logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ये जमुई जिला बिहार का घटना बताया जा रहा है जो बिहार को ही नहीं पूरे देश को ही शर्मसार कर दिया है। बिहार का कानून व्यवस्था का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है ओर सरकार सोया हुआ है।

1 hr ago
user_Jankari Adda
Jankari Adda
Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
1 hr ago

ये जमुई जिला बिहार का घटना बताया जा रहा है जो बिहार को ही नहीं पूरे देश को ही शर्मसार कर दिया है। बिहार का कानून व्यवस्था का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है ओर सरकार सोया हुआ है।

More news from बिहार and nearby areas
  • यह घटना बिहार ही नहीं पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। यह घटना बिहार जमुई जिला का बताया जा रहा है
    1
    यह घटना बिहार ही नहीं पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। यह घटना बिहार जमुई जिला का बताया जा रहा है
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • छातापुर: गड्ढों में तब्दील प्रतापगंज-सुरजापुर-छातापुर सड़क, कब मिलेगी लोगों को राहत? सड़क जर्जर, सफर मुश्किल,देखिए सड़क की स्थित क्या है छातापुर: गड्ढों में तब्दील प्रतापगंज-सुरजापुर-छातापुर सड़क, कब मिलेगी लोगों को राहत? सड़क जर्जर, सफर मुश्किल,देखिए सड़क की स्थित क्या है
    1
    छातापुर: गड्ढों में तब्दील प्रतापगंज-सुरजापुर-छातापुर सड़क, कब मिलेगी लोगों को राहत? सड़क जर्जर, सफर मुश्किल,देखिए सड़क की स्थित क्या है
छातापुर: गड्ढों में तब्दील प्रतापगंज-सुरजापुर-छातापुर सड़क, कब मिलेगी लोगों को राहत? सड़क जर्जर, सफर मुश्किल,देखिए सड़क की स्थित क्या है
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    4 hrs ago
  • फुलकाहा पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, 5.896 किलो गांजा के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार। तस्करी में प्रयुक्त नेपाली अपाचे बाइक जब्त, मानिकपुर के रास्ते लक्ष्मीपुर जा रहे थे तस्कर। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ फुलकाहा थाना पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 896 ग्राम गांजा के साथ दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने तस्करी में प्रयुक्त नेपाली नंबर की अपाचे बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर मे 11 पी 6165) भी जब्त की है। यह कार्रवाई सोमवार को करीब तीन बजे थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित फुटानी चौक के समीप की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका वार्ड संख्या दो निवासी भरत यादव, पिता भटन यादव तथा वार्ड संख्या एक निवासी श्यामसुंदर यादव, पिता सहदेव यादव के रूप में हुई है। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से दो तस्कर मादक पदार्थ लेकर मानिकपुर के रास्ते फुलकाहा बाजार होते हुए लक्ष्मीपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना पुलिस एवं SSB जवानों की संयुक्त टीम गठित कर संदिग्धों का पीछा किया गया। फुटानी चौक के समीप नेपाली नंबर की अपाचे बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 5 किलो 896 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से ही बाइक सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त गांजा एवं बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। SSB आई समवाय के प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तत्वों पर भी लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। तस्करी जैसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, पीटीसी शिव शंकर कुमार तथा SSB आई समवाय के प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार के नेतृत्व में एएसआई विंदया प्रकाश, कांस्टेबल कार्मेंद्र सिंह एवं विजय मजूमदार शामिल रहे।
    1
    फुलकाहा पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, 5.896 किलो गांजा के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार।
तस्करी में प्रयुक्त नेपाली अपाचे बाइक जब्त, मानिकपुर के रास्ते लक्ष्मीपुर जा रहे थे तस्कर।

रंजीत ठाकुर,
नरपतगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ फुलकाहा थाना पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 896 ग्राम गांजा के साथ दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने तस्करी में प्रयुक्त नेपाली नंबर की अपाचे बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर मे 11 पी 6165) भी जब्त की है। यह कार्रवाई सोमवार को करीब तीन बजे थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित फुटानी चौक के समीप की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका वार्ड संख्या दो निवासी भरत यादव, पिता भटन यादव तथा वार्ड संख्या एक निवासी श्यामसुंदर यादव, पिता सहदेव यादव के रूप में हुई है।
फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से दो तस्कर मादक पदार्थ लेकर मानिकपुर के रास्ते फुलकाहा बाजार होते हुए लक्ष्मीपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना पुलिस एवं SSB जवानों की संयुक्त टीम गठित कर संदिग्धों का पीछा किया गया।
फुटानी चौक के समीप नेपाली नंबर की अपाचे बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 5 किलो 896 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से ही बाइक सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त गांजा एवं बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।
SSB आई समवाय के प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तत्वों पर भी लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। तस्करी जैसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, पीटीसी शिव शंकर कुमार तथा SSB आई समवाय के प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार के नेतृत्व में एएसआई विंदया प्रकाश, कांस्टेबल कार्मेंद्र सिंह एवं विजय मजूमदार शामिल रहे।
    user_Ranjit thakur
    Ranjit thakur
    Local News Reporter नरपतगंज, अररिया, बिहार•
    1 hr ago
  • पांच पंचायत में प्रारुप प्रतीक्षा सूची जांच को आयोजित किया गया ग्राम सभा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा रौता पंचायत स्थित कावेश्वर प्लस टू हाईस्कूल परिसर में आयोजित हो रहे श्रीमद्भागवत कथा वृंदावन मथुरा से आए कथा व्यास पंडित अमरजीत शास्त्री जी करेंगे कथावाचक कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के रौता पंचायत स्थित कावेश्वर उत्क्रमित प्लस टू हाईस्कूल परिसर में 21 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर सोमवार को 251 कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। मुख्य यजमान मिथिलेश कुमार यादव व पत्नी वनिता कुमारी के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से सुरसर नदी तट पर पहुंचकर विधिविधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भर कर सभी कलश यात्री व आयोजन से जुड़े लोगों एवं सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां कलश स्थापना के साथ प्रसाद वितरण किया गया। कलश शोभायात्रा के दौरान राधे राधे जय श्री कृष्णा, कृष्ण कन्हैया लाल की राधे रानी सरकार की, हर-हर महादेव, जयश्री राम के नारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन दोपहर दो बजे से लगातार नौ दिन तक कथा व्यास पंडित अमरजीत शास्त्री जी महाराज द्वारा कथावाचन किया जाएगा। जिसको लेकर भव्य पंडाल बनाए गए हैं और सभी तरह की व्यवस्था जैसे पेयजल, रौशनी, शौचालय आदि की गई है। समस्त गा्रामीणोंके सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित किया गया है। इस दौरान प्रभु यादव, दिनेश यादव, पंचायत समिति सदस्य कमलेश यादव, पूर्व मुखिया अशोक कुमार मेहता, सुरज यादव, प्रमोद यादव, सुरेश यादव, हरिनंदन यादव, रामेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, महेश कुमार, वासुदेव मेहता, नारायण यादव फौजी, मुन्ना मंडल, शिवम यादव, सिकेंदर मंडल सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त कलश शोभायात्रा में शामिल रहे। फोटो - रौता में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याएं व श्रद्धालु
    2
    पांच पंचायत में प्रारुप प्रतीक्षा सूची जांच को आयोजित किया गया ग्राम सभा 

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
रौता पंचायत स्थित कावेश्वर प्लस टू हाईस्कूल परिसर में आयोजित हो रहे श्रीमद्भागवत कथा 
वृंदावन मथुरा से आए कथा व्यास पंडित अमरजीत शास्त्री जी करेंगे कथावाचक
कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के रौता पंचायत स्थित कावेश्वर उत्क्रमित प्लस टू हाईस्कूल परिसर में 21 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर सोमवार को 251 कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। मुख्य यजमान मिथिलेश कुमार यादव व पत्नी वनिता कुमारी के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से सुरसर नदी तट पर पहुंचकर विधिविधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भर कर सभी कलश यात्री व आयोजन से जुड़े लोगों एवं सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां कलश स्थापना के साथ प्रसाद वितरण किया गया। कलश शोभायात्रा के दौरान राधे राधे जय श्री कृष्णा, कृष्ण कन्हैया लाल की राधे रानी सरकार की, हर-हर महादेव, जयश्री राम के नारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन दोपहर दो बजे से लगातार नौ दिन तक कथा व्यास पंडित अमरजीत शास्त्री जी महाराज द्वारा कथावाचन किया जाएगा। जिसको लेकर भव्य पंडाल बनाए गए हैं और सभी तरह की व्यवस्था जैसे पेयजल, रौशनी, शौचालय आदि की गई है। समस्त गा्रामीणोंके सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित किया गया है।  इस दौरान प्रभु यादव, दिनेश यादव, पंचायत समिति सदस्य कमलेश यादव, पूर्व मुखिया अशोक कुमार मेहता, सुरज यादव, प्रमोद यादव, सुरेश यादव, हरिनंदन यादव, रामेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, महेश कुमार, वासुदेव मेहता, नारायण यादव फौजी, मुन्ना मंडल, शिवम यादव, सिकेंदर मंडल सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त कलश शोभायात्रा में शामिल रहे। 
फोटो - रौता में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याएं व श्रद्धालु
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    31 min ago
  • ये जमुई जिला बिहार का घटना बताया जा रहा है जो बिहार को ही नहीं पूरे देश को ही शर्मसार कर दिया है। बिहार का कानून व्यवस्था का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है ओर सरकार सोया हुआ है।
    1
    ये जमुई जिला बिहार का घटना बताया जा रहा है जो बिहार को ही नहीं पूरे देश को ही शर्मसार कर दिया है। 
बिहार का कानून व्यवस्था का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है ओर सरकार सोया हुआ है।
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • खबर-जमुई की बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना ने मन को व्यथित कर दिया है। बिहार में बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसी घटनाएँ बेहद चिंता जनक है जमुई की इस बेटी के साथ हुई घटना के बारे में सुनने के बाद से मेरा मन बेहद व्यथित है। मैं बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं बिहार पुलिस से आग्रह करती हूँ कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराई जाए और घटना में शामिल प्रत्येक दोषी के विरुद्ध कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़िता एवं उसके परिवार को हरसंभव न्याय एवं सुरक्षा मिलनी चाहिए। बहन-बेटियों की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वायरल विडिओ की पुष्टी हमारे न्यूज चैनल किसी भी प्रकार का दावा या पुष्टी नहीं करती है। यह प्रशासन के द्वारा जांच करने के बाद खुलासा होगा।
    1
    खबर-जमुई की बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना ने मन को व्यथित कर दिया है।
बिहार में बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसी घटनाएँ बेहद चिंता जनक है जमुई की इस बेटी के साथ हुई घटना के बारे में सुनने के बाद से मेरा मन बेहद व्यथित है।

मैं बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं बिहार पुलिस से आग्रह करती हूँ कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराई जाए और घटना में शामिल प्रत्येक दोषी के विरुद्ध कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़िता एवं उसके परिवार को हरसंभव न्याय एवं सुरक्षा मिलनी चाहिए।

बहन-बेटियों की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
वायरल विडिओ की पुष्टी हमारे न्यूज चैनल किसी भी प्रकार का दावा या पुष्टी नहीं करती है। यह प्रशासन के द्वारा जांच करने के बाद खुलासा होगा।
    user_Soyal alam DAT/MDE news
    Soyal alam DAT/MDE news
    छातापुर, सुपौल, बिहार•
    16 hrs ago
  • Syed____Suhail___Jamui__ __Girl____Harassment_______ प्लीज_छोड़_दो__की___गुहार_लगाती_रही_बच्ची!_नहीं_पसीजे_दरिंदे
    1
    Syed____Suhail___Jamui__


__Girl____Harassment_______
प्लीज_छोड़_दो__की___गुहार_लगाती_रही_बच्ची!_नहीं_पसीजे_दरिंदे
    user_Manish_kumar_ yadav
    Manish_kumar_ yadav
    Animation Studio नरपतगंज, अररिया, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार के जमुई में कक्षा 10 के एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा को रास्ते में रोका, बदसलूकी का आरोप; 3 गिरफ्तार बिहार के जमुई में कक्षा 10 के एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों कोचिंग से लौटने के दौरान स्कूटर से मड़वा पहाड़ की ओर गए थे। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर घेर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों को समूह के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है। वीडियो में छात्र के साथ मारपीट और छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने नाबालिगों की पहचान कर उनके बयान दर्ज किए और वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। पुलिस के मुताबिक मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में POCSO एक्
    1
    बिहार के जमुई में कक्षा 10 के एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है।
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा को रास्ते में रोका, बदसलूकी का आरोप; 3 गिरफ्तार
बिहार के जमुई में कक्षा 10 के एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों कोचिंग से लौटने के दौरान स्कूटर से मड़वा पहाड़ की ओर गए थे। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर घेर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों को समूह के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है। वीडियो में छात्र के साथ मारपीट और छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार दिखाई देता है।
वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने नाबालिगों की पहचान कर उनके बयान दर्ज किए और वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की।
पुलिस के मुताबिक मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में POCSO एक्
    user_Bihari bhai
    Bihari bhai
    पत्रकार Kumarkhand, Madhepura•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.