नाकाबंदी तोड़ भाग रहे डोडा चूरा तस्कर की कार ने दो बिजली के खंभे उड़ाए, 44 किलो मादक पदार्थ जब्त चिकारड़ा चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार; मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाई जा रही थी खेप — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- चित्तौड़गढ़ जिले की चिकारड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को नियमित नाकाबंदी के दौरान डोडा चूरा तस्करों की कार ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने लगातार दो बिजली के खंभों को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा करते हुए बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। कार से करीब 44 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार चिकारड़ा चौकी के पास नियमित नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से जोधपुर जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज गति से भाग निकला। भागने के दौरान कार पहले चौकी के पास एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर कुछ दूरी पर दूसरा बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करता रहा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रुकवाया। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी जगदीश पुत्र अशोक सेन, निवासी बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कार क्रमांक MP-09-CW-8397 से लगभग 44 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और जोधपुर में किसे पहुंचाई जानी थी। कार्रवाई में मंडफिया थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सेन, एएसआई मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल गोपाल जाट, विकास जाट, एएसआई नारायणलाल मेनारिया एवं जगदीश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नाकाबंदी तोड़ भाग रहे डोडा चूरा तस्कर की कार ने दो बिजली के खंभे उड़ाए, 44 किलो मादक पदार्थ जब्त चिकारड़ा चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार; मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाई जा रही थी खेप — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- चित्तौड़गढ़ जिले की चिकारड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को नियमित नाकाबंदी के दौरान डोडा चूरा तस्करों की कार ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने लगातार दो बिजली के खंभों को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा करते हुए बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। कार से करीब 44 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार चिकारड़ा चौकी के पास नियमित नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से जोधपुर जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज गति से भाग निकला। भागने के दौरान कार पहले चौकी के पास एक बिजली के
खंभे से टकराई और फिर कुछ दूरी पर दूसरा बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करता रहा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रुकवाया। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी जगदीश पुत्र अशोक सेन, निवासी बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कार क्रमांक MP-09-CW-8397 से लगभग 44 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और जोधपुर में किसे पहुंचाई जानी थी। कार्रवाई में मंडफिया थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सेन, एएसआई मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल गोपाल जाट, विकास जाट, एएसआई नारायणलाल मेनारिया एवं जगदीश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- नाकाबंदी तोड़ भाग रहे डोडा चूरा तस्कर की कार ने दो बिजली के खंभे उड़ाए, 44 किलो मादक पदार्थ जब्त चिकारड़ा चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार; मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाई जा रही थी खेप — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- चित्तौड़गढ़ जिले की चिकारड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को नियमित नाकाबंदी के दौरान डोडा चूरा तस्करों की कार ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने लगातार दो बिजली के खंभों को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा करते हुए बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। कार से करीब 44 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार चिकारड़ा चौकी के पास नियमित नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से जोधपुर जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज गति से भाग निकला। भागने के दौरान कार पहले चौकी के पास एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर कुछ दूरी पर दूसरा बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करता रहा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रुकवाया। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी जगदीश पुत्र अशोक सेन, निवासी बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कार क्रमांक MP-09-CW-8397 से लगभग 44 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और जोधपुर में किसे पहुंचाई जानी थी। कार्रवाई में मंडफिया थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सेन, एएसआई मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल गोपाल जाट, विकास जाट, एएसआई नारायणलाल मेनारिया एवं जगदीश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- बरखेड़ा रंभावली मार्ग पर 32 लाख रुपए की पुलिया पहली बारिश में बही छोटी सादड़ी पंचायत समिति के बरखेड़ा ग्राम में रंभावली जाने वाली सड़क पर 32 लाख रुपए के लागत की पुलिया का निर्माण किया गया था लेकिन पहले ही बरसात में पुलिया बह गई यह सिस्टम का फेलियर है आजकल ठेके राजनीतिक अप्रोच से मिलते हैं कहने को तो टेंडर होते हैं लेकिन बिना मिली भगत के इस प्रकार के कार्य नहीं हो सकते यह पुलिया पहले भी दो बार टूट चुकी है बार-बार इस प्रकार से पुलिया टूटना बार बार लोगों को बेवकूफ बनाना जैसा लगता है pwd के अधिकारियों से बिना साट गांठ के इस प्रकार से पुलिया का निर्माण नहीं हो सकता इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी चाहिए तो अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ कर उच्च अधिकारियों से बात करने की कही4
- श्रीलाड़ आमेटा ब्रह्म संस्था के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, श्यामलाल आमेटा अध्यक्ष निर्वाचित, नई कार्यकारिणी का किया स्वागत श्रीलाड़ आमेटा ब्रह्म संस्था के द्विवार्षिक चुनाव हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित आमेटा भवन में सम्पन्न हुए। इस चुनाव में मेवाड़, वागड़, मालवा सहित विभिन्न गांवो व कस्बों से समाजजनों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। संस्था भवन में करीब 800 हजार समाजजनों की उपस्थिति में मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाकांत आमेटा सेवानिवृत्ति शिक्षा उपनिदेशक, गादोली की टीम के सानिध्य में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव आदि पदों पर मतदान कर चुनाव संपन्न कराए गए। अध्यक्ष पद पर समाजसेवी भामाशाह एवं शिक्षक नेता श्यामलाल आमेटा गादोली अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 126 वोटो से विजयी रहे। महामंत्री पद पर प्रेमशंकर आमेटा वल्लभनगर, उपाध्यक्ष पद पर हरिप्रसाद कुराबड, राजेश्वर भट्ट भींडर, संयुक्त सचिव पद पर चंद्रशेखर गांव नाई विजय निर्वाचित हुए।1
- ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार दीपिका कटारा ने की। इस दौरान शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना,उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। तहसीलदार दीपिका कटारा ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिविर सह प्रभारी भेरूसिंह कानावत,सचिव मुस्कान कोटेड,पटवारी धर्मेंद्र सिंह लोहार,एलडीसी किशोर मिश्रा,सरपंच सागर देवी मीणा, सरपंच प्रतिनिधि गंगाराम मीणा सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि,विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- चित्तौड़गढ़ में गुरु पूर्णिमा, सामाजिक सेवा, छात्र राजनीति और व्यापारिक गतिविधियां रहीं चर्चा में बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में गुरु पूर्णिमा पर शस्त्र प्रदर्शन, अन्नपूर्णा भोजनशाला समिति की तीसरी वार्षिक आम सभा सम्पन्न, युवराज सिंह चौहान बने एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष, फुटकर फल व्यवसायियों ने समझौते की शर्तें लागू करने की उठाई मांग1
- मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न नीमच कलेक्ट्रेट सभागार में मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। आयोग के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक पुनर्गठन का उद्देश्य नई इकाइयां बनाना नहीं, बल्कि जनसुविधा, पारदर्शिता और प्रशासनिक सुगमता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि भौगोलिक दूरी, जनसंख्या और आधारभूत सुविधाओं के आधार पर प्रशासनिक इकाइयों का वैज्ञानिक पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। आयोग के सदस्य मुकेश शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक, संस्थाएं और जनप्रतिनिधि भी सुझाव दे सकेंगे। बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।1
- मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर उठे सवाल, नगर परिषद सीएमओ ने दिए जांच व सुधार के निर्देश रामपुरा। नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा नालियों में लिक्विड कीटनाशक का छिड़काव किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दवा एक ही दिन में अपना प्रभाव खो बैठी। नागरिकों का कहना है कि नालियों में लगातार बह रहे सीवरेज के पानी और बारिश के कारण दवा बह गई, जिससे अगले ही दिन उसका असर लगभग समाप्त हो गया। लोगों का दावा है कि मच्छरों की संख्या में कोई विशेष कमी नहीं आई, जिसके चलते नगर परिषद की नई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले नालियों के किनारों पर लंबे समय तक प्रभावी रहने वाली दवा का उपयोग किया जाता था, जबकि इस बार लिक्विड कीटनाशक का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि यदि दवा बहते पानी में तुरंत बह जाती है, तो इससे अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। सीएमओ ने लिया संज्ञान इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नंदलाल प्रजापति ने कहा कि, "आपके माध्यम से मुझे इस घटनाक्रम की जानकारी मिली है। मैंने तत्काल सफाई दरोगा एवं सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित दवा का छिड़काव प्रत्येक आवश्यक बिंदु पर किया जाए, न कि उसे सीधे सीवरेज के बहते पानी में डाला जाए। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो उसे सुधारा जाएगा।" सीएमओ के निर्देश के बाद अब नगर परिषद की टीम द्वारा छिड़काव की प्रक्रिया में सुधार किए जाने की संभावना है। वहीं नागरिकों ने मांग की है कि मच्छर नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक एवं टिकाऊ उपाय अपनाए जाएं, ताकि डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।1
- मनासा पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹2,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 12 डकैती-चोरी के मामलों का खुलासा, 1.4 किलो चांदी व ₹1.60 लाख बरामद मनासा | 31 जुलाई 2026 नीमच जिले की मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2024 से फरार चल रहे ₹2,000 के इनामी आरोपी अश्विन पिता दिलीप बांछड़ा (25 वर्ष), निवासी हाड़ीपिपल्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी सुरेन्द्र पिता फुलचंद बांछड़ा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर करीब 1 किलो 400 ग्राम चांदी के आभूषण तथा ₹1,60,000 नकद बरामद किए गए हैं। प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती, नकबजनी और चोरी के कुल 12 मामलों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोचा। मामले में शिवम, राजु उर्फ राजदीप, सुरेन्द्र उर्फ सुरेश और अनुज सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश अवस्थी और मनासा पुलिस टीम द्वारा की गई।2