logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नानकसागर डैम 3 दिन की बेमौसम बारिश से लाइव मंज़र !! #Nanakmattanews #Nanakmatta #Barish #Mausam #BreakingNews

1 hr ago
user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

नानकसागर डैम 3 दिन की बेमौसम बारिश से लाइव मंज़र !! #Nanakmattanews #Nanakmatta #Barish #Mausam #BreakingNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ##40घंटे की बारिश से नई बस्ती गौटिया में जलभराव, घरों में घुसा पानी ##तिलहर विधायिका सलोना कुशवाह ने तत्काल जल निकासी कर लोगों को राहत दिलाने के दिए निर्देश ##वीडियो में देखे जनप्रिय विधायिका सलोना कुशवाह की क्षेत्रीय जनता के प्रति गंभीरता ##निगोही/शाहजहांपुर। जिले में लगातार करीब 40 घंटे से हो रही भारी बारिश के चलते नगर पंचायत निगोही के मोहल्ला नई बस्ती गौटिया में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई। बारिश का पानी कई घरों में घुसने से मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की सूचना मिलते ही तिलहर विधायक सलोना कुशवाह ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराकर लोगों को समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए। ##मोहल्ले के नागरिकों से शिकायत मिलने के बाद नगर पंचायत निगोही के लिपिक दानिश खां से वार्ता कर मौके की स्थिति से अवगत कराया गया। विधायक की ओर से जलभराव वाले क्षेत्र में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने और समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। ##भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुसने से प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन से भी प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेने और जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए टीम भेजने का अनुरोध किया गया है। ##स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण जलभराव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जल निकासी की व्यवस्था जल्द होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक के निर्देश के बाद नगर पंचायत स्तर से जल निकासी की कार्रवाई शुरू किए जाने की बात कही गई है।
    1
    ##40घंटे की बारिश से नई बस्ती गौटिया में जलभराव, घरों में घुसा पानी

##तिलहर विधायिका सलोना कुशवाह ने तत्काल जल निकासी कर लोगों को राहत दिलाने के दिए निर्देश

##वीडियो में देखे जनप्रिय विधायिका सलोना कुशवाह की क्षेत्रीय जनता के प्रति गंभीरता

##निगोही/शाहजहांपुर। जिले में लगातार करीब 40 घंटे से हो रही भारी बारिश के चलते नगर पंचायत निगोही के मोहल्ला नई बस्ती गौटिया में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई। बारिश का पानी कई घरों में घुसने से मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की सूचना मिलते ही तिलहर विधायक सलोना कुशवाह ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराकर लोगों को समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए।

##मोहल्ले के नागरिकों से शिकायत मिलने के बाद नगर पंचायत निगोही के लिपिक दानिश खां से वार्ता कर मौके की स्थिति से अवगत कराया गया। विधायक की ओर से जलभराव वाले क्षेत्र में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने और समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

##भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुसने से प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन से भी प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेने और जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए टीम भेजने का अनुरोध किया गया है।

##स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण जलभराव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जल निकासी की व्यवस्था जल्द होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक के निर्देश के बाद नगर पंचायत स्तर से जल निकासी की कार्रवाई शुरू किए जाने की बात कही गई है।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 24 घंटे अहम, बारिश से फसलों के नुकसान पर अलर्ट जिला प्रशासन शाहजहांपुर। लगातार हो रही बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह (डीपी सिंह) ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर फसल क्षति का सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्वयं फसलों की स्थिति का आकलन किया और किसानों को नियमानुसार राहत एवं मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।
    1
    24 घंटे अहम, बारिश से फसलों के नुकसान पर अलर्ट जिला प्रशासन
शाहजहांपुर। लगातार हो रही बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह (डीपी सिंह) ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर फसल क्षति का सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्वयं फसलों की स्थिति का आकलन किया और किसानों को नियमानुसार राहत एवं मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शाहजहांपुर में बाढ़-अतिवृष्टि को लेकर जिलाधिकारी का दौरा, अधिकारी अलर्ट मोड पर शाहजहांपुर। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को जिले के कई बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। DM ने हनुमत धाम में खन्नौत नदी, जबकि ककरा पुल और अजीजगंज क्षेत्र में गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने डैम रोड स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र और स्वान गृह केंद्र का निरीक्षण कर पशुओं की सुरक्षा, चारा-पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। जिलाधिकारी ने पुवायां तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इनायतपुर में भैंसी नदी, गंगसरा, खुटार और अटकोना समेत कई गांवों में पहुंचकर वर्षा और बाढ़ की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और फसल क्षति का नियमानुसार सर्वे कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकरी ने पुवायां कस्बे की मंडी परिषद और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था करने तथा आम लोगों को जलभराव के कारण किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदियों, नालों और जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
    3
    शाहजहांपुर में बाढ़-अतिवृष्टि को लेकर जिलाधिकारी का दौरा, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
शाहजहांपुर। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को जिले के कई बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। DM ने हनुमत धाम में खन्नौत नदी, जबकि ककरा पुल और अजीजगंज क्षेत्र में गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। 
जिलाधिकारी ने डैम रोड स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र और स्वान गृह केंद्र का निरीक्षण कर पशुओं की सुरक्षा, चारा-पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। 
जिलाधिकारी ने पुवायां तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इनायतपुर में भैंसी नदी, गंगसरा, खुटार और अटकोना समेत कई गांवों में पहुंचकर वर्षा और बाढ़ की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और फसल क्षति का नियमानुसार सर्वे कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकरी ने पुवायां कस्बे की मंडी परिषद और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था करने तथा आम लोगों को जलभराव के कारण किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदियों, नालों और जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कटरा मेला मैदान में भू माफिया द्वारा दूसरे पक्ष ने लगाया अवैध कब्जे का आरोप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
    1
    कटरा मेला मैदान में भू माफिया द्वारा दूसरे पक्ष ने लगाया अवैध कब्जे का आरोप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • फाजिलपुर गांव के पास पेड़ की डाल टूटने से विद्युत खंबा टूटा मदनपुर जा रहे टेंपो में विद्युत तार फंसा टेंपो पलटा कई लोग घायल इलाज के लिए किए गए रेफर उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर थाना मदनापुर क्षेत्र का मामला फाजिलपुर गांव के पास पेड़ की डाल टूटने से विद्युत खंबा टूटा मदनपुर जा रहे टेंपो में विद्युत तार फंसा टेंपो पलटा कई लोग घायल इलाज के लिए किए गए रेफर उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर थाना मदनापुर क्षेत्र का मामला
    1
    फाजिलपुर गांव के पास पेड़ की डाल टूटने से विद्युत खंबा टूटा मदनपुर जा रहे टेंपो में विद्युत तार फंसा टेंपो पलटा कई लोग घायल इलाज के लिए किए गए रेफर उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर थाना मदनापुर क्षेत्र का मामला
फाजिलपुर गांव के पास पेड़ की डाल टूटने से विद्युत खंबा टूटा मदनपुर जा रहे टेंपो में विद्युत तार फंसा टेंपो पलटा कई लोग घायल इलाज के लिए किए गए रेफर उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर थाना मदनापुर क्षेत्र का मामला
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शाहजहांपुर पुलिस का बड़ा अभियान! आज SP शाहजहांपुर के निर्देशन में सभी थानों ने बाजारों में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। 📢 शाहजहांपुर पुलिस का बड़ा अभियान! आज SP शाहजहांपुर के निर्देशन में सभी थानों ने बाजारों में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। 👮‍♀️ महिलाओं को POCSO, दहेज, घरेलू हिंसा और IT एक्ट की जानकारी दी गई। 🚨 जरूरी हेल्पलाइन याद रखो: 181 - महिला हेल्पलाइन 1090 - वूमेन पावर लाइन 1098 - चाइल्ड हेल्पलाइन 112 - इमरजेंसी 1076 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
    1
    शाहजहांपुर पुलिस का बड़ा अभियान!

आज SP शाहजहांपुर के निर्देशन में सभी थानों ने बाजारों में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।
📢 शाहजहांपुर पुलिस का बड़ा अभियान!
आज SP शाहजहांपुर के निर्देशन में सभी थानों ने बाजारों में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।
👮‍♀️ महिलाओं को POCSO, दहेज, घरेलू हिंसा और IT एक्ट की जानकारी दी गई।
🚨 जरूरी हेल्पलाइन याद रखो:
181 - महिला हेल्पलाइन
1090 - वूमेन पावर लाइन
1098 - चाइल्ड हेल्पलाइन
112 - इमरजेंसी
1076 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
    user_Shahjahanpur Express Bharat
    Shahjahanpur Express Bharat
    Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शाहजहांपुर में बाढ़ और अतिवृष्टि को लेकर अलर्ट, डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण शाहजहांपुर में बाढ़ और अतिवृष्टि को लेकर अलर्ट, डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
    1
    शाहजहांपुर में बाढ़ और अतिवृष्टि को लेकर अलर्ट, डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
शाहजहांपुर में बाढ़ और अतिवृष्टि को लेकर अलर्ट, डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बारिश ने फसलों पर ढाया कहर! 24 घंटे में होगा सर्वे, किसानों को मिलेगा मुआवजा शाहजहांपुर में लगातार हो रही भारी बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसल क्षति को लेकर प्रशासन ने सर्वे की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अगले 24 घंटे में फसल नुकसान का सर्वे पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए बारिश से खेतों में फसलों की स्थिति, किसानों के सामने खड़ी परेशानी और प्रशासन की ओर से नुकसान के आकलन व मुआवजे को लेकर क्या तैयारी की जा रही है। #Shahjahanpur #GroundReport #Barish #FasalNuksan #Kisan #Muawza #UPNews #UPSamachar #ShahjahanpurNews #RainNews
    1
    बारिश ने फसलों पर ढाया कहर! 24 घंटे में होगा सर्वे, किसानों को मिलेगा मुआवजा
शाहजहांपुर में लगातार हो रही भारी बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसल क्षति को लेकर प्रशासन ने सर्वे की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अगले 24 घंटे में फसल नुकसान का सर्वे पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए बारिश से खेतों में फसलों की स्थिति, किसानों के सामने खड़ी परेशानी और प्रशासन की ओर से नुकसान के आकलन व मुआवजे को लेकर क्या तैयारी की जा रही है।
#Shahjahanpur #GroundReport #Barish #FasalNuksan #Kisan #Muawza #UPNews #UPSamachar #ShahjahanpurNews #RainNews
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शाहजहांपुर। मौसम की बेरुखी भी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं का उत्साह नहीं डिगा सकी। पश्चिमी यूपी महा संपर्क अभियान ‘नव संकल्प मिशन-2027’ के तहत बंडा ब्लॉक में हुई समीक्षा बैठक में सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता जुटे। बैठक में संगठन को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत करने की रणनीति पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार पासवान ने पार्टी की नीतियों और संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के जनहित से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत जमीन पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने हर बूथ तक संगठन की मजबूत मौजूदगी बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री बलराम पासवान ने किया। बैठक में जिला महामंत्री रमेश चंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान, सत्यवीर सिंह चौहान, दीपक कश्यप, आकाश जोशी, वीरेंद्र पासवान, आशुतोष शुक्ला, अशोक कुमार पासवान, विपिन पटेल, सूर्यभान सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। बैठक के बाद सहभोज हुआ और कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर विस्तार देने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
    1
    शाहजहांपुर। मौसम की बेरुखी भी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं का उत्साह नहीं डिगा सकी। पश्चिमी यूपी महा संपर्क अभियान ‘नव संकल्प मिशन-2027’ के तहत बंडा ब्लॉक में हुई समीक्षा बैठक में सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता जुटे। बैठक में संगठन को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत करने की रणनीति पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष अमित कुमार पासवान ने पार्टी की नीतियों और संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के जनहित से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत जमीन पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने हर बूथ तक संगठन की मजबूत मौजूदगी बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री बलराम पासवान ने किया।
बैठक में जिला महामंत्री रमेश चंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान, सत्यवीर सिंह चौहान, दीपक कश्यप, आकाश जोशी, वीरेंद्र पासवान, आशुतोष शुक्ला, अशोक कुमार पासवान, विपिन पटेल, सूर्यभान सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। बैठक के बाद सहभोज हुआ और कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर विस्तार देने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_रामवीर कनौजिया ब्यूरो चीफ
    रामवीर कनौजिया ब्यूरो चीफ
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.