logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर समाजसेवियों ने की पहल, बीमार गोवंश का कराया उपचार हेडलाइन: निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर समाजसेवियों ने की पहल, बीमार गोवंश का कराया उपचार गेजी में पशुपालन विभाग की मेडिकल टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, गोवंश संरक्षण के लिए जनजागरण का आह्वान। हर खबर वागड़ कुआं । गेंजी गांव में निराश्रित एवं बीमार गोवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए समाजसेवियों ने पहल कर पशुपालन विभाग की मेडिकल वेटरनरी टीम को मौके पर बुलाया। समाजसेवी अनिल जैन एवं राजेंद्र लखबारा के नेतृत्व में टीम ने बीमार गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू कराया। समाजसेवियों ने बताया कि क्षेत्र में कई पशुपालक दूध निकालने के बाद गायों को खुले में छोड़ देते हैं। इससे गोवंश सड़कों पर भटकता रहता है और प्लास्टिक सहित अन्य हानिकारक पदार्थ खाकर बीमार हो जाता है। समय पर उपचार नहीं मिलने से कई बार उनकी जान पर भी बन आती है। अभियान के दौरान पंचायत समिति के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर उपचार कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। समय पर इलाज मिलने से गंभीर अवस्था में मिले कई गोवंश की स्थिति में सुधार आया। समाजसेवी अनिल जैन ने आमजन एवं पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि गोवंश की सुरक्षा और देखभाल प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने प्रशासन से भी बेसहारा गोवंश के चारे, उपचार और संरक्षण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पशुपालकों से दूध निकालने के बाद गोवंश को खुले में छोड़ने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर गदूलाल यादव, कन्हैयालाल पंचाल, हितेश कलाल, शांतिलाल, नरेश कुमार कलाल, मोतीलाल प्रजापत, प्रवीण भाई, नरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_राकेश कलाल रिपोर्टर
राकेश कलाल रिपोर्टर
Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
14 hrs ago

निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर समाजसेवियों ने की पहल, बीमार गोवंश का कराया उपचार हेडलाइन: निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर समाजसेवियों ने की पहल, बीमार गोवंश का कराया उपचार गेजी में पशुपालन विभाग की मेडिकल टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, गोवंश संरक्षण के लिए जनजागरण का आह्वान। हर खबर वागड़ कुआं । गेंजी गांव में निराश्रित एवं बीमार गोवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए समाजसेवियों ने पहल कर पशुपालन विभाग की मेडिकल वेटरनरी टीम को मौके पर बुलाया। समाजसेवी अनिल जैन एवं राजेंद्र लखबारा के नेतृत्व में टीम ने बीमार गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू कराया। समाजसेवियों ने बताया कि क्षेत्र में कई पशुपालक दूध निकालने के बाद गायों को खुले में छोड़ देते हैं। इससे गोवंश सड़कों पर भटकता रहता है और प्लास्टिक सहित अन्य हानिकारक पदार्थ खाकर बीमार हो जाता है। समय पर उपचार नहीं मिलने से कई बार उनकी जान पर भी बन आती है। अभियान के दौरान पंचायत समिति के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर उपचार कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। समय पर इलाज मिलने से गंभीर अवस्था में मिले कई गोवंश की स्थिति में सुधार आया। समाजसेवी अनिल जैन ने आमजन एवं पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि गोवंश की सुरक्षा और देखभाल प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने प्रशासन से भी बेसहारा गोवंश के चारे, उपचार और संरक्षण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पशुपालकों से दूध निकालने के बाद गोवंश को खुले में छोड़ने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर गदूलाल यादव, कन्हैयालाल पंचाल, हितेश कलाल, शांतिलाल, नरेश कुमार कलाल, मोतीलाल प्रजापत, प्रवीण भाई, नरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *सीमलवाड़ा: 2023 में हुआ शिलान्यास, 2026 में भी कीचड़ में चल रहे बेड़सा के बच्चे* सीमलवाड़ा।* ग्राम पंचायत बेड़सा में 12 सितंबर 2023 को बेड़सा सीनियर स्कूल से खांणगा तालाब तक डामर सड़क का शिलान्यास माननीय सांसद राजकुमार रोत के हाथों किया गया था जब वो विधायक थे। शिलान्यास पट्टिका आज भी लगी है। लेकिन 2 साल बाद भी जमीन पर आज भी काम अधूरा पड़ा हे। आपकी स्क्रीन पर दिख रही ये तस्वीरें उसी रास्ते की हैं। बरसात में ये कच्चा रास्ता पूरी तरह कीचड़ और पत्थरों से भर गया है। इसी रास्ते से रोजाना बेड़सा सीनियर स्कूल के बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आते-जाते हैं। वीडियो में देखिए कैसे छोटे-छोटे बच्चे बैग लेकर इस फिसलन भरे रास्ते पर चलने को मजबूर हैं। अभिभावकों का कहना है अगर जल्द सड़क नहीं बनी तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शिलान्यास वाले वादे को याद रखा जाए और सड़क का काम तुरंत शुरू किया जाए। "ये हैं ग्राम पंचायत बेड़सा की वो सड़क जिसका शिलान्यास 12 सितंबर 2023 को हुआ था। देखिए आज 2026 में भी बच्चे इसी कीचड़ और पत्थरों वाले रास्ते से स्कूल जा रहे हैं। शिलान्यास पट्टिका तो लगी है, पर सड़क नहीं बनी। बच्चे रोज गिरते-पड़ते आते-जाते हैं। प्रशासन कब सुनेगा बेड़सा की आवाज?" `#बेड़सा #सीमलवाड़ा #अधूरीसड़क #शिक्षा #जनसमस्या`
    1
    *सीमलवाड़ा: 2023 में हुआ शिलान्यास, 2026 में भी कीचड़ में चल रहे बेड़सा के बच्चे*

सीमलवाड़ा।*  
ग्राम पंचायत बेड़सा में 12 सितंबर 2023 को बेड़सा सीनियर स्कूल से खांणगा तालाब तक डामर सड़क का शिलान्यास माननीय सांसद राजकुमार रोत के हाथों किया गया था जब वो विधायक थे। शिलान्यास पट्टिका आज भी लगी है।
लेकिन 2 साल बाद भी जमीन पर आज भी काम अधूरा पड़ा हे। आपकी स्क्रीन पर दिख रही ये तस्वीरें उसी रास्ते की हैं। बरसात में ये कच्चा रास्ता पूरी तरह कीचड़ और पत्थरों से भर गया है। इसी रास्ते से रोजाना बेड़सा सीनियर स्कूल के बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आते-जाते हैं।
वीडियो में देखिए कैसे छोटे-छोटे बच्चे बैग लेकर इस फिसलन भरे रास्ते पर चलने को मजबूर हैं। अभिभावकों का कहना है अगर जल्द सड़क नहीं बनी तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शिलान्यास वाले वादे को याद रखा जाए और सड़क का काम तुरंत शुरू किया जाए।
"ये हैं ग्राम पंचायत बेड़सा की वो सड़क जिसका शिलान्यास 12 सितंबर 2023 को हुआ था। 
देखिए आज 2026 में भी बच्चे इसी कीचड़ और पत्थरों वाले रास्ते से स्कूल जा रहे हैं।
शिलान्यास पट्टिका तो लगी है, पर सड़क नहीं बनी।
बच्चे रोज गिरते-पड़ते आते-जाते हैं। प्रशासन कब सुनेगा बेड़सा की आवाज?"
`#बेड़सा #सीमलवाड़ा #अधूरीसड़क #शिक्षा #जनसमस्या`
    user_Mohan khant 84
    Mohan khant 84
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, फसलों को फायदा दिन भर की तपिश से मिली जन जीवन क़ो राहत बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, फसलों को फायदा दिन भर की तपिश से मिली जन जीवन क़ो राहत. पिछले सप्ताह लगातार तीन-चार दिनों तक कभी तेज तो कभी रिमझिम और फुहारों के रूप में हुई बारिश के बाद गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। तेज तपिश और चिपचिपी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा तथा लोग बारिश का इंतजार करते नजर आए। शाम ढलते ही आसमान पर घने बादलों का डेरा जम गया और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने दिनभर की उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। बारिश के बाद वातावरण पूरी तरह बदल गया और मौसम सुहावना हो उठा। सड़कों, गलियों और खेत-खलिहानों में बरसात का पानी बहने लगा, कृषि विशेषज्ञों और किसानों के अनुसार यह वर्षा खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। मक्का, सोयाबीन तथा धान की फसलों को इस बारिश से पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे पौधों की बढ़वार बेहतर होगी। जिन किसानों ने हाल ही में धान की रोपाई की है, उनके लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह संतुलित बारिश होती रही तो इस बार खरीफ सीजन में अच्छी पैदावार की उम्मीद और मजबूत होगी। मौसम में आई इस खुशगवार तब्दीली ने लोगों के चेहरों पर राहत और किसानों के मन में बेहतर फसल की नई उम्मीद जगा दी।
    1
    बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, फसलों को फायदा दिन भर की तपिश से मिली जन जीवन क़ो राहत
बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, फसलों को फायदा दिन भर की तपिश से मिली जन जीवन क़ो राहत.
पिछले सप्ताह लगातार तीन-चार दिनों तक कभी तेज तो कभी रिमझिम और फुहारों के रूप में हुई बारिश के बाद गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। तेज तपिश और चिपचिपी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा तथा लोग बारिश का इंतजार करते नजर आए। शाम ढलते ही आसमान पर घने बादलों का डेरा जम गया और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने दिनभर की उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। बारिश के बाद वातावरण पूरी तरह बदल गया और मौसम सुहावना हो उठा। सड़कों, गलियों और खेत-खलिहानों में बरसात का पानी बहने लगा, कृषि विशेषज्ञों और किसानों के अनुसार यह वर्षा खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। मक्का, सोयाबीन तथा धान की फसलों को इस बारिश से पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे पौधों की बढ़वार बेहतर होगी। जिन किसानों ने हाल ही में धान की रोपाई की है, उनके लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह संतुलित बारिश होती रही तो इस बार खरीफ सीजन में अच्छी पैदावार की उम्मीद और मजबूत होगी। मौसम में आई इस खुशगवार तब्दीली ने लोगों के चेहरों पर राहत और किसानों के मन में बेहतर फसल की नई उम्मीद जगा दी।
    user_प्रीति पंड्या
    प्रीति पंड्या
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • शिविर बना समाधान का चौपाल, झरनी में सरकार की योजनाएं पहुंचीं जन-जन के द्वार ग्राम पंचायत झरनी में गुरुवार को राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रामीण सेवा शिविर योजना के तहत आयोजित शिविर ग्रामीणों के लिए समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का प्रभावी मंच बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर आमजन की समस्याएं सुनकर कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया, वहीं पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायत, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। शिविर के माध्यम से प्रशासन को गांव की चौखट तक पहुंचाने और सरकारी सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य को साकार करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना,एसडीएम संजय चरपोटा ,तहसीलदार राजकुमार सारेल, विकास अधिकारी ललित पंड्या, भाजपा सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, झरनी सरपंच लीला देवी डामोर, महिपाल सिंह राठौड़, प्रवक्ता राजेश प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष विष्णु लबाना, प्रवीण डामोर, पीठ लेम्प्स अध्यक्ष शांतिलाल, मीडिया प्रभारी शंभू लबाना सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामीणों ने भी इस पहल को जनहितकारी बताते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता जताई।
    1
    शिविर बना समाधान का चौपाल, झरनी में सरकार की योजनाएं पहुंचीं जन-जन के द्वार
ग्राम पंचायत झरनी में गुरुवार को राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रामीण सेवा शिविर योजना के तहत आयोजित शिविर ग्रामीणों के लिए समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का प्रभावी मंच बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर आमजन की समस्याएं सुनकर कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया, वहीं पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायत, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। शिविर के माध्यम से प्रशासन को गांव की चौखट तक पहुंचाने और सरकारी सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य को साकार करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना,एसडीएम संजय चरपोटा ,तहसीलदार राजकुमार सारेल, विकास अधिकारी ललित पंड्या, भाजपा सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, झरनी सरपंच लीला देवी डामोर, महिपाल सिंह राठौड़, प्रवक्ता राजेश प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष विष्णु लबाना, प्रवीण डामोर, पीठ लेम्प्स अध्यक्ष शांतिलाल, मीडिया प्रभारी शंभू लबाना सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामीणों ने भी इस पहल को जनहितकारी बताते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता जताई।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • पंचायत राज चुनाव से पहले डूंगरपुर में सक्रिय हुई आमजन युवा शक्ति पार्टी 50 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने ली सदस्यता, जवानों व उनके परिवारों के लिए विशेष आरक्षण की उठाई मांग संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। आगामी पंचायत राज चुनावों को देखते हुए आमजन युवा शक्ति पार्टी ने क्षेत्र में अपना संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय शकुंतला भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया। ​जेनजी युवा वादों पर नहीं, विकास और पारदर्शिता पर करता है फैसला : मुकेश कुमार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि आज का युवा जागरूक और शिक्षित है। वह केवल राजनीतिक वादों से प्रभावित होने वाला नहीं है, बल्कि विकास, रोजगार, शिक्षा और पारदर्शिता के आधार पर अपना फैसला करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग विशेषकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज बनना है। - सुरक्षाबलों के जवानों और परिवारों के हक में देशव्यापी आंदोलन का ऐलान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के सुरक्षा बलों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक नई पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों तथा उनके परिवारों के लिए अलग आरक्षण कोटा और विशेष सुविधाओं की मांग को लेकर पार्टी एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। यदि केंद्र सरकार ने इस मांग पर ध्यान नहीं दिया, तो पार्टी कार्यकर्ता जंतर-मंतर (नई दिल्ली) पर शांतिपूर्ण धरना और अनशन करेंगे। समारोह में ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेश कलाल ने कहा कि शिक्षित और दूरदर्शी नेतृत्व ही समाज की समस्याओं का सही समाधान कर सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी मुकेश कुमार के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होकर उभरेगी। - इन्होंने ग्रहण की सदस्यता : कार्यक्रम के दौरान सुनील डामोर, जयेश डामोर, कांति डामोर, दिनेश खाट, रमेश डामोर, विशाल पंड्या, प्रदीप पांचाल, राजेंद्र जैन, निर्मला जोशी, आशा डेंडोर, धीरज सेवक, अनीता दवे, राहुल दवे, जयेश पंड्या और नीलेश जोशी सहित कई प्रमुख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    1
    पंचायत राज चुनाव से पहले डूंगरपुर में सक्रिय हुई आमजन युवा शक्ति पार्टी
50 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने ली सदस्यता, जवानों व उनके परिवारों के लिए विशेष आरक्षण की उठाई मांग
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। आगामी पंचायत राज चुनावों को देखते हुए आमजन युवा शक्ति पार्टी ने क्षेत्र में अपना संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय शकुंतला भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया।
​जेनजी युवा वादों पर नहीं, विकास और पारदर्शिता पर करता है फैसला : मुकेश कुमार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि आज का युवा जागरूक और शिक्षित है। वह केवल राजनीतिक वादों से प्रभावित होने वाला नहीं है, बल्कि विकास, रोजगार, शिक्षा और पारदर्शिता के आधार पर अपना फैसला करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग विशेषकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज बनना है।
- सुरक्षाबलों के जवानों और परिवारों के हक में देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के सुरक्षा बलों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक नई पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों तथा उनके परिवारों के लिए अलग आरक्षण कोटा और विशेष सुविधाओं की मांग को लेकर पार्टी एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। यदि केंद्र सरकार ने इस मांग पर ध्यान नहीं दिया, तो पार्टी कार्यकर्ता जंतर-मंतर (नई दिल्ली) पर शांतिपूर्ण धरना और अनशन करेंगे।
समारोह में ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेश कलाल ने कहा कि शिक्षित और दूरदर्शी नेतृत्व ही समाज की समस्याओं का सही समाधान कर सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी मुकेश कुमार के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होकर उभरेगी।
- इन्होंने ग्रहण की सदस्यता :
कार्यक्रम के दौरान सुनील डामोर, जयेश डामोर, कांति डामोर, दिनेश खाट, रमेश डामोर, विशाल पंड्या, प्रदीप पांचाल, राजेंद्र जैन, निर्मला जोशी, आशा डेंडोर, धीरज सेवक, अनीता दवे, राहुल दवे, जयेश पंड्या और नीलेश जोशी सहित कई प्रमुख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Delhi Mumbai 8 line road 🛣️ Mahi nadi diesel tanker politi Mahi nadi diesel
    1
    Delhi Mumbai 8 line road 🛣️ Mahi nadi diesel tanker politi Mahi nadi diesel
    user_Rakesh bhai BAP
    Rakesh bhai BAP
    Voice of people थांदला, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार दीपिका कटारा ने की। इस दौरान शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना,उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। तहसीलदार दीपिका कटारा ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिविर सह प्रभारी भेरूसिंह कानावत,सचिव मुस्कान कोटेड,पटवारी धर्मेंद्र सिंह लोहार,एलडीसी किशोर मिश्रा,सरपंच सागर देवी मीणा, सरपंच प्रतिनिधि गंगाराम मीणा सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि,विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीण उपस्थित रहे।
    2
    ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-ग्राम पंचायत नलवा में ग्रामीण सेवा शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार दीपिका कटारा ने की। इस दौरान शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना,उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। तहसीलदार दीपिका कटारा ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिविर सह प्रभारी भेरूसिंह कानावत,सचिव मुस्कान कोटेड,पटवारी धर्मेंद्र सिंह लोहार,एलडीसी किशोर मिश्रा,सरपंच सागर देवी मीणा, सरपंच प्रतिनिधि गंगाराम मीणा सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि,विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • हरियाली का संकल्प, अभियान तहत विद्यार्थियों संग रोपे पौधे विद्यालय झलाप. हरियालो राजस्थान अभियान के तहत झलाप स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंदराम पाटीदार ने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। हरीश पाटीदार ने भी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए परिसर को अधिक हराभरा बनाने का संदेश दिया।
    1
    हरियाली का संकल्प, अभियान तहत विद्यार्थियों संग रोपे पौधे विद्यालय झलाप.
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत झलाप स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंदराम पाटीदार ने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। हरीश पाटीदार ने भी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए परिसर को अधिक हराभरा बनाने का संदेश दिया।
    user_प्रीति पंड्या
    प्रीति पंड्या
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर समाजसेवियों ने की पहल, बीमार गोवंश का कराया उपचार हेडलाइन: निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर समाजसेवियों ने की पहल, बीमार गोवंश का कराया उपचार गेजी में पशुपालन विभाग की मेडिकल टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, गोवंश संरक्षण के लिए जनजागरण का आह्वान। हर खबर वागड़ कुआं । गेंजी गांव में निराश्रित एवं बीमार गोवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए समाजसेवियों ने पहल कर पशुपालन विभाग की मेडिकल वेटरनरी टीम को मौके पर बुलाया। समाजसेवी अनिल जैन एवं राजेंद्र लखबारा के नेतृत्व में टीम ने बीमार गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू कराया। समाजसेवियों ने बताया कि क्षेत्र में कई पशुपालक दूध निकालने के बाद गायों को खुले में छोड़ देते हैं। इससे गोवंश सड़कों पर भटकता रहता है और प्लास्टिक सहित अन्य हानिकारक पदार्थ खाकर बीमार हो जाता है। समय पर उपचार नहीं मिलने से कई बार उनकी जान पर भी बन आती है। अभियान के दौरान पंचायत समिति के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर उपचार कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। समय पर इलाज मिलने से गंभीर अवस्था में मिले कई गोवंश की स्थिति में सुधार आया। समाजसेवी अनिल जैन ने आमजन एवं पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि गोवंश की सुरक्षा और देखभाल प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने प्रशासन से भी बेसहारा गोवंश के चारे, उपचार और संरक्षण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पशुपालकों से दूध निकालने के बाद गोवंश को खुले में छोड़ने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर गदूलाल यादव, कन्हैयालाल पंचाल, हितेश कलाल, शांतिलाल, नरेश कुमार कलाल, मोतीलाल प्रजापत, प्रवीण भाई, नरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    1
    निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर समाजसेवियों ने की पहल, बीमार गोवंश का कराया उपचार
हेडलाइन:
निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर समाजसेवियों ने की पहल, बीमार गोवंश का कराया उपचार
गेजी में पशुपालन विभाग की मेडिकल टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, गोवंश संरक्षण के लिए जनजागरण का आह्वान।
हर खबर वागड़ कुआं । गेंजी गांव में निराश्रित एवं बीमार गोवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए समाजसेवियों ने पहल कर पशुपालन विभाग की मेडिकल वेटरनरी टीम को मौके पर बुलाया। समाजसेवी अनिल जैन एवं राजेंद्र लखबारा के नेतृत्व में टीम ने बीमार गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू कराया।
समाजसेवियों ने बताया कि क्षेत्र में कई पशुपालक दूध निकालने के बाद गायों को खुले में छोड़ देते हैं। इससे गोवंश सड़कों पर भटकता रहता है और प्लास्टिक सहित अन्य हानिकारक पदार्थ खाकर बीमार हो जाता है। समय पर उपचार नहीं मिलने से कई बार उनकी जान पर भी बन आती है।
अभियान के दौरान पंचायत समिति के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर उपचार कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। समय पर इलाज मिलने से गंभीर अवस्था में मिले कई गोवंश की स्थिति में सुधार आया।
समाजसेवी अनिल जैन ने आमजन एवं पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि गोवंश की सुरक्षा और देखभाल प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने प्रशासन से भी बेसहारा गोवंश के चारे, उपचार और संरक्षण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पशुपालकों से दूध निकालने के बाद गोवंश को खुले में छोड़ने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की।
इस अवसर पर गदूलाल यादव, कन्हैयालाल पंचाल, हितेश कलाल, शांतिलाल, नरेश कुमार कलाल, मोतीलाल प्रजापत, प्रवीण भाई, नरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.