Shuru
Apke Nagar Ki App…
Delhi Mumbai 8 line road 🛣️ Mahi nadi diesel tanker politi Mahi nadi diesel
Rakesh bhai BAP
Delhi Mumbai 8 line road 🛣️ Mahi nadi diesel tanker politi Mahi nadi diesel
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Delhi Mumbai 8 line road 🛣️ Mahi nadi diesel tanker politi Mahi nadi diesel1
- नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत सरदारपुर में मैराथन दौड़ का आयोजन पुलिस थाना सरदारपुर, जिला धार पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा संचालित **"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0"** अभियान के अंतर्गत आज दिनांक **30.07.2026** को पुलिस थाना सरदारपुर द्वारा कस्बा सरदारपुर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत खेल परिसर सरदारपुर के युवाओं, स्पोर्ट्स क्लब के **संजय दीक्षित**, **सुदीप तिवारी**, **समाधान समाज सेवा धार** (एनजीओ) के प्रतिनिधी, व **रामदेव राठौर** तथा थाना प्रभारी सरदारपुर **श्री अनिल कुमार जाधव** एवं थाना स्टाफ की सहभागिता में कस्बा सरदारपुर में **मैराथन दौड़** आयोजित की गई। मैराथन के दौरान युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित नागरिकों को नशे से दूरी है जरूरी 2.0 की शपथ दिलाई गई । वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। थाना प्रभारी श्री अनिल कुमार जाधव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संचालित **"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0"** अभियान के अंतर्गत थाना सरदारपुर पुलिस द्वारा समय-समय पर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित कर समाज को नशामुक्त एवं जागरूक बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाते रहेंगे।1
- 🎥 अरे हाँ मोटू! 🔱🙏 3️⃣ अगस्त को हमारे रणछोड़भैया उज्जैन पहुँच रहे हैं। 🚗✨ इस दिन सावन का पहला सोमवार और नाग पंचमी का पावन पर्व भी है। 🕉️🐍 बाबा महाकाल के दर्शन कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करेंग1
- सोण्डवा एसडीएम सविता राठी ने आंगनवाड़ी एवं विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण सोण्डवा एसडीएम सविता राठी ने आंगनवाड़ी एवं विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण सोण्डवा। सोण्डवा अनुभाग की एसडीएम श्रीमती सविता राठी ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी केन्द्र ग्राम सिलोटा, ग्राम पुवासा तथा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बखतगढ़ छकतला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेख संधारण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि बच्चों को समय पर पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए तथा केन्द्रों में नियमित गतिविधियां संचालित हों। इसके बाद उन्होंने शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बखतगढ़ छकतला पहुंचकर विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षाओं की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। एसडीएम ने शिक्षकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा नियमित अध्ययन-अध्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम श्रीमती राठी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा किए गए इस आकस्मिक निरीक्षण से क्षेत्रीय संस्थानों में व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- *सीमलवाड़ा: 2023 में हुआ शिलान्यास, 2026 में भी कीचड़ में चल रहे बेड़सा के बच्चे* सीमलवाड़ा।* ग्राम पंचायत बेड़सा में 12 सितंबर 2023 को बेड़सा सीनियर स्कूल से खांणगा तालाब तक डामर सड़क का शिलान्यास माननीय सांसद राजकुमार रोत के हाथों किया गया था जब वो विधायक थे। शिलान्यास पट्टिका आज भी लगी है। लेकिन 2 साल बाद भी जमीन पर आज भी काम अधूरा पड़ा हे। आपकी स्क्रीन पर दिख रही ये तस्वीरें उसी रास्ते की हैं। बरसात में ये कच्चा रास्ता पूरी तरह कीचड़ और पत्थरों से भर गया है। इसी रास्ते से रोजाना बेड़सा सीनियर स्कूल के बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आते-जाते हैं। वीडियो में देखिए कैसे छोटे-छोटे बच्चे बैग लेकर इस फिसलन भरे रास्ते पर चलने को मजबूर हैं। अभिभावकों का कहना है अगर जल्द सड़क नहीं बनी तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शिलान्यास वाले वादे को याद रखा जाए और सड़क का काम तुरंत शुरू किया जाए। "ये हैं ग्राम पंचायत बेड़सा की वो सड़क जिसका शिलान्यास 12 सितंबर 2023 को हुआ था। देखिए आज 2026 में भी बच्चे इसी कीचड़ और पत्थरों वाले रास्ते से स्कूल जा रहे हैं। शिलान्यास पट्टिका तो लगी है, पर सड़क नहीं बनी। बच्चे रोज गिरते-पड़ते आते-जाते हैं। प्रशासन कब सुनेगा बेड़सा की आवाज?" `#बेड़सा #सीमलवाड़ा #अधूरीसड़क #शिक्षा #जनसमस्या`1
- बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, फसलों को फायदा दिन भर की तपिश से मिली जन जीवन क़ो राहत बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, फसलों को फायदा दिन भर की तपिश से मिली जन जीवन क़ो राहत. पिछले सप्ताह लगातार तीन-चार दिनों तक कभी तेज तो कभी रिमझिम और फुहारों के रूप में हुई बारिश के बाद गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। तेज तपिश और चिपचिपी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा तथा लोग बारिश का इंतजार करते नजर आए। शाम ढलते ही आसमान पर घने बादलों का डेरा जम गया और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने दिनभर की उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। बारिश के बाद वातावरण पूरी तरह बदल गया और मौसम सुहावना हो उठा। सड़कों, गलियों और खेत-खलिहानों में बरसात का पानी बहने लगा, कृषि विशेषज्ञों और किसानों के अनुसार यह वर्षा खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। मक्का, सोयाबीन तथा धान की फसलों को इस बारिश से पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे पौधों की बढ़वार बेहतर होगी। जिन किसानों ने हाल ही में धान की रोपाई की है, उनके लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह संतुलित बारिश होती रही तो इस बार खरीफ सीजन में अच्छी पैदावार की उम्मीद और मजबूत होगी। मौसम में आई इस खुशगवार तब्दीली ने लोगों के चेहरों पर राहत और किसानों के मन में बेहतर फसल की नई उम्मीद जगा दी।1
- शिविर बना समाधान का चौपाल, झरनी में सरकार की योजनाएं पहुंचीं जन-जन के द्वार ग्राम पंचायत झरनी में गुरुवार को राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रामीण सेवा शिविर योजना के तहत आयोजित शिविर ग्रामीणों के लिए समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का प्रभावी मंच बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर आमजन की समस्याएं सुनकर कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया, वहीं पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायत, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। शिविर के माध्यम से प्रशासन को गांव की चौखट तक पहुंचाने और सरकारी सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य को साकार करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना,एसडीएम संजय चरपोटा ,तहसीलदार राजकुमार सारेल, विकास अधिकारी ललित पंड्या, भाजपा सलारेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, झरनी सरपंच लीला देवी डामोर, महिपाल सिंह राठौड़, प्रवक्ता राजेश प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष विष्णु लबाना, प्रवीण डामोर, पीठ लेम्प्स अध्यक्ष शांतिलाल, मीडिया प्रभारी शंभू लबाना सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामीणों ने भी इस पहल को जनहितकारी बताते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता जताई।1
- निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर समाजसेवियों ने की पहल, बीमार गोवंश का कराया उपचार हेडलाइन: निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर समाजसेवियों ने की पहल, बीमार गोवंश का कराया उपचार गेजी में पशुपालन विभाग की मेडिकल टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, गोवंश संरक्षण के लिए जनजागरण का आह्वान। हर खबर वागड़ कुआं । गेंजी गांव में निराश्रित एवं बीमार गोवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए समाजसेवियों ने पहल कर पशुपालन विभाग की मेडिकल वेटरनरी टीम को मौके पर बुलाया। समाजसेवी अनिल जैन एवं राजेंद्र लखबारा के नेतृत्व में टीम ने बीमार गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू कराया। समाजसेवियों ने बताया कि क्षेत्र में कई पशुपालक दूध निकालने के बाद गायों को खुले में छोड़ देते हैं। इससे गोवंश सड़कों पर भटकता रहता है और प्लास्टिक सहित अन्य हानिकारक पदार्थ खाकर बीमार हो जाता है। समय पर उपचार नहीं मिलने से कई बार उनकी जान पर भी बन आती है। अभियान के दौरान पंचायत समिति के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर उपचार कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। समय पर इलाज मिलने से गंभीर अवस्था में मिले कई गोवंश की स्थिति में सुधार आया। समाजसेवी अनिल जैन ने आमजन एवं पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि गोवंश की सुरक्षा और देखभाल प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने प्रशासन से भी बेसहारा गोवंश के चारे, उपचार और संरक्षण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पशुपालकों से दूध निकालने के बाद गोवंश को खुले में छोड़ने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर गदूलाल यादव, कन्हैयालाल पंचाल, हितेश कलाल, शांतिलाल, नरेश कुमार कलाल, मोतीलाल प्रजापत, प्रवीण भाई, नरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।1