.26, 16.09.26 व 17.09.26 को (06 ट्रिप) जयपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। 2. गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 21.09.26, 23.09.26, 24.09.26, 26.09.26 से 28.09.26, 30.09.26, 01.10.26 व 03.10.26 को (11 ट्रिप) जयपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। 3. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 03.10.26 तक (15 ट्रिप) उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। 4. गाडी संख्या 17019, हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 22.09.26 व 29.09.26 को (02 ट्रिप) हिसार से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। 5. गाडी संख्या 17019, हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.10.26 को (01 ट्रिप) हिसार से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। 6. गाडी संख्या 12719, जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.09.26, 25.09.26, 30.09.26, 02.10.26 व 07.10.26 को (05 ट्रिप) जयपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। 7. गाडी संख्या 17080, जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 20.09.26, 27.09.26 व 04.10.26 को (03 ट्रिप) जयपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। 8. गाडी संख्या 20944, उदयपुर सिटी-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 05.10.26 व 06.10.26 को (02 ट्रिप) उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। 9. गाडी संख्या 20995, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.09.26, 26.09.26 व 03.10.26 को (03 ट्रिप) अजमेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। *रेलसेवाएं जो झड़वासा व बान्दनवाडा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी* 1. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 08.10.26 को झड़वासा व बान्दनवाडा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। 2. गाडी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.10.26 से 08.10.26 तक बान्दनवाडा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। 3. गाडी संख्या 19712, भोपाल- जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.10.26 से 08.10.26 तक बान्दनवाडा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।।1
- सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भैंस के बच्चे की बलि एवं संरक्षित वन्यजीव खरगोश का निर्ममतापूर्वक शिकार कर उसके वीडियो वायरल करने के मामले में डीएसटी एवं थाना चंदेरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त धारदार तलवार भी बरामद कर ली है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे है विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निर्देशन में डी.एस.टी टीम एवं पुलिस थाना चंदेरिया ने संयुक्त कार्यवाही की। 28 जुलाई 2026 को डीएसटी के एएसआई सूरज कुमार को प्रकाश राजपुरोहित, अध्यक्ष सुरभि गौ सेवा संस्थान, पाली (ग्रामीण) द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो की सूचना दी गई। इंस्टाग्राम पर शंकरलाल बागरिया नामक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर एक पाड़े (भैंस के बच्चे) को धारदार हथियार से काटकर उसकी निर्मम हत्या (बलि) का व एक जंगली खरगोश को जाल में फंसा कर अत्यंत बेरहमी से तड़पा-तड़पाकर उसकी निर्मम हत्या कर शिकार का वीडियो बनाया गया। सोशल मिडीया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आईडी से उक्त दोनो विडियो वायरल किये गये, इसके बारे में थानाधिकारी मधु कंवर को सूचना दी गई उक्त दोनो विडीयों के आधार पर शोभा बागरिया द्वारा धारदार हथियार से जीवित पाडे (भैंस का बच्चा) की गर्दन काट कर मारना तथा शंकर बागरिया द्वारा जीवित खरगोश को जाल में फसा कर पकड कर निर्मम रूप से मारना संज्ञेय अपराध की परिधि में आने से शोभा बागरिया के विरूद्ध अपराध राज. पशु और पक्षी बलि (प्रतिषेध) अधिनियम 1975 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 व आर्म्स एक्ट व धारा 325 बीएनएस 2023 एवं शंकर बागरिया के विरूद्ध अपराध वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 व धारा 325 बीएनएस 2023 का अपराध कारित करना पाया जाने से अभियुक्तगण शोभा लाल पिता हरिराम बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया 2 शंकर पिता हरजी बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया को डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं चंदेरिया पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार कर उक्त दोनों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पशु को मारने वाली धारदार तलवार बरामद की एवं प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कर उक्त दोनों अभियुक्तों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल कर इनके द्वारा कहां-कहां अपराध किए हैं इसके बारे में जानकारी की जाएगी जिससे प्रकरण में अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है।1
- एक और वीडियो वायरल कल राहुल गांधी जी का सविधान की किताब को पैरो में फैका 🙏👇👇1