DST टीम को मिली बडी सफलता वाहनो पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसुली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 DST टीम को मिली बड़ी सफलता वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। डूंगरपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष कुमार IPS के निर्देशन में अवैध वसूली करनें वाली गैंग के कुल 8 सदस्य को टीम ने गिरफ्तार किया।। नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तीसरी आंख मोबाइल नंबर पर मिली थी सूचना । ओविद्या वसूली करने वाली गैंग से कुल 21 हजार रुपए नगद वह एक अर्टिगा कार को जप्त किया । गिरफ्तार अभियुक्त श्री विजय सिंह, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, अमित,, वीरेंद्र कुमार, राजवीर, संजय, जयेश फ़लेजा को फर्जी तरीके से रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने वाले को अर्टिगा कार के साथ डिटेन कर पुलिस थाना बिछीवाड़ा लाया गया। इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना बिछीवाड़ा एवं जिला विशेष टीम का योगदान रहा। बाईट- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह डुंगरपुर
DST टीम को मिली बडी सफलता वाहनो पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसुली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 DST टीम को मिली बड़ी सफलता वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। डूंगरपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष कुमार IPS के निर्देशन में अवैध वसूली करनें वाली गैंग के कुल 8 सदस्य को टीम ने गिरफ्तार किया।। नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा
रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तीसरी आंख मोबाइल नंबर पर मिली थी सूचना । ओविद्या वसूली करने वाली गैंग से कुल 21 हजार रुपए नगद वह एक अर्टिगा कार को जप्त किया । गिरफ्तार अभियुक्त श्री विजय सिंह, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, अमित,, वीरेंद्र कुमार, राजवीर, संजय, जयेश फ़लेजा को फर्जी तरीके से रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने वाले को अर्टिगा कार के साथ डिटेन कर पुलिस थाना बिछीवाड़ा लाया गया। इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना बिछीवाड़ा एवं जिला विशेष टीम का योगदान रहा। बाईट- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह डुंगरपुर
- शिविर बना समाधान का चौपाल, झरनी में सरकार की योजनाएं पहुंचीं जन-जन के द्वार ग्राम पंचायत झरनी में गुरुवार को राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रामीण सेवा शिविर योजना के तहत आयोजित शिविर ग्रामीणों के लिए समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का प्रभावी मंच बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर आमजन की समस्याएं सुनकर कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया, वहीं पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायत, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। शिविर के माध्यम से प्रशासन को गांव की चौखट तक पहुंचाने और सरकारी सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य को साकार करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना,एसडीएम संजय चरपोटा ,तहसीलदार राजकुमार सारेल, विकास अधिकारी ललित पंड्या, भाजपा सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, झरनी सरपंच लीला देवी डामोर, महिपाल सिंह राठौड़, प्रवक्ता राजेश प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष विष्णु लबाना, प्रवीण डामोर, पीठ लेम्प्स अध्यक्ष शांतिलाल, मीडिया प्रभारी शंभू लबाना सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामीणों ने भी इस पहल को जनहितकारी बताते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता जताई।1
- धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में एवं थानाधिकारी थाना धरियावद हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस ने तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 05 मोटरसाइकिल को डिटेन किया है। अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई जो तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करने, तेज गति से वाहन चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्टंटबाजी से बचें तथा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करता है या आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बनता है,तो इसकी सूचना प्रतापगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अथवा संबंधित थाने को दी जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।2
- ₹7,400 वेतन और 5 साल की संविदा भर्ती के विरोध में नाथद्वारा में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन नाथद्वारा। सफाईकर्मी भर्ती में ₹7,400 मासिक वेतन एवं 5 वर्ष की संविदा व्यवस्था के विरोध में वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों ने नाथद्वारा नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती शर्तों में बदलाव की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के दौर में ₹7,400 मासिक वेतन पर परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। साथ ही, 5 वर्ष तक संविदा पर नियुक्ति को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सफाईकर्मियों को सम्मानजनक वेतन, स्थायी रोजगार और भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।1
- दाईजी पुलिया मार्ग पर सभी स्ट्रीट लाइट बंद उदयपुर शहर में पर्यटक आता है घूमने और बदले में यादों के रूप में ले जाता है झील किनारे अंधेरा वार्ड 14 चांदपोल दाईजी पुलिया मार्ग पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद है प्रशासन को समय रहते ये लाइटें सही करनी चाहिए इस रोड पर पर्यटक रात के अंधेरे में घूमने आते है झील के किनारे रात के अंधेरे में कोई पर्यटक झील में भी गिर सकता है उस मार्ग पर नशे करने वाले भी बहुत बैठे रहते है चांदपोल दाईजी पुलिया मार्ग से जेठियो के अखाड़ा मार्ग पर लाइट बंद होने से कभी अप्रिय घटना घट सकती है1
- ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार दीपिका कटारा ने की। इस दौरान शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना,उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। तहसीलदार दीपिका कटारा ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिविर सह प्रभारी भेरूसिंह कानावत,सचिव मुस्कान कोटेड,पटवारी धर्मेंद्र सिंह लोहार,एलडीसी किशोर मिश्रा,सरपंच सागर देवी मीणा, सरपंच प्रतिनिधि गंगाराम मीणा सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि,विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- नाकाबंदी तोड़ भाग रहे डोडा चूरा तस्कर की कार ने दो बिजली के खंभे उड़ाए, 44 किलो मादक पदार्थ जब्त चिकारड़ा चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार; मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाई जा रही थी खेप — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- चित्तौड़गढ़ जिले की चिकारड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को नियमित नाकाबंदी के दौरान डोडा चूरा तस्करों की कार ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने लगातार दो बिजली के खंभों को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा करते हुए बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। कार से करीब 44 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार चिकारड़ा चौकी के पास नियमित नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से जोधपुर जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज गति से भाग निकला। भागने के दौरान कार पहले चौकी के पास एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर कुछ दूरी पर दूसरा बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करता रहा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रुकवाया। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी जगदीश पुत्र अशोक सेन, निवासी बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कार क्रमांक MP-09-CW-8397 से लगभग 44 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और जोधपुर में किसे पहुंचाई जानी थी। कार्रवाई में मंडफिया थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सेन, एएसआई मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल गोपाल जाट, विकास जाट, एएसआई नारायणलाल मेनारिया एवं जगदीश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- ग्राम पंचायत सरोना तहसील कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राज्य राजस्थान आज का न्यूज़ समाचार कृपया आज का समाचार न्यूज़ का बांसवाड़ा प्रतापगढ़ डूंगरपुर उदयपुर इन जिलों में जोरदार बारिश और तूफान हर जिलों में गिरेगी पढ़ कर आगे तक शेयर कीजिए1
- निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर समाजसेवियों ने की पहल, बीमार गोवंश का कराया उपचार हेडलाइन: निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर समाजसेवियों ने की पहल, बीमार गोवंश का कराया उपचार गेजी में पशुपालन विभाग की मेडिकल टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, गोवंश संरक्षण के लिए जनजागरण का आह्वान। हर खबर वागड़ कुआं । गेंजी गांव में निराश्रित एवं बीमार गोवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए समाजसेवियों ने पहल कर पशुपालन विभाग की मेडिकल वेटरनरी टीम को मौके पर बुलाया। समाजसेवी अनिल जैन एवं राजेंद्र लखबारा के नेतृत्व में टीम ने बीमार गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू कराया। समाजसेवियों ने बताया कि क्षेत्र में कई पशुपालक दूध निकालने के बाद गायों को खुले में छोड़ देते हैं। इससे गोवंश सड़कों पर भटकता रहता है और प्लास्टिक सहित अन्य हानिकारक पदार्थ खाकर बीमार हो जाता है। समय पर उपचार नहीं मिलने से कई बार उनकी जान पर भी बन आती है। अभियान के दौरान पंचायत समिति के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर उपचार कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। समय पर इलाज मिलने से गंभीर अवस्था में मिले कई गोवंश की स्थिति में सुधार आया। समाजसेवी अनिल जैन ने आमजन एवं पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि गोवंश की सुरक्षा और देखभाल प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने प्रशासन से भी बेसहारा गोवंश के चारे, उपचार और संरक्षण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पशुपालकों से दूध निकालने के बाद गोवंश को खुले में छोड़ने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर गदूलाल यादव, कन्हैयालाल पंचाल, हितेश कलाल, शांतिलाल, नरेश कुमार कलाल, मोतीलाल प्रजापत, प्रवीण भाई, नरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।1