logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीजेपी नेता की हत्या से दहला दतिया, आधे घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव मध्य प्रदेश के दतिया शहर में उस वक्त दहशत मच गई, जब दिनदहाड़े एमपी बीजेपी नेता और पार्षद कल्लू कुशवाहा की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और तब तक गोलियां दागते रहे जब तक कि उनकी सांसें न थम गईं। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक उनका शव सड़क पर ही पड़ा रहा। वहीं सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह की सैर पर निकले थे कुशवाहा मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कल्लू कुशवाह हर दिन सुबह की सैर पर आते हैं। वह आज भी सैर पर निकले थे। तभी अचानक हमलावर वहां पहुंच गए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर उनपर तब तक गोली चलाते रहे, जब तक कि वह मौके पर ही गिर नहीं गए। जैसे ही कुशवाह गिरे हमलावर मौके से फरार हो गए।

3 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter Datia Nagar, Madhya Pradesh•
3 hrs ago

बीजेपी नेता की हत्या से दहला दतिया, आधे घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव मध्य प्रदेश के दतिया शहर में उस वक्त दहशत मच गई, जब दिनदहाड़े एमपी बीजेपी नेता और पार्षद कल्लू कुशवाहा की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और तब तक गोलियां दागते रहे जब तक कि उनकी सांसें न थम गईं। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक उनका शव सड़क पर ही पड़ा रहा। वहीं सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह की सैर पर निकले थे कुशवाहा मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कल्लू कुशवाह हर दिन सुबह की सैर पर आते हैं। वह आज भी सैर पर निकले थे। तभी अचानक हमलावर वहां पहुंच गए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर उनपर तब तक गोली चलाते रहे, जब तक कि वह मौके पर ही गिर नहीं गए। जैसे ही कुशवाह गिरे हमलावर मौके से फरार हो गए।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • मैहर सिविल अस्पताल का हाल बेहाल! मरीज भगवान भरोसे, सिस्टम लापता मैहर सिविल अस्पताल की हालत इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। जहां एक ओर सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे करती है, वहीं जमीनी हकीकत पूरी तरह अलग तस्वीर पेश कर रही है। अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव अब आम बात हो चुकी है और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल मे जमीनी हकीकत चौकाने वाली है अस्पताल में न तो समय पर डॉक्टर मिल रहे हैं और न ही वार्ड बॉय की मौजूदगी नजर आती है। मरीजों को लाने-ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है, जिससे गंभीर हालत में आए मरीजों को परिजन खुद संभालने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक मरीज को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां न डॉक्टर मौजूद था और न कोई जिम्मेदार स्टाफ। ऐसे में एक नर्स ने ही मानवता दिखाते हुए मरीज को प्राथमिक उपचार देकर भर्ती किया। हालांकि, यह सवाल खड़ा होता है कि जब पूरा स्टाफ गायब हो, तो मरीजों की जान की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? *मरीज के परिजनों ने बनाया वीडियो दिखाया अपना दर्द* मरीज के परिजनों ने अस्पताल की इस बदहाली का वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा जाहिर की। उनका कहना है कि अस्पताल में कोई सुनने वाला नहीं है और मरीजों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है। सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती ये तस्वीरें पूछ रही हैं क्या यही है “बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं”? क्या कागजों में ही चल रहा है पूरा सिस्टम?लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अस्पताल में स्टाफ की कमी, लापरवाही और अव्यवस्था लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
    1
    मैहर सिविल अस्पताल का हाल बेहाल! मरीज भगवान भरोसे, सिस्टम लापता
मैहर सिविल अस्पताल की हालत इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। जहां एक ओर सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे करती है, वहीं जमीनी हकीकत पूरी तरह अलग तस्वीर पेश कर रही है। अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव अब आम बात हो चुकी है और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सिविल अस्पताल मे जमीनी हकीकत चौकाने वाली है अस्पताल में न तो समय पर डॉक्टर मिल रहे हैं और न ही वार्ड बॉय की मौजूदगी नजर आती है। मरीजों को लाने-ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है, जिससे गंभीर हालत में आए मरीजों को परिजन खुद संभालने को मजबूर हैं।
बताया जा रहा है कि हाल ही में एक मरीज को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां न डॉक्टर मौजूद था और न कोई जिम्मेदार स्टाफ। ऐसे में एक नर्स ने ही मानवता दिखाते हुए मरीज को प्राथमिक उपचार देकर भर्ती किया। हालांकि, यह सवाल खड़ा होता है कि जब पूरा स्टाफ गायब हो, तो मरीजों की जान की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
*मरीज के परिजनों ने बनाया वीडियो दिखाया अपना  दर्द*
मरीज के परिजनों ने अस्पताल की इस बदहाली का वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा जाहिर की। उनका कहना है कि अस्पताल में कोई सुनने वाला नहीं है और मरीजों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है। सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती ये तस्वीरें पूछ रही हैं क्या यही है “बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं”? क्या कागजों में ही चल रहा है पूरा सिस्टम?लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अस्पताल में स्टाफ की कमी, लापरवाही और अव्यवस्था लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Datia Nagar, Madhya Pradesh•
    12 min ago
  • कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में एक और खुलासा उमेश कुशवाहा के परिजन बोले बेटा बेकसूर घटना के वक्त था घर पहुंची कोतवाली महिलाएं
    1
    कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में एक और खुलासा उमेश कुशवाहा के परिजन बोले बेटा बेकसूर घटना के वक्त था घर पहुंची कोतवाली महिलाएं
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोंदन थाना अंतर्गत दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जहां उड़ीना गांव निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता संजू पचौरी ने गोंदन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले मेहगांव निवासी गिर्राज तिवारी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें उसके मायके पक्ष ने लगभग 9 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति गिर्राज तिवारी, ससुर कौशल किशोर तिवारी और ननद नीलम तिवारी द्वारा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत पर गोंदन थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर 01 बजे आरोपी पति, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    गोंदन थाना अंतर्गत दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जहां उड़ीना गांव निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता संजू पचौरी ने गोंदन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले मेहगांव निवासी गिर्राज तिवारी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें उसके मायके पक्ष ने लगभग 9 लाख रुपये खर्च किए थे।
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति गिर्राज तिवारी, ससुर कौशल किशोर तिवारी और ननद नीलम तिवारी द्वारा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा उसके साथ मारपीट की गई।
पीड़िता की शिकायत पर गोंदन थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर 01 बजे आरोपी पति, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के दतिया जिले में नगर पालिका के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी इलाके में हुई, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने पार्षद कल्लू कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल पार्षद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है। सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग कोतवाली थाने पर जमा हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया है करीब दोपहर 2 बजे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई शेरू कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने.... गोलू कुशवाहा (झिर का बाग) सुधीर कुशवाहा (हरदौल मोहल्ला) पंकज उर्फ छोटू कुशवाहा (राधासागर) साहब सिंह यादव (सिरोल) उमेश कुशवाहा (सेवढ़ा चुंगी) प्रवीण बाल्मीक (रिछरा फाटक) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड के दो आरोपी पण्डोखर थाने में सरेंडर कर चुके हैं, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि की हत्या कैसे हो गई… और क्या दतिया में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं?
    2
    मध्यप्रदेश के दतिया जिले में नगर पालिका के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी इलाके में हुई, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने पार्षद कल्लू कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गंभीर रूप से घायल पार्षद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है।
सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग कोतवाली थाने पर जमा हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया है
करीब दोपहर 2 बजे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
मृतक के भाई शेरू कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने....
गोलू कुशवाहा (झिर का बाग)
सुधीर कुशवाहा (हरदौल मोहल्ला)
पंकज उर्फ छोटू कुशवाहा (राधासागर)
साहब सिंह यादव (सिरोल)
उमेश कुशवाहा (सेवढ़ा चुंगी)
प्रवीण बाल्मीक (रिछरा फाटक)
के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड के दो आरोपी पण्डोखर थाने में सरेंडर कर चुके हैं, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि की हत्या कैसे हो गई… और क्या दतिया में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं?
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पानी जमा होने से किसी के गिर रहे मकान तो किसी की हो रही फसल बर्बाद,..... पूरा मामला वार्ड कामद रोड, वार्ड नंबर 13 नगर इंदरगढ़ जिला दतिया का है...... #public #politics #MP #नगर #जनता #datia #किसान
    1
    पानी जमा होने से किसी के गिर रहे मकान तो किसी की हो रही फसल बर्बाद,.....
पूरा मामला वार्ड कामद रोड, वार्ड नंबर 13 नगर इंदरगढ़ जिला दतिया का है......
#public #politics #MP #नगर #जनता #datia #किसान
    user_Shayar Ali Journalist
    Shayar Ali Journalist
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अमरपाटन में गैस सिलेंडर के लिए आए दिन लग रही लंबी-लंबी कतारें।
    1
    अमरपाटन में गैस सिलेंडर के लिए आए दिन लग रही लंबी-लंबी कतारें।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Datia Nagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.