उपमुख्यमंत्री सपत्नीक दतिया पहुंचे, पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना; बंगाल पर दिया बड़ा बयान दतिया: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आज अल्प प्रवास पर सपत्नीक दतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित अमृतसर महादेव और स्वामी जी महाराज के दर्शन किए। आगे बढ़ते हुए उन्होंने महाभारत कालीन बनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन सतर्क नजर आया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां की संस्कृति पूरे देश में झलकती है। लेकिन पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी दलों और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से पीछे धकेलने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि सीमाओं की सुरक्षा तक मजबूत नहीं हो पाई है और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत जनता की आस्था और विश्वास की जीत होगी।
उपमुख्यमंत्री सपत्नीक दतिया पहुंचे, पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना; बंगाल पर दिया बड़ा बयान दतिया: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आज अल्प प्रवास पर सपत्नीक दतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित अमृतसर महादेव और स्वामी जी महाराज के दर्शन किए। आगे बढ़ते हुए उन्होंने महाभारत कालीन बनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे कार्यक्रम के दौरान
प्रशासन सतर्क नजर आया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां की संस्कृति पूरे देश में झलकती है। लेकिन पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी दलों और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से पीछे धकेलने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि सीमाओं की सुरक्षा तक मजबूत नहीं हो पाई है और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत जनता की आस्था और विश्वास की जीत होगी।
- भैंस चोरी गैंग का पर्दाफाश : 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 7 भैंसे, अर्टिका कार व ₹2.50 लाख बरामद दतिया। दतिया पुलिस ने भैंस चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आदतन चोरों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। थाना दुरसडा और थाना उनाव की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7 भैंसे (दुरसडा से 5 और उनाव से 2), चोरी की भैंसों की बिक्री से खरीदी गई एक अर्टिका कार और ₹2.50 लाख नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से भैंस चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। 3 दिसंबर 2025 को ग्राम सबदलपुर निवासी आरती अहिरवार की 2 भैंस चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 29 अप्रैल 2026 को ग्राम भोय निवासी दयानंद पाल की 16 भैंस और 1 मई 2026 को ग्राम बीकर निवासी मीना कुशवाहा की 5 भैंस चोरी होने के मामले दर्ज हुए। इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। मामलों की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी उनाव उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह भदौरिया और थाना प्रभारी दुरसडा उपनिरीक्षक सविता शर्मा के नेतृत्व में टीम ने लगातार पतारसी की। 2 मई 2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम नरगढ़ के पास दबिश देकर अशोक यादव और धर्मेन्द्र यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने भैंस चोरी की कई वारदातें कबूल कीं। पुलिस ने बरामदगी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों, घटना में प्रयुक्त वाहनों और शेष चोरी गई भैंसों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी तत्परता से यह बड़ी सफलता संभव हो सकी।1
- “इलेक्शन रिजल्ट के बाद हुई हिंसा में अब तक कुल 200 FIR दर्ज और कुल 1500 लोग गिरफ्तार हुए हैं. 500 CAPF की कंपनी तैनात हैं, आज सुबह से कोई घटना नहीं हुई है. CM ममता बनर्जी और MP अभिषेक को Z+ सुरक्षा मिली है, उसके भी अतिरिक्त जो पुलिस लगाई थी उसे दूसरी जगह भेजा है.”: DGP, WB1
- जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप: सिमथरा गांव में लाठी-डंडे चले, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज दतिया में भांडेर थाना अंतर्गत ग्राम सिमथरा में लंबे समय से चल रहा जमीनी विवाद मंगलवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। एक ही पक्ष के लोगों के बीच हुए इस विवाद में लाठी-डंडे चले और ट्रैक्टर सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो बुधवार दोपहर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान कुछ लोग ट्रैक्टर पर सवार युवक को घेरकर मारते नजर आए। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता भूरी यादव को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, गांव में “बागर वाले खेत” को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी जमीन पर कब्जे को लेकर कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। भांडेर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। भूरी यादव की शिकायत पर गणेश यादव, रमेश यादव, राधाचरण यादव, छोटे लाल यादव, राजेश उर्फ बब्बू यादव, अवधेश यादव और अभिषेक यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, छोटेलाल यादव की शिकायत पर निखिल यादव, शिवराम यादव और भूरी यादव पर भी प्रकरण कायम किया गया है।1
- दतिया पीतांबरा मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम उप्र बृजेश पाठक सपा प्रमुख पर तीखा शब्दों का प्रहार* *दतिया पीतांबरा मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम उप्र बृजेश पाठक सपा प्रमुख पर तीखा शब्दों का प्रहार* *MBKS डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क* *लोकेश मिश्रा बुंदेली*1
- दतिया जिले के इंदरगढ़ नगर के मेन बाजार में भीषण जाम लग गया। एसडीओपी अजय चानना ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला और वाहनों के चालान काटे, जिससे जाम खुल पाया।1
- दतिया में कई व्यापारियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस राजनीतिक बदलाव से क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने की आशंका है, जबकि भाजपा को मजबूती मिली है।1
- किसानों की गेहूं तलाई न होने को लेकर किसानों ने बड़ी संख्या में हाईवे किया जाम जमकर की नारेबाजी किसानों ने हरदा खंडवा स्टेट हाईवे किया जाम , उपार्जन केंद्र पलासनेर के द्वारा अमृता वेयरहाउस पर खरीदी की जा रही थी ,अमृता वेयरहाउस में भंडारण क्षमता खत्म होने के कारण किसान की उपज नहीं तोली गई और उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर विवाद छिड़ गया वहीं किसानों का आरोप है कि उन्हें संस्कृति वेयर हाउस शिफ्ट किया गया किंतु वहां पर भी इतनी क्षमता नहीं है कि सारे किसानों का गेहूं तोला जा सके , किसने की मांग है कि उन्हें शुभम वेयर हाउस में अपनी उपज तूलवाने के लिए भेजा जाए मौके पर हरदा एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया और भारी पुलिस बल मौजूद ।3
- हत्या के 3 महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता — ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बुलेरो जब्त दतिया जिले में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अतरेटा पुलिस ने ₹5000 के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में इस्तेमाल बुलेरो वाहन भी जब्त किया गया है। दरअसल, 12 फरवरी 2026 को थाना लांच क्षेत्र के ग्राम टोडा रमगढ़ा में अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने थाना लांच का घेराव भी किया था, जिसे पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश देकर शांत कराया गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में ₹5000 के इनामी आरोपी दीपू उर्फ दीपक यादव को 5 मई 2026 को दतिया हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बुलेरो वाहन भी बरामद किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अतरेटा नरेंद्र राजपूत और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।1