राजधानी भोपाल में आज पुलिस ने कई बड़ी कार्रवाईयां की। कई इनामी कुख्यात बदमाशों को पकड़ा, थाना प्रभारी को लाने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश दुर्गेश यादव उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया। ये अपराधी अड़ी बाजी हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहा था।बदमाश दुर्गेश यादव पर अवैध गैस रिफिलिंग के शहर में 20 अपराध दर्ज है। इसको 40,000 का इनाम घोषित था थाना कोलार और कजली खेड़ा में कई अपराधों में लिप्त था एवं फरार चल रहा था । आरोपी कई ठिकाने बदल रहा था उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, अंततः इसे धुले महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामले में कोहेफिजा पुलिस ने कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के प्रयास तथा अपहरण फिरौती के मामले में फरार चल रहे राहुल इंटर को गिरफ्तार किया है। अपराधी राहुल इंटर शाहजहानाबाद स्थित मल्टी से अपराध करता है ऐसा नेटवर्क बहुत बड़ा है पुलिस द्वारा इसकी गैंग के कई सदस्यों को जेल भेजा जा चुका है। दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले इस पर दर्ज़ है। पुलिस ने इस पर ₹15000 का इनाम रखा था। उपरोक्त दोनों मामले में dcp 3 एवं 4 मयूर खंडेलवाल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी खुलासे किए गए। उपरोक्त पहले मामलों में संबंधित क्षेत्र के एसीपी जोन 4 थाना प्रभारी कोलार सहित पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दूसरे मामले में एसीपी जोन 3 शाहजहानाबाद संभाग अनिल बाजपेई, थाना प्रभारी कोहेफिजा के साथ उपनिरीक्षक संजीव धाकड एवं अन्य पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भोपाल पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी आसिफ बम जो भागने की कोशिश कर रहा था आज शॉर्ट एनकाउंटर भी किया गया। हमीदिया अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील रहा। वही दूसरी ओर अशोका गार्डन मामले में हत्या के आरोपी पर कडी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी हल्का लाठीचार्ज किया गया। पॉलिटेक्निक चोराहे पर पुलिस ने सीएम हाउस से पहले सभी को रोका। शहर में शांति बनाए रखने की दिशा में हमेशा की तरह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की जिसके लिए पुलिस विभाग बधाई के पात्र हैं। आसिफ खान सारांश टाइम्स न्यूज़

- Post by AM NEWS1
- Post by Ajay Suryavanshi1
- *31गैस सिलेंडर में तीन किलो तक गैस कम निकली.* *गैस एजेंसी का वाहन चालक कर रहा था घरेलू गैस सिलेंडरों में से चोरी.* *समय पर नहीं मिलते सिलेंडर हो रही है चोरी.* *गैस सिलेंडरों को लेकर जनता लाइनों में लगकर हो रही है परेशान गैस एजेंसी के वाहन चालक के द्वारा की जा रही हेरा फेरी।* *सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी गुलमोहर का मामला.* *नापतौल विभाग ने किया प्रकरण दर्ज.* *कोलार स्थित बैरागढ़ चीचली में सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी के वाहन चालक के घर के बाहर जांच में पकड़ाए कम तौल के सिलेंडर.* *आज नापतौल विभाग में सूचना प्राप्त होने पर विभाग के निरीक्षक गोविंद प्रसाद रायकवार अर्पित जैन द्वारा दोपहर 1 बजे बैरागढ़ चीचली कोलार स्थल पर पहुंचकर सिद्धार्थ गैस एजेंसी के वाहन चालक राजू मेवाड़ा के निवास के बाहर गैस एजेंसी के वाहन में से 42 सिलेंडर की जांच की गई सब सील पैक पाए गए इस जांच में लगभग 3 घंटे का समय दल को लगा जिसमें 42 सिलेंडरों में गैस की मात्रा की जांच की गई जिसमें से 31 सिलेंडरों में 3 किलो तक गैस कम पाई गई.* *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें.* श्री नसीमुद्दीन उप नियंत्रक नापतौल भोपाल1
- समाचार: कुदाली गांव में जल संकट, ट्यूबवेल से पानी का गिरता स्तर प्रशासन की अनदेखी की भेंट चढ़ा कुदाली ( मध्य प्रदेश): एक ओर जहाँ सरकार 'हर घर जल' का दावा कर रही है, वहीं कुदाली गांव के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। गांव में स्थित सरकारी ट्यूबवेल जवाब देने लगे हैं। ताज़ा वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्यूबवेल से पानी का प्रवाह न के बराबर रह गया है, जिससे क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है। मुख्य बिंदु: दम तोड़ता ट्यूबवेल: वीडियो साक्ष्य के अनुसार, पाइप से पानी की धार इतनी कम है कि एक बाल्टी भरने में भी काफी समय लग रहा है। विभाग की लापरवाही: ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या के बारे में 'जल विभाग' (PHED) को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। खेती और पशुपालन प्रभावित: पानी की कमी के कारण न केवल पीने के पानी की किल्लत हो रही है, बल्कि फसलों और मवेशियों के लिए भी संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों की मांग: गांव के निवासी सुरेश नागर और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि: इस ट्यूबवेल की तत्काल मरम्मत कराई जाए या इसे और गहरा (re-bore) किया जाए। जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, गांव में वाटर टैंकरों के जरिए वैकल्पिक जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। "हम बार-बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जल विभाग हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है। अगर जल्द ही पानी की सप्लाई ठीक नहीं हुई, तो हमें मजबूरन कलेक्ट्रेट का घेराव करना पड़ेगा।" —1
- भोपाल भोपाल कमिश्नर संजय कुमार का बयान विजय मेवाड़ा हत्या कांड में भोपाल कमिश्नर का बयान मुख्य आरोपी आसिफ के शॉर्ट एनकाउंटर पर बोले कमिश्नर आसिफ के रातीबड़ में छुपे होने की खबर मिली थी पुलिस को देखकर पहले आसिफ ने फायर किया पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में फायर किया फिलहाल हमीदिया में इलाज जारी आसिफ पुराना अपराधी है: कमिश्नर अब तक 9 अपराध सामने आए हैं: संजय कुमार जो हथियार आसिफ से जब्त किया उसकी चैन ट्रेस कर रहे: कमिश्नर1
- Post by D K G Pradesh Prasar1
- :- प्रेस नोट थाना हबीबगंज :- * नशा मुक्त भारत अभियान के दौरान गांजा तस्कर को थाना हबीबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार ।* * हबीबगंज पुलिस ने की गांजा तस्कर से 02 किलो गांजा किया बरामद* * मुखबिर की सूचना पर थाना हबीबगंज पुलिस नें गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार* * गांजा तस्कर पूर्व में मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार हुआ है ।* भोपाल दिनांक 01.04.26 :- पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थ के विरूद्द कार्यवाही करने हेतू दिशा निर्देश दिये गये थे उक्त निर्देश के पालन मे एक विशेष टीम का गठन किया था । उक्त तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री अखिल पटेल ,अति.पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे के मार्गदर्शन मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज श्री उमेश तिवारी के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है । भोपाल दिनांक 01 अप्रेल 2026 :- घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.04.26 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि पोल्युशन बोर्ड परिसर में राज्य नगर नियोजन के सामने एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में खडा है । मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का एक लडका मिला जिसके दाहिने हाथ में पकडे बैग की तलाश लेने पर बैग के अन्दर दो खाकी रंग के टेप से लिपटे हुए दो पैकेट मिले व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम वीर बर्रेकर पिता राजेश बर्रेकर उम्र 19 साल निवासी म.न. 8 ए 2 मदरासी कालोनी टीटी नगर भोपाल बताया व्यक्ति के हाथ में रखे बेग की तलाशी ली जाने पर उसके पास से मिले प्लास्टिक के थैले मे 2 किलो मादक पदार्थ गांजा रखा मिला । आरोपी से गांजा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना हबीबगंज मे अप.क्रं. 201 धारा 8/20 NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। नाम/पता गिरफ्तारशुदा आरोपी - वीर बर्रेकर पिता राजेश बर्रेकर उम्र 19 साल निवासी म.न. 8 ए 2 मदरासी कालोनी टीटी नगर भोपाल अपराधिक रिकार्ड - क्रं. अपराध क्रंमाक धारा थाना 1. 07/2023 294,341,427,34 भादवि टी.टी नगर 2. 01/25 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट टी.टी नगर 3. 04/2025 115(2),296,351(3),3(5)बीएनएस टी.टी नगर 4. 85/26 296(ए),115(2),118(1),351(2),3(5) बीएनएस टी.टी नगर सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी संजीव चौकसे, उ,नि शिवभानू सिंह, उ.नि अखिलेश त्रिपाठी, प्र0आर राघवेन्द्र भास्कर , आर रामनरेश किरार, आर.कंचन यादव, आर.अरविन्द यादव, आर.राकेश भारद्दाज, आर.अनिल बघेल, आर.कामेश यादव, आर.रवि भाबर की सराहनीय भूमिका रही है ।1
- Post by AM NEWS1