रतनपुर बॉर्डर पर बिछीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक के बैटरी बॉक्स के गुप्त केबिन से 7 लाख की अवैध शराब जब्त चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब की 71 पेटियां, बाड़मेर का आरोपी तस्कर गिरफ्तार संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन स्वच्छता के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहे एक बंद बॉडी कंटेनर ट्रक को रोककर उसके गुप्त केबिन में छिपाकर ले जाई जा रही 71 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बाड़मेर निवासी आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। - बैटरी बॉक्स के ऊपर बनाया था गुप्त केबिन जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार रतनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ के नेतृत्व में पुलिस टीम एनएच-48 पर उदयपुर से अहमदाबाद लेन में नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भारत बेंज कंपनी के एक बंद बॉडी कंटेनर में बैटरी बॉक्स के ऊपर बने गुप्त केबिन के अंदर चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाई जा रही है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उक्त संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। शुरुआती पूछताछ में चालक ने कंटेनर को खाली होना बताया और जांच करने पर मुख्य कंटेनर अंदर से खाली ही मिला। हालांकि, मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर जब बैटरी बॉक्स के हिस्से की गहराई से जांच की गई, तो ऊपर की तरफ एक गुप्त बॉक्स मिला, जिससे चंडीगढ़ में बिक्री हेतु अधिकृत शराब के कुल 71 कार्टन बरामद हुए। - आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस ने मौके से अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवाब खान पुत्र आरब खान, निवासी ऊंडू प्रहलादपुरा, थाना शिव, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए गहन अनुसंधान जारी है।

- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या का जन्मदिन सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया, दीर्घायु की कामना की । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या का जन्मदिन सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया, दीर्घायु की कामना की । डूंगरपुर, 29 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उनके कार्यालय भाग्योदय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं राजस्थानी पगड़ी पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने प्रियकांत पंड्या के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को निरंतर मजबूती मिलती रही है। जन्मदिन समारोह में उपस्थित नेताओं ने प्रियकांत पंड्या के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य कारीलाल सालेड़ा, पूर्व लोकपाल एवं प्रवक्ता सुखदेव यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष चिराग पंड्या, जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. गोविन्द पटेल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Jay aadivasi Jay aadivasi Jay aadivasi Jay Johar Jay aadivasi Jay Johar Jay aadivasi Jay aadivasi Jay aadivasi Jay Johar Jay aadivasi Jay Johar2
- हरियाली का संकल्प, अभियान तहत विद्यार्थियों संग रोपे पौधे विद्यालय झलाप. हरियालो राजस्थान अभियान के तहत झलाप स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंदराम पाटीदार ने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। हरीश पाटीदार ने भी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए परिसर को अधिक हराभरा बनाने का संदेश दिया।1
- अपने आस पास सगा संबंधी जरूर बताए ये सब चीज नं खाये कैसे तैयार कर रहे है ये लोग1
- गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समाजसेवी दिनेश चंद्र अहारी ने छाणी मगरी धाम के दर्शन करते हुए संत महात्माओं गुरुजनों से आशीर्वाद लिया, साथ ही साथ वहां पर भजन कीर्तन सत्संग में हिस्सा लेते हुए भजन कीर्तन का भी आनंद लिया। वागड़ जनजाति क्षेत्र का सबसे बड़ा धाम छाणी मगरी धाम पर कल भक्तों सज्जनों महात्माओं माता बहनों और युवाओं का हुजुम रहा दर्शन हेतु। इस अवसर पर समाज के कई गुरुजनों ने महात्माओं ने सज्जनों ने समाजसेवियों ने अपने विचार भी रखें, जिसमें सबसे ज्यादा आहवान किया गया कि आदिवासी समाज के युवा साथियों को फिलहाल में जो भक्ति जन जागरण का काम चलाया जा रहा है समाजसेवीयो के द्वारा ,इस भक्तिजन जागरण में अधिक से अधिक युवा साथी गांवो पालों से जुड़े और समाज में एक नई ऊर्जा का संसार करने में सब अपनी अग्रिम भूमिका निभाए और अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदार बने, इस हेतु आहवान करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक भक्ति मार्ग में जुड़ने हेतु कई भक्तों ने आहवान किया है।। समाजसेवी अहारी ने कहा कि आने वाले समय में विराट कारवां युवा भक्ति जन जागरण संगठन के द्वारा जनजाति क्षेत्र में एक बहुत बड़े विशाल भजन सत्संग जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसकी सूचना सभी संतो महात्मा युवा साथियों को समय रहते मिल जाएगी, तब तक के लिए अधिक से अधिक आदिवासी समाज सर्व समाज के युवाओं को भक्ति जन जागरण में जोड़कर के समाज को संस्कारित करने और इस क्षेत्र के वातावरण को सुंदर शांतिप्रिय मनोरम सर्वहितार्थ बनाने में आप सब अपना महत्वपूर्ण योगदान दोगे - समाज सेवी अहारी🙏🙏 गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समाजसेवी दिनेश चंद्र अहारी ने छाणी मगरी धाम के दर्शन करते हुए संत महात्माओं गुरुजनों से आशीर्वाद लिया, साथ ही साथ वहां पर भजन कीर्तन सत्संग में हिस्सा लेते हुए भजन कीर्तन का भी आनंद लिया। वागड़ जनजाति क्षेत्र का सबसे बड़ा धाम छाणी मगरी धाम पर कल भक्तों सज्जनों महात्माओं माता बहनों और युवाओं का हुजुम रहा दर्शन हेतु। इस अवसर पर समाज के कई गुरुजनों ने महात्माओं ने सज्जनों ने समाजसेवियों ने अपने विचार भी रखें, जिसमें सबसे ज्यादा आहवान किया गया कि आदिवासी समाज के युवा साथियों को फिलहाल में जो भक्ति जन जागरण का काम चलाया जा रहा है समाजसेवीयो के द्वारा ,इस भक्तिजन जागरण में अधिक से अधिक युवा साथी गांवो पालों से जुड़े और समाज में एक नई ऊर्जा का संसार करने में सब अपनी अग्रिम भूमिका निभाए और अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदार बने, इस हेतु आहवान करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक भक्ति मार्ग में जुड़ने हेतु कई भक्तों ने आहवान किया है।। समाजसेवी अहारी ने कहा कि आने वाले समय में विराट कारवां युवा भक्ति जन जागरण संगठन के द्वारा जनजाति क्षेत्र में एक बहुत बड़े विशाल भजन सत्संग जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसकी सूचना सभी संतो महात्मा युवा साथियों को समय रहते मिल जाएगी, तब तक के लिए अधिक से अधिक आदिवासी समाज सर्व समाज के युवाओं को भक्ति जन जागरण में जोड़कर के समाज को संस्कारित करने और इस क्षेत्र के वातावरण को सुंदर शांतिप्रिय मनोरम सर्वहितार्थ बनाने में आप सब अपना महत्वपूर्ण योगदान दोगे - समाज सेवी अहारी🙏🙏1
- गुरु पूर्णिमा एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामणिया वाडा में वृक्षारोपण एवं गुरु वंदन समारोह सम्पन्न गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बामणिया वाडा, गरियता में वृक्षारोपण एवं गुरु वंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, गलियाकोट प्रथम, डॉ. मनोज पाटीदार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ गरियता रमेश पाटीदार ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वार्ड पंच हकरा भाई, समाजसेवी रूपा भाई, मनीष जैन, डॉ. हितेश पाटीदार तथा वरिष्ठ पत्रकार गणपत जेन्डा उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का तिलक एवं सम्मान कर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा को साकार किया।अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन संस्था प्रधान नरेश कुमार त्रिवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन जाह्नवी भावसार व निशा बुनकर ने किया,रिंकु यादव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में शारीरिक शिक्षक भूपेश पाटीदार के निर्देशन में सघन वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, हरित राजस्थान एवं प्रकृति संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।1
- हिंदी गुरुजी हम1
- बीमार निराश्रित गौवंश के उपचार के लिए चला अभियान गेजी गांव में निराश्रित गौवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए समाजसेवियों की पहल गेजी गांव में निराश्रित गौवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए समाजसेवियों की पहल पर पिछले दो दिनों से उपचार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पशुपालन विभाग की मेडिकल वेटरनरी टीम मौके पर पहुंचकर बीमार गौवंश का उपचार कर रही है। गुरुवार को पंचायत समिति के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर उपचार कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि निराश्रित गौवंश के सड़कों पर खुले घूमने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं प्लास्टिक और अन्य कचरा खाने से गौवंश गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। समय पर उपचार नहीं मिलने से कई गौवंश की मौत भी हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए समाजसेवी अनिल जैन एवं राजेंद्र लखारा के नेतृत्व में उपचार अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान एक गंभीर रूप से बीमार गौमाता का उपचार कर उसकी जान बचाई गई। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है। समाजसेवी अनिल जैन ने कहा कि गौसेवा प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने प्रशासन से निराश्रित गौवंश के संरक्षण, उपचार और चारे की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की, ताकि गौवंश सुरक्षित रह सके और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आए। इस दौरान गट्टूलाल यादव, कन्यालाल पांचाल, हितेश कलाल, उपसरपंच शांतिलाल, नरेश कुमार कलाल, मीठालाल प्रजापत, प्रवीण भाई, नरेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने गौवंश संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।1
- गुरु पूर्णिमा पर देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के बेताज श्रद्धालु गुरु पूर्णिमा पर देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के बेताज श्रद्धालु साबला के बेणेश्वरधाम पर श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम के राधाकृष्ण मंदिर धाम पर श्रद्धालुओं ने पुजा अर्चना की गई1