##40घंटे की बारिश से नई बस्ती गौटिया में जलभराव, घरों में घुसा पानी ##तिलहर विधायिका सलोना कुशवाह ने तत्काल जल निकासी कर लोगों को राहत दिलाने के दिए निर्देश ##वीडियो में देखे जनप्रिय विधायिका सलोना कुशवाह की क्षेत्रीय जनता के प्रति गंभीरता ##निगोही/शाहजहांपुर। जिले में लगातार करीब 40 घंटे से हो रही भारी बारिश के चलते नगर पंचायत निगोही के मोहल्ला नई बस्ती गौटिया में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई। बारिश का पानी कई घरों में घुसने से मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की सूचना मिलते ही तिलहर विधायक सलोना कुशवाह ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराकर लोगों को समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए। ##मोहल्ले के नागरिकों से शिकायत मिलने के बाद नगर पंचायत निगोही के लिपिक दानिश खां से वार्ता कर मौके की स्थिति से अवगत कराया गया। विधायक की ओर से जलभराव वाले क्षेत्र में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने और समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। ##भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुसने से प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन से भी प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेने और जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए टीम भेजने का अनुरोध किया गया है। ##स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण जलभराव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जल निकासी की व्यवस्था जल्द होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक के निर्देश के बाद नगर पंचायत स्तर से जल निकासी की कार्रवाई शुरू किए जाने की बात कही गई है।

- नानकसागर डैम 3 दिन की बेमौसम बारिश से लाइव मंज़र !! #Nanakmattanews #Nanakmatta #Barish #Mausam #BreakingNews1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4
- ***बारिश तो रुक गई लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ गई*** शाहजहांपुर। जनपद में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में खेतों में खड़ी धान और अन्य फसलों के गिरने तथा जलभराव से नुकसान की स्थिति सामने आई है। शाहजहांपुर इसी बीच 134 पुवायां विधानसभा में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने किसानों के खेतों में पहुंचकर बारिश से हुए फसल नुकसान का जायजा लिया।और फसल बर्बादी पर चिंता जताई। अर्चना कटारिया ने कहा कि लगातार बारिश से जो किसानों की मेहनत और फसल बर्बाद हो गई है मै शासन और प्रशासन से मांग करती हूं कि बारिश से प्रभावित किसानों की फसलों का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और नुकसान के आधार पर शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।3
- बरनई गांव में बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के बरनई गांव में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे 53 वर्षीय सुखपाल यादव अपनी भैंस को चारा डाल रहे थे, तभी पड़ोसी की कच्ची दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।1
- ****वर्षों बाद भैंसी नदी में बही उम्मीदों की धार, डीएम ने रुकवाया काफिला*** पुवायां। वर्षों बाद भैंसी नदी में पानी की धारा बहती देख पुनर्जीवन की कोशिशों को नई उम्मीद मिली। बारिश से फसलों के नुकसान का जायजा लेने पुवायां पहुंचे जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भैंसी नदी पर अपना काफिला रुकवाकर नदी की स्थिति देखी। नदी में बहती धारा देखकर डीएम ने कहा, “देखो भैंसी नदी का कमाल।” उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार यहां आए थे, तब नदी में कुछ भी नहीं था। नदी को पुनर्जीवित करने में स्थानीय लोगों का भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भैंसी नदी आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी।1
- BREAKING: शाहजहांपुर में बाढ़ का खतरा, DM खुद फील्ड में! 🚨 BREAKING: शाहजहांपुर में बाढ़ का खतरा, DM खुद फील्ड में! आज 27 सितंबर को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण: 📍 हनुमत धाम - खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ा 📍 ककरा पुल, अजीजगंज - गर्रा नदी उफान पर, अगले 3 दिन और बढ़ोतरी की चेतावनी 📍 पुवायां, गंगसरा, खुटार, अटकोना - फसलों को नुकसान, सर्वे के आदेश 📍 डैम रोड - पशु आश्रय केंद्रों का निरीक्षण DM ने कहा - सभी विभाग अलर्ट पर रहें, राहत-बचाव टीमें तैयार रहें। 🙏 आम लोगों से अपील: नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों में न जाएँ1
- खन्नौत नदी किनारे फिर बढ़ी परेशानी, घरों तक पहुंचा पानी शाहजहांपुर। खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। कई घरों तक पानी पहुंचने से लोगों को आवागमन और रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- पब्लिक सीहोर पर आप देख रहे हैं उत्तराखंड की हालत उत्तराखंड में मचा हुआ है कोहराम1