Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऋषि पंचमी पर निकली साँपों की शोभायात्रा, ढोल और नगाड़े की थाप पर सांवरा समाज के लोग निकालते हैं शोभायात्रा, ब्रेकिंग न्यूज राजिम ऋषि पंचमी पर निकली साँपों की शोभायात्रा, ढोल और नगाड़े की थाप पर सांवरा समाज के लोग निकालते हैं शोभायात्रा, गुरु साँवरा पाठशाला में होता है साल भर होता है सर्प दंश के उपचार का प्रशिक्षण, ऋषि पंचमी पर होता हैं दीक्षांत समारोह, राजिम के ग्राम देवरी में सर्पो की होती हैं पूजा और निकलती है अनोखी शोभायात्रा, वर्षों से ऋषि पंचमी के दिन होते आ रहा है आयोजन, पूजा अर्चना और शोभायात्रा के बाद जंगलों में छोड़ते है सर्पों को
नागेन्द्र निषाद
ऋषि पंचमी पर निकली साँपों की शोभायात्रा, ढोल और नगाड़े की थाप पर सांवरा समाज के लोग निकालते हैं शोभायात्रा, ब्रेकिंग न्यूज राजिम ऋषि पंचमी पर निकली साँपों की शोभायात्रा, ढोल और नगाड़े की थाप पर सांवरा समाज के लोग निकालते हैं शोभायात्रा, गुरु साँवरा पाठशाला में होता है साल भर होता है सर्प दंश के उपचार का प्रशिक्षण, ऋषि पंचमी पर होता हैं दीक्षांत समारोह, राजिम के ग्राम देवरी में सर्पो की होती हैं पूजा और निकलती है अनोखी शोभायात्रा, वर्षों से ऋषि पंचमी के दिन होते आ रहा है आयोजन, पूजा अर्चना और शोभायात्रा के बाद जंगलों में छोड़ते है सर्पों को
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- ऋषि पंचमी पर निकली साँपों की शोभायात्रा, ढोल और नगाड़े की थाप पर सांवरा समाज के लोग निकालते हैं शोभायात्रा, ब्रेकिंग न्यूज राजिम ऋषि पंचमी पर निकली साँपों की शोभायात्रा, ढोल और नगाड़े की थाप पर सांवरा समाज के लोग निकालते हैं शोभायात्रा, गुरु साँवरा पाठशाला में होता है साल भर होता है सर्प दंश के उपचार का प्रशिक्षण, ऋषि पंचमी पर होता हैं दीक्षांत समारोह, राजिम के ग्राम देवरी में सर्पो की होती हैं पूजा और निकलती है अनोखी शोभायात्रा, वर्षों से ऋषि पंचमी के दिन होते आ रहा है आयोजन, पूजा अर्चना और शोभायात्रा के बाद जंगलों में छोड़ते है सर्पों को1
- त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक बाजारों में बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग पर चर्चा, पुलिस ने किया पैदल पेट्रोलिंग धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रखने पुलिस और व्यापारी संघ की बैठक हुई। एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर एएसपी डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर ने व्यापारियों से यातायात व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए। बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़, पार्किंग, प्रमुख चौक-चौराहों और आमजन की सुविधा पर चर्चा हुई। पुलिस एवं व्यापारियों ने आपसी समन्वय से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। बैठक के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान यातायात दबाव वाले स्थानों का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पुलिस ने त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में विशेष निगरानी, आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी करने की बात कही। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- गणेश प्रतिमाएं लेने उमड़ा भक्तों का सैलाब, डीजे-धुमाल और आतिशबाजी के साथ गंतव्य की ओर रवाना हुईं प्रतिमाएं नवापारा-राजिम। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार को नवापारा-राजिम अंचल में भगवान श्रीगणेश की भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए श्रद्धालु मूर्तिकारों के मूर्ति कला केंद्रों में पहुंचते रहे। छोटी से लेकर बड़ी और आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को लेने के लिए युवाओं, बच्चों और गणेश उत्सव समितियों में विशेष उत्साह नजर आया। नवापारा-राजिम अंचल के प्रसिद्ध मूर्तिकार रमन चक्रधारी, अश्विनी चक्रधारी एवं टीकम चक्रधारी के मूर्ति कला केंद्र में भी गणेश प्रतिमाएं लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमाओं का चयन किया। प्रतिमाएं ले जाने से पहले विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई और सुख-समृद्धि एवं मंगलमय गणेशोत्सव की कामना की गई। इसके बाद गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में विराजमान कर भक्त अपने-अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए। इस दौरान कई स्थानों पर डीजे और धुमाल की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। गणेश प्रतिमाओं के साथ निकल रहे जुलूस में आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी को लेकर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। प्रतिमाओं के पहुंचने के साथ ही अब गणेशोत्सव की रौनक और बढ़ गई है। श्रद्धालुओं में भगवान गणेश की स्थापना और आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।3
- भेजामैदानी मे सामूहिक रूप से मनाया गया तीज महोत्सव, 1 हजार महिलाओ को खिलाया गया करुभात हरतालिका तीजा पर्व के एक दिन पहले महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से करेला और चावल करू भात खाकर व्रत का संकल्प लेने की परंपरा है,ऐसे मे यहां भी युवा संगठन और ग्रामवासियों के सहयोग से लगभग 1 हजार महिलाओ को सामूहिक रूप से करुभात खिलाया गया। छत्तीसगढ़ी बोली मे करू का अर्थ कड़वा यानि करेला और भात का अर्थ पके हुए चावल से है। तीजा के निर्जला उपवास को शुरू करने से पहले महिलाएं कड़वा भोजन खाकर जीवन के कड़वे अनुभवों को स्वीकारने और व्रत का संकल्प लेती है। यह आयोजन तीजा पोला मिलन समारोह के रूप मे भी मनाया जाता है, जिससे महिलाओ मे आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ता है। महिलाओं ने बताया कि तीज महोत्सव मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहार है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए बिना अन्न जल ग्रहण किए निर्जला व्रत रखती है।1
- तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार गणेश पर्व के दौरान पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो चाकू और बाइक जब्त तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम तुलसी के साईंधाम रोड एवं सिंचाई कॉलोनी तुलसी में दो युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहे थे और राहगीरों के बीच भय का वातावरण पैदा कर रहे थे। सूचना एवं जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG04-PT-3328 बरामद कर जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी 1. साहिल ध्रुव उर्फ लक्की, पिता गैंदराम ध्रुव, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर। अपराध क्रमांक 392/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट। 2. गणेश ध्रुव, पिता गौकरण ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर। अपराध क्रमांक 393/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट। पुलिस ने बताया कि गणेश पर्व के दौरान सार्वजनिक शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। अड्डेबाजी, चाकूबाजी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने अथवा भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ वैधानिक एवं निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। PNBCG NEWS TILDA NEORA ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।2
- पूर्ण और अपडेटेड फैक्ट्स: राहुल गांधी का UPI MDR आरोप और असलियत (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) 15 सितंबर 2026 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुपचाप UPI पर फीस लगाने का रास्ता खोल रही है। राहुल गांधी का पूरा आरोप (X पोस्ट से) मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फीस लगाने का रास्ता खोल दिया है। ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट UPI लेन-देन पर MDR (Merchant Discount Rate) लगाया जा सकता है। ये लेन-देन संख्या में सिर्फ 5% हैं, लेकिन UPI के कुल ट्रांजेक्शन वैल्यू का करीब 65% इन्हीं में है। सरकार कहती है ग्राहक से फीस नहीं ली जाएगी, लेकिन दुकानदार पर लगने वाली फीस कीमतों में जुड़कर ग्राहक की जेब से निकलेगी। अमेरिकी पेमेंट कंपनियां लंबे समय से भारत की zero-MDR नीति का विरोध कर रही हैं। अब सरकार उसी दिशा में नीति बदल रही है। “US Trade Deal की तरह ही, Compromised PM मोदी एक बार फिर अमेरिकी दबाव के सामने surrender कर रहे हैं।” असल में क्या हुआ है? (सरकारी नोटिफिकेशन और NPCI) 14 सितंबर 2026 की गजट नोटिफिकेशन: बैंक और पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर्स ₹2,000 तक के UPI ट्रांजेक्शन और RuPay डेबिट कार्ड भुगतान पर कोई डायरेक्ट या इंडायरेक्ट चार्ज नहीं लगा सकते। यह कानूनी सुरक्षा है। 15 सितंबर 2026 को NPCI ने फ्रेमवर्क क्लियर किया: P2P (व्यक्ति-से-व्यक्ति) ट्रांजेक्शन: पूरी तरह मुफ्त, कोई लिमिट नहीं। मर्चेंट ट्रांजेक्शन ₹2,000 तक: मुफ्त (लगभग 96% वॉल्यूम)। मर्चेंट ट्रांजेक्शन ₹2,000 से ऊपर: 0.4% MDR (मर्चेंट पे करेगा)। ₹75,000 और उससे ऊपर: कैप ₹300 प्रति ट्रांजेक्शन। जरूरी सेक्टर (रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस, फ्यूल आदि): फ्लैट ₹5। छोटे मर्चेंट (P2PM फ्रेमवर्क, मासिक ₹1 लाख तक UPI QR से कमाई): अभी भी सुरक्षित। लागू होने की तारीख: 15 अक्टूबर 2026। महत्वपूर्ण: ग्राहक से सीधे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। MDR मर्चेंट (दुकानदार/बिजनेस) पर लगेगा और पेमेंट इकोसिस्टम (बैंक, ऐप्स) में बंटेगा। सरकार या NPCI इसे टैक्स के रूप में नहीं ले रहा। सरकार और भाजपा का जवाब वित्त मंत्रालय और NPCI साफ कह रहे हैं कि 96% मर्चेंट ट्रांजेक्शन प्रभावित नहीं होंगे। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राहुल गांधी के आरोप को “पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद” बताया। उन्होंने कहा कि अभी कोई ऐसा फैसला नहीं हुआ है कि ₹2,000 से ऊपर फीस लगेगी (बाद में NPCI ने 0.4% फ्रेमवर्क जारी कर दिया)। भाजपा ने कांग्रेस पर “फेक न्यूज” फैलाने का आरोप लगाया। अमेरिकी दबाव वाला एंगल राहुल गांधी और कांग्रेस ने इसे अमेरिका (Visa-Mastercard) के दबाव से जोड़ा। अमेरिकी ट्रेड रिपोर्ट्स में पहले भी भारत की zero-MDR नीति पर आपत्ति जताई गई थी। कुछ थिंक-टैंक (जैसे GTRI) ने भी चेतावनी दी थी कि नीति बदलते समय बाहरी दबाव से बचना चाहिए। सरकार का रुख है कि यह UPI इकोसिस्टम की सस्टेनेबिलिटी के लिए जरूरी है, क्योंकि शून्य-MDR से सालाना हजारों करोड़ का खर्च आ रहा था। सारांश (फुल फैक्ट्स) बिंदु राहुल गांधी का दावा असल स्थिति फीस लग रही है? चुपचाप रास्ता खोला ₹2,000 तक पूरी तरह मुफ्त; ऊपर 0.4% सिर्फ मर्चेंट पर (15 अक्टूबर से) ग्राहक पर असर कीमत बढ़ेगी सीधे नहीं, लेकिन मर्चेंट लागत बढ़ा सकते हैं वॉल्यूम 5% ट्रांजेक्शन = 65% वैल्यू सही आंकड़े (सरकारी/NPCI डेटा से मेल खाते हैं) अमेरिका वाला एंगल Surrender विवादित; सरकार इनकार करती है निष्कर्ष: राहुल गांधी का आरोप आंशिक रूप से सही है कि ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर MDR का रास्ता खुल गया है और फ्रेमवर्क जारी हो चुका है। लेकिन “सरेंडर” और “ग्राहक से सीधे फीस” वाला दावा सरकारी स्पष्टीकरण से मेल नहीं खाता। UPI अभी भी आम आदमी के लिए मुफ्त बना हुआ है। स्रोत: The Hindu, LiveMint, Business Today, NPCI FAQ, PIB, X पोस्ट (RahulGandhi) और अन्य विश्वसनीय रिपोर्ट्स (15 सितंबर 2026 तक अपडेटेड)। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ. #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- नागपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती: आँखों में मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये लूट भागा बदमाश! महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक बेखौफ लुटेरे ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मुख्य बातें: मिर्च पाउडर से हमला: लुटेरा बैंक में दाखिल हुआ और अचानक बैंककर्मियों के चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। लाखों की लूट: नागपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती: आँखों में मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये लूट भागा बदमाश! महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक बेखौफ लुटेरे ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मुख्य बातें: मिर्च पाउडर से हमला: लुटेरा बैंक में दाखिल हुआ और अचानक बैंककर्मियों के चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। लाखों की लूट: कर्मचारियों के संभलने से पहले ही आरोपी काउंटर से 4.53 लाख रुपये नकद समेटकर मौके से फरार हो गया। मचा हड़कंप: घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुट गई है।1
- त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की बैठक बाजारों में भीड़ और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा, मकई चौक से इतवारी बाजार तक पुलिस ने की पैदल पेट्रोलिंग धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पुलिस ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर की मौजूदगी में आयोजित बैठक में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाले यातायात दबाव, पार्किंग, भीड़भाड़ और आमजन एवं व्यापारियों की सुविधा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। व्यापारियों से लिए सुझाव, आपसी समन्वय पर बनी सहमति बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यावहारिक सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सुझावों पर चर्चा करते हुए त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय एवं सहयोग से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। बैठक के बाद एएसपी डीसी पटेल, डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेकर यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस ने बताया कि त्योहारी अवधि में बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत, केआर साहू, कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा, घड़ी चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष ललित बरडिया, राजू पंजवानी, चेतन हिंदुजा, कल्याण मुलवानी, देवा अन्दानी, संजय लुंकड़ सहित व्यापारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।1