Shuru
Apke Nagar Ki App…
नीमच वार्ड नंबर 19 में गंदगी से बुरा हाल मंदिर के पास सड़ांध रहवासियों का फूटा गुस्सा भविष्य न्यूज़ 24 नी जामनालियों का मच्छरों का प्रकोप
भविष्य न्यूज़ 24
नीमच वार्ड नंबर 19 में गंदगी से बुरा हाल मंदिर के पास सड़ांध रहवासियों का फूटा गुस्सा भविष्य न्यूज़ 24 नी जामनालियों का मच्छरों का प्रकोप
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्न नीमच कलेक्ट्रेट सभागार में मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। आयोग के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक पुनर्गठन का उद्देश्य नई इकाइयां बनाना नहीं, बल्कि जनसुविधा, पारदर्शिता और प्रशासनिक सुगमता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि भौगोलिक दूरी, जनसंख्या और आधारभूत सुविधाओं के आधार पर प्रशासनिक इकाइयों का वैज्ञानिक पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। आयोग के सदस्य मुकेश शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक, संस्थाएं और जनप्रतिनिधि भी सुझाव दे सकेंगे। बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।1
- नीमच वार्ड नंबर 19 में गंदगी से बुरा हाल मंदिर के पास सड़ांध रहवासियों का फूटा गुस्सा भविष्य न्यूज़ 24 नी जामनालियों का मच्छरों का प्रकोप1
- नीमच में सोमवार को गौ सम्मान और गौ संरक्षण की मांग को लेकर हजारों लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। गौमाता और नंदी की अगुवाई में निकले इस विशाल पैदल मार्च में महिलाओं, युवाओं, संत समाज, व्यापारी और गौप्रेमियों ने एक स्वर में सरकार से तीन बड़ी मांगों पर निर्णय लेने की अपील की। आइए देखते हैं नीमच, जयदीप न्यूज़ नेटवर्क गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत लायंस पार्क चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। आगे-आगे गौमाता और नंदी, तो पीछे-पीछे गौ रक्षा का संकल्प लिए हजारों श्रद्धालु पैदल चलते नजर आए। पूरे मार्ग में "गौमाता की रक्षा करो" और "गौहत्या बंद करो" जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, संत समाज, व्यापारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। समाजसेवी संतोष चोपड़ा भी गौ संरक्षण के समर्थन में पदयात्रा का हिस्सा बने। हाथों में बैनर, पोस्टर और तख्तियां लिए गौप्रेमियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को बुलंद किया। मार्च की खास आकर्षण पांच गौशालाओं की मनमोहक झांकियां रहीं, जिन्होंने गौ सेवा और संरक्षण का संदेश दिया। गौमाता और नंदी की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल बना दिया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम स्मरण पत्र सौंपा। इसमें तीन प्रमुख मांगें रखी गईं—देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए और गौ संरक्षण के लिए सख्त एवं प्रभावी कानून बनाया जाए। गौप्रेमियों का कहना है कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक हैं। इसलिए उनके सम्मान और संरक्षण के लिए सरकार को जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।1
- एक कविता.... कलम का सिपाही.1
- मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर उठे सवाल, नगर परिषद सीएमओ ने दिए जांच व सुधार के निर्देश रामपुरा। नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा नालियों में लिक्विड कीटनाशक का छिड़काव किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दवा एक ही दिन में अपना प्रभाव खो बैठी। नागरिकों का कहना है कि नालियों में लगातार बह रहे सीवरेज के पानी और बारिश के कारण दवा बह गई, जिससे अगले ही दिन उसका असर लगभग समाप्त हो गया। लोगों का दावा है कि मच्छरों की संख्या में कोई विशेष कमी नहीं आई, जिसके चलते नगर परिषद की नई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले नालियों के किनारों पर लंबे समय तक प्रभावी रहने वाली दवा का उपयोग किया जाता था, जबकि इस बार लिक्विड कीटनाशक का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि यदि दवा बहते पानी में तुरंत बह जाती है, तो इससे अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। सीएमओ ने लिया संज्ञान इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नंदलाल प्रजापति ने कहा कि, "आपके माध्यम से मुझे इस घटनाक्रम की जानकारी मिली है। मैंने तत्काल सफाई दरोगा एवं सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित दवा का छिड़काव प्रत्येक आवश्यक बिंदु पर किया जाए, न कि उसे सीधे सीवरेज के बहते पानी में डाला जाए। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो उसे सुधारा जाएगा।" सीएमओ के निर्देश के बाद अब नगर परिषद की टीम द्वारा छिड़काव की प्रक्रिया में सुधार किए जाने की संभावना है। वहीं नागरिकों ने मांग की है कि मच्छर नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक एवं टिकाऊ उपाय अपनाए जाएं, ताकि डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।1
- मनासा पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹2,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 12 डकैती-चोरी के मामलों का खुलासा, 1.4 किलो चांदी व ₹1.60 लाख बरामद मनासा | 31 जुलाई 2026 नीमच जिले की मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2024 से फरार चल रहे ₹2,000 के इनामी आरोपी अश्विन पिता दिलीप बांछड़ा (25 वर्ष), निवासी हाड़ीपिपल्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी सुरेन्द्र पिता फुलचंद बांछड़ा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर करीब 1 किलो 400 ग्राम चांदी के आभूषण तथा ₹1,60,000 नकद बरामद किए गए हैं। प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती, नकबजनी और चोरी के कुल 12 मामलों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोचा। मामले में शिवम, राजु उर्फ राजदीप, सुरेन्द्र उर्फ सुरेश और अनुज सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश अवस्थी और मनासा पुलिस टीम द्वारा की गई।2