पंचायत राज चुनाव से पहले डूंगरपुर में सक्रिय हुई आमजन युवा शक्ति पार्टी 50 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने ली सदस्यता, जवानों व उनके परिवारों के लिए विशेष आरक्षण की उठाई मांग संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। आगामी पंचायत राज चुनावों को देखते हुए आमजन युवा शक्ति पार्टी ने क्षेत्र में अपना संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय शकुंतला भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया। जेनजी युवा वादों पर नहीं, विकास और पारदर्शिता पर करता है फैसला : मुकेश कुमार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि आज का युवा जागरूक और शिक्षित है। वह केवल राजनीतिक वादों से प्रभावित होने वाला नहीं है, बल्कि विकास, रोजगार, शिक्षा और पारदर्शिता के आधार पर अपना फैसला करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग विशेषकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज बनना है। - सुरक्षाबलों के जवानों और परिवारों के हक में देशव्यापी आंदोलन का ऐलान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के सुरक्षा बलों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक नई पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों तथा उनके परिवारों के लिए अलग आरक्षण कोटा और विशेष सुविधाओं की मांग को लेकर पार्टी एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। यदि केंद्र सरकार ने इस मांग पर ध्यान नहीं दिया, तो पार्टी कार्यकर्ता जंतर-मंतर (नई दिल्ली) पर शांतिपूर्ण धरना और अनशन करेंगे। समारोह में ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेश कलाल ने कहा कि शिक्षित और दूरदर्शी नेतृत्व ही समाज की समस्याओं का सही समाधान कर सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी मुकेश कुमार के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होकर उभरेगी। - इन्होंने ग्रहण की सदस्यता : कार्यक्रम के दौरान सुनील डामोर, जयेश डामोर, कांति डामोर, दिनेश खाट, रमेश डामोर, विशाल पंड्या, प्रदीप पांचाल, राजेंद्र जैन, निर्मला जोशी, आशा डेंडोर, धीरज सेवक, अनीता दवे, राहुल दवे, जयेश पंड्या और नीलेश जोशी सहित कई प्रमुख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

- पंचायत राज चुनाव से पहले डूंगरपुर में सक्रिय हुई आमजन युवा शक्ति पार्टी 50 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने ली सदस्यता, जवानों व उनके परिवारों के लिए विशेष आरक्षण की उठाई मांग संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। आगामी पंचायत राज चुनावों को देखते हुए आमजन युवा शक्ति पार्टी ने क्षेत्र में अपना संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय शकुंतला भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया। जेनजी युवा वादों पर नहीं, विकास और पारदर्शिता पर करता है फैसला : मुकेश कुमार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि आज का युवा जागरूक और शिक्षित है। वह केवल राजनीतिक वादों से प्रभावित होने वाला नहीं है, बल्कि विकास, रोजगार, शिक्षा और पारदर्शिता के आधार पर अपना फैसला करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग विशेषकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज बनना है। - सुरक्षाबलों के जवानों और परिवारों के हक में देशव्यापी आंदोलन का ऐलान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के सुरक्षा बलों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक नई पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों तथा उनके परिवारों के लिए अलग आरक्षण कोटा और विशेष सुविधाओं की मांग को लेकर पार्टी एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। यदि केंद्र सरकार ने इस मांग पर ध्यान नहीं दिया, तो पार्टी कार्यकर्ता जंतर-मंतर (नई दिल्ली) पर शांतिपूर्ण धरना और अनशन करेंगे। समारोह में ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेश कलाल ने कहा कि शिक्षित और दूरदर्शी नेतृत्व ही समाज की समस्याओं का सही समाधान कर सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी मुकेश कुमार के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होकर उभरेगी। - इन्होंने ग्रहण की सदस्यता : कार्यक्रम के दौरान सुनील डामोर, जयेश डामोर, कांति डामोर, दिनेश खाट, रमेश डामोर, विशाल पंड्या, प्रदीप पांचाल, राजेंद्र जैन, निर्मला जोशी, आशा डेंडोर, धीरज सेवक, अनीता दवे, राहुल दवे, जयेश पंड्या और नीलेश जोशी सहित कई प्रमुख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संकट मोचन सेवा संगठन डूंगरपुर कमेटी ने गुरु से लिया आशीर्वाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संकट मोचन सेवा संगठन कमेटी डूंगरपुर ने गुरु के द्वार पर जाकर गुरु से प्राप्त किया आशीर्वाद तथा गुरु वाणी और सत्संग का भी लिया लाभ।2
- लोकेशन डूंगरपुर संवाददाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराना है महिला कांग्रेस महासचिव राजकुमारी पालीवाल का दौरा लोकेशन डूंगरपुर संवाददाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराना है महिला कांग्रेस महासचिव राजकुमारी पालीवाल का दौरा एंकर इंट्रो महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव डूंगरपुर दौरा राजकुमारी पालीवाल का सर्किट हाउस पहुंची महिला कांग्रेस ने शाल ओडा कर किया भव्य स्वागत महिला कांग्रेस राजकुमारी ने कहा कि महिलाओं को चुनाव में भागीदारी निभानी चाहिए महिलाएं इंदिरा गांधी , सोनिया गांधी के आदर्शों पर महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए घर घर जाकर महिलाओं को जोड़ने का करें काम भाजपा हिंदू मुस्लिम के नाम से वोट बटो रही हैं कांग्रेस की योजनाओं को धरातल पर बताएं कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को मिली है हर सुविधा भाजपा सरकार में नहीं हो रहे हैं नरेगा के काम डूंगरपुर में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा कला सुआ, सेवादल जिला अध्यक्ष उर्मिला आहारी, डूंगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष रीना बरडा चिकली ब्लॉक अध्यक्ष मेनका डामोर , पूर्व प्रधान आशा डेंडोर, मझोला सरपंच जमना देवी गोगरा, लीला दर्जी, हंसा रावत, टीना यादव ओबरी, सुशीला ,आदि मौजूद रहे बाइट प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस राजकुमारी पालीवाल4
- सलूंबर की ताजी खबर आज की सलूंबर जिले मेंhttps://shuru. सलूंबर की ताजी खबर आज की सलूंबर जिले मेंhttp1
- बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, फसलों को फायदा दिन भर की तपिश से मिली जन जीवन क़ो राहत बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, फसलों को फायदा दिन भर की तपिश से मिली जन जीवन क़ो राहत. पिछले सप्ताह लगातार तीन-चार दिनों तक कभी तेज तो कभी रिमझिम और फुहारों के रूप में हुई बारिश के बाद गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। तेज तपिश और चिपचिपी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा तथा लोग बारिश का इंतजार करते नजर आए। शाम ढलते ही आसमान पर घने बादलों का डेरा जम गया और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने दिनभर की उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। बारिश के बाद वातावरण पूरी तरह बदल गया और मौसम सुहावना हो उठा। सड़कों, गलियों और खेत-खलिहानों में बरसात का पानी बहने लगा, कृषि विशेषज्ञों और किसानों के अनुसार यह वर्षा खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। मक्का, सोयाबीन तथा धान की फसलों को इस बारिश से पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे पौधों की बढ़वार बेहतर होगी। जिन किसानों ने हाल ही में धान की रोपाई की है, उनके लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह संतुलित बारिश होती रही तो इस बार खरीफ सीजन में अच्छी पैदावार की उम्मीद और मजबूत होगी। मौसम में आई इस खुशगवार तब्दीली ने लोगों के चेहरों पर राहत और किसानों के मन में बेहतर फसल की नई उम्मीद जगा दी।1
- शिविर बना समाधान का चौपाल, झरनी में सरकार की योजनाएं पहुंचीं जन-जन के द्वार ग्राम पंचायत झरनी में गुरुवार को राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रामीण सेवा शिविर योजना के तहत आयोजित शिविर ग्रामीणों के लिए समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का प्रभावी मंच बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर आमजन की समस्याएं सुनकर कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया, वहीं पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायत, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। शिविर के माध्यम से प्रशासन को गांव की चौखट तक पहुंचाने और सरकारी सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य को साकार करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना,एसडीएम संजय चरपोटा ,तहसीलदार राजकुमार सारेल, विकास अधिकारी ललित पंड्या, भाजपा सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, झरनी सरपंच लीला देवी डामोर, महिपाल सिंह राठौड़, प्रवक्ता राजेश प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष विष्णु लबाना, प्रवीण डामोर, पीठ लेम्प्स अध्यक्ष शांतिलाल, मीडिया प्रभारी शंभू लबाना सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामीणों ने भी इस पहल को जनहितकारी बताते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता जताई।1
- अपने आस पास सगा संबंधी जरूर बताए ये सब चीज नं खाये कैसे तैयार कर रहे है ये लोग1
- रतनपुर बॉर्डर पर बिछीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक के बैटरी बॉक्स के गुप्त केबिन से 7 लाख की अवैध शराब जब्त चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब की 71 पेटियां, बाड़मेर का आरोपी तस्कर गिरफ्तार संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन स्वच्छता के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहे एक बंद बॉडी कंटेनर ट्रक को रोककर उसके गुप्त केबिन में छिपाकर ले जाई जा रही 71 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बाड़मेर निवासी आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। - बैटरी बॉक्स के ऊपर बनाया था गुप्त केबिन जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार रतनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ के नेतृत्व में पुलिस टीम एनएच-48 पर उदयपुर से अहमदाबाद लेन में नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भारत बेंज कंपनी के एक बंद बॉडी कंटेनर में बैटरी बॉक्स के ऊपर बने गुप्त केबिन के अंदर चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाई जा रही है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उक्त संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। शुरुआती पूछताछ में चालक ने कंटेनर को खाली होना बताया और जांच करने पर मुख्य कंटेनर अंदर से खाली ही मिला। हालांकि, मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर जब बैटरी बॉक्स के हिस्से की गहराई से जांच की गई, तो ऊपर की तरफ एक गुप्त बॉक्स मिला, जिससे चंडीगढ़ में बिक्री हेतु अधिकृत शराब के कुल 71 कार्टन बरामद हुए। - आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस ने मौके से अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवाब खान पुत्र आरब खान, निवासी ऊंडू प्रहलादपुरा, थाना शिव, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए गहन अनुसंधान जारी है।1