बरेली के फरीदपुर भुता में सावन माह और कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने शनिवार को थाना प्रभारी भुता को ज्ञापन सौंपा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ मार्ग पर खुली मीट, मछली और मांस की दुकानों को पूरे सावन माह तक बंद रखा जाए। अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर इस मार्ग से गुजरते हैं और खुले में मीट-मछली बिकने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। संगठन ने जोर देकर कहा कि कांवड़ यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम बनाने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए ये आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

- Post by Abdul Hasan1
- बरेली के फरीदपुर भुता में सावन माह और कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने शनिवार को थाना प्रभारी भुता को ज्ञापन सौंपा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ मार्ग पर खुली मीट, मछली और मांस की दुकानों को पूरे सावन माह तक बंद रखा जाए। अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर इस मार्ग से गुजरते हैं और खुले में मीट-मछली बिकने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। संगठन ने जोर देकर कहा कि कांवड़ यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम बनाने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए ये आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले में आयोजित प्रगतिशील डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) की महापंचायत ने एक जनसैलाब की तस्वीर पेश की। डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में यह आयोजन एकता और सामूहिक शक्ति का संदेश लेकर आया। महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जो इस बात का संकेत है कि पीडीए का संदेश जनता तक पहुंच रहा है और लोगों में एकता की भावना को बढ़ावा दे रहा है। डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक मंच था, बल्कि एकता और भाईचारे का प्रतीक भी बन गया।1
- Post by Abdul Hasan1
- थाना भुता पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को 12 बोर के अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उपनिरीक्षक देवेंद्र सारस्वत को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक उदयपुर पुलिया से भगवानपुर जाने वाले मार्ग पर नहर के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कस्बा निवासी मुस्तफा पुत्र रियाजुद्दीन (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।1