दतिया ब्रेकिंग: 11 केवी लाइन की चपेट में आए राष्ट्रीय पक्षी—एक मोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल दतिया जिले के भगुवापुरा थाना क्षेत्र से दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है। यहां 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों मोर उड़ान भरते समय अचानक हाई वोल्टेज 11 केवी लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से एक मोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा बुरी तरह झुलस गया। घायल मोर का तुरंत पशु चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मृत मोर का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाएगा, क्योंकि मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों में बिजली लाइनों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खुले और खतरनाक बिजली तारों को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से वन्यजीवों को बचाया जा सके।

- दतिया जिले के सेवढा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भगुवापुरा के निवासी राधा कृष्ण बघेल ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके खेत, जो गोपालपुरा मोजे में स्थित है, खेत पर लगे सरकारी पेड़ों को अवैध रूप से काट लिया गया है।राधा कृष्ण बघेल के अनुसार, उनके खेत के सामने ही गोपालपुरा गांव के अनिल नामक व्यक्ति एवं लालू जाटव के खेत स्थित हैं। दोनों खेतों के बीच की मेड़ पर एक सरकारी बामोर (बबूल) का पेड़ एवं एक बेरी का पेड़ लगा हुआ था, जिसे अनिल एवं लालू जाटव द्वारा पेट्रोल से चलने वाली मशीन की सहायता से काट दिया गया।* *📡 CITY NEWS 24📡* *MEGH SINGH rajpoot* *AD SINGH DHAKAD✍️*1
- कालीपुरा के पास सड़क के दोनों ओर खेतों में भीषण आग लग गई है, जिससे हालात खतरनाक हो गए हैं। आग की लपटें तेज़ी से फैल रही हैं और धुएं के कारण दृश्यता भी कम हो गई है। इस वजह से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है और यातायात प्रभावित हो रहा है। राहगीरों मे दहशत का माहौल है।1
- दतिया मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन में अग्नि सुरक्षा सप्ताह, मॉक ड्रिल से स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण दतिया। जिला अस्पताल स्थित दतिया मेडिकल कॉलेज के नवीन ओपीडी भवन में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल स्टाफ, मरीजों और आमजन को आग से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में सही प्रतिक्रिया देने के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान विशेषज्ञों ने अग्नि सुरक्षा से जुड़े अहम पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत फायर अलार्म बजाना चाहिए, सुरक्षित निकास मार्ग का उपयोग करना चाहिए और प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। कार्यक्रम के तहत मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल स्टाफ को आपात स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने और आग पर काबू पाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की हानि को कम किया जा सके और सभी लोग सतर्क एवं प्रशिक्षित रह1
- दतिया ब्रेकिंग: 11 केवी लाइन की चपेट में आए राष्ट्रीय पक्षी—एक मोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल दतिया जिले के भगुवापुरा थाना क्षेत्र से दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है। यहां 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों मोर उड़ान भरते समय अचानक हाई वोल्टेज 11 केवी लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से एक मोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा बुरी तरह झुलस गया। घायल मोर का तुरंत पशु चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मृत मोर का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाएगा, क्योंकि मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों में बिजली लाइनों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खुले और खतरनाक बिजली तारों को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से वन्यजीवों को बचाया जा सके।1
- दतिया में कई व्यापारियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस राजनीतिक बदलाव से क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने की आशंका है, जबकि भाजपा को मजबूती मिली है।1
- दतिया कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई के दौरान पुलिस विभाग की ओर से SDOP आकांक्षा जैन ने ज़िम्मेदारी संभाली। उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक एग्रो उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने चिलचिलाती धूप में ट्रॉलियों पर चढ़कर किसानों से सीधी बात की और जायजा लिया।1
- दिनांक 12.02.26 को थाना लाँच क्षेत्रान्तर्गत टोडा रमगढ़ा में आरोपीगण के द्वारा ग्राम रमगढा निवासी अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तत्समय मौके से एक आरोपी बाबूजी उर्फ उत्तम निवासी बसीट को गिरफ्तार किया गया था लेकिन शेष आरोपीगण भागने में सफल हुये। उसके बाद मृतक के परिजनों एवं रमगढा गाँव वालों द्वारा थाना लाँच का घेराव किया गया। श्री अजय चानना एसडीओपी सेंवढा, थाना अतरेटा व अन्य थानों का फोर्स ने थाना लाँच पहुँचकर मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणजनों को समझाईस दी जाकर एवं थाना लाँच पर अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं भीड को रुखसत किया गया था। श्रीमान् अति० पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया व श्रीमान एसडीओपी महोदय सेवढा श्री अजय चानना जिला दतिया के मार्गदर्शन में थाना लांच जिला-दतिया म०प्र० के अप.क्र. 07/26 धारा-191(2), 191(3), 190, 103(1), 296, 351 (2) बीएनएस इजांफा धारा-25/27, 30 आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी दीपू उर्फ दीपक यादव पुत्र कामताप्रसाद यादव उम्र 35 साल नि० ग्राम बीसलपुरा थाना पण्डोखर जिला दतिया म०प्र० जिस पर 5000/- रुपये ईनाम श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया द्वारा घोषित किया गया था उक्त आरोपी को दिनांक-05.05.26 को दतिया हाइवे से गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी से उक्त घटना में प्रयुक्त बुलेरो गाड़ी जप्त की गई। जिसमें थाना प्रभारी अतरेटा नरेन्द्र राजपूत एवं उनकी टीम प्रआर 29 अशोक कौरव, आर० 392 कमलकिशोर, आर० जयेन्द्र चौहान, आर० मुकुल सागोरिया, आर० प्रदीप थाना अतरेटा, प्रआर. 579 कोमेश गौतम, आर. 875 हिमान्शु पाण्डेय, आर. 709 नरोत्तम सिंह. आर. राहुल बुधौलिया एसडीओपी कार्यालय सॅवढा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1