logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की 110वी जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित, पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प भीलवाड़ा शहर के सुखाड़िया सर्किल पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भीलवाड़ा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की 110वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक ने कहा कि मोहनलाल सुखाड़िया आधुनिक राजस्थान के प्रमुख शिल्पकारों में से एक थे। उन्होंने लंबे समय तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश के विकास, शिक्षा, सिंचाई और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाड़िया के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय किया है। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_Puneet jain
Puneet jain
भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
8 hrs ago

पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की 110वी जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित, पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प भीलवाड़ा शहर के सुखाड़िया सर्किल पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भीलवाड़ा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की 110वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक ने कहा कि मोहनलाल सुखाड़िया आधुनिक राजस्थान के प्रमुख शिल्पकारों में से एक थे। उन्होंने लंबे समय तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश के विकास, शिक्षा, सिंचाई और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाड़िया के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय किया है। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल भीलवाड़ा तरंग न्यूज़ महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस (देहात) की जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने कहा कि महिला कांग्रेस जनहित एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व सभापति मधु जाजू, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, रेखा बलाई, दुर्गेश कंवर, जिला पदाधिकारी प्रज्ञा बुनकर, रेखा भट्ट, दीपमाला लोट, ममता शर्मा, अनुराधा जाट, लीना कनोज, समा बानू सहित महिला कांग्रेस (देहात) की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। फोटो कैप्शन: भीलवाड़ा तरंग न्यूज़: भीलवाड़ा में कांग्रेस कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस (देहात) की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। (संलग्न फोटो)
    4
    महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध

भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा तरंग न्यूज़
महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध
भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस (देहात) की जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने कहा कि महिला कांग्रेस जनहित एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।
प्रदर्शन में पूर्व सभापति मधु जाजू, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, रेखा बलाई, दुर्गेश कंवर, जिला पदाधिकारी प्रज्ञा बुनकर, रेखा भट्ट, दीपमाला लोट, ममता शर्मा, अनुराधा जाट, लीना कनोज, समा बानू सहित महिला कांग्रेस (देहात) की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया।
फोटो कैप्शन:
भीलवाड़ा तरंग न्यूज़: भीलवाड़ा में कांग्रेस कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस (देहात) की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। (संलग्न फोटो)
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • ग्राम पंचायत साड़ास में आंगनबाड़ी सहायिका के सेवानिवृत्त कार्यक्रम कार्यकर्त्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत
    1
    ग्राम पंचायत साड़ास में आंगनबाड़ी  सहायिका के सेवानिवृत्त कार्यक्रम कार्यकर्त्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    19 min ago
  • बदहाल सड़क से आमजन परेशान राह पर चलना हुआ दुभर , अधिकारी ने सुनी लोगो की पीड़ा गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में गैर के चौक से बालाजी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बदहाली का शिकार हो चुका है इस रास्ते पर काफ़ी लोगों का किसानों का छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता हे , इस मार्ग में एक रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय है आगे एक प्रसिद्ध बालाजी का मंदिर हैजर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तक पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व विद्यार्थियों का प्रमुख रास्ता है। और अन्य भारी वाहन प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार वाहन असंतुलित हो चुके हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का भी जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग की है।।
    1
    बदहाल सड़क से आमजन परेशान राह पर चलना हुआ दुभर , अधिकारी ने सुनी लोगो की पीड़ा 
गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में गैर के चौक से बालाजी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बदहाली का शिकार हो चुका है इस रास्ते पर काफ़ी लोगों का किसानों का छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता हे , इस मार्ग में एक रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय है आगे एक प्रसिद्ध बालाजी का मंदिर हैजर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर  ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तक पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व  विद्यार्थियों का  प्रमुख रास्ता है। और अन्य भारी वाहन प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार वाहन असंतुलित हो चुके हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का भी जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार  की मांग की है।।
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Jaipur : बैंक की फर्जी NOC, करोड़ों की चोरी ! परिवहन विभाग में एक और महा घोटाला #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Jaipur : बैंक की फर्जी NOC, करोड़ों की चोरी !
परिवहन विभाग में एक और महा घोटाला
#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • गुरु वंदन कार्यक्रम में गुरु परंपरा के संरक्षण एवं शिक्षा में संस्कारों पर जोर शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), जिला शाहपुरा के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर, गांधीपुरी, शाहपुरा में "गुरु वंदन कार्यक्रम" का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति एवं भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। जिला मंत्री अमर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने अपने उद्बोधन में कहा कि "गुरु केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार होता है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और प्रत्येक शिक्षक को अपने आचरण से विद्यार्थियों के जीवन में संस्कारों का संचार करना चाहिए।" मुख्य वक्ता सूर्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि "शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि चरित्रवान एवं राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करना है। भारतीय शिक्षा पद्धति में गुरु-शिष्य संबंधों को पुनः सशक्त बनाने की आवश्यकता है।" कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने कहा कि "शिक्षक समाज का पथ-प्रदर्शक है। वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का समावेश अत्यंत आवश्यक है।" विशिष्ट अतिथि संभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि "शिक्षक संगठन केवल शिक्षकों के हितों की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करता है। गुरु वंदन जैसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में गुरुओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करते हैं।" जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि "शिक्षकों के सम्मान और प्रेरणा के ऐसे आयोजन शिक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं।" विशेष आमंत्रित अतिथि डॉ. सत्य नारायण कुमावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा, , अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा राजेंद्र शर्मा, विभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा ( केकड़ी) , शाहपुरा आरपी प्रशांत चौधरी शंकर लाल जाट बनेड़ा आरपी राजेश माली चंद्रशेखर शर्माप्राचार्य धारा सिंह मीणा, प्राचार्य अनिल बघेरवाल, प्राचार्य लोकेश धाभाई रहे l कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान पारंपरिक भारतीय रीति से किया गया। उपस्थित शिक्षकों ने गुरु परंपरा के संरक्षण एवं शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, जिला मंत्री अमर सिंह चौहान, इस दौरान पूर्व संभाग महिला मंत्री इंदिरा धूपिया, जिला कोषाध्यक्ष शांतिलाल पोखरण जिला उपाध्यक्ष सीताराम जाट हनुमान प्रसाद शर्मा शिवचरणशर्मा जिला सचिव मुकेश कुमावत, दिनेश शर्मा,दिनेश लक्षकार जिला महिला संगठन मंत्री प्रिया सोनी, कोटडी खंड अध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा फुलिया कला अध्यक्ष रामगोपाल मीणा जहाजपुर खंड अध्यक्ष मानसिंह मीणा, खंड मंत्री राकेश सोनी, खंड कोषाध्यक्ष नयन बुला, सभाध्यक्ष मोहन लाल कोली, शिवराज धाकड़, राहुल दाधीच, मनोज सोनी, हरिनिवास खारोल, नवरत्न मल बगड़िया, संजय त्रिपाठी, पंकज सोनगरा,शिवराज कुम्हार, कुलदीप कलाल, हरिओम शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने उपस्थित रहे l
    2
    गुरु वंदन कार्यक्रम में गुरु परंपरा के संरक्षण एवं शिक्षा में संस्कारों  पर जोर 
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), जिला शाहपुरा के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर, गांधीपुरी, शाहपुरा में "गुरु वंदन कार्यक्रम" का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति एवं भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
जिला मंत्री अमर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री  महेंद्र कुमार लखारा ने अपने उद्बोधन में कहा कि "गुरु केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार होता है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और प्रत्येक शिक्षक को अपने आचरण से विद्यार्थियों के जीवन में संस्कारों का संचार करना चाहिए।"
मुख्य वक्ता  सूर्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि "शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि चरित्रवान एवं राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करना है। भारतीय शिक्षा पद्धति में गुरु-शिष्य संबंधों को पुनः सशक्त बनाने की आवश्यकता है।"
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष  भंवर सिंह राठौड़ ने कहा कि "शिक्षक समाज का पथ-प्रदर्शक है। वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का समावेश अत्यंत आवश्यक है।"
विशिष्ट अतिथि संभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि "शिक्षक संगठन केवल शिक्षकों के हितों की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करता है। गुरु वंदन जैसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में गुरुओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करते हैं।"
जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि "शिक्षकों के सम्मान और प्रेरणा के ऐसे आयोजन शिक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं।"
विशेष आमंत्रित अतिथि डॉ. सत्य नारायण कुमावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा, , अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा राजेंद्र शर्मा, विभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा ( केकड़ी) , शाहपुरा आरपी प्रशांत चौधरी शंकर लाल जाट बनेड़ा आरपी राजेश माली चंद्रशेखर शर्माप्राचार्य धारा सिंह मीणा, प्राचार्य अनिल बघेरवाल, प्राचार्य लोकेश धाभाई रहे l 
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान पारंपरिक भारतीय रीति से किया गया। उपस्थित शिक्षकों ने गुरु परंपरा के संरक्षण एवं शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन के लिए संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, जिला मंत्री अमर सिंह चौहान, इस दौरान पूर्व संभाग महिला मंत्री इंदिरा धूपिया, जिला कोषाध्यक्ष शांतिलाल पोखरण जिला उपाध्यक्ष सीताराम जाट हनुमान प्रसाद शर्मा शिवचरणशर्मा जिला सचिव मुकेश कुमावत, दिनेश शर्मा,दिनेश लक्षकार जिला महिला संगठन मंत्री प्रिया सोनी, कोटडी खंड अध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा फुलिया कला अध्यक्ष रामगोपाल मीणा जहाजपुर खंड अध्यक्ष मानसिंह मीणा, खंड मंत्री राकेश सोनी, खंड कोषाध्यक्ष नयन बुला, सभाध्यक्ष मोहन लाल कोली, शिवराज धाकड़, राहुल दाधीच, मनोज सोनी, हरिनिवास खारोल, नवरत्न मल बगड़िया, संजय त्रिपाठी, पंकज सोनगरा,शिवराज कुम्हार, कुलदीप कलाल, हरिओम शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने उपस्थित रहे l
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।
    1
    महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन

सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।
डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • एनडीपीएस कोर्ट का सख्त फैसला: 4.2 किलो अफीम तस्करी में दो दोषियों को 15-15 साल की जेल, डेढ़-डेढ़ लाख का जुर्माना भीलवाड़ा। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अफीम तस्करी के एक मामले में विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट, भीलवाड़ा ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास तथा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक रामस्वरूप गुर्जर ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बताया कि 7 मार्च 2022 को मंगरोप थाना पुलिस पुलिस चौकी मंडपिया के सामने नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। आरोपी की पहचान चेनराम पुत्र मांगीलाल गुंदरावत (भील), निवासी नीमच सिटी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। मोटरसाइकिल की डिग्गी की तलाशी लेने पर 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने चेनराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अफीम परमानन्द पुत्र मन्नाराम जाट, निवासी बरखेड़ा देव, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) से खरीदना स्वीकार किया। जांच के बाद पुलिस ने परमानन्द को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने चेनराम को धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट तथा परमानन्द को धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी माना। दोनों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक रामस्वरूप गुर्जर ने 8 गवाहों के बयान और 78 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया।
    1
    एनडीपीएस कोर्ट का सख्त फैसला: 4.2 किलो अफीम तस्करी में दो दोषियों को 15-15 साल की जेल, डेढ़-डेढ़ लाख का जुर्माना
भीलवाड़ा। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अफीम तस्करी के एक मामले में विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट, भीलवाड़ा ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास तथा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विशिष्ट लोक अभियोजक रामस्वरूप गुर्जर ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बताया कि 7 मार्च 2022 को मंगरोप थाना पुलिस पुलिस चौकी मंडपिया के सामने नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। आरोपी की पहचान चेनराम पुत्र मांगीलाल गुंदरावत (भील), निवासी नीमच सिटी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। मोटरसाइकिल की डिग्गी की तलाशी लेने पर 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने चेनराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अफीम परमानन्द पुत्र मन्नाराम जाट, निवासी बरखेड़ा देव, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) से खरीदना स्वीकार किया। जांच के बाद पुलिस ने परमानन्द को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया।
सुनवाई के दौरान न्यायालय ने चेनराम को धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट तथा परमानन्द को धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी माना। दोनों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक रामस्वरूप गुर्जर ने 8 गवाहों के बयान और 78 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.