गुरु वंदन कार्यक्रम में गुरु परंपरा के संरक्षण एवं शिक्षा में संस्कारों पर जोर शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), जिला शाहपुरा के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर, गांधीपुरी, शाहपुरा में "गुरु वंदन कार्यक्रम" का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति एवं भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। जिला मंत्री अमर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने अपने उद्बोधन में कहा कि "गुरु केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार होता है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और प्रत्येक शिक्षक को अपने आचरण से विद्यार्थियों के जीवन में संस्कारों का संचार करना चाहिए।" मुख्य वक्ता सूर्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि "शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि चरित्रवान एवं राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करना है। भारतीय शिक्षा पद्धति में गुरु-शिष्य संबंधों को पुनः सशक्त बनाने की आवश्यकता है।" कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने कहा कि "शिक्षक समाज का पथ-प्रदर्शक है। वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का समावेश अत्यंत आवश्यक है।" विशिष्ट अतिथि संभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि "शिक्षक संगठन केवल शिक्षकों के हितों की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करता है। गुरु वंदन जैसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में गुरुओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करते हैं।" जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि "शिक्षकों के सम्मान और प्रेरणा के ऐसे आयोजन शिक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं।" विशेष आमंत्रित अतिथि डॉ. सत्य नारायण कुमावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा, , अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा राजेंद्र शर्मा, विभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा ( केकड़ी) , शाहपुरा आरपी प्रशांत चौधरी शंकर लाल जाट बनेड़ा आरपी राजेश माली चंद्रशेखर शर्माप्राचार्य धारा सिंह मीणा, प्राचार्य अनिल बघेरवाल, प्राचार्य लोकेश धाभाई रहे l कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान पारंपरिक भारतीय रीति से किया गया। उपस्थित शिक्षकों ने गुरु परंपरा के संरक्षण एवं शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, जिला मंत्री अमर सिंह चौहान, इस दौरान पूर्व संभाग महिला मंत्री इंदिरा धूपिया, जिला कोषाध्यक्ष शांतिलाल पोखरण जिला उपाध्यक्ष सीताराम जाट हनुमान प्रसाद शर्मा शिवचरणशर्मा जिला सचिव मुकेश कुमावत, दिनेश शर्मा,दिनेश लक्षकार जिला महिला संगठन मंत्री प्रिया सोनी, कोटडी खंड अध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा फुलिया कला अध्यक्ष रामगोपाल मीणा जहाजपुर खंड अध्यक्ष मानसिंह मीणा, खंड मंत्री राकेश सोनी, खंड कोषाध्यक्ष नयन बुला, सभाध्यक्ष मोहन लाल कोली, शिवराज धाकड़, राहुल दाधीच, मनोज सोनी, हरिनिवास खारोल, नवरत्न मल बगड़िया, संजय त्रिपाठी, पंकज सोनगरा,शिवराज कुम्हार, कुलदीप कलाल, हरिओम शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने उपस्थित रहे l
गुरु वंदन कार्यक्रम में गुरु परंपरा के संरक्षण एवं शिक्षा में संस्कारों पर जोर शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), जिला शाहपुरा के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर, गांधीपुरी, शाहपुरा में "गुरु वंदन कार्यक्रम" का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति एवं भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। जिला मंत्री अमर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने अपने उद्बोधन में कहा कि "गुरु केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार होता है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और प्रत्येक शिक्षक को अपने आचरण से विद्यार्थियों के जीवन में संस्कारों का संचार करना चाहिए।" मुख्य वक्ता सूर्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि "शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि चरित्रवान एवं राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करना है। भारतीय शिक्षा पद्धति में गुरु-शिष्य संबंधों को पुनः सशक्त बनाने की आवश्यकता है।" कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने कहा कि "शिक्षक समाज का पथ-प्रदर्शक है। वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का समावेश अत्यंत आवश्यक है।" विशिष्ट अतिथि संभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि "शिक्षक संगठन केवल शिक्षकों के हितों की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करता है।
गुरु वंदन जैसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में गुरुओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करते हैं।" जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि "शिक्षकों के सम्मान और प्रेरणा के ऐसे आयोजन शिक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं।" विशेष आमंत्रित अतिथि डॉ. सत्य नारायण कुमावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा, , अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा राजेंद्र शर्मा, विभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा ( केकड़ी) , शाहपुरा आरपी प्रशांत चौधरी शंकर लाल जाट बनेड़ा आरपी राजेश माली चंद्रशेखर शर्माप्राचार्य धारा सिंह मीणा, प्राचार्य अनिल बघेरवाल, प्राचार्य लोकेश धाभाई रहे l कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान पारंपरिक भारतीय रीति से किया गया। उपस्थित शिक्षकों ने गुरु परंपरा के संरक्षण एवं शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, जिला मंत्री अमर सिंह चौहान, इस दौरान पूर्व संभाग महिला मंत्री इंदिरा धूपिया, जिला कोषाध्यक्ष शांतिलाल पोखरण जिला उपाध्यक्ष सीताराम जाट हनुमान प्रसाद शर्मा शिवचरणशर्मा जिला सचिव मुकेश कुमावत, दिनेश शर्मा,दिनेश लक्षकार जिला महिला संगठन मंत्री प्रिया सोनी, कोटडी खंड अध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा फुलिया कला अध्यक्ष रामगोपाल मीणा जहाजपुर खंड अध्यक्ष मानसिंह मीणा, खंड मंत्री राकेश सोनी, खंड कोषाध्यक्ष नयन बुला, सभाध्यक्ष मोहन लाल कोली, शिवराज धाकड़, राहुल दाधीच, मनोज सोनी, हरिनिवास खारोल, नवरत्न मल बगड़िया, संजय त्रिपाठी, पंकज सोनगरा,शिवराज कुम्हार, कुलदीप कलाल, हरिओम शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने उपस्थित रहे l
- गुरु वंदन कार्यक्रम में गुरु परंपरा के संरक्षण एवं शिक्षा में संस्कारों पर जोर शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), जिला शाहपुरा के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर, गांधीपुरी, शाहपुरा में "गुरु वंदन कार्यक्रम" का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति एवं भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। जिला मंत्री अमर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने अपने उद्बोधन में कहा कि "गुरु केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार होता है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और प्रत्येक शिक्षक को अपने आचरण से विद्यार्थियों के जीवन में संस्कारों का संचार करना चाहिए।" मुख्य वक्ता सूर्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि "शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि चरित्रवान एवं राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करना है। भारतीय शिक्षा पद्धति में गुरु-शिष्य संबंधों को पुनः सशक्त बनाने की आवश्यकता है।" कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने कहा कि "शिक्षक समाज का पथ-प्रदर्शक है। वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का समावेश अत्यंत आवश्यक है।" विशिष्ट अतिथि संभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि "शिक्षक संगठन केवल शिक्षकों के हितों की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करता है। गुरु वंदन जैसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में गुरुओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करते हैं।" जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि "शिक्षकों के सम्मान और प्रेरणा के ऐसे आयोजन शिक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं।" विशेष आमंत्रित अतिथि डॉ. सत्य नारायण कुमावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा, , अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा राजेंद्र शर्मा, विभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा ( केकड़ी) , शाहपुरा आरपी प्रशांत चौधरी शंकर लाल जाट बनेड़ा आरपी राजेश माली चंद्रशेखर शर्माप्राचार्य धारा सिंह मीणा, प्राचार्य अनिल बघेरवाल, प्राचार्य लोकेश धाभाई रहे l कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान पारंपरिक भारतीय रीति से किया गया। उपस्थित शिक्षकों ने गुरु परंपरा के संरक्षण एवं शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, जिला मंत्री अमर सिंह चौहान, इस दौरान पूर्व संभाग महिला मंत्री इंदिरा धूपिया, जिला कोषाध्यक्ष शांतिलाल पोखरण जिला उपाध्यक्ष सीताराम जाट हनुमान प्रसाद शर्मा शिवचरणशर्मा जिला सचिव मुकेश कुमावत, दिनेश शर्मा,दिनेश लक्षकार जिला महिला संगठन मंत्री प्रिया सोनी, कोटडी खंड अध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा फुलिया कला अध्यक्ष रामगोपाल मीणा जहाजपुर खंड अध्यक्ष मानसिंह मीणा, खंड मंत्री राकेश सोनी, खंड कोषाध्यक्ष नयन बुला, सभाध्यक्ष मोहन लाल कोली, शिवराज धाकड़, राहुल दाधीच, मनोज सोनी, हरिनिवास खारोल, नवरत्न मल बगड़िया, संजय त्रिपाठी, पंकज सोनगरा,शिवराज कुम्हार, कुलदीप कलाल, हरिओम शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने उपस्थित रहे l2
- कादेड़ा में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 200 बीघा चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त, 28 अतिक्रमण कार्यों पर कार्यवाही। कादेड़ा। कस्बे में गरुवार को जिला प्रशासन एवं उपखंड अधिकारी सुरेश चंद्र मेघवंशी के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चारागाह भूमि से करीब 200 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराई गई। अभियान के दौरान चार जेसीबी मशीनों की सहायता से खंभे, जाली, पोल और कांटेदार बाड़ हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी एवं गिरदावर धनराज राठी ने बताया कि उपखंड अधिकारी के निर्देश पर 7 अगस्त 2025 को चारागाह भूमि का सर्वे कर अतिक्रमण चिह्नित किया गया था। इसके बाद ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के साथ आम सूचना के माध्यम से भी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार गुरुवार को कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि करीब 28 अतिक्रमणकारियों ने वर्षों से चारागाह भूमि पर खंभे, पोल, जाली और कांटेदार बाड़ लगाकर अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी देते हुए पाबंद किया। कार्रवाई के दौरान कादेड़ा पटवारी जितेंद्र मीणा, विकास अधिकारी सतपाल चौधरी, खवास गिरदावर हुकम सिंह राठौड़, खवास पटवारी धनराज गुर्जर सहित राजस्व एवं पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- Surajpur se taaja khabar char yuvak puche birthday banane ke liye tirwa jo aap hi dekh Lo video ke andar surajpura mein char yuvak shamshan Ghat mein birthday manane ke liye gaye the FIR Jo hua video ke andar aap dekh sakte ho ek ladke ko Kat liya bhoot ne1
- तालाब में तब्दील कोर्ट परिसर, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन* *प्रशासन को दी चेतावनी- न्यायिक कार्य के बहिष्कार कर उग्र आंदोलन का दिया अल्टीमेटम* *तालाब में तब्दील कोर्ट परिसर, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन* *प्रशासन को दी चेतावनी- न्यायिक कार्य के बहिष्कार कर उग्र आंदोलन का दिया अल्टीमेटम* *रविवार तक की प्रशासन को दी मोहलत* *केकड़ी 30 जुलाई (ब्यूरो )* *केकड़ी न्यायालय परिसर बदहाल व्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है। हर बारिश के साथ पूरा कोर्ट परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित होने के साथ अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और पक्षकारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन को रविवार तक समस्या का समाधान करने का अल्टीमेटम दिया, अन्यथा सोमवार से न्यायिक कार्य के बहिष्कार और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि हल्की बारिश होते ही पूरा न्यायालय परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है। बरसाती पानी अदालत कक्षों तक पहुंच जाता है, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित होता है। न्यायालय आने वाले अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और पक्षकारों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बुजुर्ग पक्षकार और अधिवक्ता फिसलकर घायल भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। अधिवक्ताओं ने बताया कि न्यायालय परिसर में सड़क और पक्की नालियों का अभाव है तथा वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही पूरा परिसर जलमग्न हो जाता है। अधिक वर्षा होने पर पानी अदालतों के भीतर तक पहुंच जाता है, जिससे न्यायिक कार्य सुचारू रूप से संचालित करना मुश्किल हो जाता है।* *न्यायालयों सहित महत्वपूर्ण विभाग हो रहे संचालित–* *अधिवक्ताओं ने बताया कि केकड़ी न्यायालय परिसर में पांच न्यायालय संचालित हैं। इसके अलावा उपखंड कार्यालय, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, ट्रेजरी, पेंशन भवन सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय भी इसी परिसर में स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन का आवागमन रहता है। जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है।* *अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य के बहिष्कार दी चेतावनी–* *बार एसोसिएशन ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रविवार तक जलभराव की समस्या का समाधान शुरू नहीं किया गया तो सोमवार से न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा और उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।* *इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस दौरान उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई ने अधिवक्ताओं को शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान अध्यक्ष सीताराम कुमावत, उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद पंचोली, कोषाध्यक्ष रविशंकर पंवार, एडवोकेट रामावतार मीणा, रोडू मल सोलंकी, आशुतोष शर्मा, नवलकिशोर पारीक, सूर्यकांत दाधीच, अनुराग शर्मा, राधे पटेल, फरीद खान, मिट्ठू सिंह राठौड़, परवेज नकवी, शिवप्रसाद पाराशर, दिनेश पारीक आदि मौजूद थे।*4
- रायला के समीप कवलियास में प्रकट हुए त्रिदेव महादेव: आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य धाम भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल रायला के समीप कवलियास में प्रकट हुए त्रिदेव महादेव: आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य धाम भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल रायला कस्बे के समीप स्थित कवलियास गांव आज श्रद्धा और भक्ति का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां विराजमान त्रिदेव महादेव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था निरंतर बढ़ रही है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार वर्ष 2024 में भूमि की खुदाई के दौरान भगवान शिव का दिव्य स्वरूप प्रकट हुआ, जिसके बाद यह स्थान पूरे मेवाड़ क्षेत्र सहित दूर-दराज़ के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। त्रिदेव महादेव का स्वरूप अपनी विशेषता के कारण श्रद्धालुओं में अत्यंत पूजनीय माना जाता है। "त्रिदेव" भारतीय सनातन परंपरा में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पवित्र धाम में तीनों दिव्य शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि यहां प्रतिदिन श्रद्धालु जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार, महाशिवरात्रि और अन्य धार्मिक पर्वों पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में शांति की कामना करते हैं। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोष से भक्तिमय हो उठता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि त्रिदेव महादेव के प्रकट होने के बाद से गांव की धार्मिक पहचान और अधिक सुदृढ़ हुई है। यहां आने वाले श्रद्धालु न केवल दर्शन करते हैं, बल्कि सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी लेकर लौटते हैं। समय के साथ यह धाम भीलवाड़ा जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। नोट: इस लेख में वर्णित "प्रकट होने" और धार्मिक महत्व से जुड़े विवरण स्थानीय मान्यताओं एवं श्रद्धालुओं की आस्था पर आधारित हैं। हर-हर महादेव।1
- गुरु पूर्णिमा पर रक्तदान और सेवा का संगम, 123 यूनिट रक्त संग्रह । क्राईम न्यूज एवं न्यू राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा | गुरु पूर्णिमा पर रक्तदान और सेवा का संगम, 123 यूनिट रक्त संग्रह किया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सीताराम सत्संग भवन ट्रस्ट, भीलवाड़ा के तत्वावधान में अग्रवाल उत्सव भवन में विशाल रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा एवं बीपी-शुगर जांच शिविर तथा भंडारे का आयोजन किया गया। शिविर में 123 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया तथा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष रामपाल सोनी ने गुरु पूर्णिमा को सेवा और परोपकार का पर्व बताते हुए रक्तदान एवं अन्नदान के महत्व पर प्रकाश डाला। ट्रस्ट सचिव राजेश जैन ने बताया कि सैकड़ों लोगों ने चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। कार्यक्रम में अरिहंत हॉस्पिटल एंड रिसर्च संस्थान, के.पी. डायग्नोस्टिक एवं डॉ. बी. लाल लैब का विशेष सहयोग रहा। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।4
- शिवनगर में सीवरेज कार्य बना मुसीबत, सड़कें बदहाल;क्षेत्रवासी परेशान, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जल्द मरम्मत की मांग भीलवाड़ा। शहर के शिवनगर क्षेत्र में अमृत-2 योजना के तहत चल रहे सीवरेज कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। करीब दो माह पहले पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गई थीं, लेकिन अब तक उनकी मरम्मत नहीं होने से पूरा क्षेत्र कीचड़, गंदगी और जाम नालियों की समस्या से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। गुरुवार को इसी समस्या को लेकर गुरुवार शाम करीब 4 बजे कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक के नेतृत्व में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया और सीवरेज कार्य शीघ्र पूरा कर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने कहा कि स्थानीय निवासियों की शिकायत मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अमृत-2 योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की सही तरीके से भराई नहीं की गई, जिससे पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है और आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पालीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले दो माह से ऑटो-टीपर क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रहे हैं, गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित है और स्कूली बच्चों को गंदगी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक, सांसद और नगर निगम इस समस्या के समाधान में विफल रहे हैं, जबकि ठेकेदार मनमानी कर रहा है और प्रशासन पूरी तरह मौन बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमृत-2 योजना के कार्य में सरकार के एक कैबिनेट स्तर के मंत्री की कथित भागीदारी होने के कारण ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कें दुरुस्त कर आमजन को राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- विभाग की लापरवाही से सारांश गांव का तालाब खाली होने की कगार पर, बरसाती पानी बहा शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार बिलिया ग्राम पंचायत के सारांश गांव में बना तालाब लापरवाही का शिकार हो गया है। लंबे अंतराल के बाद हुई बरसात में मोरिया को समय पर बंद नहीं करने के कारण तालाब का सारा पानी व्यर्थ बह गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रख-रखाव के अभाव में तालाब अब पूरी तरह खाली होने की कगार पर पहुंच गया है। बरसात का बहुमूल्य पानी संग्रहित न हो पाने से क्षेत्र में जल संकट गहराने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब की मरम्मत करवाई जाए और भविष्य में पानी बचाने के लिए मोरिया की समुचित व्यवस्था की जाए। जिससे यहा के किसानों, पशु पक्षियों को पानी हमेशा मिल सके।1