Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदायूं से बहुत बड़ी खबर 🔴🔴 करोड़ों की ठगी का खुलासा.... 50-50 हज़ार के दो इनामी बदमाश बदायूँ पुलिस और STF के हत्थे चढ़े, SSP अंकिता शर्मा ने दी जानकारी.....सुनिए
JOURNALIST REETESH PARTAP S
बदायूं से बहुत बड़ी खबर 🔴🔴 करोड़ों की ठगी का खुलासा.... 50-50 हज़ार के दो इनामी बदमाश बदायूँ पुलिस और STF के हत्थे चढ़े, SSP अंकिता शर्मा ने दी जानकारी.....सुनिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांग्रेस नेताओं ने बागपत हादसे जान गवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों से मिल जताई संवेदनाए बदायूं। कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार की दोपहर उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी, निजामपुर, फुलासी पहुंच कर बागपत सड़क हादसे में जान गवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों से मिल कर अपनी और पार्टी की ओर से संवेदनाएं व्यक्त की। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और जिला महासचिव मोरपाल सिंह प्रजापति ने इस मौके पर प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा और बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की मांग प्रदेश सरकार से की। प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र कश्यप सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व निवर्तमान प्रदेश सचिव, वीरेश तोमर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, शफी अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड, इखलास हुसैन महासचिव, जिला कांग्रेस, ओमप्रकाश प्रजापति जिलाध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस नेताओं ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।1
- बड़ी खबर 🔴🔴 4 करोड़ की टंकी… नदी ने 4 मिनट में निगल ली...! बरेली में किच्छा नदी के कटान का खौफनाक मंजर—जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन पानी की टंकी देखते ही देखते नदी में समा गई। पहले चारदीवारी ढही… फिर करोड़ों की पूरी टंकी जलसमाधि! करोड़ों का प्रोजेक्ट, नदी का कटान और अब जिम्मेदारों पर बड़े सवाल!1
- आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर ₹12 हजार प्रतिमाह करने की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर ₹12 हजार प्रतिमाह करने की तैयारी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पहले ₹3,000 प्रतिमाह मिलने वाले मानदेय को बढ़ाकर ₹8,000 किया गया था। अब इसे और बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह करने की तैयारी की जा रही है। इस निर्णय से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को आर्थिक रूप से बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।1
- 🔹क्राकाटोआ में भीषण विस्फोट: 50 हजार फीट तक उठा राख का गुबार, 8 हवाई अड्डे बंद. जकार्ता (इंडोनेशिया): इंडोनेशिया के सुंडा जलडमरूमध्य (Sunda Strait) में स्थित ऐतिहासिक और सक्रिय ज्वालामुखी अनाक क्राकाटोआ (Anak Krakatau) में रविवार को एक बार फिर भीषण विस्फोट हो गया। इस धमाके के साथ ही आसमान में लगभग 50,000 फीट (15 किलोमीटर) की ऊँचाई तक राख और धुएं का एक विशाल गुबार फैल गया, जिससे आसपास के इलाकों में पूरी तरह अंधेरा छा गया। सुरक्षा के लिहाज से इंडोनेशियाई अधिकारियों ने जकार्ता के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित देश के 8 प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। ▪️सैकड़ों उड़ानें रद्द, हवाई यातायात ठप. ज्वालामुखी की राख विमानों के इंजनों के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है, जिसके कारण विमानन अधिकारियों ने तुरंत रेड अलर्ट जारी किया। जकार्ता के सोएकार्नो-हट्टा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने और वहाँ से उड़ान भरने वाली सैकड़ों उड़ानें अचानक रद्द या डायवर्ट कर दी गईं। हवाई अड्डों पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं और प्रशासन स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहा है। ▪️स्कूल बंद, लोगों को घरों में रहने की सलाह. आसपास के रिहायशी इलाकों में बारीक राख (Volcanic Ash) की मोटी परत जम गई है। स्थानीय प्रशासन ने स्वास्थ्य संबंधी खतरों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। आम जनता को घरों के अंदर रहने और बेहद जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है। बाहर निकलने वाले लोगों के लिए मास्क और सुरक्षा चश्मे का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। ▪️फिलहाल सुनामी का खतरा नहीं. इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी (BNPB) के अनुसार, इस विस्फोट के कारण अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "हम स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं। राहत और बचाव दल अलर्ट पर हैं। राहत की बात यह है कि समुद्र के भीतर कोई बड़ा भूकंपीय बदलाव नहीं देखा गया है, इसलिए फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है।" अनाक क्राकाटोआ को दुनिया के सबसे खतरनाक ज्वालामुखियों में से एक माना जाता है। इससे पहले साल 2018 में हुए एक बड़े विस्फोट के कारण समुद्र में भूस्खलन हुआ था, जिससे आई विनाशकारी सुनामी में 400 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। #badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #indonesia #krakatoa बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews1
- सहसवान: नाले में गिरे आवारा गौवंश को पालिकाध्यक्ष ने जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकलवाया बदायूॅं | थाना सहसवान में आवारा गौवंशीय पशुओं का हाल बेहाल है। खुला आसमान और हाईवे की सड़क ही इनका आश्रय स्थल बन गया है। आज एक आवारा गौवंश सांड शहबाजपुर क्षेत्र में बने नाले में गिर गया जिसकी फोटो और वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिस पर संज्ञान लेते हुए पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने तत्काल प्रभाव से गौवंश को नाले से बाहर निकलवाने के लिए पालिका कर्मियों के साथ मौके पर जेसीबी मशीन भेजी। जेसीबी की मदद और खासी मशक्कत के बाद पालिका कर्मियों ने गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाल कर राहत की सांस ली।1
- आंवला के गांव डरुआपुर की अरिल नदी हादसा, दो शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी। आंवला। आंवला तहसील में सोमवार की शाम को गांव डरुआपुर की अरिल नदी के रपटा पुल को पार करते समय पानी के तेज बहाव में बाइक समेत तीन लोग वह गए थे। जिसमें दो युवकों के शव मंगलवार को बरामद हो गए हैं। सोमवार को हुई इस घटना की सूचना पर आँवला इंस्पेक्टर बीनू सिंह व थाना बिशारतगंज पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची, औऱ गौतखोरों को बुलाकर सर्च अभियान शुरू कराया, सूचना पर देर रात जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसपी अनुराग आर्य भी घटना स्थल पर पहुँचे थे। मंगलवार को मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम के लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार को करीब 18 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जिसमे 22 वर्षीय प्रेम पाल पुत्र इतबारी लाल एवं 23 वर्षीय विशन स्वरुप उर्फ़ रिंकू पुत्र विनोद बाल्मीकि निवासी नगर पंचायत बिशारतगंज वार्ड नंबर 2 के निवासी है। यहां बता दें कि दोनों मृतक सब्जी का काम करते थे मंडी से खरीद कर लाते थे और बाजार में फड लगाकर बेचा करते थे। दोनों ही अविवाहित है। अभी एक युवक का शव बरामद नहीं हुआ है। मौक़े पर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) शिवप्रसाद, क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय, आंवला इंस्पेक्टर बीनू सिंह, नायब तहसीलदार दीपक, लेखपाल राहुल शर्मा, पंकज शर्मा सहित पुलिस व तहसील विभाग की तीमें मौक़े पर मौजूद है। वहीं तीसरे व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है।1
- गोकशी के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, दोनों पैर में लगी गोली। अलापुर। थाना अलापुर पुलिस ने गोकशी की घटना के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 7 सितंबर को हुई गोकशी की घटना में शामिल था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना से संबंधित सामान भी बरामद किए जाने की बात कही है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी दातागंज आशेष नाथ सिंह ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि गोकशी की घटना में शामिल आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।2
- बदायूं से बहुत बड़ी खबर 🔴🔴 करोड़ों की ठगी का खुलासा.... 50-50 हज़ार के दो इनामी बदमाश बदायूँ पुलिस और STF के हत्थे चढ़े, SSP अंकिता शर्मा ने दी जानकारी.....सुनिए1