Shuru
Apke Nagar Ki App…
करैरा पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पत्रकारहरी निवास साहू
करैरा पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नरवर नगर में महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा सोमवार को दोपहर 12 बजे भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे नगर का माहौल धार्मिक एवं भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान महावीर के चित्र एवं आकर्षक झांकियों के साथ भजन-कीर्तन करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरे। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया। जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर के बताए अहिंसा, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- झाँसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला महिला चिकित्सालय में किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय ने किशोरियों को टीका लगवाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर सीपी मिशन कंपाउंड की कु. रिद्धि एवं मानिक चौक की कु. मंशा ने एचपीवी वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ाया। टीकाकरण के उपरांत दोनों किशोरियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। सीएमओ का संदेश डॉ सुधाकर पांडेय ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक रोका जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की बात जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर ने बताया कि बच्चेदानी के कैंसर से बचाव हेतु यह वैक्सीन अत्यंत प्रभावी है और जल्द ही अन्य चिकित्सा इकाइयों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वर्तमान में टीकाकरण जिला महिला चिकित्सालय, झांसी में संचालित है इस अवसर पर सीएमएस डॉ राजनारायण, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ जूही सूलिया, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- झाँसी: नगर निगम टीम पर ‘गुंडागर्दी’ का आरोप, मानिक चौक में व्यापारियों का फूटा गुस्सा अतिक्रमण हटाने पहुँची टीम घिरी! मानिक चौक बना अखाड़ा, व्यापारियों संग तीखी झड़प, VIDEO VIRAL नगर निगम vs व्यापारी: झाँसी के मानिक चौक में टकराव, आरोप-प्रत्यारोप के बीच हंगामा तेज ‘गुंडागर्दी नहीं चलेगी!’—व्यापारियों का फूटा आक्रोश, नगर निगम टीम से गरमागरम नोकझोंक मानिक चौक में महाभारत! कार्रवाई करने पहुँची टीम पर भड़के व्यापारी, सड़क पर ही छिड़ी जंग राशिद पठान R बुन्देलखण्ड न्यूज़ नेटवर्क 63941312211
- झांसी। अब यात्री ट्रेन के तय समय से 30 मिनट पूर्व तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। पहले यह सुविधा सिर्फ रिजर्वेशन चार्ट बनने से पहले तक ही थी। ट्रेन रद्द होने या तय समय से तीन घंटे से ज्यादा देरी से चलने पर यात्री टीडीआर फाइल कर पूरा रिफंड ले सकते हैं। चार्ट बनने के बाद वेटिंग टिकटों का पैसा पूर्व की तरह अपने आप वापस मिल जाएगा। रेलवे ने नमक व वाहन परिवहन से जुड़े माल ढुलाई नियमों को भी और अधिक सरल व पारदर्शी बनाया है, जिससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, इस बात की जानकारी झाँसी रेल मंडल के पब्लिक रिलेशनशिप ऑफिसर मनोज कुमार सिंह ने दी हैं।3
- मध्यप्रदेश के दतिया जिले में नगर पालिका के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी इलाके में हुई, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने पार्षद कल्लू कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल पार्षद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है। सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग कोतवाली थाने पर जमा हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया है करीब दोपहर 2 बजे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई शेरू कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने.... गोलू कुशवाहा (झिर का बाग) सुधीर कुशवाहा (हरदौल मोहल्ला) पंकज उर्फ छोटू कुशवाहा (राधासागर) साहब सिंह यादव (सिरोल) उमेश कुशवाहा (सेवढ़ा चुंगी) प्रवीण बाल्मीक (रिछरा फाटक) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड के दो आरोपी पण्डोखर थाने में सरेंडर कर चुके हैं, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि की हत्या कैसे हो गई… और क्या दतिया में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं?2
- Post by Lakshya News tv1
- *राजा नल-दमयंती की ऐतिहासिक नगरी नरवर में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई नरवर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय होली एवं ईद मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।* नरवर / दिनांक 29 मार्च 2026, रविवार को नरवर में आयोजित इस “होली पत्रकारिता मिलन समारोह” में पधारे हुए अतिथियों का साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सलभ भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष कृपाल सिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष हनुमत सिंह रावत, जिला महासचिव भानू प्रताप सिंह यादव, अजयराज सक्सेना सहित देवेंद्र कुमार, कमर खान, मोहन सिंह कुशवाह, निशात प्रजापति, गजेन्द्र सिंह कुशवाह, राजकुमार कोली, मनमोहन बाथम, गणेश कुशवाह एवं भरत प्रजापति जैसे वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच-सचिव एवं समाजसेवी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिवपुरी जिले, करैरा एवं आसपास के क्षेत्रों से आए पत्रकार साथियों का गुलाल लगाकर, फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह (साल-श्रीफल) भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगीत कलाकारों द्वारा फाग एवं पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुतियों ने माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में लगभग 30 से अधिक लोगों की सहभागिता रही। विशेष बात यह रही कि नरवर में पत्रकारों का इस प्रकार का आयोजन पहली बार आयोजित किया गया, जिसमें चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों ने अपनी एकजुटता और कलम की ताकत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।2
- करैरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रमेश खटीक ने सोमवार को दोपहर तीन बजे मगरौनी में आयोजित आजीविका मिशन की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं समूह सदस्यों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। बैठक में समूहों के सशक्तिकरण, स्वरोजगार के अवसरों तथा आजीविका बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी, तरन सिंह तोमर, नारायण राजपूत, कपिल पचौरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- बीजेपी नेता की हत्या से दहला दतिया, आधे घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव मध्य प्रदेश के दतिया शहर में उस वक्त दहशत मच गई, जब दिनदहाड़े एमपी बीजेपी नेता और पार्षद कल्लू कुशवाहा की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और तब तक गोलियां दागते रहे जब तक कि उनकी सांसें न थम गईं। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक उनका शव सड़क पर ही पड़ा रहा। वहीं सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह की सैर पर निकले थे कुशवाहा मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कल्लू कुशवाह हर दिन सुबह की सैर पर आते हैं। वह आज भी सैर पर निकले थे। तभी अचानक हमलावर वहां पहुंच गए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर उनपर तब तक गोली चलाते रहे, जब तक कि वह मौके पर ही गिर नहीं गए। जैसे ही कुशवाह गिरे हमलावर मौके से फरार हो गए।1