ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार दीपिका कटारा ने की। इस दौरान शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना,उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। तहसीलदार दीपिका कटारा ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिविर सह प्रभारी भेरूसिंह कानावत,सचिव मुस्कान कोटेड,पटवारी धर्मेंद्र सिंह लोहार,एलडीसी किशोर मिश्रा,सरपंच सागर देवी मीणा, सरपंच प्रतिनिधि गंगाराम मीणा सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि,विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार दीपिका कटारा ने की। इस दौरान शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना,उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। तहसीलदार दीपिका कटारा ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिविर सह प्रभारी भेरूसिंह कानावत,सचिव मुस्कान कोटेड,पटवारी धर्मेंद्र सिंह लोहार,एलडीसी किशोर मिश्रा,सरपंच सागर देवी मीणा, सरपंच प्रतिनिधि गंगाराम मीणा सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि,विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीण उपस्थित रहे।
- ईरान के हमले से मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस बंद! 179 उड़ानें रद्द, दुबई से दोहा तक, मुश्किल में फंसे यात्री Iran attack: शनिवार को ईरान पर हुए हमले के बीच दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया। इससे कई विमानों का संचालन ठप हो गया। लखनऊ फटाफट: पढ़ें सभी खबरें 60s मेंईरान पर हमले के चलते दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। इसके कारण लखनऊ से खाड़ी देशों के बीच हवाई यातायात ठप हो गया। शनिवार को लखनऊ से खाड़ी देशों में दम्माम, मस्कट सहित सात गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इसमें इंडिगो की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं।शनिवार को ईरान पर हुए हमले के बीच दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया। इससे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों को जाने वाली उड़ानों का संचालन बाधित हो गया। लखनऊ से दम्माम, मस्कट, रसअलखैमा, शारजाह, रियाद सहित सात डेस्टिनेशन के बीच आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। लखनऊ से दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-097, इंडिगो की ही कनेक्टिंग उड़ान 6ई-083 व 6ई-081 कैंसिल की गई। ऐसे ही दम्माम से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-098 शनिवार को कैंसिल थी और रविवार को भी निरस्त रहेगी। ऐसे ही इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-082, 6ई-084 भी निरस्त रही। साथ ही एयर इंडिया की एआई-2250 शनिवार को निरस्त रही। लखनऊ से रियाद जाने वाली इंडिगो की 6ई-053 व इंडिगो की ही 6ई-071 कैंसिल रहीं। रियाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-054, इंडिगो की ही 6ई-072 भी निरस्त रही। लखनऊ से मस्कट जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1267 तथा लखनऊ से रसअलखैमा जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1491 एवं रसअलखैमा से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-1492 निरस्त रहीं। लखनऊ से शारजाह जाने वाली इंडिगो की 6ई-1423 एवं शारजाह से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-1424, इंडिगो की ही 6ई-1422 निरस्त कर दी गईं। विज्ञापन ये उड़ानें भी रहीं निरस्त शनिवार को अमौसी एयरपोर्ट से किशनगढ़ व झारसुगड़ा के बीच चलने वाली स्टार एयर की चार उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। हालांकि इन्हें परिचालन संबंधी कारणों से निरस्त किया गया। लखनऊ से किशनगढ़ जाने वाली स्टार एयर की एस5-223, स्टार एयर की लखनऊ से झारसुगड़ा जाने वाली एस5-229 तथा झारसुगड़ा से लखनऊ आने वाली स्टार एयर की एस5-228 एवं किशनगढ़ से लखनऊ आने वाली एस5-222 निरस्त रहीं। ये भी पढ़ें श्री जय नारायण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय Lucknow News: केकेसी ने जारी की यूजी प्रथम की मेरिट सूची लखनऊ Doors of private schools began to open as soon as the news was published. Lucknow News: खबर छपते ही खुलने लगे निजी स्कूलों के दरवाजे लखनऊ लेखिका तसलीमा नसरीनप्रीमियम Explainer: तसलीमा ने 19 साल पहले क्यों छोड़ा कोलकाता, बांग्लादेश से निर्वासन की क्या थी वजह, अब कैसी सियासत? देश Lucknow News: मूसाबाग में मेट्रो के सेकेंड फेज का निर्माण शुरू लखनऊ Lucknow News: इंटरनेशनल एकेडमिक काउंसलर के 50 पदों पर भर्ती का मौका लखनऊ Lucknow News: सिविल अस्पताल में फर्श पर घिसटता रहा लावारिस मरीज लखनऊ विज्ञापन बंगलुरु से काठमांडू जा रही उड़ान लखनऊ डायवर्ट बंगलूरू से नेपाल जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान खराब मौसम के चलते शनिवार को लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। इससे पूर्व गत दिवस यह विमान खराब मौसम के कारण ही वाराणसी डायवर्ट कर दी गई थी। विमान में 180 यात्री थे। इससे यात्रियों को दिक्कतें हुईं। मामला एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-872 का है। यह विमान सुबह सवा नौ बजे बंगलुरु से रवाना होकर काठमांडू पहुंचा। लखनऊ एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दोपहर 2:49 बजे लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना मिली कि फ्लाइट खराब मौसम के चलते काठमांडू में लैंड नहीं कर पा रही है। कई बार हवा में चक्कर काटे, लेकिन लैंडिंग नहीं हो पाई। ऐसे में इसे लखनऊ डायवर्ट किया गया है। यह फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर शाम 4:30 बजे उतरी। इसे रनवे के आगे टैक्सी वे पर रोका गया। यही फ्लाइट इससे पूर्व गत दिवस बंगलुरु से काठमांडू के लिए रवाना हुई, लेकिन खराब मौसम के चलते इसे वाराणसी डायवर्ट किया गया था। ऐसे में यात्रियों के परिवारीजनों में बेहद आक्रोश है। उनका आरोप है कि यात्रियों को एयरपोर्ट पर मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ा। बंगलुरु एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर के पास यात्रियों के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। विज्ञापन1
- BIG BREKING 🙏 गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीएम योगी अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीएम योगी अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया1
- गुरु पूर्णिमा पर रामपुरा में आस्था का महासंगम: दत्त अखाड़ा दत्तात्रेय मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गुरुदेव के आशीर्वाद से भक्त हुए निहाल1
- पंचायत राज चुनाव से पहले डूंगरपुर में सक्रिय हुई आमजन युवा शक्ति पार्टी 50 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने ली सदस्यता, जवानों व उनके परिवारों के लिए विशेष आरक्षण की उठाई मांग संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। आगामी पंचायत राज चुनावों को देखते हुए आमजन युवा शक्ति पार्टी ने क्षेत्र में अपना संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय शकुंतला भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया। जेनजी युवा वादों पर नहीं, विकास और पारदर्शिता पर करता है फैसला : मुकेश कुमार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि आज का युवा जागरूक और शिक्षित है। वह केवल राजनीतिक वादों से प्रभावित होने वाला नहीं है, बल्कि विकास, रोजगार, शिक्षा और पारदर्शिता के आधार पर अपना फैसला करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग विशेषकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज बनना है। - सुरक्षाबलों के जवानों और परिवारों के हक में देशव्यापी आंदोलन का ऐलान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के सुरक्षा बलों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक नई पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों तथा उनके परिवारों के लिए अलग आरक्षण कोटा और विशेष सुविधाओं की मांग को लेकर पार्टी एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। यदि केंद्र सरकार ने इस मांग पर ध्यान नहीं दिया, तो पार्टी कार्यकर्ता जंतर-मंतर (नई दिल्ली) पर शांतिपूर्ण धरना और अनशन करेंगे। समारोह में ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेश कलाल ने कहा कि शिक्षित और दूरदर्शी नेतृत्व ही समाज की समस्याओं का सही समाधान कर सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी मुकेश कुमार के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होकर उभरेगी। - इन्होंने ग्रहण की सदस्यता : कार्यक्रम के दौरान सुनील डामोर, जयेश डामोर, कांति डामोर, दिनेश खाट, रमेश डामोर, विशाल पंड्या, प्रदीप पांचाल, राजेंद्र जैन, निर्मला जोशी, आशा डेंडोर, धीरज सेवक, अनीता दवे, राहुल दवे, जयेश पंड्या और नीलेश जोशी सहित कई प्रमुख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- हिंदी गुरुजी हम1
- नीमच में महिला की संदिग्ध मौत पर , पति पर हत्या का आरोप, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने चक्काजाम मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद माहौल गरमा गया। परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम के सामने चक्काजाम कर धरना दे दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1