Shuru
Apke Nagar Ki App…
करैरा पुलिस का खुलासा: 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पत्रकारहरी निवास साहू
करैरा पुलिस का खुलासा: 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुये का.वा. उप निरीक्षक ज्ञान सिंह वर्मा, का.वा. सहायक उप निरीक्षक हरवीर सिंह, का.वा. प्रधान आरक्षक कमलेश मिश्रा को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुये प्रमाण पत्र, सॉल-श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी।1
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- करैरा पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का नरवर मण्डल के बूथ क्रमांक 15 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर विधायक रमेश खटीक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के समग्र विकास, जनभागीदारी तथा समाज में हो रहे सकारात्मक प्रयासों पर अपने विचार साझा किए। उनके संबोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान की। विधायक रमेश खटीक ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जो समाज में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का1
- भांडेर नगर में मंगलवार रात 09 को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बेमौसम झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान 08 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे वातावरण में अचानक ठंडक घुल गई। दिनभर की गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। वहीं, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल पर तेज हवा और बारिश का असर पड़ने की आशंका है, जिससे नुकसान हो सकता है। हालांकि राहत की बात यह रही कि क्षेत्र में कहीं भी ओलावृष्टि की खबर नहीं है। किसान अब फसलों की स्थिति का आकलन करने में जुटे हैं।1
- पत्थरों से भरी अनियंत्रित ट्रॉली पलटी, ए.बी. रोड पर मौत को दावत दे रहे हैं ये जानलेवा गड्ढे। कोलारस के ए बी रोड़ पर थाने के पास पत्थर बोल्डर से भरा ट्रैक्टर ट्रोली अनियंत्रित होकर पलटी, चालक फरार सड़क पर आय दिन हो रहे हादसे फिर गड्ढों के भरने की सुध कोई भी अधिकारी नहीं ले रहा आखिर कोलारस नगर वासियों के जान से खिलवाड़ करने का क्या कारण है1
- अजय कुमार गुप्ता निवासी कच्ची गली कस्वा करैरा ने रिपोर्ट की. कि दिनांक 29.03.26 को दोपहर 02.00 बजे उन्होंने अपनी मोटर साईकिल दुकान के बाहर गणेश चौक कच्ची गली पर रखकर वह अपने घर पर चला गया था। एक घंटे बाद दुकान के बाहर रखी अपनी मोटरसाईकिल को देखा तो उस स्थान पर नही मिली। मोटर साईकिल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर से अपराध क्र 218/26 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरूद्ध जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये जिसके बाद करैरा पुलिस को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गणेश मंदिर व्हीआईपी मार्ग के पास चोरी की हुई सीडी डीलक्स मोटर साईकल काले रंग की बेचने की फिराक में खडा है जब करैरा पुलिस मुखविर के बताये स्थान पर पहुंची तो एक व्यक्ति मोटर साईकल लिये खडा हुआ दिखा जो पुलिस को आता देखकर भागने लगा जिसे हमराह बल की मदद घेराबंदी कर पकडा जिससे उक्त मोटर साईकल के संबंध में पूछताछ की तो उसने दिनांक 29.03.26 को कच्ची गली गणेश चौक करैरा चोरी करना बताया जुर्म स्वीकार करने पर उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीतेश उर्फ चीनी माहौर पिता श्यामलाल माहौर उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र. 11 दीन दयाल नगर थाना करैरा का होना बताया उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से चोरी गई मसरूका मो.सा. सीडी डीलक्स काले रंग की चैचिस नम्बर MBLHAC021.J9M10225 को विधिवत जप्त की। पूछताछ करने पर आरोपी नीतेश ने मस्ते रावत पिता नवाब सिंह रावत नि चितवनी ड़बरा के साथ मिलकर मोटर साईकल चोरी करना बताया एवं डबरा- ग्वालियर से चुराई गई मोटर साईकलें दिहायला गांव में गउ शाला के बने कमरे में रखना बताया जिन्हे विधिवत अपराध सदर में जप्त किया गया। प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी मस्ते रावत पिता नवाब सिंह रावत नि० ग्राम चितावनी डबरा की तलाश जारी है।1
- शिवपुरी के वार्ड नंबर 11 फतेहपुर में आवासीय क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में कॉलोनी वासी हुए एकत्रित..... कलेक्टर एसपी थाना प्रभारी को आवेदन सौपने के उपरांत अब जिस दुकान में कलारी खोलनी है उसके बाहर दे रहे हैं धरना और कर रहे हैं सुंदरकांड का पाठ...... अगर 2 दिन में कलारी खुलना कैंसिल नहीं हुआ तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे कॉलोनी वासी.....1