हरदोई कोतवाली शहर की मिशन शक्ति टीम ने बख्तावर पुरवा में महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी हरदोई उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जनपद हरदोई पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली शहर की मिशन शक्ति टीम ने मोहल्ला बख्तावर पुरवा में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस टीम का नेतृत्व कांस्टेबल महेंद्र मौर्या ने किया, जिनके साथ महिला आरक्षी फूलकली, महिला आरक्षी पूजा तिवारी और महिला आरक्षी अनुष्का मौजूद रहीं। मिशन शक्ति टीम ने मोहल्ले में घर-घर जाकर, चौपाल लगाकर महिलाओं, किशोरियों और बालिकाओं से सीधा संवाद किया। टीम ने उन्हें बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में डरने की जरूरत नहीं है, पुलिस हर समय उनकी मदद के लिए तैयार है। टीम ने उपस्थित महिलाओं को शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें नोट कराकर अपने मोबाइल में सेव करने के लिए कहा। - *112 -* पुलिस आपातकालीन सेवा (तत्काल पुलिस सहायता हेतु) - *1090 -* वूमेन पावर लाइन (महिलाओं से संबंधित शिकायतों के लिए) - *1098 -* चाइल्ड लाइन (बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के लिए) - *1076 -* मुख्यमंत्री हेल्पलाइन - *1930 -* साइबर हेल्पलाइन (ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध के लिए) - *102 / 108 -* स्वास्थ्य सेवा हेतु इसके साथ ही टीम ने साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह रोकथाम और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। महिलाओं ने मिशन शक्ति टीम के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के अभियानों से उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ती है।
हरदोई कोतवाली शहर की मिशन शक्ति टीम ने बख्तावर पुरवा में महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी हरदोई उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जनपद हरदोई पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली शहर की मिशन शक्ति टीम ने मोहल्ला बख्तावर पुरवा में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस टीम का नेतृत्व कांस्टेबल महेंद्र मौर्या ने किया, जिनके साथ महिला आरक्षी फूलकली, महिला आरक्षी पूजा तिवारी और महिला आरक्षी अनुष्का मौजूद रहीं। मिशन शक्ति टीम ने मोहल्ले में घर-घर जाकर, चौपाल लगाकर महिलाओं, किशोरियों और बालिकाओं से सीधा संवाद किया। टीम ने उन्हें बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में डरने की जरूरत नहीं है, पुलिस हर समय उनकी
मदद के लिए तैयार है। टीम ने उपस्थित महिलाओं को शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें नोट कराकर अपने मोबाइल में सेव करने के लिए कहा। - *112 -* पुलिस आपातकालीन सेवा (तत्काल पुलिस सहायता हेतु) - *1090 -* वूमेन पावर लाइन (महिलाओं से संबंधित शिकायतों के लिए) - *1098 -* चाइल्ड लाइन (बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के लिए) - *1076 -* मुख्यमंत्री हेल्पलाइन - *1930 -* साइबर हेल्पलाइन (ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध के लिए) - *102 / 108 -* स्वास्थ्य सेवा हेतु इसके साथ ही टीम ने साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह रोकथाम और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। महिलाओं ने मिशन शक्ति टीम के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के अभियानों से उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ती है।
- 12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत सुलह-समझौते से निपटेंगे लंबित मामले कन्नौज। जिले में 12 सितंबर शनिवार को वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पौमेला श्रीवास्तवा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायालय परिसर सहित संबंधित सभी तालुका न्यायालय परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मुकदमों एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति, सुलह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित निस्तारण करना है। इससे आम लोगों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलने के साथ ही समय और धन की भी बचत होगी। लोक अदालत में बैंक रिकवरी एवं ऋण वसूली, चेक बाउंस से जुड़े धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, श्रम एवं सेवा संबंधी विवाद, बिजली-पानी एवं अन्य जनोपयोगी सेवाओं के बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद (तलाक के मामलों को छोड़कर), मोटर दुर्घटना दावा, शमनीय आपराधिक मामले तथा यातायात चालान समेत विभिन्न मामलों का आपसी राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। यदि कोई पक्षकार अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन मामले को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखना चाहता है, तो वह 12 सितंबर से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से सादे कागज पर आवेदन देकर अपना मामला लोक अदालत की सूची में शामिल करा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने जिले के सभी नागरिकों, वादकारियों एवं संबंधित हितधारकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि “सुलह ही सबसे बड़ा समाधान” के संकल्प को साकार करने के लिए सभी लोग इस अवसर का लाभ उठाएं।4
- चीनी के बढ़ते दामों पर ऊर्जा राज्यमंत्री मंत्री कैलाश राजपूत का बड़ा बयान, बोले—‘मुझे जानकारी नही कन्नौज। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर बुधवार को तिर्वा पहुंचे ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री एवं तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत से मीडिया ने सवाल किया। चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि उन्हें चीनी के बढ़ते दामों की जानकारी नहीं है। मंत्री के इस बयान के बाद महंगाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बाजार में चीनी के बढ़ते दामों से जहां आम उपभोक्ता परेशान है, वहीं मंत्री द्वारा कीमतों में वृद्धि की जानकारी न होने की बात कहे जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।1
- खाद्य विभाग की टीम ने शाहाबाद क्षेत्र में 150 किलो दूषित मिठाई को कराया नष्ट,हरदोई।बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश के क्रम में रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत जनपद में निरंतर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। मल्लावाँ स्थित अंशु डेरी कारोबारी कप्तान के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। मौके पर खोये के 2 नमूने संगृहीत किए गए। साथ ही खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत शेड्यूल (4) के अनुपालन हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है। हरपालपुर में कारोबारी दिलीप कुमार, सरदार नगर,शाहाबाद द्वारा एक डाले से ले जाई जा रही लगभग 150 किलो दूषित मिठाइयों,जिनका अनुमानित मूल्य 30,000 को ज़ब्त कर तत्काल नष्ट कराया गया। साथ ही मिल्क केक का एक नमूना संगृहीत किया गया। इसी क्रम में अलाउद्पुर मल्लावाँ रोड, संडीला,सिराजुल की खोया निर्माण इकाई का निरीक्षण कर वहाँ से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया। खाद्य विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु हाइवे एवं टोल नाकों पर सघन निगरानी रखी जा रही है।1
- गंगा के बढ़ते पानी से जमाल नगर में चिंता, पुल के ऊपर पहुंचा जलस्तर गंगा के बढ़ते पानी से जमाल नगर में चिंता, पुल के ऊपर पहुंचा जलस्तर सफीपुर, उन्नाव | विशाल गौतम सफीपुर क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जमाल नगर गांव के पास बने पुल तक गंगा का पानी पहुंच गया है और पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा है। इसके चलते आसपास के ग्रामीण संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे पानी का असर स्थानीय आवागमन पर भी दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों को पुल से आने-जाने के साथ रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि नदी का पानी और बढ़ा तो निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। गांव के लोगों को आशंका है कि जलस्तर में तेजी जारी रहने पर हालात और मुश्किल हो सकते हैं। ऐसे में प्रभावित परिवारों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने और राहत संबंधी तैयारियां पहले से पूरी रखने की मांग की है। प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता उपजिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह के मुताबिक गंगा के जलस्तर और क्षेत्र की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासनिक टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबंधित राजस्व कर्मियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहा है, वहीं जमाल नगर सहित गंगा किनारे बसे क्षेत्रों के ग्रामीण नदी के बढ़ते पानी को लेकर चिंतित हैं। रिपोर्ट: विशाल गौतम विशाल न्यूज़ नेटवर्क (VNN) हर खबर, सच के साथ1
- विकासखंड उमर्दा ग्राम पंचायत उमरन जहां के प्रधान बेचेलाल प्रधान प्रशंसक हैं और उनके सचिव पर गंभीर आरोप है सचिव महोदय का ट्रांसफर होने के बाद में फर्जी तरीके से धनराशि निकल गई है धनराशि 72 600 इसके अलावा भी कई एक धनराशि निकल गई है और प्रधान का आरोप है गौशाला का और कई योजनाओं का पैसा जो है सेक्रेटरी के माध्यम से निकल गया फर्जी तरीके से मोहर लगाकर इधर सचिव की भी वाइट है जिसमें सचिव भी अपनी सफाई दे रहे हैं कि मैं ऐसा कुछ नहीं किया है अब देखना यह है इसमें क्या जो है कानूनी प्रक्रिया होगी और किस तरह से इस मैटर को देखा जाएगा और क्या यह जांच के विषय है तो जरूर जांच होनी चाहिए और वीडियो साहब से भी यही उम्मीद रखते हैं कि जल्द से जल्द जो है इस ग्राम पंचायत की जांच हो और सचिब। महोदय पर भी जांच बैठा ली जाए विकासखंड उमर्दा ग्राम पंचायत उमरन जहां के प्रधान बेचेलाल प्रधान प्रशंसक हैं और उनके सचिव पर गंभीर आरोप है सचिव महोदय का ट्रांसफर होने के बाद में फर्जी तरीके से धनराशि निकल गई है धनराशि 72 600 इसके अलावा भी कई एक धनराशि निकल गई है और प्रधान का आरोप है गौशाला का और कई योजनाओं का पैसा जो है सेक्रेटरी के माध्यम से निकल गया फर्जी तरीके से मोहर लगाकर इधर सचिव की भी वाइट है जिसमें सचिव भी अपनी सफाई दे रहे हैं कि मैं ऐसा कुछ नहीं किया है अब देखना यह है इसमें क्या जो है कानूनी प्रक्रिया होगी और किस तरह से इस मैटर को देखा जाएगा और क्या यह जांच के विषय है तो जरूर जांच होनी चाहिए और वीडियो साहब से भी यही उम्मीद रखते हैं कि जल्द से जल्द जो है इस ग्राम पंचायत की जांच हो और सचिब। महोदय पर भी जांच बैठा ली जाए3
- कन्नौज सदर विधायक व समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण अपनी निधि से पीएसएम डिग्री कॉलेज के मुख्य हाल का कायाकल्प कराएंगे एंकर: कन्नौज के पीएसएम कॉलेज से बड़ी खबर है, जहां विधायक निधि से कॉलेज के मुख्य हॉल का कायाकल्प किया गया है। समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और कन्नौज विधायक असीम अरुण ने कॉलेज पहुंचकर नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। वीओ: विधायक निधि से कराए गए कार्यों के तहत हॉल के स्टेज की मरम्मत, दीवारों की रंगाई-पुताई और खिड़कियों के शीशे बदलने सहित जरूरी काम पूरे कराए गए हैं। वहीं, हॉल में जल्द ही आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाला साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा। राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि पीएसएम कॉलेज में होने वाले शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नवीनीकृत हॉल से विद्यार्थियों को ट्रेनिंग, वर्कशॉप और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच मिलेगा। इसके साथ ही सामाजिक और नागरिक संस्थाएं भी इस हॉल का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकेंगी। माना जा रहा है कि हॉल के नए स्वरूप से कॉलेज के साथ-साथ शहरवासियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।2
- अदब और एहतराम के साथ निकाला गया ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस शाहाबाद, हरदोई। ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार सुबह बस स्टैंड स्थित अनवारे मुस्तफा से अदबो-एहतराम के साथ जुलूसे ईद-मिलादुन्नबी निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की और नबी-ए-करीम हजरत मुहम्मद की पैदाइश की खुशी का इज़हार किया। अनवारे मदरसा के मुफ्ती शहादत हुसैन और जामा मस्जिद के इमाम मकसूद हुसैन की कयादत में निकला जुलूस बस स्टैंड, ब्लॉक चौराहा, तहसील मुख्यालय, नवीन गल्ला मंडी, अल्लाहपुर तिराहा, नगर पालिका, स्टेट बैंक, बड़ी बाजार और सदर बाजार से होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचा। जामा मस्जिद में इमाम और मुफ्ती की तकरीर के बाद दुआ के साथ जुलूस का इख्तिताम हुआ। इस दौरान शहर में अमनो-अमान और भाईचारे का माहौल कायम रहा। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय पुलिस बल के साथ लगातार मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर पुतान खां, इजहार खां, पीरा खां, अजीम सिद्दीकी, अय्याज खां आदि मौजूद रहे।4
- रंजिश में युवक पर धारदार हथियारों से हमला, 11 आरोपी नामजद शाहाबाद, हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनगपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी बादल पुत्र ऐलान सिंह के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व उमेश व मधुर से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों उससे रंजिश मान रहे थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे उमेश, मधुर समेत 11 लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। घायल बादल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।1
- तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार के अगले हिस्से में भी काफी नुकसान हुआ। घटना शाहाबाद तिराहे से पहले की बताई जा रही है।1