logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।

2 hrs ago
user_ओम जैन शंभूपुरा
ओम जैन शंभूपुरा
Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
2 hrs ago

महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगरार: कस्बे में निर्माणाधीन हाईवे ओवरब्रिज की गुणवत्ता पहली ही बारिश में कठघरे में आ गई। बारिश के दौरान ब्रिज के डामर और सीमेंटेड हिस्से से पानी नीचे छलकता नजर आया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे ओवरब्रिज में मानकों की अनदेखी की गई है। नागरिकों ने प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    गंगरार: कस्बे में निर्माणाधीन हाईवे ओवरब्रिज की गुणवत्ता पहली ही बारिश में कठघरे में आ गई। बारिश के दौरान ब्रिज के डामर और सीमेंटेड हिस्से से पानी नीचे छलकता नजर आया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे ओवरब्रिज में मानकों की अनदेखी की गई है। नागरिकों ने प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल भीलवाड़ा तरंग न्यूज़ महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस (देहात) की जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने कहा कि महिला कांग्रेस जनहित एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व सभापति मधु जाजू, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, रेखा बलाई, दुर्गेश कंवर, जिला पदाधिकारी प्रज्ञा बुनकर, रेखा भट्ट, दीपमाला लोट, ममता शर्मा, अनुराधा जाट, लीना कनोज, समा बानू सहित महिला कांग्रेस (देहात) की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। फोटो कैप्शन: भीलवाड़ा तरंग न्यूज़: भीलवाड़ा में कांग्रेस कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस (देहात) की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। (संलग्न फोटो)
    4
    महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध

भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा तरंग न्यूज़
महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध
भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस (देहात) की जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने कहा कि महिला कांग्रेस जनहित एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।
प्रदर्शन में पूर्व सभापति मधु जाजू, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, रेखा बलाई, दुर्गेश कंवर, जिला पदाधिकारी प्रज्ञा बुनकर, रेखा भट्ट, दीपमाला लोट, ममता शर्मा, अनुराधा जाट, लीना कनोज, समा बानू सहित महिला कांग्रेस (देहात) की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया।
फोटो कैप्शन:
भीलवाड़ा तरंग न्यूज़: भीलवाड़ा में कांग्रेस कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस (देहात) की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। (संलग्न फोटो)
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • नाकाबंदी तोड़ भाग रहे डोडा चूरा तस्कर की कार ने दो बिजली के खंभे उड़ाए, 44 किलो मादक पदार्थ जब्त चिकारड़ा चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार; मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाई जा रही थी खेप — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- चित्तौड़गढ़ जिले की चिकारड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को नियमित नाकाबंदी के दौरान डोडा चूरा तस्करों की कार ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने लगातार दो बिजली के खंभों को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा करते हुए बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। कार से करीब 44 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार चिकारड़ा चौकी के पास नियमित नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से जोधपुर जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज गति से भाग निकला। भागने के दौरान कार पहले चौकी के पास एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर कुछ दूरी पर दूसरा बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करता रहा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रुकवाया। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी जगदीश पुत्र अशोक सेन, निवासी बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कार क्रमांक MP-09-CW-8397 से लगभग 44 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और जोधपुर में किसे पहुंचाई जानी थी। कार्रवाई में मंडफिया थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सेन, एएसआई मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल गोपाल जाट, विकास जाट, एएसआई नारायणलाल मेनारिया एवं जगदीश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    नाकाबंदी तोड़ भाग रहे डोडा चूरा तस्कर की कार ने दो बिजली के खंभे उड़ाए, 44 किलो मादक पदार्थ जब्त

चिकारड़ा चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार; मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाई जा रही थी खेप
— पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
चिकारड़ा- चित्तौड़गढ़ जिले की चिकारड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को नियमित नाकाबंदी के दौरान डोडा चूरा तस्करों की कार ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने लगातार दो बिजली के खंभों को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा करते हुए बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। कार से करीब 44 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार चिकारड़ा चौकी के पास नियमित नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से जोधपुर जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज गति से भाग निकला। भागने के दौरान कार पहले चौकी के पास एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर कुछ दूरी पर दूसरा बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करता रहा।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रुकवाया। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी जगदीश पुत्र अशोक सेन, निवासी बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान कार क्रमांक MP-09-CW-8397 से लगभग 44 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और जोधपुर में किसे पहुंचाई जानी थी।
कार्रवाई में मंडफिया थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सेन, एएसआई मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल गोपाल जाट, विकास जाट, एएसआई नारायणलाल मेनारिया एवं जगदीश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न नीमच कलेक्ट्रेट सभागार में मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। आयोग के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक पुनर्गठन का उद्देश्य नई इकाइयां बनाना नहीं, बल्कि जनसुविधा, पारदर्शिता और प्रशासनिक सुगमता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि भौगोलिक दूरी, जनसंख्या और आधारभूत सुविधाओं के आधार पर प्रशासनिक इकाइयों का वैज्ञानिक पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। आयोग के सदस्य मुकेश शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक, संस्थाएं और जनप्रतिनिधि भी सुझाव दे सकेंगे। बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
नीमच कलेक्ट्रेट सभागार में मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। आयोग के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक पुनर्गठन का उद्देश्य नई इकाइयां बनाना नहीं, बल्कि जनसुविधा, पारदर्शिता और प्रशासनिक सुगमता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि भौगोलिक दूरी, जनसंख्या और आधारभूत सुविधाओं के आधार पर प्रशासनिक इकाइयों का वैज्ञानिक पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। आयोग के सदस्य मुकेश शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक, संस्थाएं और जनप्रतिनिधि भी सुझाव दे सकेंगे। बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर उठे सवाल, नगर परिषद सीएमओ ने दिए जांच व सुधार के निर्देश रामपुरा। नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा नालियों में लिक्विड कीटनाशक का छिड़काव किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दवा एक ही दिन में अपना प्रभाव खो बैठी। नागरिकों का कहना है कि नालियों में लगातार बह रहे सीवरेज के पानी और बारिश के कारण दवा बह गई, जिससे अगले ही दिन उसका असर लगभग समाप्त हो गया। लोगों का दावा है कि मच्छरों की संख्या में कोई विशेष कमी नहीं आई, जिसके चलते नगर परिषद की नई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले नालियों के किनारों पर लंबे समय तक प्रभावी रहने वाली दवा का उपयोग किया जाता था, जबकि इस बार लिक्विड कीटनाशक का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि यदि दवा बहते पानी में तुरंत बह जाती है, तो इससे अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। सीएमओ ने लिया संज्ञान इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नंदलाल प्रजापति ने कहा कि, "आपके माध्यम से मुझे इस घटनाक्रम की जानकारी मिली है। मैंने तत्काल सफाई दरोगा एवं सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित दवा का छिड़काव प्रत्येक आवश्यक बिंदु पर किया जाए, न कि उसे सीधे सीवरेज के बहते पानी में डाला जाए। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो उसे सुधारा जाएगा।" सीएमओ के निर्देश के बाद अब नगर परिषद की टीम द्वारा छिड़काव की प्रक्रिया में सुधार किए जाने की संभावना है। वहीं नागरिकों ने मांग की है कि मच्छर नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक एवं टिकाऊ उपाय अपनाए जाएं, ताकि डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
    1
    मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर उठे सवाल, नगर परिषद सीएमओ ने दिए जांच व सुधार के निर्देश
रामपुरा। नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा नालियों में लिक्विड कीटनाशक का छिड़काव किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दवा एक ही दिन में अपना प्रभाव खो बैठी।
नागरिकों का कहना है कि नालियों में लगातार बह रहे सीवरेज के पानी और बारिश के कारण दवा बह गई, जिससे अगले ही दिन उसका असर लगभग समाप्त हो गया। लोगों का दावा है कि मच्छरों की संख्या में कोई विशेष कमी नहीं आई, जिसके चलते नगर परिषद की नई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले नालियों के किनारों पर लंबे समय तक प्रभावी रहने वाली दवा का उपयोग किया जाता था, जबकि इस बार लिक्विड कीटनाशक का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि यदि दवा बहते पानी में तुरंत बह जाती है, तो इससे अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे।
सीएमओ ने लिया संज्ञान
इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नंदलाल प्रजापति ने कहा कि, "आपके माध्यम से मुझे इस घटनाक्रम की जानकारी मिली है। मैंने तत्काल सफाई दरोगा एवं सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित दवा का छिड़काव प्रत्येक आवश्यक बिंदु पर किया जाए, न कि उसे सीधे सीवरेज के बहते पानी में डाला जाए। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो उसे सुधारा जाएगा।"
सीएमओ के निर्देश के बाद अब नगर परिषद की टीम द्वारा छिड़काव की प्रक्रिया में सुधार किए जाने की संभावना है। वहीं नागरिकों ने मांग की है कि मच्छर नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक एवं टिकाऊ उपाय अपनाए जाएं, ताकि डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की 110वी जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित, पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प भीलवाड़ा शहर के सुखाड़िया सर्किल पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भीलवाड़ा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की 110वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक ने कहा कि मोहनलाल सुखाड़िया आधुनिक राजस्थान के प्रमुख शिल्पकारों में से एक थे। उन्होंने लंबे समय तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश के विकास, शिक्षा, सिंचाई और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाड़िया के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय किया है। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    1
    पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की 110वी जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित,  पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
भीलवाड़ा  शहर के सुखाड़िया सर्किल पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भीलवाड़ा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की 110वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक ने कहा कि मोहनलाल सुखाड़िया आधुनिक राजस्थान के प्रमुख शिल्पकारों में से एक थे। उन्होंने लंबे समय तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश के विकास, शिक्षा, सिंचाई और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाड़िया के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय किया है।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,31 जुलाई2026 जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,31 जुलाई2026 राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननेता स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) भीलवाड़ा द्वारा गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा आधुनिक राजस्थान के निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान को एक प्रगतिशील और मजबूत राज्य बनाने के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित विकास के मानदंड आज भी समाज और संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर मधु जाजू (पूर्व सभापति), महेश सोनी, आशीष राजस्थली, चांदमल डीडवानिया, रामनिवास चावला, सुरेश बंब, ओमप्रकाश तेली एडवोकेट, विनोद चावला, गुडविन मसीह, विनोद कुमार कसारा एडवोकेट, रमजान मो. सोरगर, रफीक बिसायती (खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष/शहर), डॉ० फरियाद मोहम्मद, शिवराज सुराणा, योगेश सोनी (पुर), श्यामलाल पाराशर, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, बद्रीलाल जाट पांसल, अनवर हुसैन मन्सूरी, पुरुषोत्तम दत्त शर्मा (A.V.V.N.L.), जाकिर खान अशरफी, राजु, धनराज जाट सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिले व ब्लॉक के पदाधिकारीगण, अग्रिम संगठनों, मंडल व वार्डों के अध्यक्षगण, प्रकोष्ठों/विभागों के पदाधिकारी, पार्षद व पार्षद प्रत्याशी तथा बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    3
    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,31 जुलाई2026
जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,31 जुलाई2026                                        राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननेता स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) भीलवाड़ा द्वारा गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा आधुनिक राजस्थान के निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया।
सभा के दौरान वक्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान को एक प्रगतिशील और मजबूत राज्य बनाने के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित विकास के मानदंड आज भी समाज और संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर मधु जाजू (पूर्व सभापति), महेश सोनी, आशीष राजस्थली, चांदमल डीडवानिया, रामनिवास चावला, सुरेश बंब, ओमप्रकाश तेली एडवोकेट, विनोद चावला, गुडविन मसीह, विनोद कुमार कसारा एडवोकेट, रमजान मो. सोरगर, रफीक बिसायती (खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष/शहर), डॉ० फरियाद मोहम्मद, शिवराज सुराणा, योगेश सोनी (पुर), श्यामलाल पाराशर, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, बद्रीलाल जाट पांसल, अनवर हुसैन मन्सूरी, पुरुषोत्तम दत्त शर्मा (A.V.V.N.L.), जाकिर खान अशरफी, राजु, धनराज जाट सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिले व ब्लॉक के पदाधिकारीगण, अग्रिम संगठनों, मंडल व वार्डों के अध्यक्षगण, प्रकोष्ठों/विभागों के पदाधिकारी, पार्षद व पार्षद प्रत्याशी तथा बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • तलाक का नोटिस भेजते ही पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हाथ-पैर तोड़े ; न्याय की गुहार लगाने एंबुलेंस से एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता भीलवाड़ा। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पति की प्रताड़ना और जानलेवा हमले से घायल एक विवाहिता न्याय की गुहार लेकर एंबुलेंस से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने एसपी सागर राणा को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि पति ने तलाक का नोटिस भेजने से नाराज होकर उस पर डंडों से हमला किया, जिससे उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। साथ ही उसने गांधीनगर थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद मामले में पूरी घटना दर्ज नहीं की गई और अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। बाबा धाम, सांवरिया विला निवासी सुमित्रा उर्फ सुमन तिवाडी ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी प्रकाश तिवारी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति नशे की हालत में आए दिन मारपीट करता था और रुपयों की मांग करता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह पिछले करीब पांच वर्षों से अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ अलग रह रही है और कार क्रय-विक्रय का कार्य कर अपना जीवनयापन कर रही है। इसके बावजूद आरोपी उसके पास पहुंचकर पैसों की मांग करता और मारपीट करता था। पीड़िता के अनुसार, लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने पति को तलाक का लीगल नोटिस भेजा। आरोप है कि इसके अगले ही दिन 22 जुलाई की सुबह आरोपी उसके घर में घुस आया और कमरे में बंद कर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। सिर पर किए गए वार को रोकने के दौरान उसके हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि भागने का प्रयास करने पर पैर पर हमला कर दिया गया, जिससे पैर में भी गंभीर चोट आई। बाद में सहकर्मियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑपरेशन करना पड़ा। महिला का आरोप है कि उसने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने एफआईआर संख्या 184/2026 में पूरी घटना का उल्लेख नहीं किया और जानलेवा हमले की धाराएं भी नहीं जोड़ीं। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से वह लगातार मुकदमा वापस लेने, बेटे का अपहरण करने और जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच, उचित धाराओं में कार्रवाई और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
    1
    तलाक का नोटिस भेजते ही पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हाथ-पैर तोड़े ; न्याय की गुहार लगाने एंबुलेंस से एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता
भीलवाड़ा। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पति की प्रताड़ना और जानलेवा हमले से घायल एक विवाहिता न्याय की गुहार लेकर एंबुलेंस से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने एसपी सागर राणा को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि पति ने तलाक का नोटिस भेजने से नाराज होकर उस पर डंडों से हमला किया, जिससे उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। साथ ही उसने गांधीनगर थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद मामले में पूरी घटना दर्ज नहीं की गई और अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
बाबा धाम, सांवरिया विला निवासी सुमित्रा उर्फ सुमन तिवाडी ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी प्रकाश तिवारी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति नशे की हालत में आए दिन मारपीट करता था और रुपयों की मांग करता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह पिछले करीब पांच वर्षों से अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ अलग रह रही है और कार क्रय-विक्रय का कार्य कर अपना जीवनयापन कर रही है। इसके बावजूद आरोपी उसके पास पहुंचकर पैसों की मांग करता और मारपीट करता था।
पीड़िता के अनुसार, लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने पति को तलाक का लीगल नोटिस भेजा। आरोप है कि इसके अगले ही दिन 22 जुलाई की सुबह आरोपी उसके घर में घुस आया और कमरे में बंद कर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। सिर पर किए गए वार को रोकने के दौरान उसके हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि भागने का प्रयास करने पर पैर पर हमला कर दिया गया, जिससे पैर में भी गंभीर चोट आई। बाद में सहकर्मियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑपरेशन करना पड़ा।
महिला का आरोप है कि उसने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने एफआईआर संख्या 184/2026 में पूरी घटना का उल्लेख नहीं किया और जानलेवा हमले की धाराएं भी नहीं जोड़ीं। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से वह लगातार मुकदमा वापस लेने, बेटे का अपहरण करने और जान से मारने की धमकियां दे रहा है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच, उचित धाराओं में कार्रवाई और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.