logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपने आस पास सगा संबंधी जरूर बताए ये सब चीज नं खाये कैसे तैयार कर रहे है ये लोग

8 hrs ago
user_Kalu singh charan
Kalu singh charan
सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
8 hrs ago

अपने आस पास सगा संबंधी जरूर बताए ये सब चीज नं खाये कैसे तैयार कर रहे है ये लोग

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गुरु पूर्णिमा एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामणिया वाडा में वृक्षारोपण एवं गुरु वंदन समारोह सम्पन्न गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बामणिया वाडा, गरियता में वृक्षारोपण एवं गुरु वंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, गलियाकोट प्रथम, डॉ. मनोज पाटीदार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ गरियता रमेश पाटीदार ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वार्ड पंच हकरा भाई, समाजसेवी रूपा भाई, मनीष जैन, डॉ. हितेश पाटीदार तथा वरिष्ठ पत्रकार गणपत जेन्डा उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का तिलक एवं सम्मान कर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा को साकार किया।अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन संस्था प्रधान नरेश कुमार त्रिवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन जाह्नवी भावसार व निशा बुनकर ने किया,रिंकु यादव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में शारीरिक शिक्षक भूपेश पाटीदार के निर्देशन में सघन वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, हरित राजस्थान एवं प्रकृति संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।
    1
    गुरु पूर्णिमा एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामणिया वाडा में वृक्षारोपण एवं गुरु वंदन समारोह सम्पन्न
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बामणिया वाडा, गरियता में वृक्षारोपण एवं गुरु वंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, गलियाकोट प्रथम, डॉ. मनोज पाटीदार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ गरियता रमेश  पाटीदार ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वार्ड पंच हकरा भाई, समाजसेवी रूपा भाई, मनीष जैन, डॉ. हितेश पाटीदार तथा वरिष्ठ पत्रकार गणपत जेन्डा उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का तिलक एवं सम्मान कर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा को साकार किया।अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन संस्था प्रधान नरेश कुमार त्रिवेदी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन जाह्नवी भावसार व निशा बुनकर ने किया,रिंकु यादव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में शारीरिक शिक्षक भूपेश पाटीदार के निर्देशन में सघन वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, हरित राजस्थान एवं प्रकृति संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर संत-महात्माओं का गुरुवंदन, सरकार ने किया सम्मान धुनी मगरी धाम बांसिया और सादड़िया में संतों को शॉल, श्रीफल, मिठाई व फल भेंट कर लिया आशीर्वाद राज्य सरकार की मंशा—संत परंपरा और आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण के साथ संत-महात्माओं के प्रति सम्मान का भाव मजबूत करना सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में संत-महात्माओं, साधु-संतों और विभिन्न धार्मिक धामों के महंतों के सम्मान में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र में भी श्रद्धा और सम्मान के साथ संतों का गुरुवंदन किया गया। कार्यक्रम के तहत गोविंद गुरु की धुनी मगरी धाम बांसिया में महंत गिरवर गिरी महाराज तथा सादड़िया स्थित भाथीजी मंदिर के महंत खातू महाराज का सम्मान किया गया। देवस्थान विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई गुरु वंदन सामग्री के तहत संतों को शॉल, श्रीफल , मिठाई एवं फल भेंट किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गुरु वंदन संदेश भी भेंट कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त कर समाज और प्रदेश के कल्याण की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम में देवस्थान विभाग के प्रतिनिधि के रूप में सीमलवाड़ा तहसीलदार राजकुमार सारेल मौजूद रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के रूप में प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना, जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, जिला मंत्री रेखा देवी रोत, गलियाकोट प्रधान जयप्रकाश पारगी,मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, मंडला उपाध्यक्षमहिपाल सिंह राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान एवं भानुप्रताप पारगी, उदयलाल बंजारा ,रमणलाल डामोर,विष्णु लबाना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। धुनी मगरी धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धुनी मगरी धाम बांसिया में सुबह से ही श्रद्धालुओं और भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे और धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने महंत गिरवर गिरी महाराज, अजमल गिरी, नारायण गिरी एवं प्रेम गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे धाम में दिनभर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। संत परंपरा के सम्मान और संरक्षण का संदेश गुरु वंदन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में संत-महात्माओं के योगदान को सम्मान देना तथा समाज में आध्यात्मिक मूल्यों, संस्कारों और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। संत समाज सदियों से भारतीय संस्कृति, धर्म, अध्यात्म और सामाजिक चेतना को दिशा देने का कार्य करता आया है। ऐसे में गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर संतों का सम्मान कर सरकार ने समाज में गुरु-शिष्य परंपरा और संत परंपरा के प्रति सम्मान को और मजबूत करने का संदेश दिया। राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश की समृद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित किया जाए और संत-महात्माओं, साधु-संतों तथा धार्मिक स्थलों के प्रति समाज में सम्मान और श्रद्धा की भावना बनी रहे। गुरु वंदन कार्यक्रम इसी भावना का प्रतीक है, जिसमें सरकार और जनप्रतिनिधियों की ओर से संतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद को प्रदेश की खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण माना गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने संत सम्मान, गुरु परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया। धुनी मगरी धाम बांसिया सहित क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद लेकर गुरु पूर्णिमा पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया।
    2
    गुरु पूर्णिमा पर संत-महात्माओं का गुरुवंदन, सरकार ने किया सम्मान
धुनी मगरी धाम बांसिया और सादड़िया में संतों को शॉल, श्रीफल, मिठाई व फल भेंट कर लिया आशीर्वाद
राज्य सरकार की मंशा—संत परंपरा और आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण के साथ संत-महात्माओं के प्रति सम्मान का भाव मजबूत करना

सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में संत-महात्माओं, साधु-संतों और विभिन्न धार्मिक धामों के महंतों के सम्मान में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र में भी श्रद्धा और सम्मान के साथ संतों का गुरुवंदन किया गया। कार्यक्रम के तहत गोविंद गुरु की धुनी मगरी धाम बांसिया में महंत गिरवर गिरी महाराज तथा सादड़िया स्थित भाथीजी मंदिर के महंत खातू महाराज का सम्मान किया गया।
देवस्थान विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई गुरु वंदन सामग्री के तहत संतों को शॉल, श्रीफल , मिठाई एवं फल भेंट किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गुरु वंदन संदेश भी भेंट कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त कर समाज और प्रदेश के कल्याण की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम में देवस्थान विभाग के प्रतिनिधि के रूप में सीमलवाड़ा तहसीलदार राजकुमार सारेल मौजूद रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के रूप में प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना, जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, जिला मंत्री रेखा देवी रोत, गलियाकोट प्रधान जयप्रकाश पारगी,मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, मंडला उपाध्यक्षमहिपाल सिंह राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान एवं भानुप्रताप पारगी, उदयलाल बंजारा ,रमणलाल डामोर,विष्णु लबाना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
धुनी मगरी धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धुनी मगरी धाम बांसिया में सुबह से ही श्रद्धालुओं और भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे और धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने महंत गिरवर गिरी महाराज, अजमल गिरी, नारायण गिरी एवं प्रेम गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे धाम में दिनभर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
संत परंपरा के सम्मान और संरक्षण का संदेश
गुरु वंदन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में संत-महात्माओं के योगदान को सम्मान देना तथा समाज में आध्यात्मिक मूल्यों, संस्कारों और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। संत समाज सदियों से भारतीय संस्कृति, धर्म, अध्यात्म और सामाजिक चेतना को दिशा देने का कार्य करता आया है। ऐसे में गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर संतों का सम्मान कर सरकार ने समाज में गुरु-शिष्य परंपरा और संत परंपरा के प्रति सम्मान को और मजबूत करने का संदेश दिया।
राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश की समृद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित किया जाए और संत-महात्माओं, साधु-संतों तथा धार्मिक स्थलों के प्रति समाज में सम्मान और श्रद्धा की भावना बनी रहे। गुरु वंदन कार्यक्रम इसी भावना का प्रतीक है, जिसमें सरकार और जनप्रतिनिधियों की ओर से संतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद को प्रदेश की खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण माना गया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने संत सम्मान, गुरु परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया। धुनी मगरी धाम बांसिया सहित क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद लेकर गुरु पूर्णिमा पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संकट मोचन सेवा संगठन डूंगरपुर कमेटी ने गुरु से लिया आशीर्वाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संकट मोचन सेवा संगठन कमेटी डूंगरपुर ने गुरु के द्वार पर जाकर गुरु से प्राप्त किया आशीर्वाद तथा गुरु वाणी और सत्संग का भी लिया लाभ।
    2
    गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संकट मोचन सेवा संगठन डूंगरपुर कमेटी ने गुरु से लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संकट मोचन सेवा संगठन कमेटी डूंगरपुर  ने  गुरु के द्वार पर जाकर गुरु से प्राप्त किया आशीर्वाद तथा गुरु वाणी और सत्संग का भी लिया लाभ।
    user_पत्रकार प्रकाश बारोट
    पत्रकार प्रकाश बारोट
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर संवाददाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराना है महिला कांग्रेस महासचिव राजकुमारी पालीवाल का दौरा लोकेशन डूंगरपुर संवाददाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराना है महिला कांग्रेस महासचिव राजकुमारी पालीवाल का दौरा एंकर इंट्रो महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव डूंगरपुर दौरा राजकुमारी पालीवाल का सर्किट हाउस पहुंची महिला कांग्रेस ने शाल ओडा कर किया भव्य स्वागत महिला कांग्रेस राजकुमारी ने कहा कि महिलाओं को चुनाव में भागीदारी निभानी चाहिए महिलाएं इंदिरा गांधी , सोनिया गांधी के आदर्शों पर महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए घर घर जाकर महिलाओं को जोड़ने का करें काम भाजपा हिंदू मुस्लिम के नाम से वोट बटो रही हैं कांग्रेस की योजनाओं को धरातल पर बताएं कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को मिली है हर सुविधा भाजपा सरकार में नहीं हो रहे हैं नरेगा के काम डूंगरपुर में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा कला सुआ, सेवादल जिला अध्यक्ष उर्मिला आहारी, डूंगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष रीना बरडा चिकली ब्लॉक अध्यक्ष मेनका डामोर , पूर्व प्रधान आशा डेंडोर, मझोला सरपंच जमना देवी गोगरा, लीला दर्जी, हंसा रावत, टीना यादव ओबरी, सुशीला ,आदि मौजूद रहे बाइट प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस राजकुमारी पालीवाल
    4
    लोकेशन डूंगरपुर 
संवाददाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराना है 
महिला कांग्रेस महासचिव राजकुमारी पालीवाल का दौरा 
लोकेशन डूंगरपुर 
संवाददाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराना है 
महिला कांग्रेस महासचिव राजकुमारी पालीवाल का दौरा 
एंकर इंट्रो 
महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव  डूंगरपुर 
दौरा 
राजकुमारी पालीवाल का सर्किट हाउस पहुंची महिला कांग्रेस ने शाल ओडा कर किया भव्य स्वागत 
महिला कांग्रेस राजकुमारी ने कहा कि महिलाओं को चुनाव में भागीदारी निभानी चाहिए 
महिलाएं  इंदिरा गांधी , सोनिया गांधी  के आदर्शों पर महिलाओं को  आगे बढ़ना चाहिए
घर घर जाकर महिलाओं को जोड़ने का करें काम 
भाजपा हिंदू मुस्लिम के नाम से वोट बटो रही हैं 
कांग्रेस की योजनाओं को धरातल पर बताएं 
कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को मिली है हर सुविधा 
भाजपा सरकार में नहीं हो रहे हैं नरेगा के काम 
डूंगरपुर में महिला कांग्रेस की 
जिला अध्यक्ष रेखा कला सुआ, सेवादल जिला अध्यक्ष उर्मिला आहारी, डूंगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष रीना बरडा 
चिकली ब्लॉक अध्यक्ष मेनका डामोर , पूर्व प्रधान आशा डेंडोर, मझोला सरपंच जमना देवी गोगरा, लीला दर्जी, हंसा रावत, टीना यादव ओबरी, सुशीला ,आदि मौजूद रहे
बाइट 
प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस राजकुमारी पालीवाल
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान सागवाड़ा/डूंगरपुर। वागड़ क्षेत्र में इन दिनों रक्त की कमी के चलते कई जरूरतमंद मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सपना फाउंडेशन लगातार रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी क्रम में बोन मैरो (Bone Marrow) से पीड़ित एक मरीज, जिसे प्रत्येक माह लगभग 5 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, के लिए पुनः रक्त की जरूरत सामने आई। सूचना मिलते ही सपना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तत्काल रक्तवीरों से संपर्क किया और कुछ ही समय में आवश्यक रक्त की व्यवस्था कर मरीज की सहायता की। इस अवसर पर सपना फाउंडेशन डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, रॉयल ग्रुप सागवाड़ा प्रभारी मयूर भोई, ब्लड बैंक इंचार्ज योगेश अरेकर, चिराग सोमपुरा, आनंद भोई, पायल पाटीदार, रोहित एवं मनीष जैन ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान अभियान के दौरान सपना फाउंडेशन सागवाड़ा प्रभारी राहुल सेवक सिलोही, डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, सहप्रभारी गौरक्षक अजय बुज, रॉयल ग्रुप से मयूर भोई एवं राजा भोई, साथ ही कोऑर्डिनेटर राहुल अहारी, रोहित पाटीदार, रोहन चौबीसा, सुमित भगत विवेकानंद युवा संस्थान, बर्बोदनिया तथा अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सपना फाउंडेशन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोग नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
      9829264909

रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान
सागवाड़ा/डूंगरपुर। वागड़ क्षेत्र में इन दिनों रक्त की कमी के चलते कई जरूरतमंद मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सपना फाउंडेशन लगातार रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
इसी क्रम में बोन मैरो (Bone Marrow) से पीड़ित एक मरीज, जिसे प्रत्येक माह लगभग 5 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, के लिए पुनः रक्त की जरूरत सामने आई। सूचना मिलते ही सपना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तत्काल रक्तवीरों से संपर्क किया और कुछ ही समय में आवश्यक रक्त की व्यवस्था कर मरीज की सहायता की।
इस अवसर पर सपना फाउंडेशन डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, रॉयल ग्रुप सागवाड़ा प्रभारी मयूर भोई, ब्लड बैंक इंचार्ज योगेश अरेकर, चिराग सोमपुरा, आनंद भोई, पायल पाटीदार, रोहित एवं मनीष जैन ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
रक्तदान अभियान के दौरान सपना फाउंडेशन सागवाड़ा प्रभारी राहुल सेवक सिलोही, डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, सहप्रभारी गौरक्षक अजय बुज, रॉयल ग्रुप से मयूर भोई एवं राजा भोई, साथ ही कोऑर्डिनेटर राहुल अहारी, रोहित पाटीदार, रोहन चौबीसा, सुमित भगत विवेकानंद युवा संस्थान, बर्बोदनिया तथा अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सपना फाउंडेशन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोग नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • बीमार निराश्रित गौवंश के उपचार के लिए चला अभियान गेजी गांव में निराश्रित गौवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए समाजसेवियों की पहल गेजी गांव में निराश्रित गौवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए समाजसेवियों की पहल पर पिछले दो दिनों से उपचार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पशुपालन विभाग की मेडिकल वेटरनरी टीम मौके पर पहुंचकर बीमार गौवंश का उपचार कर रही है। गुरुवार को पंचायत समिति के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर उपचार कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि निराश्रित गौवंश के सड़कों पर खुले घूमने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं प्लास्टिक और अन्य कचरा खाने से गौवंश गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। समय पर उपचार नहीं मिलने से कई गौवंश की मौत भी हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए समाजसेवी अनिल जैन एवं राजेंद्र लखारा के नेतृत्व में उपचार अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान एक गंभीर रूप से बीमार गौमाता का उपचार कर उसकी जान बचाई गई। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है। समाजसेवी अनिल जैन ने कहा कि गौसेवा प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने प्रशासन से निराश्रित गौवंश के संरक्षण, उपचार और चारे की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की, ताकि गौवंश सुरक्षित रह सके और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आए। इस दौरान गट्टूलाल यादव, कन्यालाल पांचाल, हितेश कलाल, उपसरपंच शांतिलाल, नरेश कुमार कलाल, मीठालाल प्रजापत, प्रवीण भाई, नरेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने गौवंश संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
    1
    बीमार निराश्रित गौवंश के उपचार के लिए चला अभियान

गेजी गांव में निराश्रित गौवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए समाजसेवियों की पहल
गेजी गांव में निराश्रित गौवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए समाजसेवियों की पहल पर पिछले दो दिनों से उपचार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पशुपालन विभाग की मेडिकल वेटरनरी टीम मौके पर पहुंचकर बीमार गौवंश का उपचार कर रही है। गुरुवार को पंचायत समिति के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर उपचार कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि निराश्रित गौवंश के सड़कों पर खुले घूमने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं प्लास्टिक और अन्य कचरा खाने से गौवंश गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। समय पर उपचार नहीं मिलने से कई गौवंश की मौत भी हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए समाजसेवी अनिल जैन एवं राजेंद्र लखारा के नेतृत्व में उपचार अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान एक गंभीर रूप से बीमार गौमाता का उपचार कर उसकी जान बचाई गई। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है। समाजसेवी अनिल जैन ने कहा कि गौसेवा प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने प्रशासन से निराश्रित गौवंश के संरक्षण, उपचार और चारे की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की, ताकि गौवंश सुरक्षित रह सके और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आए। इस दौरान गट्टूलाल यादव, कन्यालाल पांचाल, हितेश कलाल, उपसरपंच शांतिलाल, नरेश कुमार कलाल, मीठालाल प्रजापत, प्रवीण भाई, नरेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने गौवंश संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
    user_प्रीति पंड्या
    प्रीति पंड्या
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव* वागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर डूंगरपुर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव बुधवार को अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महासचिव परम् पूज्य गुरुदेव महंत गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। धाम के संस्थापक एवं प्रधान पीठाधीश्वर परम् पूज्य ब्रम्हलीन गुरुदेव महंत गौतमदास जी महाराज की मूर्ति पूजन, गुरुगादी पूजन, चरण पादुका पूजन ,शक्ति पूजन, खडक पूजन, गेमर पूजन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। जिसके पश्चात महाआरती,भजन कीर्तन व गुरूवंदना कर धाम के गादीपति गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज द्वारा दिव्य दरीखाना लगाकर श्री कल्लाजी महाराज की व्यास गादी से भक्तो को गुरुमंत्र दीक्षा व आशीर्वाद दिया। व्यास गादी से अमृत वाणी में गुरुदेव महाराज ने गुरु शिष्य की महिमा के बारे में बताया और जीवन में गुरु क्यों किसलिए और किसे बनाना चाहिए जिसके बारे में बताया वर्तमान परिस्थिति में युवाओं पीढ़ी जिस प्रकार भटक रही है उसे सही मार्ग पर लाने हेतु गुरु मार्गदर्शन होना अती आवश्यक है गुरु कर्म से प्रधान बनता है जो गुरुशरण में उनके दिखाए सतकर्म पर चलता है ऐसे शिष्यों के जीवन में कोई कष्ट नहीं आता और गुरु भी ऐसे व्यक्ति को बनाना चाहिए जो सही मार्ग दिखाए आडंबर करने वाले एवं राह भटकाने वाले व्यक्ति से दूर रहना चाहिए साथ ही शिष्य भी ऐसे हो जो गुरु के वचनों को अपने ह्रदय में उतार कर उनके दिशा निर्देश पर चले समय समय पर गुरु बदलते रहे ऐसे शिष्यों से बचना चाहिए। धाम पर आये सभी शिष्यों ने गुरुदेव महंत श्री का पुष्पमाला पहना कर श्रीफल भेट कर तरह तरह के उपहार भेट कर गुरुपूजन किया गुरुदेव से मंत्र दीक्षा ग्रहण की एवं भोजन प्रसाद ग्रहण किया धाम पर वागड़ मेवाड़ सहित कई क्षेत्रों के भक्तगण अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज एवं गुरुदेव महंत का आशीर्वाद लेने हेतु सम्मलित हुए।
    4
    *श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव* 
वागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर डूंगरपुर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव बुधवार को अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महासचिव परम् पूज्य गुरुदेव महंत गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। धाम के संस्थापक एवं प्रधान पीठाधीश्वर परम् पूज्य ब्रम्हलीन गुरुदेव महंत गौतमदास जी महाराज की मूर्ति पूजन, गुरुगादी पूजन, चरण पादुका पूजन ,शक्ति पूजन, खडक पूजन, गेमर पूजन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। जिसके पश्चात महाआरती,भजन कीर्तन व गुरूवंदना कर धाम के गादीपति गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज द्वारा दिव्य दरीखाना लगाकर श्री कल्लाजी महाराज की व्यास गादी से भक्तो को गुरुमंत्र दीक्षा व आशीर्वाद दिया। व्यास गादी से अमृत वाणी में गुरुदेव महाराज ने गुरु शिष्य की महिमा के बारे में बताया और जीवन में गुरु क्यों किसलिए और किसे बनाना चाहिए जिसके बारे में बताया वर्तमान परिस्थिति में युवाओं पीढ़ी जिस प्रकार भटक रही है उसे सही मार्ग पर लाने हेतु गुरु मार्गदर्शन होना अती आवश्यक है गुरु कर्म से प्रधान बनता है जो गुरुशरण में उनके दिखाए सतकर्म पर चलता है ऐसे शिष्यों के जीवन में कोई कष्ट नहीं आता और गुरु भी ऐसे व्यक्ति को बनाना चाहिए जो सही मार्ग दिखाए आडंबर करने वाले एवं राह भटकाने वाले व्यक्ति से दूर रहना चाहिए साथ ही शिष्य भी ऐसे हो जो गुरु के वचनों को अपने ह्रदय में उतार कर उनके दिशा निर्देश पर चले समय समय पर गुरु बदलते रहे ऐसे शिष्यों से बचना चाहिए।
धाम पर आये सभी शिष्यों ने गुरुदेव महंत श्री का पुष्पमाला पहना कर श्रीफल भेट कर तरह तरह के उपहार भेट कर गुरुपूजन किया गुरुदेव से मंत्र दीक्षा ग्रहण की एवं भोजन प्रसाद ग्रहण किया धाम पर वागड़ मेवाड़ सहित कई क्षेत्रों के भक्तगण अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज एवं गुरुदेव महंत का आशीर्वाद लेने हेतु सम्मलित हुए।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या का जन्मदिन सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया, दीर्घायु की कामना की । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या का जन्मदिन सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया, दीर्घायु की कामना की । डूंगरपुर, 29 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उनके कार्यालय भाग्योदय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं राजस्थानी पगड़ी पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने प्रियकांत पंड्या के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को निरंतर मजबूती मिलती रही है। जन्मदिन समारोह में उपस्थित नेताओं ने प्रियकांत पंड्या के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य कारीलाल सालेड़ा, पूर्व लोकपाल एवं प्रवक्ता सुखदेव यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष चिराग पंड्या, जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. गोविन्द पटेल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या का जन्मदिन सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया, दीर्घायु की कामना की ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या का जन्मदिन सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया, दीर्घायु की कामना की ।
डूंगरपुर, 29 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उनके कार्यालय भाग्योदय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं राजस्थानी पगड़ी पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने प्रियकांत पंड्या के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को निरंतर मजबूती मिलती रही है।
जन्मदिन समारोह में उपस्थित नेताओं ने प्रियकांत पंड्या के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य कारीलाल सालेड़ा, पूर्व लोकपाल एवं प्रवक्ता सुखदेव यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष चिराग पंड्या, जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. गोविन्द पटेल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • रतनपुर बॉर्डर पर बिछीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक के बैटरी बॉक्स के गुप्त केबिन से 7 लाख की अवैध शराब जब्त ​चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब की 71 पेटियां, बाड़मेर का आरोपी तस्कर गिरफ्तार संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन स्वच्छता के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहे एक बंद बॉडी कंटेनर ट्रक को रोककर उसके गुप्त केबिन में छिपाकर ले जाई जा रही 71 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बाड़मेर निवासी आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। - बैटरी बॉक्स के ऊपर बनाया था गुप्त केबिन जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार रतनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ के नेतृत्व में पुलिस टीम एनएच-48 पर उदयपुर से अहमदाबाद लेन में नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भारत बेंज कंपनी के एक बंद बॉडी कंटेनर में बैटरी बॉक्स के ऊपर बने गुप्त केबिन के अंदर चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाई जा रही है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उक्त संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। शुरुआती पूछताछ में चालक ने कंटेनर को खाली होना बताया और जांच करने पर मुख्य कंटेनर अंदर से खाली ही मिला। हालांकि, मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर जब बैटरी बॉक्स के हिस्से की गहराई से जांच की गई, तो ऊपर की तरफ एक गुप्त बॉक्स मिला, जिससे चंडीगढ़ में बिक्री हेतु अधिकृत शराब के कुल 71 कार्टन बरामद हुए। - आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस ने मौके से अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवाब खान पुत्र आरब खान, निवासी ऊंडू प्रहलादपुरा, थाना शिव, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए गहन अनुसंधान जारी है।
    1
    रतनपुर बॉर्डर पर बिछीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक के बैटरी बॉक्स के गुप्त केबिन से 7 लाख की अवैध शराब जब्त
​चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब की 71 पेटियां, बाड़मेर का आरोपी तस्कर गिरफ्तार
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन स्वच्छता के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहे एक बंद बॉडी कंटेनर ट्रक को रोककर उसके गुप्त केबिन में छिपाकर ले जाई जा रही 71 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बाड़मेर निवासी आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
- बैटरी बॉक्स के ऊपर बनाया था गुप्त केबिन
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार रतनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ के नेतृत्व में पुलिस टीम एनएच-48 पर उदयपुर से अहमदाबाद लेन में नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भारत बेंज कंपनी के एक बंद बॉडी कंटेनर में बैटरी बॉक्स के ऊपर बने गुप्त केबिन के अंदर चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाई जा रही है।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उक्त संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। शुरुआती पूछताछ में चालक ने कंटेनर को खाली होना बताया और जांच करने पर मुख्य कंटेनर अंदर से खाली ही मिला। हालांकि, मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर जब बैटरी बॉक्स के हिस्से की गहराई से जांच की गई, तो ऊपर की तरफ एक गुप्त बॉक्स मिला, जिससे चंडीगढ़ में बिक्री हेतु अधिकृत शराब के कुल 71 कार्टन बरामद हुए।
- आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस ने मौके से अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवाब खान पुत्र आरब खान, निवासी ऊंडू प्रहलादपुरा, थाना शिव, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए गहन अनुसंधान जारी है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.