Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज के कटरा में निकली भव्य रावण शोभायात्रा, हाथी पर सवार दिखे राजा रावण प्रयागराज। दशहरा पर्व के अवसर पर मंगलवार रात कटरा क्षेत्र में रावण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथी पर सवार रावण का आकर्षक स्वरूप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में श्री कटरा रामलीला कमेटी के बैनर के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन के बीच जुलूस आगे बढ़ा। रास्ते में बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा देखने के लिए जुटे और मोबाइल से वीडियो बनाए। शोभायात्रा के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां भी देखने को मिलीं। कटरा की सड़कों पर देर रात तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। वीडियो: Prayagraj News Live स्थान: कटरा, प्रयागराज
Manish Sonkar
प्रयागराज के कटरा में निकली भव्य रावण शोभायात्रा, हाथी पर सवार दिखे राजा रावण प्रयागराज। दशहरा पर्व के अवसर पर मंगलवार रात कटरा क्षेत्र में रावण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथी पर सवार रावण का आकर्षक स्वरूप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में श्री कटरा रामलीला कमेटी के बैनर के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन के बीच जुलूस आगे बढ़ा। रास्ते में बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा देखने के लिए जुटे और मोबाइल से वीडियो बनाए। शोभायात्रा के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां भी देखने को मिलीं। कटरा की सड़कों पर देर रात तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। वीडियो: Prayagraj News Live स्थान: कटरा, प्रयागराज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तहसील स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम तहसील स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम मेजा,प्रयागराज। लाला रामलाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा, प्रयागराज में आयोजित दो दिवसीय तहसील स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। दो दिनों तक चले खेल आयोजन में खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज सिरसा, राजकीय विद्यालय सिरसा, बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज मेजा रोड, राजकीय इंटर कॉलेज सुरवा दलापुर सहित कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों में जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने दौड़, लंबी कूद, जेवलिन थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर सहित अन्य दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ में प्रख्यात ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि छाया ने 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं ईश्वर प्रसाद ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों के प्रदर्शन की मौजूद लोगों ने सराहना की। आयोजन में क्रीड़ा प्रभारी कुशांभ कुमार तथा सह क्रीड़ा प्रभारी संग्राम सिंह ने प्रतियोगिता के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना, अनुशासन और आपसी प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। विद्यालयों से आए खिलाड़ियों और शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। समापन अवसर पर खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण एवं तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, ताकि विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर विद्यालय, तहसील, जिला और प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। प्रतियोगिता के सफल समापन पर विद्यालय परिवार और प्रतिभागी खिलाड़ियों में उत्साह रहा।1
- वाराणसी में CM योगी ने भारत - जापान मैत्री पर आधारित आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया [10/7, 2:41 PM] +91 77710 20949: वाराणसी में बोले सीएम योगी कहा काशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह... 186 करोड़ से तैयार हुआ आबे मेमोरियल कॉरिडोर...आज का दिन दोस्ती का नया आयाम...भारत के कई अहम प्रोजेक्ट में जापान का हाथ.....जापान हमेशा भारत के साथ खड़ा रहता है.....1400 जापानी कंपनियां भारत में काम कर रही... वाराणसी में CM योगी ने भारत - जापान मैत्री पर आधारित आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया !!1
- प्रयागराज-विकसित भारत संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब सेवा ज्योति यात्रा में जुटे कार्यकर्ता व आमजन विकसित भारत संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब, सेवा ज्योति यात्रा में जुटे कार्यकर्ता व आमजन प्रयागराज, 7 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को प्रयागराज के सुभाष चौराहा पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता रही। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सहित विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य और राजमणि कोल उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “25 साल: जनसेवा से राष्ट्र सेवा” कार्यक्रम से जुड़े संदेश और विकसित भारत के संकल्प को लेकर उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला। सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत-2047 के संकल्प तथा सेवा और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की।4
- सालों साल ब्याज़ से मुक्ति दिलाने का दूसरा नाम नगर निगम प्रयागराज में चल रही ओटीएस योजना से जनता का लाभ प्रयागराज में महापौर गणेश केसरवानी ने लोगों को हाउस टैक्स सीवर टैक्स और पानी के टैक्स में छूट की योजना से राहत देने के लिए जो ओटीएस OTS के जरिए एक मुश्त समाधान और किस्तों के जरिए अपनी संपत्ति के कर के छूट का लाभ नगर निगम की तरफ से चलाई जा रही ओटीएस योजना से जन जन को लाभ पहुंचे इसके लिए सभी नागरिकों से निवेदन व अपील कर रहे हैं कि इस ओटीएस योजना के जरिए गृहकर के बकाया पर छूट का लाभ पाए,कैसे और किस तरह से मिल सकेगी हाउस टैक्स में छूट,जिसकी पूरी जानकारी दे रहे महापौर गणेश केसरवानी। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज। Keshav Prasad Maurya Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath Ganesh Kesarwani Bjp Adv Anuradha Ambedkar aapki baat Rajul sharma Pawan Dev1
- प्रयागराज के कटरा में निकली भव्य रावण शोभायात्रा, हाथी पर सवार दिखे राजा रावण प्रयागराज। दशहरा पर्व के अवसर पर मंगलवार रात कटरा क्षेत्र में रावण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथी पर सवार रावण का आकर्षक स्वरूप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में श्री कटरा रामलीला कमेटी के बैनर के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन के बीच जुलूस आगे बढ़ा। रास्ते में बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा देखने के लिए जुटे और मोबाइल से वीडियो बनाए। शोभायात्रा के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां भी देखने को मिलीं। कटरा की सड़कों पर देर रात तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। वीडियो: Prayagraj News Live स्थान: कटरा, प्रयागराज1
- नैनी क्षेत्र में बिजली विभाग की तैयारी जोरों पर: दुर्गा पूजा और रामलीला की तैयारियां जोरों पर, बिजली विभाग ने शुरू की पेड़ों की छंटाई प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में दुर्गा पूजा एवं रामलीला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में कॉटन मिल पावर हाउस के विद्युत विभाग द्वारा सड़क किनारे बिजली लाइनों के आसपास लगे पेड़ों की छंटाई का कार्य कराया जा रहा है। कॉटन मिल पावर हाउस के जेई बृजेश कुमार यादव के निर्देशन में कर्मचारियों द्वारा कुल्हाड़ी एवं मशीन की मदद से पेड़ों की छंटाई की जा रही है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की नियमित छंटाई कराई जाती है, ताकि पेड़ों की डालियां विद्युत तारों के संपर्क में न आएं और किसी भी प्रकार की घटना या दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके। सार्वजनिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्षद राकेश जायसवाल ने बताया कि रामलीला के क्रम में करण घोड़ा का शोभा यात्रा 9 तारीख को निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरा एवं दुर्गा पूजा को देखते हुए बिजली विभाग द्वारा पेड़ों की छंटाई का कार्य कराया जाना सराहनीय है। इससे विद्युत व्यवस्था सुरक्षित रहेगी और पूजा एवं रामलीला के दौरान किसी अप्रिय घटना की संभावना भी कम होगी। पेड़ों की छंटाई के कार्य में कॉटन मिल पावर हाउस के कर्मचारी शुभम पाल, बबलू, हिमांशु सिंह, शुभम सिंह पाल, गुड्डन भाई, दुबे, लाल पटेल, राकेश पटेल, वीरेंद्र यादव, सर्वेश तिवारी एवं जय किशन चौरसिया सहित अन्य कर्मचारी जुटे रहे।1
- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, खुले में मांस बिक्री के खिलाफ भी उठाई आवाज प्रयागराज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, खुले में मांस बिक्री के खिलाफ भी उठाई आवाज प्रयागराज। हिंदू वाहिनी बजरंग संघ के बैनर तले प्रतापपुर ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं एवं अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) प्रतापपुर एवं खंड विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकत्रियों को कथित रूप से परेशान किए जाने और मानसिक दबाव बनाए जाने की शिकायत उठाई। खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन एडीओ पंचायत रवि मिश्रा को शांतिपूर्वक सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों के साथ किसी भी प्रकार का मानसिक उत्पीड़न न हो और उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाए। संघ ने कहा कि कार्यकत्रियों के सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हरसंभव प्रयास करेगा। इसी दौरान ब्लॉक परिसर के अंतर्गत हनुमान मंदिर के समीप खुले में मुर्गा काटने एवं मांस की बिक्री किए जाने के मामले को लेकर भी एडीओ पंचायत रवि मिश्रा को अलग से ज्ञापन दिया गया। संगठन ने धार्मिक स्थल के आसपास इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष शिशिर तिवारी, जिला प्रभारी गंगा पार प्रयागराज अशोक मिश्रा, जिला महामंत्री संजय पांडेय, जिला अध्यक्ष मुख्य प्रकोष्ठ हौसिला प्रसाद, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा संतोष सिंह, जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ अजय दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन, ब्लॉक उपाध्यक्ष शीतला प्रसाद, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश, जिला संगठन मंत्री कमल मिश्रा, ब्लॉक मीडिया प्रभारी राम प्रकाश एवं मीडिया प्रभारी भानु सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों में राम अक्षैवर, रजनीश, अशर्फी लाल, संतोष, अविनाश एवं जगदीश बिंद आदि शामिल रहे। महिला प्रकोष्ठ से ब्लॉक अध्यक्ष पूजा ठाकुर एवं ब्लॉक सचिव बबिता सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष शांतिपूर्ण ढंग से उठाना संगठन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।2
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई है... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई है... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।1