Shuru
Apke Nagar Ki App…
भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर यादव समाज ने निकाला भव्य चल समारोह भिण्ड। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को यादव समाज की ओर से शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। बैंड-बाजे और ढोल की धुन पर श्रद्धालु उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।चल समारोह लहार चुंगी से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया। यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की पालकी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने चल समारोह का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा और जयकारों से शहर गूंजता रहा।
Praveen parihar
भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर यादव समाज ने निकाला भव्य चल समारोह भिण्ड। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को यादव समाज की ओर से शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। बैंड-बाजे और ढोल की धुन पर श्रद्धालु उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।चल समारोह लहार चुंगी से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया। यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की पालकी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने चल समारोह का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा और जयकारों से शहर गूंजता रहा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- UGC के खुलकर विरोध में आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह,छात्रों में भाईचारे के लिए सरकार से UGC वापस लेने की कही बात UGC के खुलकर विरोध में आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह,छात्रों में भाईचारे के लिए सरकार से UGC वापस लेने की कही बात1
- *भिंड में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल* दैनिक पुष्पांजलि टुडे *कहीं पेड़े में कीड़े तो कहीं समोसे में जोंक मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रही उंगलियां* भिंड। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर लगातार सामने आ रही शिकायतों ने जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सामग्री में मिलावट, खराब गुणवत्ता और कथित तौर पर दूषित खाद्य पदार्थ मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। हाल ही में कहीं पेड़े में कीड़े मिलने तो कहीं समोसे में जोंक मिलने की घटनाओं ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।इन घटनाओं ने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा किया है कि आखिर खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था कहां है? क्या खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों की नियमित जांच की जा रही है या फिर शिकायत सामने आने के बाद ही विभाग सक्रिय होता है खाने की चीजों में कीड़े और जोंक मिलने से लोगों में आक्रोश भिंड में सामने आई घटनाओं में खाद्य पदार्थों में आपत्तिजनक और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक चीजें मिलने के आरोप लगाए गए हैं। पेड़े में कीड़े और समोसे में जोंक मिलने की शिकायतें यदि सही पाई जाती हैं तो यह आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ बेहद गंभीर खिलवाड़ माना जाएगा।लोगों का कहना है कि बाजार से परिवार के लिए खाद्य सामग्री खरीदते समय उन्हें भरोसा रहता है कि दुकानों पर बिकने वाला सामान खाने योग्य और सुरक्षित होगा। लेकिन यदि तैयार खाद्य पदार्थों में ही कीड़े अथवा अन्य जीव पाए जाने लगें तो आम उपभोक्ता आखिर किस पर भरोसा करे खाद्य विभाग की भूमिका पर उठे सवाल लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद अब खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि विभाग द्वारा दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित एवं प्रभावी जांच नहीं होने के कारण कुछ दुकानदार बेखौफ होकर खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। लोगों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग का काम केवल शिकायत आने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नियमित निरीक्षण और सैंपलिंग के माध्यम से ऐसी घटनाओं को रोकना भी है। यदि किसी खाद्य प्रतिष्ठान से दूषित अथवा असुरक्षित खाद्य सामग्री मिलने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।किसी की जान जाने का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग सबसे गंभीर सवाल यही है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? यदि समय रहते खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच नहीं की गई और किसी दूषित खाद्य सामग्री के सेवन से किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती है या कोई गंभीर हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?जनता का कहना है कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों को सामान्य शिकायत मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह सीधे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा विषय है।कलेक्टर से जनहित में हस्तक्षेप की मांग स्थानीय लोगों ने भिंड कलेक्टर से मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की व्यापक जांच कराई जाए और संदिग्ध खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच कराई जाए। इसके साथ ही खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण, बिना लाइसेंस या नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफनियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है जनता का सवाल साफ है जब खाद्य पदार्थों में लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं तो जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे भिंड की जनता चाहती है कि खाद्य सुरक्षा विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि बाजार में उतरकर खाद्य पदार्थों की वास्तविक स्थिति की जांच करे। लोगों की जिंदगी और स्वास्थ्य से जुड़े इस मामले में प्रशासन की सक्रियता बेहद जरूरी है।अब देखना यह होगा कि कलेक्टर भिंड इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और खाद्य सुरक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली की जांच कराते हैं या नहीं।1
- नगूपुरा में एक साथ पांच पशुओं की मौत, ग्रामीणों में दहशत नगूपुरा में एक साथ पांच पशुओं की मौत, ग्रामीणों में दहशत जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका, मौके पर पहुंचे किसान नेता भदरौली। थाना पिढौरा क्षेत्र के नागूपुरा गांव में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब किसान रामराज शर्मा के तीन गाय और दो भैंस समेत पांच पशुओं की अचानक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सभी पशु खूंटे से बंधे हुए थे। शाम के समय जब उन्होंने पशुओं को देखा तो सभी मृत अवस्था में मिले। मृत पशुओं के पेट फूले हुए थे। एक साथ पांच पशुओं की मौत से परिवार में मातम छा गया और घटना की जानकारी गांव में फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।फिलहाल पशुओं की मौत किस कारण हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है। घटना की सूचना थाना पिढौरा पुलिस को दे दी गई है।घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय मुख्य सचिव किसान नेता श्रवण सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसान से घटना की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर पशुओं की मौत का वास्तविक कारण पता लगाने तथा किसान को उचित सहायता दिलाने की मांग की।पशुओं की मौत का वास्तविक कारण पशु चिकित्सकों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- गोहद विधानसभा के बिरखडी में समरसता, संकल्प अभियान मंडल स्तरीय कलश वंदन अभियान के तहत हुआ कलश पूजन संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वी जयंती के उपलक्ष्य मे आयोजित समरसता संकल्प अभियान मंडल स्तरीय कलश वंदन अभियान के तहत गुरुवार को लगभग 5 बजे गोहद विधानसभा के बिडखडी गांव में हनुमान जी मंदिर के पुजारी द्वारा कलश पूजन करके रथ को गोहद विधानसभा के आगे के लिए रवाना किया।1
- *यूपी : जिला फतेहपुर के RTO दफ्तर में दलाली का खुला खेल चल रहा था। ADM और ASP ने छापा मार दिया। 11 दलाल पकड़े गए। परिवहन एक ऐसा विभाग है, जहां पैसा दिए बिना आपका कोई काम हो नहीं सकता।* *लेकिन जो दलाली कराने के लिए दफ्तरो मे बैठे है उन पर क्यों नहीं होती कोई कार्यबाही* *यूपी : जिला फतेहपुर के RTO दफ्तर में दलाली का खुला खेल चल रहा था। ADM और ASP ने छापा मार दिया। 11 दलाल पकड़े गए। परिवहन एक ऐसा विभाग है, जहां पैसा दिए बिना आपका कोई काम हो नहीं सकता।* *लेकिन जो दलाली कराने के लिए दफ्तरो मे बैठे है उन पर क्यों नहीं होती कोई कार्यबाही*1
- सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे वीडियो को लेकर मेहगांव विधानसभा से पूर्व कांग्रेस से प्रत्याशी एवं दिग्गज कांग्रेसी नेता राहुल भदोरिया ने अपना वक्तव्य किया जारी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे वीडियो को लेकर मेहगांव विधानसभा से पूर्व कांग्रेस से प्रत्याशी एवं दिग्गज कांग्रेसी नेता राहुल भदोरिया ने अपना वक्तव्य किया जारी देखें यह खास रिपोर्ट #bhind #bhind #Congress @highlight Rahul Gandhi1
- तहसीलदार के आश्वासन के बाद नागरिकों ने किया धरना समाप्त,9 घंटे तक चला धरना-प्रदर्शन गोहद नगर के बरथरा रोड पर बह रहा नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में भरा गया।जिसको लेकर वार्ड वासी एवं जनप्रतिनिधि गंदे पानी के बीच रोड पर बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगे।जो गुरुवार को 11 बजे से रात 8 बजे तक निरंतर पानी के बीच बैठे रहे।र य 8 बजे तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव के पहुंचने पर उनके आश्वासन के बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया1
- *यूपी: सीएम योगी के क़ाफ़िले के कुछ दूरी पर धमाका हुआ। मथुरा का मामला है*। CM योगी वृंदावन के गीता शोध संस्थान से बांके बिहारी मंदिर जा रहे थे। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट की संभावना जतायी जा रही है। *यूपी: सीएम योगी के क़ाफ़िले के कुछ दूरी पर धमाका हुआ। मथुरा का मामला है*। CM योगी वृंदावन के गीता शोध संस्थान से बांके बिहारी मंदिर जा रहे थे। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट की संभावना जतायी जा रही है।1
- भदरौली। थाना पिढौरा क्षेत्र के नागूपुरा गांव में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब किसान रामराज शर्मा के तीन गाय और दो भैंस समेत पांच पशुओं की अचानक मौत हो गई। नागूपुरा में एक साथ पांच पशुओं की मौत, ग्रामीणों में दहशत जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका, मौके पर पहुंचे किसान नेता भदरौली। थाना पिढौरा क्षेत्र के नागूपुरा गांव में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब किसान रामराज शर्मा के तीन गाय और दो भैंस समेत पांच पशुओं की अचानक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सभी पशु खूंटे से बंधे हुए थे। शाम के समय जब उन्होंने पशुओं को देखा तो सभी मृत अवस्था में मिले। मृत पशुओं के पेट फूले हुए थे। एक साथ पांच पशुओं की मौत से परिवार में मातम छा गया और घटना की जानकारी गांव में फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।फिलहाल पशुओं की मौत किस कारण हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है। घटना की सूचना थाना पिढौरा पुलिस को दे दी गई है।घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय मुख्य सचिव किसान नेता श्रवण सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसान से घटना की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर पशुओं की मौत का वास्तविक कारण पता लगाने तथा किसान को उचित सहायता दिलाने की मांग की।पशुओं की मौत का वास्तविक कारण पशु चिकित्सकों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।2