Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंदी गुरुजी हम
सेमारी
हिंदी गुरुजी हम
More news from राजस्थान and nearby areas
- बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, फसलों को फायदा दिन भर की तपिश से मिली जन जीवन क़ो राहत बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, फसलों को फायदा दिन भर की तपिश से मिली जन जीवन क़ो राहत. पिछले सप्ताह लगातार तीन-चार दिनों तक कभी तेज तो कभी रिमझिम और फुहारों के रूप में हुई बारिश के बाद गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। तेज तपिश और चिपचिपी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा तथा लोग बारिश का इंतजार करते नजर आए। शाम ढलते ही आसमान पर घने बादलों का डेरा जम गया और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने दिनभर की उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। बारिश के बाद वातावरण पूरी तरह बदल गया और मौसम सुहावना हो उठा। सड़कों, गलियों और खेत-खलिहानों में बरसात का पानी बहने लगा, कृषि विशेषज्ञों और किसानों के अनुसार यह वर्षा खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। मक्का, सोयाबीन तथा धान की फसलों को इस बारिश से पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे पौधों की बढ़वार बेहतर होगी। जिन किसानों ने हाल ही में धान की रोपाई की है, उनके लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह संतुलित बारिश होती रही तो इस बार खरीफ सीजन में अच्छी पैदावार की उम्मीद और मजबूत होगी। मौसम में आई इस खुशगवार तब्दीली ने लोगों के चेहरों पर राहत और किसानों के मन में बेहतर फसल की नई उम्मीद जगा दी।1
- शिविर बना समाधान का चौपाल, झरनी में सरकार की योजनाएं पहुंचीं जन-जन के द्वार ग्राम पंचायत झरनी में गुरुवार को राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रामीण सेवा शिविर योजना के तहत आयोजित शिविर ग्रामीणों के लिए समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का प्रभावी मंच बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर आमजन की समस्याएं सुनकर कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया, वहीं पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायत, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। शिविर के माध्यम से प्रशासन को गांव की चौखट तक पहुंचाने और सरकारी सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य को साकार करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना,एसडीएम संजय चरपोटा ,तहसीलदार राजकुमार सारेल, विकास अधिकारी ललित पंड्या, भाजपा सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, झरनी सरपंच लीला देवी डामोर, महिपाल सिंह राठौड़, प्रवक्ता राजेश प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष विष्णु लबाना, प्रवीण डामोर, पीठ लेम्प्स अध्यक्ष शांतिलाल, मीडिया प्रभारी शंभू लबाना सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामीणों ने भी इस पहल को जनहितकारी बताते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता जताई।1
- अपने आस पास सगा संबंधी जरूर बताए ये सब चीज नं खाये कैसे तैयार कर रहे है ये लोग1
- गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समाजसेवी दिनेश चंद्र अहारी ने छाणी मगरी धाम के दर्शन करते हुए संत महात्माओं गुरुजनों से आशीर्वाद लिया, साथ ही साथ वहां पर भजन कीर्तन सत्संग में हिस्सा लेते हुए भजन कीर्तन का भी आनंद लिया। वागड़ जनजाति क्षेत्र का सबसे बड़ा धाम छाणी मगरी धाम पर कल भक्तों सज्जनों महात्माओं माता बहनों और युवाओं का हुजुम रहा दर्शन हेतु। इस अवसर पर समाज के कई गुरुजनों ने महात्माओं ने सज्जनों ने समाजसेवियों ने अपने विचार भी रखें, जिसमें सबसे ज्यादा आहवान किया गया कि आदिवासी समाज के युवा साथियों को फिलहाल में जो भक्ति जन जागरण का काम चलाया जा रहा है समाजसेवीयो के द्वारा ,इस भक्तिजन जागरण में अधिक से अधिक युवा साथी गांवो पालों से जुड़े और समाज में एक नई ऊर्जा का संसार करने में सब अपनी अग्रिम भूमिका निभाए और अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदार बने, इस हेतु आहवान करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक भक्ति मार्ग में जुड़ने हेतु कई भक्तों ने आहवान किया है।। समाजसेवी अहारी ने कहा कि आने वाले समय में विराट कारवां युवा भक्ति जन जागरण संगठन के द्वारा जनजाति क्षेत्र में एक बहुत बड़े विशाल भजन सत्संग जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसकी सूचना सभी संतो महात्मा युवा साथियों को समय रहते मिल जाएगी, तब तक के लिए अधिक से अधिक आदिवासी समाज सर्व समाज के युवाओं को भक्ति जन जागरण में जोड़कर के समाज को संस्कारित करने और इस क्षेत्र के वातावरण को सुंदर शांतिप्रिय मनोरम सर्वहितार्थ बनाने में आप सब अपना महत्वपूर्ण योगदान दोगे - समाज सेवी अहारी🙏🙏 गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समाजसेवी दिनेश चंद्र अहारी ने छाणी मगरी धाम के दर्शन करते हुए संत महात्माओं गुरुजनों से आशीर्वाद लिया, साथ ही साथ वहां पर भजन कीर्तन सत्संग में हिस्सा लेते हुए भजन कीर्तन का भी आनंद लिया। वागड़ जनजाति क्षेत्र का सबसे बड़ा धाम छाणी मगरी धाम पर कल भक्तों सज्जनों महात्माओं माता बहनों और युवाओं का हुजुम रहा दर्शन हेतु। इस अवसर पर समाज के कई गुरुजनों ने महात्माओं ने सज्जनों ने समाजसेवियों ने अपने विचार भी रखें, जिसमें सबसे ज्यादा आहवान किया गया कि आदिवासी समाज के युवा साथियों को फिलहाल में जो भक्ति जन जागरण का काम चलाया जा रहा है समाजसेवीयो के द्वारा ,इस भक्तिजन जागरण में अधिक से अधिक युवा साथी गांवो पालों से जुड़े और समाज में एक नई ऊर्जा का संसार करने में सब अपनी अग्रिम भूमिका निभाए और अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदार बने, इस हेतु आहवान करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक भक्ति मार्ग में जुड़ने हेतु कई भक्तों ने आहवान किया है।। समाजसेवी अहारी ने कहा कि आने वाले समय में विराट कारवां युवा भक्ति जन जागरण संगठन के द्वारा जनजाति क्षेत्र में एक बहुत बड़े विशाल भजन सत्संग जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसकी सूचना सभी संतो महात्मा युवा साथियों को समय रहते मिल जाएगी, तब तक के लिए अधिक से अधिक आदिवासी समाज सर्व समाज के युवाओं को भक्ति जन जागरण में जोड़कर के समाज को संस्कारित करने और इस क्षेत्र के वातावरण को सुंदर शांतिप्रिय मनोरम सर्वहितार्थ बनाने में आप सब अपना महत्वपूर्ण योगदान दोगे - समाज सेवी अहारी🙏🙏1
- सूजा तलाई और पीठ में ग्रामीण सेवा शिविरों से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की सौगात, विकास की मांगों पर भी हुआ मंथन आबादी पट्टे, आयुष्मान कार्ड व मंगला पशु बीमा योजना का मिला लाभ, दो महिलाओं की हुई गोद भराई प्रशासन ने कहा—ग्रामीण सेवा शिविर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूजा तलाई एवं पीठ में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविरों में ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़ी मांगों को भी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को आबादी पट्टे, आयुष्मान कार्ड एवं मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। वहीं सूजा तलाई में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दो महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई। सूजा तलाई में ईश्वर लाल लबाना रहे मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सूजा तलाई में आयोजित शिविर में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना मुख्य अतिथि रहे, जबकि भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत ने अध्यक्षता की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, मंडल महामंत्री जगदीश पंड्या, रतन सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान, विष्णु लबाना, पूंजीलाल भगोरा सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। पीठ में महेश डामोर ने की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पीठ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल मुख्य अतिथि रहे। शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश डामोर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत, जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस प्रियकांत पंड्या, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, अनिल मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, विष्णु लबाना, कुंदन सिंह चौहान, गोवर्धन जैन, चंद्रवीर सिंह चौहान, शंभूलाल लबाना, रमेश मसार, डाया लाल पंचाल, अल्पेश पंचाल, हितेश पारगी, मनोहर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। ग्रामीण सेवा शिविर प्रशासन को गांव तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल : अधिकारी सूजा तलाई में शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी संजय सरपोटा एवं तहसीलदार राजकुमार सारेल तथा पीठ में विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या एवं नायब तहसीलदार राजेश मीणा ने संयुक्त रूप से ग्रामीण सेवा शिविरों की महत्ता एवं सरकार की मंशा की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को ग्रामीणों के बीच पहुंचाकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध करवाना है। ग्रामीण सेवा शिविर इसी सोच का परिणाम हैं, जहां ग्रामीणों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिविर केवल योजनाओं का लाभ देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को सुनने तथा उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ग्रामीण अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष खुलकर रखें, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। साथ ही गांव के ऐसे पात्र परिवार, जो अभी तक योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें भी शिविरों के माध्यम से योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है और इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : ईश्वर लाल, राजेश प्रजापत व गुणवंत कलाल दोनों शिविरों में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत एवं जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर सरकार की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर उतारने का प्रभावी माध्यम हैं। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़े। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को आबादी पट्टे, आयुष्मान कार्ड, मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वहीं ग्रामीणों की सड़क, बिजली, शिक्षा, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को भी प्रशासन के सामने रखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। ग्रामीणों को चाहिए कि वे योजनाओं के प्रति जागरूक रहें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। साथ ही अपने आसपास के जरूरतमंद पात्र परिवारों को भी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें। सूजा तलाई में सड़क, बिजली, स्कूल व खेल मैदान से जुड़ी मांगें सूजा तलाई शिविर में ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। ग्रामीणों ने डेरा बोड़ामली से सूजा तलाई तक सड़क निर्माण तथा जोगपुर-धंबोला मुख्य सड़क से पनियारी सूजा तलाई तक सड़क निर्माण मय पुलिया करवाने की मांग की। वहीं मणिलाल उदा डेंडोर ने 5 जून 2026 को जली 3 एचपी की मोटर को बदलने, बथड़ी में स्थायी विद्युत निगम लाइनमैन लगाने, माताजी मंदिर बथड़ी मार्ग पर अवरुद्ध सड़क को खुलवाने, सूजा तलाई स्कूल के लिए भूमि आवंटित करने तथा खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित करने सहित विभिन्न मांगें रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि इन मांगों के समाधान से क्षेत्र में आवागमन, विद्युत व्यवस्था, शिक्षा और खेल सुविधाओं में सुधार होगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शिविर में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ, दो महिलाओं की हुई गोद भराई सूजा तलाई एवं पीठ में आयोजित शिविरों में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। आबादी पट्टे, आयुष्मान कार्ड एवं मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं से पात्र परिवारों को जोड़ा गया। सूजा तलाई में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दो महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई। शिविरों में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से समय पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। ये रहे मौजूद सूजा तलाई शिविर में सरपंच रतन देवी भगोरा, उप सरपंच रेखा देवी पारगी, कांतिलाल पारगी, गजेंद्र बंजारा, विक्रम बंजारा, जीवा भाई डोडियार, अतिरिक्त विकास अधिकारी सुखदेव रोत, डॉ. जिग्नेश पाटीदार, डॉ. आरती सक्सेना, पटवारी जयदीप सिंह चारण, सीडीपीओ मीना भट्ट, करना पटेल, ललिता अहारी, भाविन भणात, संजय रोत, हिल्पेश मेहता, प्रियंका लोहार, जन्मेजय डामोर, समाजसेवी पूंजीलाल भगोरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं पीठ शिविर में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल, मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत, जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस प्रियकांत पंड्या, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, अनिल मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, विष्णु लबाना, कुंदन सिंह चौहान, गोवर्धन जैन, चंद्रवीर सिंह चौहान, शंभूलाल लबाना, रमेश मसार, डाया लाल पंचाल, अल्पेश पंचाल, हितेश पारगी, मनोहर सिंह, एसीबीईओ धनपाल भोई सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- हिंदी गुरुजी हम1
- हरियाली का संकल्प, अभियान तहत विद्यार्थियों संग रोपे पौधे विद्यालय झलाप. हरियालो राजस्थान अभियान के तहत झलाप स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंदराम पाटीदार ने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। हरीश पाटीदार ने भी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए परिसर को अधिक हराभरा बनाने का संदेश दिया।1
- गुरु पूर्णिमा एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामणिया वाडा में वृक्षारोपण एवं गुरु वंदन समारोह सम्पन्न गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बामणिया वाडा, गरियता में वृक्षारोपण एवं गुरु वंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, गलियाकोट प्रथम, डॉ. मनोज पाटीदार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ गरियता रमेश पाटीदार ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वार्ड पंच हकरा भाई, समाजसेवी रूपा भाई, मनीष जैन, डॉ. हितेश पाटीदार तथा वरिष्ठ पत्रकार गणपत जेन्डा उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का तिलक एवं सम्मान कर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा को साकार किया।अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन संस्था प्रधान नरेश कुमार त्रिवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन जाह्नवी भावसार व निशा बुनकर ने किया,रिंकु यादव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में शारीरिक शिक्षक भूपेश पाटीदार के निर्देशन में सघन वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, हरित राजस्थान एवं प्रकृति संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।1
- रतनपुर बॉर्डर पर बिछीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक के बैटरी बॉक्स के गुप्त केबिन से 7 लाख की अवैध शराब जब्त चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब की 71 पेटियां, बाड़मेर का आरोपी तस्कर गिरफ्तार संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन स्वच्छता के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहे एक बंद बॉडी कंटेनर ट्रक को रोककर उसके गुप्त केबिन में छिपाकर ले जाई जा रही 71 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बाड़मेर निवासी आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। - बैटरी बॉक्स के ऊपर बनाया था गुप्त केबिन जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार रतनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ के नेतृत्व में पुलिस टीम एनएच-48 पर उदयपुर से अहमदाबाद लेन में नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भारत बेंज कंपनी के एक बंद बॉडी कंटेनर में बैटरी बॉक्स के ऊपर बने गुप्त केबिन के अंदर चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाई जा रही है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उक्त संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। शुरुआती पूछताछ में चालक ने कंटेनर को खाली होना बताया और जांच करने पर मुख्य कंटेनर अंदर से खाली ही मिला। हालांकि, मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर जब बैटरी बॉक्स के हिस्से की गहराई से जांच की गई, तो ऊपर की तरफ एक गुप्त बॉक्स मिला, जिससे चंडीगढ़ में बिक्री हेतु अधिकृत शराब के कुल 71 कार्टन बरामद हुए। - आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस ने मौके से अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवाब खान पुत्र आरब खान, निवासी ऊंडू प्रहलादपुरा, थाना शिव, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए गहन अनुसंधान जारी है।1