logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्तौड़गढ़ सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* *सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* चित्तौड़गढ़, 30 जुलाई 2026। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भैंस के बच्चे की बलि एवं संरक्षित वन्यजीव खरगोश का निर्ममतापूर्वक शिकार कर उसके वीडियो वायरल करने के मामले में डीएसटी एवं थाना चंदेरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त धारदार तलवार भी बरामद कर ली है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे है विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निर्देशन में डी.एस.टी टीम एवं पुलिस थाना चंदेरिया ने संयुक्त कार्यवाही की। 28 जुलाई 2026 को डीएसटी के एएसआई सूरज कुमार को प्रकाश राजपुरोहित, अध्यक्ष सुरभि गौ सेवा संस्थान, पाली (ग्रामीण) द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो की सूचना दी गई। इंस्टाग्राम पर शंकरलाल बागरिया नामक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर एक पाड़े (भैंस के बच्चे) को धारदार हथियार से काटकर उसकी निर्मम हत्या (बलि) का व एक जंगली खरगोश को जाल में फंसा कर अत्यंत बेरहमी से तड़पा-तड़पाकर उसकी निर्मम हत्या कर शिकार का वीडियो बनाया गया। सोशल मिडीया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आईडी से उक्त दोनो विडियो वायरल किये गये। के बारे में थानाधिकारी मधु कंवर को सूचना दी गई उक्त दोनो विडीयों के आधार पर शोभा बागरिया द्वारा धारदार हथियार से जीवित पाडे (भैंस का बच्चा) की गर्दन काट कर मारना तथा शंकर बागरिया द्वारा जीवित खरगोश को जाल में फसा कर पकड कर निर्मम रूप से मारना संज्ञेय अपराध की परिधि में आने से शोभा बागरिया के विरूद्ध अपराध राज. पशु और पक्षी बलि (प्रतिषेध) अधिनियम 1975 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 व आर्म्स एक्ट व धारा 325 बीएनएस 2023 एवं शंकर बागरिया के विरूद्ध अपराध वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 व धारा 325 बीएनएस 2023 का अपराध कारित करना पाया जाने से अभियुक्तगण शोभा लाल पिता हरिराम बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया 02 शंकर पिता हरजी बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया को डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं चंदेरिया पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार कर उक्त दोनों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पशु को मारने वाली धारदार तलवार बरामद की एवं प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कर उक्त दोनों अभियुक्तों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल कर इनके द्वारा कहां-कहां अपराध किए हैं के बारे में जानकारी की जाएगी जिससे प्रकरण में अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है। -:पुलिस टीम:- थाना चंदेरिया :- थानाधिकारी मधुकंवर राजपुरोहित, हैड कांस्टेबल शक्ति सिंह, विक्रम सिंह , कांस्टेबल शंकर लाल चालक, अर्जुन लाल डी.एस.टी. टीम :- एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल अरविंद,कृष्ण कांत, अशोक,जगदीश, शिशपाल, सुरेश सुंडा, देवेंद्र, वीरेंद्र

21 hrs ago
user_DS7NEWS NETWORK
DS7NEWS NETWORK
News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
21 hrs ago

चित्तौड़गढ़ सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* *सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* चित्तौड़गढ़, 30 जुलाई 2026। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भैंस के बच्चे की बलि एवं संरक्षित वन्यजीव खरगोश का निर्ममतापूर्वक शिकार कर उसके वीडियो वायरल करने के मामले में डीएसटी एवं थाना चंदेरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त धारदार तलवार भी बरामद कर ली है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे है विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निर्देशन में डी.एस.टी टीम एवं पुलिस थाना चंदेरिया ने संयुक्त कार्यवाही की। 28 जुलाई 2026 को डीएसटी के एएसआई सूरज कुमार को प्रकाश राजपुरोहित, अध्यक्ष सुरभि गौ सेवा संस्थान, पाली (ग्रामीण) द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो की सूचना दी गई। इंस्टाग्राम पर शंकरलाल बागरिया नामक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर एक पाड़े (भैंस के बच्चे) को धारदार हथियार से काटकर उसकी निर्मम हत्या (बलि) का व एक जंगली खरगोश को जाल में फंसा कर अत्यंत बेरहमी से तड़पा-तड़पाकर उसकी निर्मम हत्या कर शिकार का वीडियो बनाया गया। सोशल मिडीया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आईडी से उक्त दोनो विडियो वायरल किये गये। के बारे में थानाधिकारी मधु कंवर को सूचना दी गई उक्त दोनो विडीयों के आधार पर शोभा बागरिया द्वारा धारदार हथियार से जीवित पाडे (भैंस का बच्चा) की गर्दन काट कर मारना तथा शंकर बागरिया द्वारा जीवित खरगोश को जाल में फसा कर पकड कर निर्मम रूप से मारना संज्ञेय अपराध की परिधि में आने से शोभा बागरिया के विरूद्ध अपराध राज. पशु और पक्षी बलि (प्रतिषेध) अधिनियम 1975 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 व आर्म्स एक्ट व धारा 325 बीएनएस 2023 एवं शंकर बागरिया के विरूद्ध अपराध वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 व धारा 325 बीएनएस 2023 का अपराध कारित करना पाया जाने से अभियुक्तगण शोभा लाल पिता हरिराम बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया 02 शंकर पिता हरजी बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया को डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं चंदेरिया पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार कर उक्त दोनों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पशु को मारने वाली धारदार तलवार बरामद की एवं प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कर उक्त दोनों अभियुक्तों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल कर इनके द्वारा कहां-कहां अपराध किए हैं के बारे में जानकारी की जाएगी जिससे प्रकरण में अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है। -:पुलिस टीम:- थाना चंदेरिया :- थानाधिकारी मधुकंवर राजपुरोहित, हैड कांस्टेबल शक्ति सिंह, विक्रम सिंह , कांस्टेबल शंकर लाल चालक, अर्जुन लाल डी.एस.टी. टीम :- एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल अरविंद,कृष्ण कांत, अशोक,जगदीश, शिशपाल, सुरेश सुंडा, देवेंद्र, वीरेंद्र

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगरार: कस्बे में निर्माणाधीन हाईवे ओवरब्रिज की गुणवत्ता पहली ही बारिश में कठघरे में आ गई। बारिश के दौरान ब्रिज के डामर और सीमेंटेड हिस्से से पानी नीचे छलकता नजर आया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे ओवरब्रिज में मानकों की अनदेखी की गई है। नागरिकों ने प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    गंगरार: कस्बे में निर्माणाधीन हाईवे ओवरब्रिज की गुणवत्ता पहली ही बारिश में कठघरे में आ गई। बारिश के दौरान ब्रिज के डामर और सीमेंटेड हिस्से से पानी नीचे छलकता नजर आया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे ओवरब्रिज में मानकों की अनदेखी की गई है। नागरिकों ने प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर उठे सवाल, नगर परिषद सीएमओ ने दिए जांच व सुधार के निर्देश रामपुरा। नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा नालियों में लिक्विड कीटनाशक का छिड़काव किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दवा एक ही दिन में अपना प्रभाव खो बैठी। नागरिकों का कहना है कि नालियों में लगातार बह रहे सीवरेज के पानी और बारिश के कारण दवा बह गई, जिससे अगले ही दिन उसका असर लगभग समाप्त हो गया। लोगों का दावा है कि मच्छरों की संख्या में कोई विशेष कमी नहीं आई, जिसके चलते नगर परिषद की नई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले नालियों के किनारों पर लंबे समय तक प्रभावी रहने वाली दवा का उपयोग किया जाता था, जबकि इस बार लिक्विड कीटनाशक का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि यदि दवा बहते पानी में तुरंत बह जाती है, तो इससे अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। सीएमओ ने लिया संज्ञान इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नंदलाल प्रजापति ने कहा कि, "आपके माध्यम से मुझे इस घटनाक्रम की जानकारी मिली है। मैंने तत्काल सफाई दरोगा एवं सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित दवा का छिड़काव प्रत्येक आवश्यक बिंदु पर किया जाए, न कि उसे सीधे सीवरेज के बहते पानी में डाला जाए। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो उसे सुधारा जाएगा।" सीएमओ के निर्देश के बाद अब नगर परिषद की टीम द्वारा छिड़काव की प्रक्रिया में सुधार किए जाने की संभावना है। वहीं नागरिकों ने मांग की है कि मच्छर नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक एवं टिकाऊ उपाय अपनाए जाएं, ताकि डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
    1
    मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर उठे सवाल, नगर परिषद सीएमओ ने दिए जांच व सुधार के निर्देश
रामपुरा। नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा नालियों में लिक्विड कीटनाशक का छिड़काव किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दवा एक ही दिन में अपना प्रभाव खो बैठी।
नागरिकों का कहना है कि नालियों में लगातार बह रहे सीवरेज के पानी और बारिश के कारण दवा बह गई, जिससे अगले ही दिन उसका असर लगभग समाप्त हो गया। लोगों का दावा है कि मच्छरों की संख्या में कोई विशेष कमी नहीं आई, जिसके चलते नगर परिषद की नई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले नालियों के किनारों पर लंबे समय तक प्रभावी रहने वाली दवा का उपयोग किया जाता था, जबकि इस बार लिक्विड कीटनाशक का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि यदि दवा बहते पानी में तुरंत बह जाती है, तो इससे अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे।
सीएमओ ने लिया संज्ञान
इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नंदलाल प्रजापति ने कहा कि, "आपके माध्यम से मुझे इस घटनाक्रम की जानकारी मिली है। मैंने तत्काल सफाई दरोगा एवं सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित दवा का छिड़काव प्रत्येक आवश्यक बिंदु पर किया जाए, न कि उसे सीधे सीवरेज के बहते पानी में डाला जाए। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो उसे सुधारा जाएगा।"
सीएमओ के निर्देश के बाद अब नगर परिषद की टीम द्वारा छिड़काव की प्रक्रिया में सुधार किए जाने की संभावना है। वहीं नागरिकों ने मांग की है कि मच्छर नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक एवं टिकाऊ उपाय अपनाए जाएं, ताकि डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की 110वी जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित, पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प भीलवाड़ा शहर के सुखाड़िया सर्किल पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भीलवाड़ा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की 110वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक ने कहा कि मोहनलाल सुखाड़िया आधुनिक राजस्थान के प्रमुख शिल्पकारों में से एक थे। उन्होंने लंबे समय तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश के विकास, शिक्षा, सिंचाई और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाड़िया के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय किया है। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    1
    पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की 110वी जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित,  पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
भीलवाड़ा  शहर के सुखाड़िया सर्किल पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भीलवाड़ा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की 110वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक ने कहा कि मोहनलाल सुखाड़िया आधुनिक राजस्थान के प्रमुख शिल्पकारों में से एक थे। उन्होंने लंबे समय तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश के विकास, शिक्षा, सिंचाई और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाड़िया के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय किया है।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,31 जुलाई2026 जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,31 जुलाई2026 राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननेता स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) भीलवाड़ा द्वारा गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा आधुनिक राजस्थान के निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान को एक प्रगतिशील और मजबूत राज्य बनाने के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित विकास के मानदंड आज भी समाज और संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर मधु जाजू (पूर्व सभापति), महेश सोनी, आशीष राजस्थली, चांदमल डीडवानिया, रामनिवास चावला, सुरेश बंब, ओमप्रकाश तेली एडवोकेट, विनोद चावला, गुडविन मसीह, विनोद कुमार कसारा एडवोकेट, रमजान मो. सोरगर, रफीक बिसायती (खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष/शहर), डॉ० फरियाद मोहम्मद, शिवराज सुराणा, योगेश सोनी (पुर), श्यामलाल पाराशर, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, बद्रीलाल जाट पांसल, अनवर हुसैन मन्सूरी, पुरुषोत्तम दत्त शर्मा (A.V.V.N.L.), जाकिर खान अशरफी, राजु, धनराज जाट सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिले व ब्लॉक के पदाधिकारीगण, अग्रिम संगठनों, मंडल व वार्डों के अध्यक्षगण, प्रकोष्ठों/विभागों के पदाधिकारी, पार्षद व पार्षद प्रत्याशी तथा बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    3
    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,31 जुलाई2026
जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,31 जुलाई2026                                        राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननेता स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) भीलवाड़ा द्वारा गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा आधुनिक राजस्थान के निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया।
सभा के दौरान वक्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान को एक प्रगतिशील और मजबूत राज्य बनाने के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित विकास के मानदंड आज भी समाज और संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर मधु जाजू (पूर्व सभापति), महेश सोनी, आशीष राजस्थली, चांदमल डीडवानिया, रामनिवास चावला, सुरेश बंब, ओमप्रकाश तेली एडवोकेट, विनोद चावला, गुडविन मसीह, विनोद कुमार कसारा एडवोकेट, रमजान मो. सोरगर, रफीक बिसायती (खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष/शहर), डॉ० फरियाद मोहम्मद, शिवराज सुराणा, योगेश सोनी (पुर), श्यामलाल पाराशर, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, बद्रीलाल जाट पांसल, अनवर हुसैन मन्सूरी, पुरुषोत्तम दत्त शर्मा (A.V.V.N.L.), जाकिर खान अशरफी, राजु, धनराज जाट सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिले व ब्लॉक के पदाधिकारीगण, अग्रिम संगठनों, मंडल व वार्डों के अध्यक्षगण, प्रकोष्ठों/विभागों के पदाधिकारी, पार्षद व पार्षद प्रत्याशी तथा बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • नाकाबंदी तोड़ भाग रहे डोडा चूरा तस्कर की कार ने दो बिजली के खंभे उड़ाए, 44 किलो मादक पदार्थ जब्त चिकारड़ा चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार; मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाई जा रही थी खेप — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- चित्तौड़गढ़ जिले की चिकारड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को नियमित नाकाबंदी के दौरान डोडा चूरा तस्करों की कार ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने लगातार दो बिजली के खंभों को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा करते हुए बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। कार से करीब 44 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार चिकारड़ा चौकी के पास नियमित नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से जोधपुर जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज गति से भाग निकला। भागने के दौरान कार पहले चौकी के पास एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर कुछ दूरी पर दूसरा बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करता रहा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रुकवाया। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी जगदीश पुत्र अशोक सेन, निवासी बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कार क्रमांक MP-09-CW-8397 से लगभग 44 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और जोधपुर में किसे पहुंचाई जानी थी। कार्रवाई में मंडफिया थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सेन, एएसआई मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल गोपाल जाट, विकास जाट, एएसआई नारायणलाल मेनारिया एवं जगदीश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    नाकाबंदी तोड़ भाग रहे डोडा चूरा तस्कर की कार ने दो बिजली के खंभे उड़ाए, 44 किलो मादक पदार्थ जब्त

चिकारड़ा चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार; मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाई जा रही थी खेप
— पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
चिकारड़ा- चित्तौड़गढ़ जिले की चिकारड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को नियमित नाकाबंदी के दौरान डोडा चूरा तस्करों की कार ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने लगातार दो बिजली के खंभों को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा करते हुए बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। कार से करीब 44 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार चिकारड़ा चौकी के पास नियमित नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से जोधपुर जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज गति से भाग निकला। भागने के दौरान कार पहले चौकी के पास एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर कुछ दूरी पर दूसरा बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करता रहा।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रुकवाया। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी जगदीश पुत्र अशोक सेन, निवासी बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान कार क्रमांक MP-09-CW-8397 से लगभग 44 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और जोधपुर में किसे पहुंचाई जानी थी।
कार्रवाई में मंडफिया थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सेन, एएसआई मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल गोपाल जाट, विकास जाट, एएसआई नारायणलाल मेनारिया एवं जगदीश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न नीमच कलेक्ट्रेट सभागार में मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। आयोग के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक पुनर्गठन का उद्देश्य नई इकाइयां बनाना नहीं, बल्कि जनसुविधा, पारदर्शिता और प्रशासनिक सुगमता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि भौगोलिक दूरी, जनसंख्या और आधारभूत सुविधाओं के आधार पर प्रशासनिक इकाइयों का वैज्ञानिक पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। आयोग के सदस्य मुकेश शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक, संस्थाएं और जनप्रतिनिधि भी सुझाव दे सकेंगे। बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
नीमच कलेक्ट्रेट सभागार में मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। आयोग के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक पुनर्गठन का उद्देश्य नई इकाइयां बनाना नहीं, बल्कि जनसुविधा, पारदर्शिता और प्रशासनिक सुगमता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि भौगोलिक दूरी, जनसंख्या और आधारभूत सुविधाओं के आधार पर प्रशासनिक इकाइयों का वैज्ञानिक पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। आयोग के सदस्य मुकेश शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक, संस्थाएं और जनप्रतिनिधि भी सुझाव दे सकेंगे। बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • नीमच वार्ड नंबर 19 में गंदगी से बुरा हाल मंदिर के पास सड़ांध रहवासियों का फूटा गुस्सा भविष्य न्यूज़ 24 नी जामनालियों का मच्छरों का प्रकोप
    1
    नीमच वार्ड नंबर 19 में गंदगी से बुरा हाल मंदिर के पास सड़ांध रहवासियों का फूटा गुस्सा भविष्य न्यूज़ 24 नी
जामनालियों का मच्छरों का प्रकोप
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नीमच में सोमवार को गौ सम्मान और गौ संरक्षण की मांग को लेकर हजारों लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। गौमाता और नंदी की अगुवाई में निकले इस विशाल पैदल मार्च में महिलाओं, युवाओं, संत समाज, व्यापारी और गौप्रेमियों ने एक स्वर में सरकार से तीन बड़ी मांगों पर निर्णय लेने की अपील की। आइए देखते हैं नीमच, जयदीप न्यूज़ नेटवर्क गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत लायंस पार्क चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। आगे-आगे गौमाता और नंदी, तो पीछे-पीछे गौ रक्षा का संकल्प लिए हजारों श्रद्धालु पैदल चलते नजर आए। पूरे मार्ग में "गौमाता की रक्षा करो" और "गौहत्या बंद करो" जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, संत समाज, व्यापारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। समाजसेवी संतोष चोपड़ा भी गौ संरक्षण के समर्थन में पदयात्रा का हिस्सा बने। हाथों में बैनर, पोस्टर और तख्तियां लिए गौप्रेमियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को बुलंद किया। मार्च की खास आकर्षण पांच गौशालाओं की मनमोहक झांकियां रहीं, जिन्होंने गौ सेवा और संरक्षण का संदेश दिया। गौमाता और नंदी की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल बना दिया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम स्मरण पत्र सौंपा। इसमें तीन प्रमुख मांगें रखी गईं—देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए और गौ संरक्षण के लिए सख्त एवं प्रभावी कानून बनाया जाए। गौप्रेमियों का कहना है कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक हैं। इसलिए उनके सम्मान और संरक्षण के लिए सरकार को जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
    1
    नीमच में सोमवार को गौ सम्मान और गौ संरक्षण की मांग को लेकर हजारों लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। गौमाता और नंदी की अगुवाई में निकले इस विशाल पैदल मार्च में महिलाओं, युवाओं, संत समाज, व्यापारी और गौप्रेमियों ने एक स्वर में सरकार से तीन बड़ी मांगों पर निर्णय लेने की अपील की। आइए देखते हैं
नीमच, जयदीप न्यूज़ नेटवर्क 
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत लायंस पार्क चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। आगे-आगे गौमाता और नंदी, तो पीछे-पीछे गौ रक्षा का संकल्प लिए हजारों श्रद्धालु पैदल चलते नजर आए। पूरे मार्ग में "गौमाता की रक्षा करो" और "गौहत्या बंद करो" जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।
इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, संत समाज, व्यापारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। समाजसेवी संतोष चोपड़ा भी गौ संरक्षण के समर्थन में पदयात्रा का हिस्सा बने। हाथों में बैनर, पोस्टर और तख्तियां लिए गौप्रेमियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को बुलंद किया।
मार्च की खास आकर्षण पांच गौशालाओं की मनमोहक झांकियां रहीं, जिन्होंने गौ सेवा और संरक्षण का संदेश दिया। गौमाता और नंदी की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल बना दिया।
कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम स्मरण पत्र सौंपा। इसमें तीन प्रमुख मांगें रखी गईं—देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए और गौ संरक्षण के लिए सख्त एवं प्रभावी कानून बनाया जाए।
गौप्रेमियों का कहना है कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक हैं। इसलिए उनके सम्मान और संरक्षण के लिए सरकार को जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पुर हाइवे पर खड़े ट्रेलर से ट्रेलर टकराया,एक चालक की हुई दर्दनाक मौत,काफी घंटों की मशक्कत कर केबिन से शव निकाला बाहर पुर थाना क्षेत्र के पुर हाईवे पर आटूण पुलिया के समीप शुक्रवार सुबह एक भयंकर हादसा हो गया। एक ट्रेलर खड़े ट्रेलर से भिड़ गया हादसे में एक ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने काफी घंटे की मशक्कत कर ट्रेलर चालक के शव को केबिन से बाहर निकाला पुर थाना पुलिस से शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे मिली सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के पुर हाईवे पर सुबह करीबन 5:00 बजे मांडल की तरफ से आ रहा एक ट्रेलर खड़े ट्रेलर से टकरा गया। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पीछे आ रहे ट्रेलर की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई एवं चालक केबिन में ही फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस, हाईवे एंबुलेंस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर चालक को केबिन से बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक चालक का नाम सुरजा राम पिता जब्बर सिंह निवासी जोधपुर है ओर वह ट्रेलर में माल लेकर निम्बाहेड़ा जा रहा था । संभवत चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने चालक के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजनों के आने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द करेगी
    1
    पुर हाइवे पर खड़े ट्रेलर से ट्रेलर टकराया,एक चालक की हुई दर्दनाक मौत,काफी घंटों की मशक्कत कर केबिन से शव निकाला बाहर
पुर थाना क्षेत्र के पुर हाईवे पर आटूण पुलिया के समीप शुक्रवार सुबह एक भयंकर हादसा हो गया। एक ट्रेलर खड़े ट्रेलर से भिड़ गया हादसे में एक ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने काफी घंटे की मशक्कत कर ट्रेलर चालक के शव को केबिन से बाहर निकाला 
पुर थाना पुलिस से शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे मिली सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के पुर हाईवे पर सुबह करीबन 5:00 बजे मांडल की तरफ से आ रहा एक ट्रेलर खड़े ट्रेलर से टकरा गया। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पीछे आ रहे ट्रेलर की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई एवं चालक केबिन में ही फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस, हाईवे एंबुलेंस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर चालक को केबिन से बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक चालक का नाम सुरजा राम पिता जब्बर सिंह निवासी जोधपुर है ओर वह ट्रेलर में माल लेकर निम्बाहेड़ा जा रहा था । संभवत चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने चालक के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजनों के आने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द करेगी
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.