logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शासकीय पॉलिटेक्निक रामानुजगंज में इंजीनियर्स डे पर स्मार्ट इंजीनियरिंग एवं सतत् विकास विषय पर कार्यशाला आयोजित *बलरामपुर* भारत रत्न अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में इंजीनियर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर ''Smart Engineering for a Sustainable Future through Innovation and Digitalization'' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को स्मार्ट इंजीनियरिंग, नवाचार, डिजिटलीकरण तथा सतत विकास में अभियंताओं की भूमिका के बारे में सारगर्भित जानकारी दी गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के एसडीओ श्री अजय कुर्रे ने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, नवाचार, डिजिटल तकनीक और व्यावहारिक समस्या-समाधान का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्राचार्य डॉ. एस.पी. मिश्रा ने अभियांत्रिकी के क्षेत्र में सर एम. विश्वेश्वरैया के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखते रहने और नवीन तकनीकों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

1 hr ago
user_Umesh Singh
Umesh Singh
Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
1fd15131-57ad-4cb1-955c-33f6d521553b

शासकीय पॉलिटेक्निक रामानुजगंज में इंजीनियर्स डे पर स्मार्ट इंजीनियरिंग एवं सतत् विकास विषय पर कार्यशाला आयोजित *बलरामपुर* भारत रत्न अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में इंजीनियर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर ''Smart Engineering for a Sustainable Future through Innovation and Digitalization'' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को स्मार्ट इंजीनियरिंग, नवाचार, डिजिटलीकरण तथा सतत विकास में अभियंताओं की भूमिका के बारे में सारगर्भित जानकारी दी गई। कार्यशाला के मुख्य

1183fb1d-1b2e-4ed8-be94-8c009bb504ba

अतिथि लोक निर्माण विभाग के एसडीओ श्री अजय कुर्रे ने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, नवाचार, डिजिटल तकनीक और व्यावहारिक समस्या-समाधान का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्राचार्य डॉ. एस.पी. मिश्रा ने अभियांत्रिकी के क्षेत्र में सर एम. विश्वेश्वरैया के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखते रहने और नवीन तकनीकों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *✰कौन हैं आदि गणेश और उनकी वास्तविक भक्ति विधि क्या है?✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰कौन हैं आदि गणेश और उनकी वास्तविक भक्ति विधि क्या है?✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
    1
    *✰कौन हैं आदि गणेश और उनकी वास्तविक भक्ति विधि क्या है?✰*

अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
*✰कौन हैं आदि गणेश और उनकी वास्तविक भक्ति विधि क्या है?✰*
अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • शीतलापारा तालाब के पास नाले में निकला विशाल अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कांकेर। शहर के शीतलापारा तालाब के आगे आरईएस मार्ग पर स्थित नाले में बुधवार को एक विशाल अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अजगर को मोहम्मद शरीफ के पुराने घर के पास देखा गया, जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रशिक्षित कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। टीम ने अजगर को सुरक्षित रूप से नाले से बाहर निकालकर बोरे में रखा और अपने साथ ले गई। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने समय पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के लिए वन विभाग की टीम के प्रति आभार जताया। शहर में पहले भी निकल चुके हैं अजगर गौरतलब है कि कांकेर शहर के विभिन्न वार्डों में समय-समय पर अजगर निकलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। कुछ दिन पहले मांझापारा वार्ड में भी अजगर दिखाई दिया था, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू किया था।
    1
    शीतलापारा तालाब के पास नाले में निकला विशाल अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
कांकेर। शहर के शीतलापारा तालाब के आगे आरईएस मार्ग पर स्थित नाले में बुधवार को एक विशाल अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अजगर को मोहम्मद शरीफ के पुराने घर के पास देखा गया, जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रशिक्षित कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। टीम ने अजगर को सुरक्षित रूप से नाले से बाहर निकालकर बोरे में रखा और अपने साथ ले गई।
अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने समय पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के लिए वन विभाग की टीम के प्रति आभार जताया।
शहर में पहले भी निकल चुके हैं अजगर
गौरतलब है कि कांकेर शहर के विभिन्न वार्डों में समय-समय पर अजगर निकलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। कुछ दिन पहले मांझापारा वार्ड में भी अजगर दिखाई दिया था, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू किया था।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • लखनपुरी स्कूल से 290 किलो सरिया चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ा 15 सितंबर शाम 6 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,लखनपुरी के शासकीय प्राथमिक स्कूल से करीब, 300 किलो लोहे का सरिया चोरी करने वाले ईतवारी मण्डावी उम्र 38 वर्ष निवासी दल्लीराजहरा,हाल लखनपुरी, थाना चारामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 290 किलो सरिया, पिकअप वाहन और कटर मशीन समेत 4 लाख 38 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की। 6 सितंबर को रिपोर्ट के बाद पुलिस ने,100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी कबूल की। सरिया कटर मशीन से काटकर घर में छिपाया गया था। कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हेमंत मार्गिया, आरक्षक तरुण सिन्हा, भागीरथी मण्डावी और सहायक आरक्षक शंकर खुंटे शामिल रहे।
    1
    लखनपुरी स्कूल से 290 किलो सरिया चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ा
15 सितंबर शाम 6 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,लखनपुरी के शासकीय प्राथमिक स्कूल से करीब, 300 किलो लोहे का सरिया चोरी करने वाले ईतवारी मण्डावी उम्र 38 वर्ष निवासी दल्लीराजहरा,हाल लखनपुरी, थाना चारामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 290 किलो सरिया, पिकअप वाहन और कटर मशीन समेत 4 लाख 38 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की।
6 सितंबर को रिपोर्ट के बाद पुलिस ने,100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी कबूल की। सरिया कटर मशीन से काटकर घर में छिपाया गया था।
कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हेमंत मार्गिया, आरक्षक तरुण सिन्हा, भागीरथी मण्डावी और सहायक आरक्षक शंकर खुंटे शामिल रहे।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक बाजारों में बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग पर चर्चा, पुलिस ने किया पैदल पेट्रोलिंग धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रखने पुलिस और व्यापारी संघ की बैठक हुई। एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर एएसपी डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर ने व्यापारियों से यातायात व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए। बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़, पार्किंग, प्रमुख चौक-चौराहों और आमजन की सुविधा पर चर्चा हुई। पुलिस एवं व्यापारियों ने आपसी समन्वय से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। बैठक के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान यातायात दबाव वाले स्थानों का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पुलिस ने त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में विशेष निगरानी, आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी करने की बात कही। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक
बाजारों में बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग पर चर्चा, पुलिस ने किया पैदल पेट्रोलिंग
धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रखने पुलिस और व्यापारी संघ की बैठक हुई। एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर एएसपी डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर ने व्यापारियों से यातायात व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए। बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़, पार्किंग, प्रमुख चौक-चौराहों और आमजन की सुविधा पर चर्चा हुई। पुलिस एवं व्यापारियों ने आपसी समन्वय से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई।
बैठक के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान यातायात दबाव वाले स्थानों का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पुलिस ने त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में विशेष निगरानी, आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी करने की बात कही। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • कोंडागांव: दूरस्थ ग्राम खड़पड़ी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश कोंडागांव के दूरस्थ ग्राम खड़पड़ी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ और प्रश्न मंच जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण आहार स्टॉल में स्थानीय खाद्य पदार्थों से पौष्टिक भोजन तैयार करने की जानकारी भी दी गई।
    1
    कोंडागांव: दूरस्थ ग्राम खड़पड़ी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
कोंडागांव के दूरस्थ ग्राम खड़पड़ी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ और प्रश्न मंच जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण आहार स्टॉल में स्थानीय खाद्य पदार्थों से पौष्टिक भोजन तैयार करने की जानकारी भी दी गई।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • ऋषि पंचमी पर निकली साँपों की शोभायात्रा, ढोल और नगाड़े की थाप पर सांवरा समाज के लोग निकालते हैं शोभायात्रा, ब्रेकिंग न्यूज राजिम ऋषि पंचमी पर निकली साँपों की शोभायात्रा, ढोल और नगाड़े की थाप पर सांवरा समाज के लोग निकालते हैं शोभायात्रा, गुरु साँवरा पाठशाला में होता है साल भर होता है सर्प दंश के उपचार का प्रशिक्षण, ऋषि पंचमी पर होता हैं दीक्षांत समारोह, राजिम के ग्राम देवरी में सर्पो की होती हैं पूजा और निकलती है अनोखी शोभायात्रा, वर्षों से ऋषि पंचमी के दिन होते आ रहा है आयोजन, पूजा अर्चना और शोभायात्रा के बाद जंगलों में छोड़ते है सर्पों को
    1
    ऋषि पंचमी पर निकली साँपों की शोभायात्रा,

ढोल और नगाड़े की थाप पर सांवरा समाज के लोग निकालते हैं शोभायात्रा,
ब्रेकिंग न्यूज राजिम 
ऋषि पंचमी पर निकली साँपों की शोभायात्रा,
ढोल और नगाड़े की थाप पर सांवरा समाज के लोग निकालते हैं शोभायात्रा,
गुरु साँवरा पाठशाला में होता है साल भर होता है सर्प दंश के उपचार का प्रशिक्षण,
ऋषि पंचमी पर होता हैं दीक्षांत समारोह,
राजिम के ग्राम देवरी में सर्पो की होती हैं पूजा और निकलती है अनोखी शोभायात्रा,
वर्षों से ऋषि पंचमी के दिन होते आ रहा है आयोजन,
पूजा अर्चना और शोभायात्रा के बाद जंगलों में छोड़ते है सर्पों को
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • नागहुर पेडावारी का टीना शेड भी गुणवत्ताहीन भ्रष्टाचार का यह दायरा सिर्फ नागहुर पेडावारी का टीना शेड भी गुणवत्ताहीन भ्रष्टाचार का यह दायरा सिर्फ दुर्गूकोंदल तक सीमित नहीं है। नागहुर पेडावारी में बने टीना शेड की घटिया निर्माण गुणवत्ता को लेकर भी ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। विभागीय अधिकारी बंद कमरों में मौखिक रूप से शेड को तोड़ने और पुनर्निरमाण की बात कहकर मामला शांत कराने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर अब तक एक हथौड़ी भी नहीं चली है। अधिकारियों का यह 'मौखिक आश्वासन' अब लोगों की समझ से परे हो चुका है कि आखिर यह तोड़ने का नाटक कब खत्म होगा या फिर यह सिर्फ जनता की धूल झोंकने की तरकीब है।
    4
    नागहुर पेडावारी का टीना शेड भी गुणवत्ताहीन भ्रष्टाचार का यह दायरा सिर्फ
नागहुर पेडावारी का टीना शेड भी गुणवत्ताहीन
भ्रष्टाचार का यह दायरा सिर्फ दुर्गूकोंदल तक सीमित नहीं है। नागहुर पेडावारी में बने टीना शेड की घटिया निर्माण गुणवत्ता को लेकर भी ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। विभागीय अधिकारी बंद कमरों में मौखिक रूप से शेड को तोड़ने और पुनर्निरमाण की बात कहकर मामला शांत कराने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर अब तक एक हथौड़ी भी नहीं चली है। अधिकारियों का यह 'मौखिक आश्वासन' अब लोगों की समझ से परे हो चुका है कि आखिर यह तोड़ने का नाटक कब खत्म होगा या फिर यह सिर्फ जनता की धूल झोंकने की तरकीब है।
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • पखांजूर थाना अंतर्गत 8लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार 15 सितंबर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,ऑपरेशन उजियारा के तहत,पखांजूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, 8 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर,पीव्ही 8 चाणक्यपुरी से पीव्ही 31 मार्ग के पास,घेराबंदी कर सुकुमार मल्लिक उम्र 30 वर्ष पिता स्वर्गीय खोखन मल्लिक निवासी पीव्ही 60 यशवंतनगर,थाना पखांजूर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से करीब 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल राज कंवर, सउनि पुरुषोत्तम ठाकुर,आरक्षक बशीर, व बस्तर फाइटर आरक्षक सरोजित और पवन सोन शामिल रहें
    1
    पखांजूर थाना अंतर्गत 8लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
15 सितंबर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,ऑपरेशन उजियारा के तहत,पखांजूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, 8 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर,पीव्ही 8 चाणक्यपुरी से पीव्ही 31 मार्ग के पास,घेराबंदी कर सुकुमार मल्लिक उम्र 30 वर्ष पिता स्वर्गीय खोखन मल्लिक निवासी पीव्ही 60 यशवंतनगर,थाना पखांजूर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से करीब 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल राज कंवर, सउनि पुरुषोत्तम ठाकुर,आरक्षक बशीर, व बस्तर फाइटर आरक्षक सरोजित और पवन सोन शामिल रहें
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.