तलाक का नोटिस भेजते ही पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हाथ-पैर तोड़े ; न्याय की गुहार लगाने एंबुलेंस से एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता भीलवाड़ा। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पति की प्रताड़ना और जानलेवा हमले से घायल एक विवाहिता न्याय की गुहार लेकर एंबुलेंस से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने एसपी सागर राणा को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि पति ने तलाक का नोटिस भेजने से नाराज होकर उस पर डंडों से हमला किया, जिससे उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। साथ ही उसने गांधीनगर थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद मामले में पूरी घटना दर्ज नहीं की गई और अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। बाबा धाम, सांवरिया विला निवासी सुमित्रा उर्फ सुमन तिवाडी ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी प्रकाश तिवारी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति नशे की हालत में आए दिन मारपीट करता था और रुपयों की मांग करता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह पिछले करीब पांच वर्षों से अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ अलग रह रही है और कार क्रय-विक्रय का कार्य कर अपना जीवनयापन कर रही है। इसके बावजूद आरोपी उसके पास पहुंचकर पैसों की मांग करता और मारपीट करता था। पीड़िता के अनुसार, लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने पति को तलाक का लीगल नोटिस भेजा। आरोप है कि इसके अगले ही दिन 22 जुलाई की सुबह आरोपी उसके घर में घुस आया और कमरे में बंद कर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। सिर पर किए गए वार को रोकने के दौरान उसके हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि भागने का प्रयास करने पर पैर पर हमला कर दिया गया, जिससे पैर में भी गंभीर चोट आई। बाद में सहकर्मियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑपरेशन करना पड़ा। महिला का आरोप है कि उसने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने एफआईआर संख्या 184/2026 में पूरी घटना का उल्लेख नहीं किया और जानलेवा हमले की धाराएं भी नहीं जोड़ीं। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से वह लगातार मुकदमा वापस लेने, बेटे का अपहरण करने और जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच, उचित धाराओं में कार्रवाई और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

- जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,31 जुलाई2026 जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,31 जुलाई2026 राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननेता स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) भीलवाड़ा द्वारा गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा आधुनिक राजस्थान के निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान को एक प्रगतिशील और मजबूत राज्य बनाने के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित विकास के मानदंड आज भी समाज और संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर मधु जाजू (पूर्व सभापति), महेश सोनी, आशीष राजस्थली, चांदमल डीडवानिया, रामनिवास चावला, सुरेश बंब, ओमप्रकाश तेली एडवोकेट, विनोद चावला, गुडविन मसीह, विनोद कुमार कसारा एडवोकेट, रमजान मो. सोरगर, रफीक बिसायती (खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष/शहर), डॉ० फरियाद मोहम्मद, शिवराज सुराणा, योगेश सोनी (पुर), श्यामलाल पाराशर, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, बद्रीलाल जाट पांसल, अनवर हुसैन मन्सूरी, पुरुषोत्तम दत्त शर्मा (A.V.V.N.L.), जाकिर खान अशरफी, राजु, धनराज जाट सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिले व ब्लॉक के पदाधिकारीगण, अग्रिम संगठनों, मंडल व वार्डों के अध्यक्षगण, प्रकोष्ठों/विभागों के पदाधिकारी, पार्षद व पार्षद प्रत्याशी तथा बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. सुखाड़िया जी के बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।3
- गंगरार: कस्बे में निर्माणाधीन हाईवे ओवरब्रिज की गुणवत्ता पहली ही बारिश में कठघरे में आ गई। बारिश के दौरान ब्रिज के डामर और सीमेंटेड हिस्से से पानी नीचे छलकता नजर आया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे ओवरब्रिज में मानकों की अनदेखी की गई है। नागरिकों ने प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- चित्तौड़गढ़ में गुरु पूर्णिमा, सामाजिक सेवा, छात्र राजनीति और व्यापारिक गतिविधियां रहीं चर्चा में बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में गुरु पूर्णिमा पर शस्त्र प्रदर्शन, अन्नपूर्णा भोजनशाला समिति की तीसरी वार्षिक आम सभा सम्पन्न, युवराज सिंह चौहान बने एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष, फुटकर फल व्यवसायियों ने समझौते की शर्तें लागू करने की उठाई मांग1
- आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 83020838351
- एमड़ी पंचायत के भटखेड़ा में, बच्चों की सुरक्षा में आक्रामक हुई सूअर; किसान को दौड़ाया, मक्की के खेत में दिया जन्म: ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई मांगी1
- पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की 110वी जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित, पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प भीलवाड़ा शहर के सुखाड़िया सर्किल पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भीलवाड़ा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की 110वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक ने कहा कि मोहनलाल सुखाड़िया आधुनिक राजस्थान के प्रमुख शिल्पकारों में से एक थे। उन्होंने लंबे समय तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश के विकास, शिक्षा, सिंचाई और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाड़िया के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय किया है। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- *🚩सांवरिया सेठ की जय हो*🚩* 🗓️ 31 जूलाई 2026 🪷मंगला आरती दर्शन 🪷 *🚩सांवरिया सेठ की जय हो*🚩 *अपनी अर्ज़ी लगा दीजिए* बाबा आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें और सबकी झोली खुशियों से भर दें। *🚩सांवरिया सेठ की जय हो*🚩* 🗓️ 31 जूलाई 2026 🪷मंगला आरती दर्शन 🪷 *🚩सांवरिया सेठ की जय हो*🚩 *अपनी अर्ज़ी लगा दीजिए* बाबा आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें और सबकी झोली खुशियों से भर दें।1
- डोडा चूरा सप्लायर गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा: राजसमंद के भीम थाने में दर्ज था मामला , मांडलगढ़ से पकड़ा गया आरोपी1
- चित्तौड़गढ़ सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* *सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* चित्तौड़गढ़, 30 जुलाई 2026। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भैंस के बच्चे की बलि एवं संरक्षित वन्यजीव खरगोश का निर्ममतापूर्वक शिकार कर उसके वीडियो वायरल करने के मामले में डीएसटी एवं थाना चंदेरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त धारदार तलवार भी बरामद कर ली है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे है विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निर्देशन में डी.एस.टी टीम एवं पुलिस थाना चंदेरिया ने संयुक्त कार्यवाही की। 28 जुलाई 2026 को डीएसटी के एएसआई सूरज कुमार को प्रकाश राजपुरोहित, अध्यक्ष सुरभि गौ सेवा संस्थान, पाली (ग्रामीण) द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो की सूचना दी गई। इंस्टाग्राम पर शंकरलाल बागरिया नामक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर एक पाड़े (भैंस के बच्चे) को धारदार हथियार से काटकर उसकी निर्मम हत्या (बलि) का व एक जंगली खरगोश को जाल में फंसा कर अत्यंत बेरहमी से तड़पा-तड़पाकर उसकी निर्मम हत्या कर शिकार का वीडियो बनाया गया। सोशल मिडीया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आईडी से उक्त दोनो विडियो वायरल किये गये। के बारे में थानाधिकारी मधु कंवर को सूचना दी गई उक्त दोनो विडीयों के आधार पर शोभा बागरिया द्वारा धारदार हथियार से जीवित पाडे (भैंस का बच्चा) की गर्दन काट कर मारना तथा शंकर बागरिया द्वारा जीवित खरगोश को जाल में फसा कर पकड कर निर्मम रूप से मारना संज्ञेय अपराध की परिधि में आने से शोभा बागरिया के विरूद्ध अपराध राज. पशु और पक्षी बलि (प्रतिषेध) अधिनियम 1975 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 व आर्म्स एक्ट व धारा 325 बीएनएस 2023 एवं शंकर बागरिया के विरूद्ध अपराध वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 व धारा 325 बीएनएस 2023 का अपराध कारित करना पाया जाने से अभियुक्तगण शोभा लाल पिता हरिराम बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया 02 शंकर पिता हरजी बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया को डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं चंदेरिया पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार कर उक्त दोनों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पशु को मारने वाली धारदार तलवार बरामद की एवं प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कर उक्त दोनों अभियुक्तों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल कर इनके द्वारा कहां-कहां अपराध किए हैं के बारे में जानकारी की जाएगी जिससे प्रकरण में अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है। -:पुलिस टीम:- थाना चंदेरिया :- थानाधिकारी मधुकंवर राजपुरोहित, हैड कांस्टेबल शक्ति सिंह, विक्रम सिंह , कांस्टेबल शंकर लाल चालक, अर्जुन लाल डी.एस.टी. टीम :- एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल अरविंद,कृष्ण कांत, अशोक,जगदीश, शिशपाल, सुरेश सुंडा, देवेंद्र, वीरेंद्र1