logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरिद्वार पुलिस ने ग्राम बूढ़पुर जट्ट में हुई गोलीकांड की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था, वे पूरी तरह निर्दोष थे। वास्तविकता यह निकली कि मृतक के साथ मौजूद उसके तीन साथियों ने ही घटना के बाद पुरानी रंजिश के चलते अन्य व्यक्तियों को झूठा फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और घटना में इस्तेमाल किया गया एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है। यह मामला दिनांक 11.07.2026 की शाम का है, जब पुलिस को ग्राम बूढ़पुर जट्ट स्थित एक खेत में युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल सौरभ (पुत्र राजेन्द्र, निवासी बूढ़पुर जट्ट) को अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के पिता राजेन्द्र कुमार की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में रोबिन, अनुज और प्रदुमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। चूंकि यह क्षेत्र उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ था, इसलिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान जब पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों के बयान लिए, तो साक्ष्य शुरुआती तहरीर से मेल नहीं खाए, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। गहन पूछताछ में पुलिस के सामने सच्चाई आई कि मृतक सौरभ और उसके साथी पुरानी रंजिश के कारण मुजफ्फरनगर के ग्राम शकरपुर के कुछ लोगों से विवाद रखते थे। घटना के दिन मृतक अपने साथियों के साथ एक अवैध तमंचा लेकर बूढ़पुर जट्ट पहुंचा था, जहां तमंचे को खोलकर जांचने के दौरान अचानक गोली चल गई, जो सीधे सौरभ को लग गई। उसकी मौत के बाद उसके साथियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए अनुज, रोबिन और प्रदुमन को फंसाने की योजना बनाई और पुलिस को झूठी सूचना दी। पुलिस ने निष्पक्ष विवेचना के आधार पर इस झूठी कहानी का भंडाफोड़ करते हुए घटनास्थल पर मौजूद सुमित (निवासी शकरपुर, मुजफ्फरनगर), डिम्पल और आशीष (दोनों निवासी मोहम्मदपुर जट्ट) को हिरासत में लिया है। विवेचना में तथ्य स्पष्ट होने के बाद मामले में गैर-इरादतन हत्या की धाराएं शामिल की गई हैं और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

5 hrs ago
user_Dpk Chauhan
Dpk Chauhan
Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
5 hrs ago

हरिद्वार पुलिस ने ग्राम बूढ़पुर जट्ट में हुई गोलीकांड की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था, वे पूरी तरह निर्दोष थे। वास्तविकता यह निकली कि मृतक के साथ मौजूद उसके तीन साथियों ने ही घटना के बाद पुरानी रंजिश के चलते अन्य व्यक्तियों को झूठा फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और घटना में इस्तेमाल किया गया एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है। यह मामला दिनांक 11.07.2026 की शाम का है, जब पुलिस को ग्राम बूढ़पुर जट्ट स्थित एक खेत में युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल सौरभ (पुत्र राजेन्द्र, निवासी बूढ़पुर जट्ट) को अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के पिता राजेन्द्र कुमार की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में रोबिन, अनुज और प्रदुमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। चूंकि यह क्षेत्र उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ था, इसलिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान जब पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों के बयान लिए, तो साक्ष्य शुरुआती तहरीर से मेल नहीं खाए, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। गहन पूछताछ में पुलिस के सामने सच्चाई आई कि मृतक सौरभ और उसके साथी पुरानी रंजिश के कारण मुजफ्फरनगर के ग्राम शकरपुर के कुछ लोगों से विवाद रखते थे। घटना के दिन मृतक अपने साथियों के साथ एक अवैध तमंचा लेकर बूढ़पुर जट्ट पहुंचा था, जहां तमंचे को खोलकर जांचने के दौरान अचानक गोली चल गई, जो सीधे सौरभ को लग गई। उसकी मौत के बाद उसके साथियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए अनुज, रोबिन और प्रदुमन को फंसाने की योजना बनाई और पुलिस को झूठी सूचना दी। पुलिस ने निष्पक्ष विवेचना के आधार पर इस झूठी कहानी का भंडाफोड़ करते हुए घटनास्थल पर मौजूद सुमित (निवासी शकरपुर, मुजफ्फरनगर), डिम्पल और आशीष (दोनों निवासी मोहम्मदपुर जट्ट) को हिरासत में लिया है। विवेचना में तथ्य स्पष्ट होने के बाद मामले में गैर-इरादतन हत्या की धाराएं शामिल की गई हैं और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उत्तराखंड के देहरादून में 17 जुलाई को प्रस्तावित कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने की खबरों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के पास परेड ग्राउंड में इस कार्यक्रम के आयोजन की विधिवत अनुमति उपलब्ध है और शासन-प्रशासन की ओर से अनुमति रद्द किए जाने का कोई भी लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। कार्यक्रम स्थल पर ट्रकों को प्रवेश न मिलने के संबंध में गणेश गोदियाल ने बताया कि इसका कारण केवल यह है कि दी गई अनुमति निर्धारित तिथि से ही प्रभावी होगी। उन्होंने छात्र और युवाओं से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 17 जुलाई को हर हाल में आयोजित होगा। इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि भविष्य में शासन-प्रशासन की ओर से कोई भी आधिकारिक निर्णय लिया जाता है, तो उसकी जानकारी समय पर साझा कर दी जाएगी।
    1
    उत्तराखंड के देहरादून में 17 जुलाई को प्रस्तावित कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने की खबरों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के पास परेड ग्राउंड में इस कार्यक्रम के आयोजन की विधिवत अनुमति उपलब्ध है और शासन-प्रशासन की ओर से अनुमति रद्द किए जाने का कोई भी लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

कार्यक्रम स्थल पर ट्रकों को प्रवेश न मिलने के संबंध में गणेश गोदियाल ने बताया कि इसका कारण केवल यह है कि दी गई अनुमति निर्धारित तिथि से ही प्रभावी होगी। उन्होंने छात्र और युवाओं से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 17 जुलाई को हर हाल में आयोजित होगा। इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि भविष्य में शासन-प्रशासन की ओर से कोई भी आधिकारिक निर्णय लिया जाता है, तो उसकी जानकारी समय पर साझा कर दी जाएगी।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। इसी सिलसिले में जिले के डीएम और एसपी ने खुद कावड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    1
    कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। इसी सिलसिले में जिले के डीएम और एसपी ने खुद कावड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    user_Ramgopal
    Ramgopal
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • उत्तराखंड के लक्सर में आदरणीय, यशस्वी, ऊर्जावान और लोकप्रिय विनोद कुमार के उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष स्वागत समारोह में क्षेत्र के ग्रामीण वासियों के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    1
    उत्तराखंड के लक्सर में आदरणीय, यशस्वी, ऊर्जावान और लोकप्रिय विनोद कुमार के उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष स्वागत समारोह में क्षेत्र के ग्रामीण वासियों के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के "ड्रग्स फ्री देवभूमि" के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों के पास से बाजार में करीब ₹6 लाख मूल्य की 20.06 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ऑल्टो कार बरामद की गई है। पहली कार्रवाई विकासनगर कोतवाली पुलिस द्वारा 13 जुलाई 2026 को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने चाय बागान रोड उदियाबाग से ऑल्टो कार संख्या-यू0के0-07-बीटी-3409 में सवार अभियुक्त दिलशाद उर्फ शानू (उम्र 36 वर्ष, निवासी रामपुर कला, सहसपुर) को 7.69 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, त्यागी फार्म हाउस के पास से दूसरे अभियुक्त जावेद (उम्र 29 वर्ष, निवासी शंकरपुर रामपुर, सहसपुर) को 5.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया। इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त पहले भी नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं और दिलशाद के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। दूसरी कार्रवाई डोईवाला कोतवाली पुलिस द्वारा तेलीवाला रोड पर की गई, जहां संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त फरीद (उम्र 24 वर्ष, निवासी नियामवाला, डोईवाला) को 6.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। फरीद के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरीद का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले चोरी की वारदात में जेल जा चुका है।
    1
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के "ड्रग्स फ्री देवभूमि" के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों के पास से बाजार में करीब ₹6 लाख मूल्य की 20.06 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ऑल्टो कार बरामद की गई है।

पहली कार्रवाई विकासनगर कोतवाली पुलिस द्वारा 13 जुलाई 2026 को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने चाय बागान रोड उदियाबाग से ऑल्टो कार संख्या-यू0के0-07-बीटी-3409 में सवार अभियुक्त दिलशाद उर्फ शानू (उम्र 36 वर्ष, निवासी रामपुर कला, सहसपुर) को 7.69 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, त्यागी फार्म हाउस के पास से दूसरे अभियुक्त जावेद (उम्र 29 वर्ष, निवासी शंकरपुर रामपुर, सहसपुर) को 5.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया। इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त पहले भी नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं और दिलशाद के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं।

दूसरी कार्रवाई डोईवाला कोतवाली पुलिस द्वारा तेलीवाला रोड पर की गई, जहां संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त फरीद (उम्र 24 वर्ष, निवासी नियामवाला, डोईवाला) को 6.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। फरीद के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरीद का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले चोरी की वारदात में जेल जा चुका है।
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • हल्द्वानी के मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने गाड़ी का माइलेज कम होने के लिए इथेनॉल पेट्रोल को जिम्मेदार बताया है। यूट्यूबर का कहना है कि गाड़ी पहले 19 किलोमीटर का माइलेज देती थी, जो कि अब घटकर सिर्फ 5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही है।
    1
    हल्द्वानी के मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने गाड़ी का माइलेज कम होने के लिए इथेनॉल पेट्रोल को जिम्मेदार बताया है। यूट्यूबर का कहना है कि गाड़ी पहले 19 किलोमीटर का माइलेज देती थी, जो कि अब घटकर सिर्फ 5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही है।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent Dehradun, Uttarakhand•
    9 hrs ago
  • हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में जयरहाम आश्रम के सामने हुड़दंग कर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले पांच लोगों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर मर्यादा का पाठ सिखाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि जयरहाम आश्रम के सामने दो पक्षों में लाठी-डंडों के साथ विवाद हो रहा है और वे एक-दूसरे को मारने-मरने पर आमादा हैं। पुलिस टीम के समझाने के बाद भी जब दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और दोबारा झगड़े पर उतारू हो गए, तो संज्ञेय अपराध की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने पांचों आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में नकलक धाम भारत माता पुरम निवासी 19 वर्षीय गौरव जोशी (पुत्र नवीन चन्द जोशी), 19 वर्षीय अनिराज (पुत्र मंगू सिंह), 22 वर्षीय हर्ष ठाकुर (पुत्र भोले ठाकुल), विरला हाउस भूपतवाला निवासी 26 वर्षीय राकेश (पुत्र श्रीपाल) और भारत पुरम भूपतवाला निवासी 23 वर्षीय दिनेश (पुत्र सियाराम) शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री कुन्दन सिंह राणा (कोतवाली नगर हरिद्वार), उपनिरीक्षक खेमेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप पंवार, हेड कांस्टेबल गुलशन नेगी और कांस्टेबल श्रीकान्त ग्वाडी शामिल रहे।
    1
    हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में जयरहाम आश्रम के सामने हुड़दंग कर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले पांच लोगों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर मर्यादा का पाठ सिखाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि जयरहाम आश्रम के सामने दो पक्षों में लाठी-डंडों के साथ विवाद हो रहा है और वे एक-दूसरे को मारने-मरने पर आमादा हैं।

पुलिस टीम के समझाने के बाद भी जब दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और दोबारा झगड़े पर उतारू हो गए, तो संज्ञेय अपराध की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने पांचों आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में नकलक धाम भारत माता पुरम निवासी 19 वर्षीय गौरव जोशी (पुत्र नवीन चन्द जोशी), 19 वर्षीय अनिराज (पुत्र मंगू सिंह), 22 वर्षीय हर्ष ठाकुर (पुत्र भोले ठाकुल), विरला हाउस भूपतवाला निवासी 26 वर्षीय राकेश (पुत्र श्रीपाल) और भारत पुरम भूपतवाला निवासी 23 वर्षीय दिनेश (पुत्र सियाराम) शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री कुन्दन सिंह राणा (कोतवाली नगर हरिद्वार), उपनिरीक्षक खेमेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप पंवार, हेड कांस्टेबल गुलशन नेगी और कांस्टेबल श्रीकान्त ग्वाडी शामिल रहे।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश-भानियावाला सात मोड़ पर पेड़ों की कटाई के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन में उक्रांद नेता सौम्य पहाड़ी, संजय चौधरी, प्रमिला भंडारी और शैलेंद्र गुसाईं सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान ऋषिकेश पुलिस द्वारा कई आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिए जाने से मौके पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। "पेड़ बचाओ, पर्यावरण बचाओ" के नारों के साथ उक्रांद ने चेतावनी दी है कि यदि पेड़ों की कटाई तुरंत नहीं रोकी गई तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश-भानियावाला सात मोड़ पर पेड़ों की कटाई के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन में उक्रांद नेता सौम्य पहाड़ी, संजय चौधरी, प्रमिला भंडारी और शैलेंद्र गुसाईं सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान ऋषिकेश पुलिस द्वारा कई आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिए जाने से मौके पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। "पेड़ बचाओ, पर्यावरण बचाओ" के नारों के साथ उक्रांद ने चेतावनी दी है कि यदि पेड़ों की कटाई तुरंत नहीं रोकी गई तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • हरिद्वार पुलिस ने ग्राम बूढ़पुर जट्ट में हुई गोलीकांड की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था, वे पूरी तरह निर्दोष थे। वास्तविकता यह निकली कि मृतक के साथ मौजूद उसके तीन साथियों ने ही घटना के बाद पुरानी रंजिश के चलते अन्य व्यक्तियों को झूठा फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और घटना में इस्तेमाल किया गया एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है। यह मामला दिनांक 11.07.2026 की शाम का है, जब पुलिस को ग्राम बूढ़पुर जट्ट स्थित एक खेत में युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल सौरभ (पुत्र राजेन्द्र, निवासी बूढ़पुर जट्ट) को अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के पिता राजेन्द्र कुमार की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में रोबिन, अनुज और प्रदुमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। चूंकि यह क्षेत्र उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ था, इसलिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान जब पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों के बयान लिए, तो साक्ष्य शुरुआती तहरीर से मेल नहीं खाए, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। गहन पूछताछ में पुलिस के सामने सच्चाई आई कि मृतक सौरभ और उसके साथी पुरानी रंजिश के कारण मुजफ्फरनगर के ग्राम शकरपुर के कुछ लोगों से विवाद रखते थे। घटना के दिन मृतक अपने साथियों के साथ एक अवैध तमंचा लेकर बूढ़पुर जट्ट पहुंचा था, जहां तमंचे को खोलकर जांचने के दौरान अचानक गोली चल गई, जो सीधे सौरभ को लग गई। उसकी मौत के बाद उसके साथियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए अनुज, रोबिन और प्रदुमन को फंसाने की योजना बनाई और पुलिस को झूठी सूचना दी। पुलिस ने निष्पक्ष विवेचना के आधार पर इस झूठी कहानी का भंडाफोड़ करते हुए घटनास्थल पर मौजूद सुमित (निवासी शकरपुर, मुजफ्फरनगर), डिम्पल और आशीष (दोनों निवासी मोहम्मदपुर जट्ट) को हिरासत में लिया है। विवेचना में तथ्य स्पष्ट होने के बाद मामले में गैर-इरादतन हत्या की धाराएं शामिल की गई हैं और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    हरिद्वार पुलिस ने ग्राम बूढ़पुर जट्ट में हुई गोलीकांड की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था, वे पूरी तरह निर्दोष थे। वास्तविकता यह निकली कि मृतक के साथ मौजूद उसके तीन साथियों ने ही घटना के बाद पुरानी रंजिश के चलते अन्य व्यक्तियों को झूठा फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और घटना में इस्तेमाल किया गया एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

यह मामला दिनांक 11.07.2026 की शाम का है, जब पुलिस को ग्राम बूढ़पुर जट्ट स्थित एक खेत में युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल सौरभ (पुत्र राजेन्द्र, निवासी बूढ़पुर जट्ट) को अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के पिता राजेन्द्र कुमार की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में रोबिन, अनुज और प्रदुमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। चूंकि यह क्षेत्र उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ था, इसलिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान जब पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों के बयान लिए, तो साक्ष्य शुरुआती तहरीर से मेल नहीं खाए, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हुई।

गहन पूछताछ में पुलिस के सामने सच्चाई आई कि मृतक सौरभ और उसके साथी पुरानी रंजिश के कारण मुजफ्फरनगर के ग्राम शकरपुर के कुछ लोगों से विवाद रखते थे। घटना के दिन मृतक अपने साथियों के साथ एक अवैध तमंचा लेकर बूढ़पुर जट्ट पहुंचा था, जहां तमंचे को खोलकर जांचने के दौरान अचानक गोली चल गई, जो सीधे सौरभ को लग गई। उसकी मौत के बाद उसके साथियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए अनुज, रोबिन और प्रदुमन को फंसाने की योजना बनाई और पुलिस को झूठी सूचना दी। पुलिस ने निष्पक्ष विवेचना के आधार पर इस झूठी कहानी का भंडाफोड़ करते हुए घटनास्थल पर मौजूद सुमित (निवासी शकरपुर, मुजफ्फरनगर), डिम्पल और आशीष (दोनों निवासी मोहम्मदपुर जट्ट) को हिरासत में लिया है। विवेचना में तथ्य स्पष्ट होने के बाद मामले में गैर-इरादतन हत्या की धाराएं शामिल की गई हैं और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.