भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमथरा में 55 वर्षीय वृद्ध के साथ 03 लोगों ने लाठियों से मारपीट कर दी। जिसको लेकर भांडेर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामल दर्ज किया है। वहीं घायल को बुधवार शाम 04 बजे मेडीकल के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। ने जानकारी के अनुसार छोटेलाल यादव उम्र 55 वर्ष सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने ट्रैक्टर से खेत बखर रहे थे। इसी दौरान गांव के शिवराम यादव, निखिल यादव और भूरी यादव मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर रुकवाकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने छोटेलाल को ट्रैक्टर से नीचे पटक दिया। आरोप है कि भूरी यादव ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि शिवराम और निखिल ने लाठियों से मारपीट की। घटना में उनके हाथ की उंगलियों, पसली, घुटने, कंधे और सिर में चोटें आईं, जिससे खून भी निकला। शोर सुनकर गोविंद सिंह यादव और प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। जाते समय आरोपियों ने दोबारा खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमथरा में 55 वर्षीय वृद्ध के साथ 03 लोगों ने लाठियों से मारपीट कर दी। जिसको लेकर भांडेर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामल दर्ज किया है। वहीं घायल को बुधवार शाम 04 बजे मेडीकल के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। ने जानकारी के अनुसार छोटेलाल यादव उम्र 55 वर्ष सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने ट्रैक्टर से खेत बखर रहे थे। इसी दौरान गांव के शिवराम यादव, निखिल यादव और भूरी यादव मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर रुकवाकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने छोटेलाल को ट्रैक्टर से नीचे पटक दिया। आरोप है कि भूरी यादव ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि शिवराम और निखिल ने लाठियों से मारपीट की। घटना में उनके हाथ की उंगलियों, पसली, घुटने, कंधे और सिर में चोटें आईं, जिससे खून भी निकला। शोर सुनकर गोविंद सिंह यादव और प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। जाते समय आरोपियों ने दोबारा खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप: सिमथरा गांव में लाठी-डंडे चले, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज दतिया में भांडेर थाना अंतर्गत ग्राम सिमथरा में लंबे समय से चल रहा जमीनी विवाद मंगलवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। एक ही पक्ष के लोगों के बीच हुए इस विवाद में लाठी-डंडे चले और ट्रैक्टर सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो बुधवार दोपहर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान कुछ लोग ट्रैक्टर पर सवार युवक को घेरकर मारते नजर आए। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता भूरी यादव को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, गांव में “बागर वाले खेत” को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी जमीन पर कब्जे को लेकर कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। भांडेर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। भूरी यादव की शिकायत पर गणेश यादव, रमेश यादव, राधाचरण यादव, छोटे लाल यादव, राजेश उर्फ बब्बू यादव, अवधेश यादव और अभिषेक यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, छोटेलाल यादव की शिकायत पर निखिल यादव, शिवराम यादव और भूरी यादव पर भी प्रकरण कायम किया गया है।1
- भैंस चोरी के मामले में दतिया पुलिस की बड़ी सफलता,2 शातिर आदतन चोर गिरफ्तार, ---------------------------------------------------------------- चोरी गई 7 भैंसे,भैंसों की बिक्री से खरीदी खरीदी एक अर्टिका कार व ₹02.50 लाख नगद बरामद हुए, ------------------------------------------------------------- दतिया।थाना दुरसडा एवं थाना उनाव क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दतिया पुलिस ने 2 आदतन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।आरोपियों के कब्जे से कुल 7 भैंसे (थाना दुरसडा द्वारा 5 एवं थाना उनाव द्वारा 2),भैंसों की बिक्री से खरीदी गई एकअर्टिका कार तथा कुल ₹02.50 लाख नगद बरामद किए गए हैं।पूछताछ में आरोपियों द्वारा कई अन्य भैंस चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है।दरअसल थाना दुरसडा एवं उनाव क्षेत्र में भैंस चोरी की लगातार घटनाएं सामने आई थीं।जहां 3 दिसम्बर 25 को फरियादिया श्रीमती आरती अहिरवार निवासी ग्राम सबदलपुर की रिपोर्ट पर 2 भैंस चोरी होने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया और 29 अप्रैल 26 को फरियादी दयानन्द पाल निवासी ग्राम भोय की 16 भैंस चोरी होने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।1अप्रैल 26 को फरियादिया श्रीमती मीना कुशवाहा निवासी ग्राम बीकर की 5 भैंस चोरी होने परअपराध दर्ज किया गया।भैंस चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना दुरसडा और थाना उनाव की विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी उनाव उनि यतेन्द्र सिंह भदौरिया एवं प्रभारी दुरसडा उनि सविता शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा पतारसी की गई।2 मई को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि, भैंस चोरी में संलिप्त आरोपी अशोक यादव एवं धर्मेन्द्र यादव ग्राम नरगढ़ के पास मौजूद हैं।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने भैंस चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया।पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 7 भैंसे (5 थाना दुरसडा एवं 2 थाना उनाव), भैंसों की बिक्री से खरीदी गई एक अर्टिका कार तथा कुल ₹02.50 लाख नगद बरामद कर जप्त किया गया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों, घटना में प्रयुक्त वाहनों की तलाश एवं शेष चोरी गई भैंसों की बरामदगी हेतु कार्यवाही जारी है।इस कार्यवाही में— उनि यतेन्द्र सिंह भदौरिया (थाना प्रभारी उनाव), उनि सविता शर्मा (थाना प्रभारी दुरसडा), प्रआर राजू गुर्जर, प्रआर मिश्रीलाल सविता, प्र आर आदित्य शर्मा ,आर. दर्शन यादव ,आर.भूपेंद्र सिहं, आर. दीपांशु,आर मोहित,आर. विपिन,आर आनंद चौरसिया, आरक्षक राजेश बघेल, आरक्षक अजय सैनी,आरक्षक सूरज यादव, एवं चालक आरक्षक जीत यादव (SDOP कार्यालय भाण्डेर) की सराहनीय भूमिका रही।1
- दतिया पीतांबरा मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम उप्र बृजेश पाठक सपा प्रमुख पर तीखा शब्दों का प्रहार* *दतिया पीतांबरा मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम उप्र बृजेश पाठक सपा प्रमुख पर तीखा शब्दों का प्रहार* *MBKS डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क* *लोकेश मिश्रा बुंदेली*1
- इंदरगढ़ नगर के मेंन बाजार में लगा जाम एसडीओपी अजय चानना ने पुलिस बल के साथ संभाला मोर्चा खुला जाम वाहनों के काटे गई चालान 📡भारत न्यूज़ 24 दतिया संवाददाता मेघ सिंह राजपूत एडी धाकड़ ✍️1
- दतिया: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम सीतापुर निवासी दशरथ दाँगी, उम्र करीब 42 वर्ष, पुत्र मैथिलीशरण दाँगी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दशरथ दाँगी बीती रात 5 मई को एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका वाहन अचानक हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे की असली वजह सामने नहीं आ सकी है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या लापरवाही को कारण माना जा रहा है।1
- दतिया में कई व्यापारियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस राजनीतिक बदलाव से क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने की आशंका है, जबकि भाजपा को मजबूती मिली है।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक एग्रो उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने चिलचिलाती धूप में ट्रॉलियों पर चढ़कर किसानों से सीधी बात की और जायजा लिया।1
- भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमथरा में 55 वर्षीय वृद्ध के साथ 03 लोगों ने लाठियों से मारपीट कर दी। जिसको लेकर भांडेर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामल दर्ज किया है। वहीं घायल को बुधवार शाम 04 बजे मेडीकल के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। ने जानकारी के अनुसार छोटेलाल यादव उम्र 55 वर्ष सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने ट्रैक्टर से खेत बखर रहे थे। इसी दौरान गांव के शिवराम यादव, निखिल यादव और भूरी यादव मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर रुकवाकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने छोटेलाल को ट्रैक्टर से नीचे पटक दिया। आरोप है कि भूरी यादव ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि शिवराम और निखिल ने लाठियों से मारपीट की। घटना में उनके हाथ की उंगलियों, पसली, घुटने, कंधे और सिर में चोटें आईं, जिससे खून भी निकला। शोर सुनकर गोविंद सिंह यादव और प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। जाते समय आरोपियों ने दोबारा खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1