logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक चोरी के बाद खुलती है और चोरियां अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और नकदी चोरी कर ली बड़ागांव में बंद घरों को निशाना बना रहे चोर! एक एफआईआर में कई चोरियों का खुलासा वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। हसनपुर गांव निवासी विशाल कुमार सरोज ने थाना बड़ागांव में तहरीर देकर बताया कि 8 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक उनका घर बंद था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार चोर पत्नी की सोने-चांदी की करधनी, पैजनी, दो जोड़ी मीना, हाथ की मेहंदी, चांदी की पायल, मां की करधनी व पैजनी, करीब 5 हजार रुपये नकद और पांच पीतल के बर्तन उठा ले गए। ड्यूटी से लौटकर जब उन्होंने घर देखा तो चोरी की जानकारी हुई। मामले की जानकारी लेने पर एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। गांव के ही रहने वाले सोभनाथ पांडेय ने बताया कि जब वह मुंबई गए हुए थे, तब 21 जनवरी 2026 की रात उनके घर में भी इसी तरह चोरी हुई थी। उनके घर से सोने का कंफुल, सोने की चेन, मंगलसूत्र, पायल, बर्तन और करीब 7 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है। इतना ही नहीं, गांव के ही सुरेंद्र पांडेय के घर में भी उस समय चोरी हो गई थी जब वह घर पर नहीं थे। उनके यहां से भी नकदी और बर्तन चोरी होने की बात सामने आई है। इन घटनाओं से अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर बंद घरों को चुनकर लगातार वारदात कर रहे हैं। विशाल कुमार सरोज की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को सौंपी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से दहशत का माहौल है और पुलिस को जल्द से जल्द गिरोह का खुलासा करना चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

2 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
2 hrs ago

एक चोरी के बाद खुलती है और चोरियां अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और नकदी चोरी कर ली बड़ागांव में बंद घरों को निशाना बना रहे चोर! एक एफआईआर में कई चोरियों का खुलासा वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। हसनपुर गांव निवासी विशाल कुमार सरोज ने थाना बड़ागांव में तहरीर देकर बताया कि 8 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक उनका घर बंद था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार चोर पत्नी की सोने-चांदी की करधनी, पैजनी, दो जोड़ी मीना, हाथ की मेहंदी, चांदी की पायल, मां की करधनी व पैजनी, करीब 5 हजार रुपये नकद और पांच पीतल के बर्तन उठा ले गए। ड्यूटी से लौटकर जब उन्होंने घर देखा तो चोरी की जानकारी हुई। मामले की जानकारी लेने पर एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। गांव के ही रहने वाले सोभनाथ पांडेय ने बताया कि जब वह मुंबई गए हुए थे, तब 21 जनवरी 2026 की रात उनके घर में भी इसी तरह चोरी हुई थी। उनके घर से सोने का कंफुल, सोने की चेन, मंगलसूत्र, पायल, बर्तन और करीब 7 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है। इतना ही नहीं, गांव के ही सुरेंद्र पांडेय के घर में भी उस समय चोरी हो गई थी जब वह घर पर नहीं थे। उनके यहां से भी नकदी और बर्तन चोरी होने की बात सामने आई है। इन घटनाओं से अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर बंद घरों को चुनकर लगातार वारदात कर रहे हैं। विशाल कुमार सरोज की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को सौंपी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से दहशत का माहौल है और पुलिस को जल्द से जल्द गिरोह का खुलासा करना चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

More news from Varanasi and nearby areas
  • वाराणसी: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार वाराणसी। भेलूपुर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मोतीझील पोखरा के पास से हिरासत में लिया और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपराध और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार भेलूपुर थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में थाना भेलूपुर में मु.अ.सं. 0138/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी सूरज सोनकर (21) पुत्र रामजी सोनकर उर्फ चित्तड़ सोनकर निवासी मोतीझील तुलसीपुर महमूरगंज, भेलूपुर को 10 मार्च 2026 को मोतीझील पोखरा के पास स्थित दीवार के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इससे पहले वर्ष 2022 में भेलूपुर थाने में उसके खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने से संबंधित धाराओं में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक नीतेश कुमार जायसवाल (चौकी प्रभारी महमूरगंज), उपनिरीक्षक किशन सोनी और कांस्टेबल श्यामू शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    वाराणसी: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। भेलूपुर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मोतीझील पोखरा के पास से हिरासत में लिया और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपराध और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार भेलूपुर थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में थाना भेलूपुर में मु.अ.सं. 0138/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी सूरज सोनकर (21) पुत्र रामजी सोनकर उर्फ चित्तड़ सोनकर निवासी मोतीझील तुलसीपुर महमूरगंज, भेलूपुर को 10 मार्च 2026 को मोतीझील पोखरा के पास स्थित दीवार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इससे पहले वर्ष 2022 में भेलूपुर थाने में उसके खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने से संबंधित धाराओं में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक नीतेश कुमार जायसवाल (चौकी प्रभारी महमूरगंज), उपनिरीक्षक किशन सोनी और कांस्टेबल श्यामू शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    24 min ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भदोही के प्रसिद्ध St. Xavier’s Senior Secondary School, Bhadohi में Session 2026–27 के लिए एडमिशन शुरू हो चुके हैं। अगर आप अपने बच्चे के लिए एक ऐसा स्कूल ढूंढ रहे हैं जहां आधुनिक शिक्षा, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जाए, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। यहां Nursery से IX और XI तक एडमिशन उपलब्ध है, साथ ही Science और Commerce स्ट्रीम की पढ़ाई भी कराई जाती है। स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। 📍 Campus: Mahboobpur, Jaunpur Road Bypass, Bhadohi (U.P.) School Facilities: ✔ Wi-Fi Campus ✔ CCTV Surveillance ✔ GPS Enabled Transport ✔ Digital Library ✔ Computer Lab ✔ Biology, Chemistry, Physics Labs ✔ All Science Labs ✔ Extra-Curricular Activities ✔ Sports: Cricket, Football, Basketball, Volleyball, Badminton, Tennis, Table Tennis, Swimming ✔ Martial Arts & Yoga ✔ Clean Toilets & Pure Drinking Water ✔ Large Playground for Sports & Activities अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे को बेहतरीन शिक्षा के साथ सही करियर गाइडेंस मिले, तो देर न करें। आज ही एडमिशन के लिए संपर्क करें और अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित करें।
    1
    भदोही के प्रसिद्ध St. Xavier’s Senior Secondary School, Bhadohi में Session 2026–27 के लिए एडमिशन शुरू हो चुके हैं। अगर आप अपने बच्चे के लिए एक ऐसा स्कूल ढूंढ रहे हैं जहां आधुनिक शिक्षा, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जाए, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है।
यहां Nursery से IX और XI तक एडमिशन उपलब्ध है, साथ ही Science और Commerce स्ट्रीम की पढ़ाई भी कराई जाती है। स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
📍 Campus: Mahboobpur, Jaunpur Road Bypass, Bhadohi (U.P.)
School Facilities: ✔ Wi-Fi Campus
✔ CCTV Surveillance
✔ GPS Enabled Transport
✔ Digital Library
✔ Computer Lab
✔ Biology, Chemistry, Physics Labs
✔ All Science Labs
✔ Extra-Curricular Activities
✔ Sports: Cricket, Football, Basketball, Volleyball, Badminton, Tennis, Table Tennis, Swimming
✔ Martial Arts & Yoga
✔ Clean Toilets & Pure Drinking Water
✔ Large Playground for Sports & Activities
अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे को बेहतरीन शिक्षा के साथ सही करियर गाइडेंस मिले, तो देर न करें।
आज ही एडमिशन के लिए संपर्क करें और अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित करें।
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    37 min ago
  • बनारस के एक व्यापारी ने प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगा कर कहा की उसकी घर को ध्वस्त किया गया और समान को लुट लिया गया है कोई सुनवाई नही। varanasi varanasi News varanasi local News
    1
    बनारस के एक व्यापारी ने प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगा कर कहा की उसकी घर को ध्वस्त किया गया और समान को लुट लिया गया है कोई सुनवाई नही।
varanasi
varanasi News
varanasi local News
    user_आवाज News
    आवाज News
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नई बाजार, भदोही | 08 मार्च 2026 नई बाजार स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में इन दिनों आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। मध्यप्रदेश के आष्टा धाम से पधारी पूज्य संत माता कृष्णा के सानिध्य में आयोजित सत्संग एवं कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। माता कृष्णा अपने मुखारविंद से भक्तों को आध्यात्मिक संदेश देते हुए जीवन के गूढ़ रहस्यों को सरल शब्दों में समझा रही हैं। कथा के दौरान माता कृष्णा ने कहा कि जहां लोभ, लालच, ईर्ष्या और द्वेष होता है, वहां ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं होती। उन्होंने कहा कि मनुष्य का सुख और दुख दोनों ही उसके मन पर निर्भर करते हैं। यदि मन शुद्ध और शांत है तो जीवन में सुख की अनुभूति होती है, जबकि अशांत मन दुख का कारण बनता है। माता जी ने तोते की कथा के माध्यम से समझाया कि जो व्यक्ति संसार के बंधनों से मुक्त है वही सच्चा संत है। जो स्वयं ही मोह और बंधन में जकड़ा हुआ है, वह दूसरों को मुक्ति का मार्ग नहीं दिखा सकता। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य अपनी इच्छाओं और कामनाओं पर नियंत्रण कर लेता है, तभी वह वास्तविक स्वतंत्रता का अनुभव कर पाता है। उन्होंने व्यवहारिक जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि संसार में हर व्यक्ति किसी न किसी का सहारा होता है। पत्नी को पति का सहारा, पति को पत्नी का सहारा, पिता को पुत्र का सहारा और युवावस्था में पुत्र को पिता का सहारा मिलता है। लेकिन यह सांसारिक सहारा कब छूट जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। यदि मनुष्य को परमात्मा का सहारा मिल जाए तो उसका जीवन सार्थक और सफल हो जाता है। माता कृष्णा ने कहा कि जो व्यक्ति भगवान की शरण में रहता है, वह अंत समय में भगवान की गोद में प्राण त्यागता है। जिसके हृदय में गुरु का वास होता है, वह गुरु चरणों में प्राण त्यागता है, जबकि जो व्यक्ति सांसारिक मोह-माया में उलझा रहता है, वह उसी में फंसा हुआ जीवन समाप्त करता है। इसलिए उत्तम गति के लिए सत्संग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुंदर उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे विवाह के समय जब किसी को हल्दी या मेहंदी लग जाती है तो उसे अकेला नहीं छोड़ा जाता, उसी प्रकार जिस व्यक्ति को भगवान की भक्ति की हल्दी और सत्संग की मेहंदी लग जाती है, उसे भगवान भी कभी अकेला नहीं छोड़ते। इस अवसर पर विनय उमर वैश्य नारायण मोदनवाल धीरेन्द्र केसरी उमेश विश्वकर्मा सुभाष मौर्य, अंजलि मौर्या, तरुण कुमार शुक्ल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नर-नारी उपस्थित रहे और सत्संग का लाभ उठाया।
    1
    नई बाजार, भदोही | 08 मार्च 2026
नई बाजार स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में इन दिनों आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। मध्यप्रदेश के आष्टा धाम से पधारी पूज्य संत माता कृष्णा के सानिध्य में आयोजित सत्संग एवं कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। माता कृष्णा अपने मुखारविंद से भक्तों को आध्यात्मिक संदेश देते हुए जीवन के गूढ़ रहस्यों को सरल शब्दों में समझा रही हैं।
कथा के दौरान माता कृष्णा ने कहा कि जहां लोभ, लालच, ईर्ष्या और द्वेष होता है, वहां ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं होती। उन्होंने कहा कि मनुष्य का सुख और दुख दोनों ही उसके मन पर निर्भर करते हैं। यदि मन शुद्ध और शांत है तो जीवन में सुख की अनुभूति होती है, जबकि अशांत मन दुख का कारण बनता है।
माता जी ने तोते की कथा के माध्यम से समझाया कि जो व्यक्ति संसार के बंधनों से मुक्त है वही सच्चा संत है। जो स्वयं ही मोह और बंधन में जकड़ा हुआ है, वह दूसरों को मुक्ति का मार्ग नहीं दिखा सकता। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य अपनी इच्छाओं और कामनाओं पर नियंत्रण कर लेता है, तभी वह वास्तविक स्वतंत्रता का अनुभव कर पाता है।
उन्होंने व्यवहारिक जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि संसार में हर व्यक्ति किसी न किसी का सहारा होता है। पत्नी को पति का सहारा, पति को पत्नी का सहारा, पिता को पुत्र का सहारा और युवावस्था में पुत्र को पिता का सहारा मिलता है। लेकिन यह सांसारिक सहारा कब छूट जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। यदि मनुष्य को परमात्मा का सहारा मिल जाए तो उसका जीवन सार्थक और सफल हो जाता है।
माता कृष्णा ने कहा कि जो व्यक्ति भगवान की शरण में रहता है, वह अंत समय में भगवान की गोद में प्राण त्यागता है। जिसके हृदय में गुरु का वास होता है, वह गुरु चरणों में प्राण त्यागता है, जबकि जो व्यक्ति सांसारिक मोह-माया में उलझा रहता है, वह उसी में फंसा हुआ जीवन समाप्त करता है। इसलिए उत्तम गति के लिए सत्संग अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने सुंदर उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे विवाह के समय जब किसी को हल्दी या मेहंदी लग जाती है तो उसे अकेला नहीं छोड़ा जाता, उसी प्रकार जिस व्यक्ति को भगवान की भक्ति की हल्दी और सत्संग की मेहंदी लग जाती है, उसे भगवान भी कभी अकेला नहीं छोड़ते।
इस अवसर पर विनय उमर वैश्य नारायण मोदनवाल धीरेन्द्र केसरी उमेश विश्वकर्मा सुभाष मौर्य, अंजलि मौर्या, तरुण कुमार शुक्ल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नर-नारी उपस्थित रहे और सत्संग का लाभ उठाया।
    user_Chandra balak roy
    Chandra balak roy
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को मिली रफ्तार भदोही, 11 मार्च 2026: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 को आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश महोदय अखिलेश दूबे ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर जिला जज एस०सी०/एस०टी०एक्ट अमित वर्मा, अपर जिला जज प्रथम/नोडल श्रीमती पुष्पा सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनन्द मिश्रा, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही श्रीमती तरूणिमा पाण्डेय, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, परिवहन अधिकारी और यातायात प्रभारी उपस्थित रहे। प्रचार वाहन को सुबह 10:30 बजे जनपद न्यायालय सरपतहा ज्ञानपुर से रवाना किया गया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो सके। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश महोदय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को न्याय प्रदान करना और विवादों का समाधान करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने मामलों का निस्तारण कराएं।
    1
    राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को मिली रफ्तार
भदोही, 11 मार्च 2026: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 को आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश महोदय अखिलेश दूबे ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर जिला जज एस०सी०/एस०टी०एक्ट अमित वर्मा, अपर जिला जज प्रथम/नोडल श्रीमती पुष्पा सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनन्द मिश्रा, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही श्रीमती तरूणिमा पाण्डेय, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, परिवहन अधिकारी और यातायात प्रभारी उपस्थित रहे। प्रचार वाहन को सुबह 10:30 बजे जनपद न्यायालय सरपतहा ज्ञानपुर से रवाना किया गया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो सके। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश महोदय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को न्याय प्रदान करना और विवादों का समाधान करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने मामलों का निस्तारण कराएं।
    user_BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • के धक्के सेजीत लाल बनवासीकी मौत हो, ब्रेकिंग न्यूज़,,, ऊंज थाना क्षेत्र के बिछिया चौरा कला गांव में किसी वाहन के धक्के से मौत मौके पर पहुंची पुलिस पर ईट भट्ठा पर मजदूर कार्यकरताथा मृतक जीत लाल आदिवासी 61 वर्ष ग्राम लहगपुर थाना लालगंज जिला मिर्जापुर का निवासी बताया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकार प्रभारी निरीक्षक फार्मेसी की टीमसहित अनेक अधिकारी पहुंचे
    4
    के धक्के सेजीत लाल बनवासीकी मौत हो, ब्रेकिंग न्यूज़,,, ऊंज थाना क्षेत्र के बिछिया चौरा कला गांव में किसी वाहन के धक्के से मौत  मौके पर पहुंची पुलिस पर ईट भट्ठा पर मजदूर कार्यकरताथा मृतक जीत लाल आदिवासी 61  वर्ष ग्राम लहगपुर थाना लालगंज जिला मिर्जापुर का निवासी बताया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकार प्रभारी निरीक्षक फार्मेसी की टीमसहित अनेक अधिकारी पहुंचे
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • वाराणसी: ऑनलाइन जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार, 3070 रुपये और मोबाइल बरामद वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3070 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 10 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि विशेश्वरगंज के पास बाड़ा नंबर 5 स्थित एक कुएं के चबूतरे पर कुछ लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वहां बैठे दो व्यक्ति भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 3070 रुपये नकद और सैमसंग कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे “प्ले भाग्य लक्ष्मी डॉट इन” नामक एप के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेल रहे थे। इसमें 10 रुपये की बोली लगाकर टिकट दिया जाता था और टिकट खुलने पर 100 रुपये दिए जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मकसूद आलम (43 वर्ष) निवासी वीडीए कॉलोनी, चांदमारी बड़ा लालपुर लमही, थाना शिवपुर अशोक जैन (49 वर्ष) निवासी कलुआपुरा, अमियामंडी, थाना कोतवाली दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 60/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी अमियामंडी उपनिरीक्षक प्रिंस तिवारी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव और कांस्टेबल प्रवीण कुमार सिंह की टीम ने अंजाम दिया।
    1
    वाराणसी: ऑनलाइन जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार, 3070 रुपये और मोबाइल बरामद
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3070 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 10 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि विशेश्वरगंज के पास बाड़ा नंबर 5 स्थित एक कुएं के चबूतरे पर कुछ लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वहां बैठे दो व्यक्ति भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास से 3070 रुपये नकद और सैमसंग कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे “प्ले भाग्य लक्ष्मी डॉट इन” नामक एप के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेल रहे थे। इसमें 10 रुपये की बोली लगाकर टिकट दिया जाता था और टिकट खुलने पर 100 रुपये दिए जाते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
मकसूद आलम (43 वर्ष) निवासी वीडीए कॉलोनी, चांदमारी बड़ा लालपुर लमही, थाना शिवपुर
अशोक जैन (49 वर्ष) निवासी कलुआपुरा, अमियामंडी, थाना कोतवाली
दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 60/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी अमियामंडी उपनिरीक्षक प्रिंस तिवारी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव और कांस्टेबल प्रवीण कुमार सिंह की टीम ने अंजाम दिया।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    30 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.