मैहर सिविल अस्पताल का हाल बेहाल! मरीज भगवान भरोसे, सिस्टम लापता मैहर सिविल अस् मैहर सिविल अस्पताल का हाल बेहाल! मरीज भगवान भरोसे, सिस्टम लापता मैहर सिविल अस्पताल की हालत इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। जहां एक ओर सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे करती है, वहीं जमीनी हकीकत पूरी तरह अलग तस्वीर पेश कर रही है। अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव अब आम बात हो चुकी है और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल मे जमीनी हकीकत चौकाने वाली है अस्पताल में न तो समय पर डॉक्टर मिल रहे हैं और न ही वार्ड बॉय की मौजूदगी नजर आती है। मरीजों को लाने-ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है, जिससे गंभीर हालत में आए मरीजों को परिजन खुद संभालने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक मरीज को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां न डॉक्टर मौजूद था और न कोई जिम्मेदार स्टाफ। ऐसे में एक नर्स ने ही मानवता दिखाते हुए मरीज को प्राथमिक उपचार देकर भर्ती किया। हालांकि, यह सवाल खड़ा होता है कि जब पूरा स्टाफ गायब हो, तो मरीजों की जान की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? *मरीज के परिजनों ने बनाया वीडियो दिखाया अपना दर्द* मरीज के परिजनों ने अस्पताल की इस बदहाली का वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा जाहिर की। उनका कहना है कि अस्पताल में कोई सुनने वाला नहीं है और मरीजों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है। सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती ये तस्वीरें पूछ रही हैं क्या यही है “बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं”? क्या कागजों में ही चल रहा है पूरा सिस्टम?लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अस्पताल में स्टाफ की कमी, लापरवाही और अव्यवस्था लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।

- *दतिया में भाजपा पार्षद की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी : गोलीबारी के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका* India 24 now1
- #Datia: बीजेपी पार्षद कल्लू कुशवाह हत्या काण्ड मामले में समर्थकों ने किया चक्का जाम, वही दूसरी ओर हत्या काण्ड में उमेश कुशवाह का नाम आने पर पूरा परिवार पहुंचा SP दफ्तर..... देखें पूरा वीडियो #datia #public #murder #हत्याकांड #बीजेपी #Crime1
- *कोटर* सतना जिले के कोटर तहसील में कांग्रेस के नेताओं ने तहसीलदार की मौजूदगी नहीं होने पर कुत्ते को सौंपा ज्ञापन बोले तहसीलदार भ्रष्टाचार में है लिप्त जिससे ज्ञापन लेने की वजाए तहसील कार्यालय से रहे नदारद जिससे कांग्रेस नेताओं ने कुत्ते को ज्ञापन सौप कर धरना किया समाप्त।1
- Post by Lakshya News tv1
- दतिया कल्लू कुशवाहा हत्या परिजनों व समर्थक ने लगाया जाम। अंतिम संस्कार के बाद लोटे समर्थकों ने सेवढा चुंगी पर किया चक्का जाम। परिजनों का कहना है कि सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए। और अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए वही पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए।1
- कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में एक और खुलासा उमेश कुशवाहा के परिजन बोले बेटा बेकसूर घटना के वक्त था घर पहुंची कोतवाली महिलाएं1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दतिया ब्रेकिंग - भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्या के बाद दतिया में तनाव। अंतिम संस्कार के बाद लोटे समर्थकों ने सेवढा चुंगी पर किया चक्का जाम। समर्थकों का कहना है कि संपूर्ण अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए। और अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए वही पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए।1