Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत सरोना तहसील कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राज्य राजस्थान आज का न्यूज़ समाचार कृपया आज का समाचार न्यूज़ का बांसवाड़ा प्रतापगढ़ डूंगरपुर उदयपुर इन जिलों में जोरदार बारिश और तूफान हर जिलों में गिरेगी पढ़ कर आगे तक शेयर कीजिए
Tulsiram
ग्राम पंचायत सरोना तहसील कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राज्य राजस्थान आज का न्यूज़ समाचार कृपया आज का समाचार न्यूज़ का बांसवाड़ा प्रतापगढ़ डूंगरपुर उदयपुर इन जिलों में जोरदार बारिश और तूफान हर जिलों में गिरेगी पढ़ कर आगे तक शेयर कीजिए
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- ककराना बाजार नर्मदा तट1
- 🎥 अरे हाँ मोटू! 🔱🙏 3️⃣ अगस्त को हमारे रणछोड़भैया उज्जैन पहुँच रहे हैं। 🚗✨ इस दिन सावन का पहला सोमवार और नाग पंचमी का पावन पर्व भी है। 🕉️🐍 बाबा महाकाल के दर्शन कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करेंग1
- धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में एवं थानाधिकारी थाना धरियावद हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस ने तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 05 मोटरसाइकिल को डिटेन किया है। अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई जो तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करने, तेज गति से वाहन चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्टंटबाजी से बचें तथा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करता है या आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बनता है,तो इसकी सूचना प्रतापगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अथवा संबंधित थाने को दी जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।2
- राउमावि मेरिया खेड़ी में लगाए 1100 पेड़। (रिपोर्टर अनिल जटिया) गुरू पूर्णिमा पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान। राउमावि मेरिया खेड़ी में लगाए 1100 पेड़। (रिपोर्टर अनिल जटिया) गुरू पूर्णिमा पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान। हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेरिया खेड़ी में आज ग्राम पंचायत व विद्यालय के द्वारा सामूहिक रूप से एक साथ समारोह पूर्वक 1100 पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार तेतरवाल विशिष्ट तिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न शर्मा रहे तथा अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल मीणा ने की। इस अवसर पर तेतरवाल ने अपने संबोधन में बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विशेष अभियानों के तहत किसी ग्राम पंचायत के सहयोग से विद्यालय में 1100 पेड़ एक साथ लगाना बहुत बड़ा काम है और यह जिले की अन्य ग्राम पंचायतों व विद्यालयों के लिए प्रेरक का काम करेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना बड़ी बात है लेकिन पेड़ को पालना,सुरक्षित रखना, उसको बड़ा करना यह उससे भी बड़ी बात है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी व अध्यापक इन वृक्षों की देखभाल बच्चों की तरह करेंगे तभी ये बड़े हो सकेंगे। इस अवसर पर सियाखेड़ी प्रधानाचार्य कारूलाल मीणा,पीईईओ प्रीतम सिंह मीणा,नंदलाल, घासीराम, हजारीलाल,जमनालाल,सुरेश परमार, रत्न मीणा,केशुलाल मीणा,सीताराम, भावना टाक,भरत मीणा, शुभम सैन, रंजीत,ईश्वर, जयंतीलाल, लक्ष्मण, सतीश साहू सहीत ग्रामीण, नरेगा मजदूर, विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने उत्साह से वृक्षारोपण किया व इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।3
- अवैध बाल वाहिनियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा : 24 वाहन जब्त, बिना रिफ्लेक्टर वाले 350 वाहनों पर कार्रवाई यातायात शाखा डूंगरपुर ने 5 विशेष टीमें बनाकर चलाया सघन चेकिंग अभियान संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर राजस्थान सरकार और परिवहन मंत्रालय के सख्त निर्देशों के बाद डूंगरपुर पुलिस और यातायात शाखा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। यातायात शाखा डूंगरपुर ने शुक्रवार को शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहीं बाल वाहिनियों के खिलाफ एक बड़ा और सघन अभियान चलाकर 24 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया। - 5 प्रमुख चौराहों पर 5 विशेष टीमों ने की नाकेबंदी हाल के दिनों में बाल वाहिनियों से जुड़ी दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए यातायात शाखा ने शहर के पांच प्रमुख चौराहों पर 5 विशेष टीमें तैनात कीं। सघन चेकिंग के दौरान नियमों की अनदेखी कर चल रहे 24 अवैध वाहनों को जब्त कर रिजर्व पुलिस लाइन, डूंगरपुर भेज दिया गया। जब्त किए गए वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान इन वाहनों में सवार स्कूली बच्चों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया। पुलिस ने अपने सरकारी वाहनों का उपयोग कर बच्चों को उनके विद्यालयों और घरों तक सुरक्षित पहुंचाया। - नियमों की पालना के लिए दिए गए थे कड़े निर्देश उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में पिछले एक माह से बाल वाहिनियों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गत 21 जुलाई को पुलिस लाइन सभागार में परिवहन विभाग, प्राइवेट विद्यालय एसोसिएशन, ऑटो यूनियन और प्राइवेट बस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में राजस्थान सरकार व परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी स्थाई आदेश के तहत बाल वाहिनी संचालन के सभी विस्तृत दिशा-निर्देशों की पालना करने के कड़े निर्देश दिए गए थे। - रिफ्लेक्टर अभियान: 350 वाहनों पर लगे चमकीले रिफ्लेक्टर बाल वाहिनियों के अलावा, रात्रि के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात शाखा ने बिना रिफ्लेक्टर चल रहे वाहनों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की। कुल 350 वाहनों पर चमकीले रिफ्लेक्टर लगाए गए ताकि पीछे से आने वाले वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हों। वहीं, दुर्घटना का कारण बन सकने वाले 13 वाहनों के खिलाफ चालान काटकर 15,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अवैध बाल वाहिनियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 निदेशक, डीपीआईआईटी, दिल्ली (केन्द्रिय प्रभारी अधिकारी, झौथरी) केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा दो दिवसीय जिले के दौरे पर । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 निदेशक, डीपीआईआईटी, दिल्ली (केन्द्रिय प्रभारी अधिकारी, झौथरी) केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा दो दिवसीय जिले के दौरे पर । जिला परिषद के ईडीपी सभागार में निदेशक, डीपीआईआईटी, नई दिल्ली एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता एवं जिला कलक्टर देशलदान की उपस्थिति में आयोजित हो रही समीक्षा बैठक बैठक में भारत सरकार के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत झौथरी ब्लॉक में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से कर रहे समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और तय लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा गोड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अलंकार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर विपिन मीणा, प्रगति प्रसार अधिकारी मयंक चौबीसा सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- निठाउवा थाना क्षेत्र में रिजर्व बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल पिता की मौके पर मौत निठाउवा थाना क्षेत्र के रीछा -निठाउवा मार्ग पर खानन मोड़ के पास एक क्रूजर जीप की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता की मौके पर मौत जबकि मोटरसाइकल पर बेटा गंभीर रूप से घायल हो । जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा जिले के खमेरा क्षेत्र के टोडी सिमरोल निवासी केशुराम उर्फ केसिया निनामा मीणा व कन्हैयालाल दोनो मोटरसाइकिल से सवार होकर नरवाली से साबला की तरफ जा रहे थे। इस बीच खानन के मोड़ के निकट क्रूजर जीप ने दोनों को चपेट में ले लिया। ऐसे में केशुराम उर्फ केसिया की मौके पर मौत हो गई। कन्हैयालाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को निठाउवा सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर बांसवाड़ा रेफर किया गया । शव को आसपुर मॉर्चरी में रखा गया। घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। मोके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। निठाउवा थाने के एसआई ओमप्रकाश मीणा मौके पर पहुंचे घटना को लेकर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है।1