logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भेजामैदानी मे सामूहिक रूप से मनाया गया तीज महोत्सव, 1 हजार महिलाओ को खिलाया गया करुभात हरतालिका तीजा पर्व के एक दिन पहले महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से करेला और चावल करू भात खाकर व्रत का संकल्प लेने की परंपरा है,ऐसे मे यहां भी युवा संगठन और ग्रामवासियों के सहयोग से लगभग 1 हजार महिलाओ को सामूहिक रूप से करुभात खिलाया गया। छत्तीसगढ़ी बोली मे करू का अर्थ कड़वा यानि करेला और भात का अर्थ पके हुए चावल से है। तीजा के निर्जला उपवास को शुरू करने से पहले महिलाएं कड़वा भोजन खाकर जीवन के कड़वे अनुभवों को स्वीकारने और व्रत का संकल्प लेती है। यह आयोजन तीजा पोला मिलन समारोह के रूप मे भी मनाया जाता है, जिससे महिलाओ मे आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ता है। महिलाओं ने बताया कि तीज महोत्सव मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहार है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए बिना अन्न जल ग्रहण किए निर्जला व्रत रखती है।

10 hrs ago
user_खोमेश्वर गुरुपंच
खोमेश्वर गुरुपंच
Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
10 hrs ago

भेजामैदानी मे सामूहिक रूप से मनाया गया तीज महोत्सव, 1 हजार महिलाओ को खिलाया गया करुभात हरतालिका तीजा पर्व के एक दिन पहले महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से करेला और चावल करू भात खाकर व्रत का संकल्प लेने की परंपरा है,ऐसे मे यहां भी युवा संगठन और ग्रामवासियों के सहयोग से लगभग 1 हजार महिलाओ को सामूहिक रूप से करुभात खिलाया गया। छत्तीसगढ़ी बोली मे करू का अर्थ कड़वा यानि करेला और भात का अर्थ पके हुए चावल से है। तीजा के निर्जला उपवास को शुरू करने से पहले महिलाएं कड़वा भोजन खाकर जीवन के कड़वे अनुभवों को स्वीकारने और व्रत का संकल्प लेती है। यह आयोजन तीजा पोला मिलन समारोह के रूप मे भी मनाया जाता है, जिससे महिलाओ मे आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ता है। महिलाओं ने बताया कि तीज महोत्सव मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहार है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए बिना अन्न जल ग्रहण किए निर्जला व्रत रखती है।

  • user_Kewal sahu
    Kewal sahu
    गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़
    bahut achha h
    9 hrs ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • पखांजूर थाना अंतर्गत 8लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार 15 सितंबर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,ऑपरेशन उजियारा के तहत,पखांजूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, 8 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर,पीव्ही 8 चाणक्यपुरी से पीव्ही 31 मार्ग के पास,घेराबंदी कर सुकुमार मल्लिक उम्र 30 वर्ष पिता स्वर्गीय खोखन मल्लिक निवासी पीव्ही 60 यशवंतनगर,थाना पखांजूर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से करीब 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल राज कंवर, सउनि पुरुषोत्तम ठाकुर,आरक्षक बशीर, व बस्तर फाइटर आरक्षक सरोजित और पवन सोन शामिल रहें
    1
    पखांजूर थाना अंतर्गत 8लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
15 सितंबर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,ऑपरेशन उजियारा के तहत,पखांजूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, 8 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर,पीव्ही 8 चाणक्यपुरी से पीव्ही 31 मार्ग के पास,घेराबंदी कर सुकुमार मल्लिक उम्र 30 वर्ष पिता स्वर्गीय खोखन मल्लिक निवासी पीव्ही 60 यशवंतनगर,थाना पखांजूर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से करीब 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल राज कंवर, सउनि पुरुषोत्तम ठाकुर,आरक्षक बशीर, व बस्तर फाइटर आरक्षक सरोजित और पवन सोन शामिल रहें
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • गौवंश को कुचलकर ट्रक समेत भागा चालक, तीन दिन बाद पुलिस के शिकंजे में गौवंश को कुचलकर ट्रक समेत भागा चालक, तीन दिन बाद पुलिस के शिकंजे में कानापोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ली गौवंश की जान, चारामा पुलिस ने आरोपी चालक को दबोचा कांकेर। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक ने गौवंश को कुचल दिया। हादसे में गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस की लगातार तलाश आखिरकार रंग लाई। चारामा पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया और वाहन जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया। घटना 12 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे कानापोड़ के पास की है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएन-9092 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से गौवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर रुकने के बजाय ट्रक लेकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चारामा पुलिस ने अपराध क्रमांक 192/26 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटना में इस्तेमाल ट्रक और उसके चालक की तलाश तेज कर दी। लगातार पतासाजी के बाद 15 सितंबर को ट्रक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में खुला राज ट्रक को कब्जे में लेने के बाद चालक से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में चालक ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद हितेश्वर यादव (26), पिता ओमप्रकाश यादव, निवासी पर्रेगुड़ा करहीबदर, जिला बालोद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। ट्रक जब्त पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएम-9092 जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम की भूमिका आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में चारामा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र पटेल और आरक्षक क्रमांक 553 ओमप्रकाश कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। पुलिस के मुताबिक समय पर मिली छोटी-सी सूचना भी किसी बड़े अपराध को रोकने में अहम साबित हो सकती है।
    1
    गौवंश को कुचलकर ट्रक समेत भागा चालक, तीन दिन बाद पुलिस के शिकंजे में
गौवंश को कुचलकर ट्रक समेत भागा चालक, तीन दिन बाद पुलिस के शिकंजे में
कानापोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ली गौवंश की जान, चारामा पुलिस ने आरोपी चालक को दबोचा
कांकेर। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक ने गौवंश को कुचल दिया। हादसे में गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस की लगातार तलाश आखिरकार रंग लाई। चारामा पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया और वाहन जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया।
घटना 12 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे कानापोड़ के पास की है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएन-9092 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से गौवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर रुकने के बजाय ट्रक लेकर फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चारामा पुलिस ने अपराध क्रमांक 192/26 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटना में इस्तेमाल ट्रक और उसके चालक की तलाश तेज कर दी। लगातार पतासाजी के बाद 15 सितंबर को ट्रक को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में खुला राज
ट्रक को कब्जे में लेने के बाद चालक से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में चालक ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद हितेश्वर यादव (26), पिता ओमप्रकाश यादव, निवासी पर्रेगुड़ा करहीबदर, जिला बालोद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
ट्रक जब्त
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएम-9092 जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में चारामा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र पटेल और आरक्षक क्रमांक 553 ओमप्रकाश कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। पुलिस के मुताबिक समय पर मिली छोटी-सी सूचना भी किसी बड़े अपराध को रोकने में अहम साबित हो सकती है।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • ₹3,383 करोड़ के मालिक BJP विधायक पराग शाह बने भिखारी, घाटकोपर की सड़कों पर मांगी भीख स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ | SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥 मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भाजपा के दो बार के विधायक पराग शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे बिखरे बाल, गंदे-मैले कपड़े, लंबी दाढ़ी और हाथ में डंडा-कपड़ा लेकर भिखारी के वेश में घाटकोपर की सड़कों और रेलवे स्टेशन पर घूमते नजर आ रहे हैं। क्या हुआ था? 7 सितंबर 2026 को पराग शाह ने लगभग 3 घंटे भिखारी बनकर बिताए। उन्होंने सुरक्षा घेरा, गाड़ी और सारी लग्जरी चीजें छोड़ दीं। मेकअप करवाकर अपना रूप पूरी तरह बदल लिया ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। फिर वे घाटकोपर स्टेशन, पुल और इलाके की सड़कों पर घूमे, लोगों से मदद मांगी और सड़क किनारे बैठकर भीख मांगी। कुछ लोगों ने उन्हें 20 रुपये दिए और कहा “जाओ बाबा, खा लो”। एक समोसा वाले ने बिना पैसे लिए समोसा दे दिया। कई लोगों ने अनदेखा कर दिया। यहां तक कि उनके अपने ऑफिस के गार्ड और परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें नहीं पहचाना। क्यों किया ये प्रयोग? पराग शाह ने खुद बताया कि यह प्रयोग उनके जैन गुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की आज्ञा पर जैन चातुर्मास के दौरान किया गया। उन्होंने कहा – “यह कोई राजनीतिक स्टंट नहीं है। गुरुदेव की आज्ञा का पालन करते हुए जीवन की वास्तविकता को करीब से समझने का अनुभव था।” उन्होंने आगे कहा कि जब वे विधायक के रूप में जाते हैं तो लोग सम्मान देते हैं, लेकिन भिखारी के रूप में वही लोग उन्हें अनजान समझकर अनदेखा कर देते हैं। यह अनुभव उन्हें “सम्मान और वास्तविकता” का फर्क समझा गया। संपत्ति का सच 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के हलफनामे में पराग शाह ने ₹3,383.06 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। वे उस साल महाराष्ट्र के सबसे अमीर उम्मीदवार थे। वे रियल एस्टेट व्यवसायी हैं और मैन इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन से जुड़े हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पराग शाह ने खुद यह वीडियो शेयर किया। उसके बाद कई समाचार चैनलों और सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसकी तारीफ की तो कुछ ने सवाल भी उठाए। शाह ने साफ कहा कि यह अनुभव उन्हें गुरु की शिक्षाओं से मिला और उन्होंने इसे जीवन की सच्चाई समझने का मौका माना। पूर्ण तथ्य के साथ रिपोर्ट स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥 मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    ₹3,383 करोड़ के मालिक BJP विधायक पराग शाह बने भिखारी, घाटकोपर की सड़कों पर मांगी भीख
स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ | SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH 
हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥
मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भाजपा के दो बार के विधायक पराग शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे बिखरे बाल, गंदे-मैले कपड़े, लंबी दाढ़ी और हाथ में डंडा-कपड़ा लेकर भिखारी के वेश में घाटकोपर की सड़कों और रेलवे स्टेशन पर घूमते नजर आ रहे हैं।
क्या हुआ था?
7 सितंबर 2026 को पराग शाह ने लगभग 3 घंटे भिखारी बनकर बिताए। उन्होंने सुरक्षा घेरा, गाड़ी और सारी लग्जरी चीजें छोड़ दीं। मेकअप करवाकर अपना रूप पूरी तरह बदल लिया ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। फिर वे घाटकोपर स्टेशन, पुल और इलाके की सड़कों पर घूमे, लोगों से मदद मांगी और सड़क किनारे बैठकर भीख मांगी।
कुछ लोगों ने उन्हें 20 रुपये दिए और कहा “जाओ बाबा, खा लो”। एक समोसा वाले ने बिना पैसे लिए समोसा दे दिया। कई लोगों ने अनदेखा कर दिया। यहां तक कि उनके अपने ऑफिस के गार्ड और परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें नहीं पहचाना।
क्यों किया ये प्रयोग?
पराग शाह ने खुद बताया कि यह प्रयोग उनके जैन गुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की आज्ञा पर जैन चातुर्मास के दौरान किया गया। उन्होंने कहा –
“यह कोई राजनीतिक स्टंट नहीं है। गुरुदेव की आज्ञा का पालन करते हुए जीवन की वास्तविकता को करीब से समझने का अनुभव था।”
उन्होंने आगे कहा कि जब वे विधायक के रूप में जाते हैं तो लोग सम्मान देते हैं, लेकिन भिखारी के रूप में वही लोग उन्हें अनजान समझकर अनदेखा कर देते हैं। यह अनुभव उन्हें “सम्मान और वास्तविकता” का फर्क समझा गया।
संपत्ति का सच
2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के हलफनामे में पराग शाह ने ₹3,383.06 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। वे उस साल महाराष्ट्र के सबसे अमीर उम्मीदवार थे। वे रियल एस्टेट व्यवसायी हैं और मैन इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन से जुड़े हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद
पराग शाह ने खुद यह वीडियो शेयर किया। उसके बाद कई समाचार चैनलों और सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसकी तारीफ की तो कुछ ने सवाल भी उठाए। शाह ने साफ कहा कि यह अनुभव उन्हें गुरु की शिक्षाओं से मिला और उन्होंने इसे जीवन की सच्चाई समझने का मौका माना।
पूर्ण तथ्य के साथ रिपोर्ट
स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़
हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey  SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • नागपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती: आँखों में मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये लूट भागा बदमाश! महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक बेखौफ लुटेरे ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मुख्य बातें: मिर्च पाउडर से हमला: लुटेरा बैंक में दाखिल हुआ और अचानक बैंककर्मियों के चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। लाखों की लूट: नागपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती: आँखों में मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये लूट भागा बदमाश! महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक बेखौफ लुटेरे ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मुख्य बातें: मिर्च पाउडर से हमला: लुटेरा बैंक में दाखिल हुआ और अचानक बैंककर्मियों के चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। लाखों की लूट: कर्मचारियों के संभलने से पहले ही आरोपी काउंटर से 4.53 लाख रुपये नकद समेटकर मौके से फरार हो गया। मचा हड़कंप: घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
    1
    नागपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती: आँखों में मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये लूट भागा बदमाश! महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक बेखौफ लुटेरे ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मुख्य बातें: मिर्च पाउडर से हमला: लुटेरा बैंक में दाखिल हुआ और अचानक बैंककर्मियों के चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। लाखों की लूट:
नागपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती: आँखों में मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये लूट भागा बदमाश! महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक बेखौफ लुटेरे ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मुख्य बातें: मिर्च पाउडर से हमला: लुटेरा बैंक में दाखिल हुआ और अचानक बैंककर्मियों के चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। लाखों की लूट: कर्मचारियों के संभलने से पहले ही आरोपी काउंटर से 4.53 लाख रुपये नकद समेटकर मौके से फरार हो गया। मचा हड़कंप: घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई ▪️ *हीमालस कॉम्प्लेक्स, आकाशगंगा के पास आरोपी धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा था।* ▪️ *मुखबिर सूचना पर थाना सुपेला पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धारदार हथियार सहित पकड़ा।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया तथा अपराध पंजीबद्ध किया गया।* ▪️ *आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1368/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।* मुख्य बिंदु दिनांक 15.09.2026 को थाना सुपेला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हीमालस कॉम्प्लेक्स, आकाशगंगा के पास एक युवक अपने पास धारदार लोहे का हथियार रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को धारदार हथियार लहराते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओम निर्मलकर बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का हथियार बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1368/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत एवं डरा-धमकाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा था। घटना स्थल हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास, आकाशगंगा, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. ओम निर्मलकर, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी कातुलबोर्ड, मिलन चौक, वार्ड क्रमांक 59, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. लोहे का 01 धारदार हथियार। सराहनीय कार्य उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, सउनि राजेश तिवारी, आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी एवं सूर्यप्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी व्यक्ति द्वारा हथियार लहराने, लोगों को डराने-धमकाने अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने जैसी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—
    2
    हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
▪️ *हीमालस कॉम्प्लेक्स, आकाशगंगा के पास आरोपी धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा था।*
▪️ *मुखबिर सूचना पर थाना सुपेला पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धारदार हथियार सहित पकड़ा।*
▪️ *आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया तथा अपराध पंजीबद्ध किया गया।*
▪️ *आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1368/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 15.09.2026 को थाना सुपेला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हीमालस कॉम्प्लेक्स, आकाशगंगा के पास एक युवक अपने पास धारदार लोहे का हथियार रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को धारदार हथियार लहराते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओम निर्मलकर बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का हथियार बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1368/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत एवं डरा-धमकाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा था।
घटना स्थल
हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास, आकाशगंगा, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. ओम निर्मलकर, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी कातुलबोर्ड, मिलन चौक, वार्ड क्रमांक 59, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. लोहे का 01 धारदार हथियार।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, सउनि राजेश तिवारी, आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी एवं सूर्यप्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी व्यक्ति द्वारा हथियार लहराने, लोगों को डराने-धमकाने अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने जैसी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल
    1
    नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल
नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त महुआ शराब बेचने निकला था आरोपी, पुलिस ने रास्ते में दबोचा ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त कांकेर। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। ग्राहक तलाश रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 8 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 960 रुपए बताई गई है। पुलिस को 15 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पी.व्ही.-60 यशवंतनगर निवासी सुकुमार मल्लिक (30) अवैध रूप से महुआ शराब रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और पी.व्ही.-08 चाणक्यपुरी से पी.व्ही.-31 जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 155/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। ऑपरेशन उजियारा में लगातार कार्रवाई जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन उजियारा चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पखांजूर पुलिस की टीम लगातार अवैध शराब और नशे के कारोबार पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ये रहे कार्रवाई में शामिल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल राज कंवर, सहायक उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम ठाकुर, आरक्षक बशीर खान, ब.फ. आरक्षक सरोजीत विश्वास और आरक्षक पवन सोन की भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    1
    ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त

महुआ शराब बेचने निकला था आरोपी, पुलिस ने रास्ते में दबोचा
ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त
कांकेर। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। ग्राहक तलाश रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 8 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 960 रुपए बताई गई है।
पुलिस को 15 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पी.व्ही.-60 यशवंतनगर निवासी सुकुमार मल्लिक (30) अवैध रूप से महुआ शराब रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और पी.व्ही.-08 चाणक्यपुरी से पी.व्ही.-31 जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को धर दबोचा।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 155/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।
ऑपरेशन उजियारा में लगातार कार्रवाई
जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन उजियारा चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पखांजूर पुलिस की टीम लगातार अवैध शराब और नशे के कारोबार पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ये रहे कार्रवाई में शामिल
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल राज कंवर, सहायक उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम ठाकुर, आरक्षक बशीर खान, ब.फ. आरक्षक सरोजीत विश्वास और आरक्षक पवन सोन की भूमिका रही।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • कोमल देव जिला अस्पताल में निकला सांप,लोगो ने दहशद,सांप का किया सफल रेस्क्यू 15 सितंबर सुबह 11 बजे कोमल देव जिला अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब,लगभग 5 फीट लंबा सांप अस्पताल के किचन में घुस गया।इसने लंबे और बड़े सांप को देख कर वहां काम करने वाले कर्मचारी,डरकर चिल्लाते हुए किचन से बाहर निकल गए। किचन में सांप घुसने की जानकारी वन विभाग को दिया गया।वन विभाग की रेस्क्यू टीम अस्पताल पहुंच कर, सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर,सांप को कर अपने साथ ले गए।तब जा कर वहां के लोगों ने राहत की सास ली।
    1
    कोमल देव जिला अस्पताल में निकला सांप,लोगो ने दहशद,सांप का किया सफल रेस्क्यू
15 सितंबर सुबह 11 बजे कोमल देव जिला अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब,लगभग 5 फीट लंबा सांप अस्पताल के किचन में घुस गया।इसने लंबे और बड़े सांप को देख कर वहां काम करने वाले कर्मचारी,डरकर चिल्लाते हुए किचन से बाहर निकल गए।
किचन में सांप घुसने की जानकारी वन विभाग को दिया गया।वन विभाग की रेस्क्यू टीम अस्पताल पहुंच कर, सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर,सांप को कर अपने साथ ले गए।तब जा कर वहां के लोगों ने राहत की सास ली।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • 17 सांसद न घर के रहे और न घाट के... भाजपा ने दिखाया ठेंगा। (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) पश्चिम बंगाल में 17 सांसदों के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर पार्टी ने विराम लगा दिया है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने साफ कहा है कि फिलहाल तृणमूल कांग्रेस या एनसीपीआई से किसी के भाजपा में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी केवल भाजपा में आने की इच्छा जताने के आधार पर किसी को शामिल नहीं करेगी और ऐसे नेताओं के पुराने रिकॉर्ड को भी देखा जाएगा। क्या था दावा? तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद और कूचबिहार लोकसभा सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने 14 सितंबर 2026 को दावा किया था कि अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी की हार के बाद टीएमसी छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए 20 सांसदों में से 17 दुर्गा पूजा (अक्टूबर) से पहले या उसके तुरंत बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे। बसुनिया का कहना था कि ये 17 सांसद एक साथ जाएंगे ताकि दल-बदल विरोधी कानून लागू न हो (दो-तिहाई से ज्यादा होने की वजह से)। उन्होंने तीन मुस्लिम सांसदों—अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान—को छोड़कर बाकी के नाम लिए और कहा कि ये तीन बाहर से एनडीए का समर्थन करेंगे। भाजपा का रुख शमिक भट्टाचार्य ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा: “जहां तक मुझे पता है, टीएमसी या एनसीपीआई से कोई भी भाजपा नहीं जॉइन कर रहा है।” “पार्टी किसी को महज इसलिए शामिल नहीं करेगी क्योंकि वह भाजपा में आना चाहता है।” उन्होंने व्यंग्य करते हुए पूछा कि बसुनिया जिस भाजपा की बात कर रहे हैं, क्या वह ‘मंगल ग्रह वाली भाजपा’ है? राज्य के लोग नहीं भूले हैं कि तृणमूल शासन के दौरान इन नेताओं ने किस तरह के अत्याचार किए थे। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, प्रताड़ना और महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोगों को पार्टी में जगह नहीं दी जाएगी। भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने भी कहा कि किसी की इच्छा जताने मात्र से पार्टी में प्रवेश नहीं हो जाता। बागी गुट के अंदर भी मतभेद सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। अबू ताहेर खान ने बसुनिया के दावे को उनका निजी बयान बताते हुए साफ कहा कि वे तीन सांसद न भाजपा में जाएंगे और न एनडीए का समर्थन करेंगे। शताब्दी रॉय जैसी अन्य सांसदों ने भी कहा कि कोई सामूहिक फैसला नहीं लिया गया है। पृष्ठभूमि अप्रैल 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की भारी हार के बाद कई सांसद और विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें से 20 लोकसभा सांसद पहले एनसीपीआई में विलय हो गए थे। जुलाई 2026 में तीन पूर्व राज्यसभा सांसद (सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बारिक) भाजपा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर बागी सांसदों को लेने पर भाजपा सतर्क रुख अपनाए हुए है। भाजपा का संदेश साफ है—पार्टी दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं रखेगी, लेकिन पुराने रिकॉर्ड और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान जरूर रखेगी। फिलहाल 17 सांसद न टीएमसी के रहे, न पूरी तरह एनसीपीआई के, और भाजपा ने भी ठेंगा दिखा दिया है। स्रोत: विभिन्न समाचार रिपोर्ट्स (14-15 सितंबर 2026)।
    1
    17 सांसद न घर के रहे और न घाट के... भाजपा ने दिखाया ठेंगा।
(स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़)
पश्चिम बंगाल में 17 सांसदों के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर पार्टी ने विराम लगा दिया है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने साफ कहा है कि फिलहाल तृणमूल कांग्रेस या एनसीपीआई से किसी के भाजपा में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी केवल भाजपा में आने की इच्छा जताने के आधार पर किसी को शामिल नहीं करेगी और ऐसे नेताओं के पुराने रिकॉर्ड को भी देखा जाएगा।
क्या था दावा?
तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद और कूचबिहार लोकसभा सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने 14 सितंबर 2026 को दावा किया था कि अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी की हार के बाद टीएमसी छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए 20 सांसदों में से 17 दुर्गा पूजा (अक्टूबर) से पहले या उसके तुरंत बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
बसुनिया का कहना था कि ये 17 सांसद एक साथ जाएंगे ताकि दल-बदल विरोधी कानून लागू न हो (दो-तिहाई से ज्यादा होने की वजह से)। उन्होंने तीन मुस्लिम सांसदों—अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान—को छोड़कर बाकी के नाम लिए और कहा कि ये तीन बाहर से एनडीए का समर्थन करेंगे।
भाजपा का रुख
शमिक भट्टाचार्य ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा:
“जहां तक मुझे पता है, टीएमसी या एनसीपीआई से कोई भी भाजपा नहीं जॉइन कर रहा है।”
“पार्टी किसी को महज इसलिए शामिल नहीं करेगी क्योंकि वह भाजपा में आना चाहता है।”
उन्होंने व्यंग्य करते हुए पूछा कि बसुनिया जिस भाजपा की बात कर रहे हैं, क्या वह ‘मंगल ग्रह वाली भाजपा’ है?
राज्य के लोग नहीं भूले हैं कि तृणमूल शासन के दौरान इन नेताओं ने किस तरह के अत्याचार किए थे। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, प्रताड़ना और महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोगों को पार्टी में जगह नहीं दी जाएगी।
भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने भी कहा कि किसी की इच्छा जताने मात्र से पार्टी में प्रवेश नहीं हो जाता।
बागी गुट के अंदर भी मतभेद
सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया।
अबू ताहेर खान ने बसुनिया के दावे को उनका निजी बयान बताते हुए साफ कहा कि वे तीन सांसद न भाजपा में जाएंगे और न एनडीए का समर्थन करेंगे।
शताब्दी रॉय जैसी अन्य सांसदों ने भी कहा कि कोई सामूहिक फैसला नहीं लिया गया है।
पृष्ठभूमि
अप्रैल 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की भारी हार के बाद कई सांसद और विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें से 20 लोकसभा सांसद पहले एनसीपीआई में विलय हो गए थे। जुलाई 2026 में तीन पूर्व राज्यसभा सांसद (सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बारिक) भाजपा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर बागी सांसदों को लेने पर भाजपा सतर्क रुख अपनाए हुए है।
भाजपा का संदेश साफ है—पार्टी दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं रखेगी, लेकिन पुराने रिकॉर्ड और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान जरूर रखेगी। फिलहाल 17 सांसद न टीएमसी के रहे, न पूरी तरह एनसीपीआई के, और भाजपा ने भी ठेंगा दिखा दिया है।
स्रोत: विभिन्न समाचार रिपोर्ट्स (14-15 सितंबर 2026)।
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.