logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैसरगंज तहसील प्रांगण में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जनपद में पूर्व में हुई शिक्षा विभाग की पाठ्य पुस्तकों को कबाड़ में बेचने की घटना एवं अपने बचाव के क्रम में आनन फानन में बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच के द्वारा निर्दोष अधिकारियों, कर्मचारियों को फंसाने की साज़िश के खिलाफ शिक्षकों के समूह ने जिलाधिकारी महोदय के लिए ज्ञापन देकर न्यायोचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक समूह ने तहसील परिसर कैसरगंज में इकट्ठा होकर उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार को नौनिहालों के लिए उपलब्ध कराई गई निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों को कबाड़ी की दुकान पर बेचे जाने एवं संबंधित अधिकारियों की भूमिका के संबंध में निष्पक्ष जांच हेतु जिलाधिकारी बहराइच एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, शिक्षा मंत्री व शिक्षा निदेशक के लिए ज्ञापन दिया गया। अपनी मांगों के क्रम में शिक्षकों निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों के कबाड़ी की दुकान पर बिकने संबंधी प्रकरण में जो कर्मचारी, अधिकारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई किये जाने साथ ही, निम्न बिंदुओं जिसमें जिस जांच समिति द्वारा संबंधित पत्र जारी किया गया, वह पूर्व तिथि में निर्गत प्रतीत होता है। उक्त पत्र जारी होने से पूर्व न तो संबंधित अधिकारी को किसी प्रकार की सूचना/प्रतिलिपि उपलब्ध कराई गई और न ही उनका पक्ष प्राप्त किया गया, पुस्तकों के प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों से बिना तथ्यात्मक पुष्टि के जांच समिति गठित कर दी गई। जिनकी संलिप्तता संदिग्ध बताई गई, उन्हें न तो अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया और न ही निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित की गई एवं आरोपित अधिकारियों, कर्मचारियों से लिखित स्पष्टीकरण लिए बिना ही निष्कर्षात्मक पत्र जारी कर दिया गया, जो प्राकृतिक न्याय के प्रतिकूल सिद्धांतों की मांगें भी सम्मिलित रही। शिक्षकों ने अपने ज्ञापन में कहा कि उपरोक्त परिस्थितियों में बिना समुचित सुनवाई एवं तथ्यों के सत्यापन के किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न्यायसंगत नहीं मानी जा सकती। शासन के नियमों एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप प्रत्येक पक्ष को अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए तथा जिन अधिकारियों के विरुद्ध बिना सुनवाई के पत्र निर्गत किया गया है, उनके संबंध में जारी आदेश पत्र पर पुनर्विचार कर न्यायोचित निर्णय लिया जाने वह दोषियों को कठोर दंड दिलाया जाने की बात कही है। ज्ञापन कार्यक्रम के इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ बहराइच जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, जिला मंत्री पंकज कुमार वर्मा, प्रधानाध्यापक रामदेव, शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता वी.पी.सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य तेज नारायण, शिक्षक सुरेंद्र कुमार, क्षेमेंद्र मणि, मनीष कुमार, अतुल पटेल, शशिकांत यादव , आनंद कुमार, अवध बिहारी आज सहित भारी संख्या में शिक्षक वह सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

22 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mohd Aamir
    1
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • hide and seek challenge in home 😉
    1
    hide and seek challenge in home 😉
    user_Pratyush Shukla
    Pratyush Shukla
    Artist सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by शहनवाज असलम
    1
    Post by शहनवाज असलम
    user_शहनवाज असलम
    शहनवाज असलम
    Fatehpur, Barabanki•
    3 hrs ago
  • *मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में दो शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस।* *सूरतगंज बाराबंकी।* मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली पड़े मकान के पास अमरूद के पेड़ से युवक-युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान दसवंतपुर गांव निवासी 22 वर्षीय हसनैन पुत्र उस्मान तथा लालपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सीबा पुत्री पीर मोहम्मद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक दोनों गुरुवार शाम करीब चार बजे से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजन चिंतित थे। शुक्रवार सुबह हेतमापुर–सूरतगंज मार्ग के किनारे स्थित लालपुर करौता होंडा एजेंसी के सामने। एक बंद पड़े मकान के परिसर में दोनों के शव अमरूद के पेड़ से फंदे के सहारे लटके पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    1
    *मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में दो शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस।*
*सूरतगंज बाराबंकी।* मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली पड़े मकान के पास अमरूद के पेड़ से युवक-युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान दसवंतपुर गांव निवासी 22 वर्षीय हसनैन पुत्र उस्मान तथा लालपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सीबा पुत्री पीर मोहम्मद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक दोनों गुरुवार शाम करीब चार बजे से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजन चिंतित थे।
शुक्रवार सुबह हेतमापुर–सूरतगंज मार्ग के किनारे स्थित लालपुर करौता होंडा एजेंसी के सामने। एक बंद पड़े मकान के परिसर में दोनों के शव अमरूद के पेड़ से फंदे के सहारे लटके पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_बालेंद्र सिंह रिपोर्टर
    बालेंद्र सिंह रिपोर्टर
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #बहराइच से बड़ी खबर,,,, बहराइच पॉक्सो एक्ट के आरोपी की संदिग्ध मौत, बहराइच मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित रामगांव क्षेत्र का निवासी था रामगोपाल बहराइच थाने पर लाया गया था आरोपी परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप थानाध्यक्ष गुरुसेन पर हत्या के मामले में FIR दर्ज अन्य पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज हुआ कोतवाली देहात को सौंपी गई मामले की जांच बहराइच थाना के रामगांव इलाके का मामला,,, #बहराइचन्यूज #BahraichHospital #Bahraichnews #bahraichup40 #bahraichwaale #ramgaon #थाना #न्यूज़ #viralvideo
    1
    #बहराइच से बड़ी खबर,,,,
बहराइच पॉक्सो एक्ट के आरोपी की संदिग्ध मौत, बहराइच मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित रामगांव क्षेत्र का निवासी था रामगोपाल बहराइच थाने पर लाया गया था आरोपी परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप थानाध्यक्ष गुरुसेन पर हत्या के मामले में FIR दर्ज अन्य पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज हुआ कोतवाली देहात को सौंपी गई मामले की जांच बहराइच थाना के रामगांव इलाके का मामला,,,
#बहराइचन्यूज #BahraichHospital #Bahraichnews #bahraichup40  #bahraichwaale #ramgaon #थाना #न्यूज़ #viralvideo
    user_Kasim
    Kasim
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago

    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर के श्री शक्ति धाम महादेव तालब मंदिर से 5100 निशान लेकर खाटू श्याम मंदिर सधईपुरवा के लिए हुए रवाना* बाराबंकी के फतेहपुर में एकादशी के अवसर पर शक्ति धाम महादेव तालब से खाटू श्याम मंदिर सधईपुरवा के लिए श्रद्धालुओं ने 5100 निशान लेकर डीजे के साथ निकले बड़ी संख्या में भक्त पैदल यात्रा करते हुए मंदिर की ओर बढ़े। श्रद्धालुओं के हाथों में ध्वज-पताकाएं थीं और वे 'श्याम बाबा की जय' के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में कुछ श्रद्धालु पैदल चल रहे थे, जबकि कुछ अन्य भक्त झंडों और गुब्बारों से सजे वाहनों में सवार होकर भजन-कीर्तन कर रहे थे। यह यात्रा फतेहपुर के श्री शक्ति धाम महादेव तालब मंदिर से होकर बननी रोशनपुर चौराहा होते हुए इसेपुर क्रॉसिंग होते हुए खाटू श्याम मंदिर सधईपुरवा पहुंचे जहां पर करीब 1 किलो मीटर तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई थी सभी श्रद्धालुओ ने विद विधान से लाइन लग कर बाबा खाटू श्याम के दरबार पहुंच कर सभी श्रद्धालुओं ने बाबा से अपनी अपनी अर्जी लगाई सड़क के दोनों ओर खड़े स्थानीय लोग भी इस धार्मिक यात्रा को देखने के लिए उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने बताया कि एकादशी पर खाटू श्याम जी के दर्शन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन बाबा श्याम के दर्शन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष क्षेत्र के सैकड़ों भक्त पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचते हैं। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। बच्चों और युवाओं में भी उत्साह देखा गया, जिन्होंने रंग-गुलाल खेलते हुए भक्ति गीतों पर नृत्य किया। यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। यातायात को सुचारु रखने के लिए मार्गों पर आवश्यक प्रबंध किए गए। मंदिर परिसर और नगर मार्गों पर साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*फतेहपुर के श्री शक्ति धाम महादेव तालब  मंदिर  से 5100 निशान लेकर खाटू श्याम मंदिर सधईपुरवा के लिए हुए  रवाना*
बाराबंकी के फतेहपुर में एकादशी के अवसर पर शक्ति धाम महादेव तालब से खाटू श्याम मंदिर सधईपुरवा के लिए श्रद्धालुओं ने 5100 निशान लेकर डीजे  के साथ निकले  बड़ी संख्या में भक्त पैदल यात्रा करते हुए मंदिर की ओर बढ़े।
श्रद्धालुओं के हाथों में ध्वज-पताकाएं थीं और वे 'श्याम बाबा की जय' के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में कुछ श्रद्धालु पैदल चल रहे थे, जबकि कुछ अन्य भक्त झंडों और गुब्बारों से सजे वाहनों में सवार होकर भजन-कीर्तन कर रहे थे।
यह यात्रा फतेहपुर के श्री शक्ति धाम महादेव तालब मंदिर से होकर बननी रोशनपुर चौराहा होते हुए इसेपुर क्रॉसिंग होते हुए खाटू श्याम मंदिर सधईपुरवा पहुंचे  जहां पर करीब 1 किलो मीटर तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई थी सभी श्रद्धालुओ ने विद विधान से  लाइन लग कर बाबा खाटू श्याम के दरबार पहुंच कर सभी श्रद्धालुओं ने बाबा से अपनी अपनी अर्जी लगाई
सड़क के दोनों ओर खड़े स्थानीय लोग भी इस धार्मिक यात्रा को देखने के लिए उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने बताया कि एकादशी पर खाटू श्याम जी के दर्शन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन बाबा श्याम के दर्शन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
इसी आस्था के चलते हर वर्ष क्षेत्र के सैकड़ों भक्त पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचते हैं। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा।
नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। बच्चों और युवाओं में भी उत्साह देखा गया, जिन्होंने रंग-गुलाल खेलते हुए भक्ति गीतों पर नृत्य किया।
यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। यातायात को सुचारु रखने के लिए मार्गों पर आवश्यक प्रबंध किए गए। मंदिर परिसर और नगर मार्गों पर साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Mohd Aamir
    1
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.