जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप: सिमथरा गांव में लाठी-डंडे चले, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज दतिया में भांडेर थाना अंतर्गत ग्राम सिमथरा में लंबे समय से चल रहा जमीनी विवाद मंगलवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। एक ही पक्ष के लोगों के बीच हुए इस विवाद में लाठी-डंडे चले और ट्रैक्टर सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो बुधवार दोपहर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान कुछ लोग ट्रैक्टर पर सवार युवक को घेरकर मारते नजर आए। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता भूरी यादव को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, गांव में “बागर वाले खेत” को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी जमीन पर कब्जे को लेकर कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। भांडेर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। भूरी यादव की शिकायत पर गणेश यादव, रमेश यादव, राधाचरण यादव, छोटे लाल यादव, राजेश उर्फ बब्बू यादव, अवधेश यादव और अभिषेक यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, छोटेलाल यादव की शिकायत पर निखिल यादव, शिवराम यादव और भूरी यादव पर भी प्रकरण कायम किया गया है।
जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप: सिमथरा गांव में लाठी-डंडे चले, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज दतिया में भांडेर थाना अंतर्गत ग्राम सिमथरा में लंबे समय से चल रहा जमीनी विवाद मंगलवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। एक ही पक्ष के लोगों के बीच हुए इस विवाद में लाठी-डंडे चले और ट्रैक्टर सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो बुधवार दोपहर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान कुछ लोग ट्रैक्टर पर सवार युवक को घेरकर मारते नजर आए। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता भूरी यादव को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, गांव में “बागर वाले खेत” को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी जमीन पर कब्जे को लेकर कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। भांडेर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। भूरी यादव की शिकायत पर गणेश यादव, रमेश यादव, राधाचरण यादव, छोटे लाल यादव, राजेश उर्फ बब्बू यादव, अवधेश यादव और अभिषेक यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, छोटेलाल यादव की शिकायत पर निखिल यादव, शिवराम यादव और भूरी यादव पर भी प्रकरण कायम किया गया है।
- उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत दतिया/बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक परिवार सहित अल्प प्रवास पर दतिया आए जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा और भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का शाल श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने परिवार सहित पीतांबरा माई के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की मंदिर पर उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा बंगाल चुनाव की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जब-जब मेहनत करता है चुनाव का परिणाम जीत के साथ तय करता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल असम पोडिचेरी चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने अपार बहुमत के साथ विजय हासिल की है इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी रोहित दुबे अमित सेन कपिल अहिरवार अरविंद गुप्ता प्रदीप गुर्जर गौरव दुवे सागर प्रोहित मौजूद रहे1
- दतिया जिले के सेवढा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भगुवापुरा के निवासी राधा कृष्ण बघेल ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके खेत, जो गोपालपुरा मोजे में स्थित है, खेत पर लगे सरकारी पेड़ों को अवैध रूप से काट लिया गया है।राधा कृष्ण बघेल के अनुसार, उनके खेत के सामने ही गोपालपुरा गांव के अनिल नामक व्यक्ति एवं लालू जाटव के खेत स्थित हैं। दोनों खेतों के बीच की मेड़ पर एक सरकारी बामोर (बबूल) का पेड़ एवं एक बेरी का पेड़ लगा हुआ था, जिसे अनिल एवं लालू जाटव द्वारा पेट्रोल से चलने वाली मशीन की सहायता से काट दिया गया।* *📡 CITY NEWS 24📡* *MEGH SINGH rajpoot* *AD SINGH DHAKAD✍️*1
- दतिया मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन में अग्नि सुरक्षा सप्ताह, मॉक ड्रिल से स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण दतिया। जिला अस्पताल स्थित दतिया मेडिकल कॉलेज के नवीन ओपीडी भवन में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल स्टाफ, मरीजों और आमजन को आग से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में सही प्रतिक्रिया देने के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान विशेषज्ञों ने अग्नि सुरक्षा से जुड़े अहम पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत फायर अलार्म बजाना चाहिए, सुरक्षित निकास मार्ग का उपयोग करना चाहिए और प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। कार्यक्रम के तहत मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल स्टाफ को आपात स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने और आग पर काबू पाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की हानि को कम किया जा सके और सभी लोग सतर्क एवं प्रशिक्षित रह1
- दतिया कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई के दौरान पुलिस विभाग की ओर से SDOP आकांक्षा जैन ने ज़िम्मेदारी संभाली। उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।1
- झांसीः गरजा बाबा का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप..... चित्रा चौराहे से पंचतंत्र पार्क तक चला झांसी महानगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्रा चौराहे से पंचतंत्र पार्क तक बुलडोजर अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से वर्षों से सड़क किनारे कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। नगर निगम की टीम ने सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध निर्माण, टीनशेड और अस्थायी कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान भारी संख्या में नगर निगम कर्मचारी, अधिकारी और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। अपर नगर आयुक्त स्वयं कार्रवाई की निगरानी करते नजर आए। कार्रवाई के दौरान कई अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटते दिखाई दिए, वहीं बुलडोजर चलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- बबीना थाना पुलिस ने चोरी के माल समेत युवक को किया गिरफ्तार1
- भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमथरा में 55 वर्षीय वृद्ध के साथ 03 लोगों ने लाठियों से मारपीट कर दी। जिसको लेकर भांडेर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामल दर्ज किया है। वहीं घायल को बुधवार शाम 04 बजे मेडीकल के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। ने जानकारी के अनुसार छोटेलाल यादव उम्र 55 वर्ष सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने ट्रैक्टर से खेत बखर रहे थे। इसी दौरान गांव के शिवराम यादव, निखिल यादव और भूरी यादव मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर रुकवाकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने छोटेलाल को ट्रैक्टर से नीचे पटक दिया। आरोप है कि भूरी यादव ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि शिवराम और निखिल ने लाठियों से मारपीट की। घटना में उनके हाथ की उंगलियों, पसली, घुटने, कंधे और सिर में चोटें आईं, जिससे खून भी निकला। शोर सुनकर गोविंद सिंह यादव और प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। जाते समय आरोपियों ने दोबारा खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- दिनांक 12.02.26 को थाना लाँच क्षेत्रान्तर्गत टोडा रमगढ़ा में आरोपीगण के द्वारा ग्राम रमगढा निवासी अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तत्समय मौके से एक आरोपी बाबूजी उर्फ उत्तम निवासी बसीट को गिरफ्तार किया गया था लेकिन शेष आरोपीगण भागने में सफल हुये। उसके बाद मृतक के परिजनों एवं रमगढा गाँव वालों द्वारा थाना लाँच का घेराव किया गया। श्री अजय चानना एसडीओपी सेंवढा, थाना अतरेटा व अन्य थानों का फोर्स ने थाना लाँच पहुँचकर मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणजनों को समझाईस दी जाकर एवं थाना लाँच पर अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं भीड को रुखसत किया गया था। श्रीमान् अति० पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया व श्रीमान एसडीओपी महोदय सेवढा श्री अजय चानना जिला दतिया के मार्गदर्शन में थाना लांच जिला-दतिया म०प्र० के अप.क्र. 07/26 धारा-191(2), 191(3), 190, 103(1), 296, 351 (2) बीएनएस इजांफा धारा-25/27, 30 आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी दीपू उर्फ दीपक यादव पुत्र कामताप्रसाद यादव उम्र 35 साल नि० ग्राम बीसलपुरा थाना पण्डोखर जिला दतिया म०प्र० जिस पर 5000/- रुपये ईनाम श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया द्वारा घोषित किया गया था उक्त आरोपी को दिनांक-05.05.26 को दतिया हाइवे से गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी से उक्त घटना में प्रयुक्त बुलेरो गाड़ी जप्त की गई। जिसमें थाना प्रभारी अतरेटा नरेन्द्र राजपूत एवं उनकी टीम प्रआर 29 अशोक कौरव, आर० 392 कमलकिशोर, आर० जयेन्द्र चौहान, आर० मुकुल सागोरिया, आर० प्रदीप थाना अतरेटा, प्रआर. 579 कोमेश गौतम, आर. 875 हिमान्शु पाण्डेय, आर. 709 नरोत्तम सिंह. आर. राहुल बुधौलिया एसडीओपी कार्यालय सॅवढा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- दतिया के भगुवापुरा में 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से क्षेत्र में शोक के साथ बिजली लाइनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वन विभाग मृत मोर का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करेगा।1