*सीमलवाड़ा: 2023 में हुआ शिलान्यास, 2026 में भी कीचड़ में चल रहे बेड़सा के बच्चे* सीमलवाड़ा।* ग्राम पंचायत बेड़सा में 12 सितंबर 2023 को बेड़सा सीनियर स्कूल से खांणगा तालाब तक डामर सड़क का शिलान्यास माननीय सांसद राजकुमार रोत के हाथों किया गया था जब वो विधायक थे। शिलान्यास पट्टिका आज भी लगी है। लेकिन 2 साल बाद भी जमीन पर आज भी काम अधूरा पड़ा हे। आपकी स्क्रीन पर दिख रही ये तस्वीरें उसी रास्ते की हैं। बरसात में ये कच्चा रास्ता पूरी तरह कीचड़ और पत्थरों से भर गया है। इसी रास्ते से रोजाना बेड़सा सीनियर स्कूल के बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आते-जाते हैं। वीडियो में देखिए कैसे छोटे-छोटे बच्चे बैग लेकर इस फिसलन भरे रास्ते पर चलने को मजबूर हैं। अभिभावकों का कहना है अगर जल्द सड़क नहीं बनी तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शिलान्यास वाले वादे को याद रखा जाए और सड़क का काम तुरंत शुरू किया जाए। "ये हैं ग्राम पंचायत बेड़सा की वो सड़क जिसका शिलान्यास 12 सितंबर 2023 को हुआ था। देखिए आज 2026 में भी बच्चे इसी कीचड़ और पत्थरों वाले रास्ते से स्कूल जा रहे हैं। शिलान्यास पट्टिका तो लगी है, पर सड़क नहीं बनी। बच्चे रोज गिरते-पड़ते आते-जाते हैं। प्रशासन कब सुनेगा बेड़सा की आवाज?" `#बेड़सा #सीमलवाड़ा #अधूरीसड़क #शिक्षा #जनसमस्या`
*सीमलवाड़ा: 2023 में हुआ शिलान्यास, 2026 में भी कीचड़ में चल रहे बेड़सा के बच्चे* सीमलवाड़ा।* ग्राम पंचायत बेड़सा में 12 सितंबर 2023 को बेड़सा सीनियर स्कूल से खांणगा तालाब तक डामर सड़क का शिलान्यास माननीय सांसद राजकुमार रोत के हाथों किया गया था जब वो विधायक थे। शिलान्यास पट्टिका आज भी लगी है। लेकिन 2 साल बाद भी जमीन पर आज भी काम अधूरा पड़ा हे। आपकी स्क्रीन पर दिख रही ये तस्वीरें उसी रास्ते की हैं। बरसात में ये कच्चा रास्ता पूरी तरह कीचड़ और पत्थरों से भर गया है। इसी रास्ते से रोजाना बेड़सा सीनियर स्कूल के बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आते-जाते हैं। वीडियो में देखिए कैसे छोटे-छोटे बच्चे बैग लेकर इस फिसलन भरे रास्ते पर चलने को मजबूर हैं। अभिभावकों का कहना है अगर जल्द सड़क नहीं बनी तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शिलान्यास वाले वादे को याद रखा जाए और सड़क का काम तुरंत शुरू किया जाए। "ये हैं ग्राम पंचायत बेड़सा की वो सड़क जिसका शिलान्यास 12 सितंबर 2023 को हुआ था। देखिए आज 2026 में भी बच्चे इसी कीचड़ और पत्थरों वाले रास्ते से स्कूल जा रहे हैं। शिलान्यास पट्टिका तो लगी है, पर सड़क नहीं बनी। बच्चे रोज गिरते-पड़ते आते-जाते हैं। प्रशासन कब सुनेगा बेड़सा की आवाज?" `#बेड़सा #सीमलवाड़ा #अधूरीसड़क #शिक्षा #जनसमस्या`
- Delhi Mumbai 8 line road 🛣️ Mahi nadi diesel tanker politi Mahi nadi diesel1
- नाकाबंदी तोड़ भाग रहे डोडा चूरा तस्कर की कार ने दो बिजली के खंभे उड़ाए, 44 किलो मादक पदार्थ जब्त चिकारड़ा चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार; मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाई जा रही थी खेप — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- चित्तौड़गढ़ जिले की चिकारड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को नियमित नाकाबंदी के दौरान डोडा चूरा तस्करों की कार ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने लगातार दो बिजली के खंभों को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा करते हुए बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। कार से करीब 44 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार चिकारड़ा चौकी के पास नियमित नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से जोधपुर जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज गति से भाग निकला। भागने के दौरान कार पहले चौकी के पास एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर कुछ दूरी पर दूसरा बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करता रहा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रुकवाया। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी जगदीश पुत्र अशोक सेन, निवासी बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कार क्रमांक MP-09-CW-8397 से लगभग 44 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और जोधपुर में किसे पहुंचाई जानी थी। कार्रवाई में मंडफिया थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सेन, एएसआई मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल गोपाल जाट, विकास जाट, एएसआई नारायणलाल मेनारिया एवं जगदीश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- दाईजी पुलिया मार्ग पर सभी स्ट्रीट लाइट बंद उदयपुर शहर में पर्यटक आता है घूमने और बदले में यादों के रूप में ले जाता है झील किनारे अंधेरा वार्ड 14 चांदपोल दाईजी पुलिया मार्ग पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद है प्रशासन को समय रहते ये लाइटें सही करनी चाहिए इस रोड पर पर्यटक रात के अंधेरे में घूमने आते है झील के किनारे रात के अंधेरे में कोई पर्यटक झील में भी गिर सकता है उस मार्ग पर नशे करने वाले भी बहुत बैठे रहते है चांदपोल दाईजी पुलिया मार्ग से जेठियो के अखाड़ा मार्ग पर लाइट बंद होने से कभी अप्रिय घटना घट सकती है1
- श्रीलाड़ आमेटा ब्रह्म संस्था के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, श्यामलाल आमेटा अध्यक्ष निर्वाचित, नई कार्यकारिणी का किया स्वागत श्रीलाड़ आमेटा ब्रह्म संस्था के द्विवार्षिक चुनाव हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित आमेटा भवन में सम्पन्न हुए। इस चुनाव में मेवाड़, वागड़, मालवा सहित विभिन्न गांवो व कस्बों से समाजजनों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। संस्था भवन में करीब 800 हजार समाजजनों की उपस्थिति में मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाकांत आमेटा सेवानिवृत्ति शिक्षा उपनिदेशक, गादोली की टीम के सानिध्य में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव आदि पदों पर मतदान कर चुनाव संपन्न कराए गए। अध्यक्ष पद पर समाजसेवी भामाशाह एवं शिक्षक नेता श्यामलाल आमेटा गादोली अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 126 वोटो से विजयी रहे। महामंत्री पद पर प्रेमशंकर आमेटा वल्लभनगर, उपाध्यक्ष पद पर हरिप्रसाद कुराबड, राजेश्वर भट्ट भींडर, संयुक्त सचिव पद पर चंद्रशेखर गांव नाई विजय निर्वाचित हुए।1
- बीमार निराश्रित गौवंश के उपचार के लिए चला अभियान गेजी गांव में निराश्रित गौवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए समाजसेवियों की पहल गेजी गांव में निराश्रित गौवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए समाजसेवियों की पहल पर पिछले दो दिनों से उपचार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पशुपालन विभाग की मेडिकल वेटरनरी टीम मौके पर पहुंचकर बीमार गौवंश का उपचार कर रही है। गुरुवार को पंचायत समिति के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर उपचार कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि निराश्रित गौवंश के सड़कों पर खुले घूमने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं प्लास्टिक और अन्य कचरा खाने से गौवंश गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। समय पर उपचार नहीं मिलने से कई गौवंश की मौत भी हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए समाजसेवी अनिल जैन एवं राजेंद्र लखारा के नेतृत्व में उपचार अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान एक गंभीर रूप से बीमार गौमाता का उपचार कर उसकी जान बचाई गई। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है। समाजसेवी अनिल जैन ने कहा कि गौसेवा प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने प्रशासन से निराश्रित गौवंश के संरक्षण, उपचार और चारे की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की, ताकि गौवंश सुरक्षित रह सके और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आए। इस दौरान गट्टूलाल यादव, कन्यालाल पांचाल, हितेश कलाल, उपसरपंच शांतिलाल, नरेश कुमार कलाल, मीठालाल प्रजापत, प्रवीण भाई, नरेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने गौवंश संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।1
- राउमावि मेरिया खेड़ी में लगाए 1100 पेड़। (रिपोर्टर अनिल जटिया) गुरू पूर्णिमा पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान। राउमावि मेरिया खेड़ी में लगाए 1100 पेड़। (रिपोर्टर अनिल जटिया) गुरू पूर्णिमा पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान। हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेरिया खेड़ी में आज ग्राम पंचायत व विद्यालय के द्वारा सामूहिक रूप से एक साथ समारोह पूर्वक 1100 पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार तेतरवाल विशिष्ट तिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न शर्मा रहे तथा अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल मीणा ने की। इस अवसर पर तेतरवाल ने अपने संबोधन में बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विशेष अभियानों के तहत किसी ग्राम पंचायत के सहयोग से विद्यालय में 1100 पेड़ एक साथ लगाना बहुत बड़ा काम है और यह जिले की अन्य ग्राम पंचायतों व विद्यालयों के लिए प्रेरक का काम करेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना बड़ी बात है लेकिन पेड़ को पालना,सुरक्षित रखना, उसको बड़ा करना यह उससे भी बड़ी बात है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी व अध्यापक इन वृक्षों की देखभाल बच्चों की तरह करेंगे तभी ये बड़े हो सकेंगे। इस अवसर पर सियाखेड़ी प्रधानाचार्य कारूलाल मीणा,पीईईओ प्रीतम सिंह मीणा,नंदलाल, घासीराम, हजारीलाल,जमनालाल,सुरेश परमार, रत्न मीणा,केशुलाल मीणा,सीताराम, भावना टाक,भरत मीणा, शुभम सैन, रंजीत,ईश्वर, जयंतीलाल, लक्ष्मण, सतीश साहू सहीत ग्रामीण, नरेगा मजदूर, विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने उत्साह से वृक्षारोपण किया व इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।3
- भींडर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक जब्त जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भींडर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 ग्राम 81 मिलीग्राम अवैध एमडी (MD) के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई एवं वृत्ताधिकारी श्रवणदास संत के सुपरविज़न में थानाधिकारी मुकेशचन्द्र मय टीम द्वारा कानोड रोड स्थित मेड़ीखेड़ा बस स्टैंड पर नाकाबंदी की गई।1
- रतनपुर बॉर्डर पर बिछीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक के बैटरी बॉक्स के गुप्त केबिन से 7 लाख की अवैध शराब जब्त चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब की 71 पेटियां, बाड़मेर का आरोपी तस्कर गिरफ्तार संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन स्वच्छता के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहे एक बंद बॉडी कंटेनर ट्रक को रोककर उसके गुप्त केबिन में छिपाकर ले जाई जा रही 71 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बाड़मेर निवासी आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। - बैटरी बॉक्स के ऊपर बनाया था गुप्त केबिन जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार रतनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ के नेतृत्व में पुलिस टीम एनएच-48 पर उदयपुर से अहमदाबाद लेन में नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भारत बेंज कंपनी के एक बंद बॉडी कंटेनर में बैटरी बॉक्स के ऊपर बने गुप्त केबिन के अंदर चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाई जा रही है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उक्त संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। शुरुआती पूछताछ में चालक ने कंटेनर को खाली होना बताया और जांच करने पर मुख्य कंटेनर अंदर से खाली ही मिला। हालांकि, मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर जब बैटरी बॉक्स के हिस्से की गहराई से जांच की गई, तो ऊपर की तरफ एक गुप्त बॉक्स मिला, जिससे चंडीगढ़ में बिक्री हेतु अधिकृत शराब के कुल 71 कार्टन बरामद हुए। - आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस ने मौके से अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवाब खान पुत्र आरब खान, निवासी ऊंडू प्रहलादपुरा, थाना शिव, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए गहन अनुसंधान जारी है।1