शहर के ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार खेलो इंडिया संवाद खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम का छात्रों को अवलोकन करवाया गया रादौर, 15 सितंबर: शहर के ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार खेलो इंडिया संवाद खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम का छात्रों को अवलोकन करवाया गया। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए प्राचार्य एसके सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। छात्रों को चाहिए कि वह खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। खेलो एवं खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन हेतु भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। विद्यार्थियों को इन योजनाओं का भरसक लाभ उठाना चाहिए और खेलों के माध्यम से अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहिए। प्रो. सतपाल ने कहा कि महाविद्यालय में कईं खेलों की समुचित व्यवस्था है और छात्र-छात्राएं उनसे संपर्क करके इन खेलों में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी पीएम द्वारा दिए गए संदेश को सुनकर लाभान्वित हुए। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। रादौर - शहर के सरकारी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य।
शहर के ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार खेलो इंडिया संवाद खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम का छात्रों को अवलोकन करवाया गया रादौर, 15 सितंबर: शहर के ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार खेलो इंडिया संवाद खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम का छात्रों को अवलोकन करवाया गया। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए प्राचार्य एसके सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। छात्रों को चाहिए कि वह खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। खेलो एवं खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन हेतु भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। विद्यार्थियों को इन योजनाओं का भरसक लाभ उठाना चाहिए और खेलों के माध्यम से अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहिए। प्रो. सतपाल ने कहा कि महाविद्यालय में कईं खेलों की समुचित व्यवस्था है और छात्र-छात्राएं उनसे संपर्क करके इन खेलों में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी पीएम द्वारा दिए गए संदेश को सुनकर लाभान्वित हुए। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। रादौर - शहर के सरकारी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य।
- अपने समाज में परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे यह समाज ऐतिहासिक बनाएंगे अमन सांसी युवा प्रधान जी साहसी समाज परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे इतिहास में हमारा नाम और हमारे समाज का नाम ऐतिहासिक बन जाएगा जो आप सब लोग संगठन करेंगे1
- एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान आजाद नगर वासी आशु गुप्ता व सप्लायर रामपुर खादर वासी शैलेंद्र के नाम से हुई।👍👍👍👍 एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान आजाद नगर वासी आशु गुप्ता व सप्लायर रामपुर खादर वासी शैलेंद्र के नाम से हुई।1
- प्रैस नोट - 1 दिनांक -15.09.2026 एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल की टीम लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में टीम ने चुना भट्टी जगाधरी के नजदीक से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया है। वही टीम ने इस मामले मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नाकोटिक्स सेल की टीम के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक में सवार होकर नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर यमुनानगर आएगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आशीष कुमार, एएसआई राजिंदर सिंह, मुख्य सिपाही पंकज, अमित, रवि, सोनू व मंजीत की टीम का गठन किया गया। टीम ने चुना भट्टी जगाधरी नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी कुछ देर बाद छछरौली की तरफ से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया जो टीम को देख भागने लगा। लेकिन टीम ने उसे पीछा कर पकड़ लिया मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ वीरेंद्र कुमार को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां मिली। मौके पर ड्रग कंट्रोलर डॉक्टर बिंदु शर्मा से पकड़ी के दवाइयां की रिपोर्ट मांगी गई तो जांच में सामने आया कि आरोपी से 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां मिली है जिसके बाद कोई कागजात नहीं दिखा सका जिनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। आरोपी की पहचान आजाद नगर निवासी आशु गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह प्रतिबंधित दवाइयां वह रामपुर खादर निवासी शैलेंद्र से लेकर आया था। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि टीम ने सिलेंदर को भी तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आएगी। आरोपी सलिंद्र का गांव नत्थनपुर बस स्टैंड पर अस्पताल खोला हुआ है जब उसकी भी जांच के लिए सामने आएगी वह भी अवैध रूप से खोला गया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान खुलासा होगा कि है नशीले पदार्थ कहां से लेकर आए थे1
- सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज में गंदगी और टॉयलेट की खराब सफाई का मुद्दा उठा, आजाद समाज पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन सहारनपुर जेवी जैन कॉलेज में कॉलेज परिसर की साफ-सफाई और विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के युवा मोर्चा ने मंगलवार दोपहर एक बजे कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिसर में फैली गंदगी, खराब सफाई व्यवस्था और टॉयलेट की साफ-सफाई समेत विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज प्रशासन से समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। ऐसे में परिसर में स्वच्छता और बेहतर सुविधाएं होना जरूरी है। ज्ञापन लेने के दौरान कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया। सचिन देव ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाने पर प्राचार्य और कॉलेज प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।1
- सहारनपुर देवबंद में सरकारी कार्य में बाधा और बलवा, चार गिरफ्तार सहारनपुर के देवबंद में सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलवा करने के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 14 सितंबर को विद्युत विभाग की टीम के साथ आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए बलवा किया था। इस मामले में अवर अभियंता विष्णु कोठारी की तहरीर पर थाना देवबंद में चार नामजद समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला किला से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुफियान, शाहबाज, मोहम्मद खालिद अंसारी और फैजूल हसन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।1
- हुदा जरीवाला ने UP CM योगी आदित्यनाथ को लेकर उन्ही शब्दो का चयन किया गया.जिसको लेकर हुदा जरीवाल निशाने पर रही.....1
- धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है2
- सहारनपुर: 48 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर: 48 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नागल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 48.49 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों आरोपी रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन सवेरा के तहत नागल पुलिस मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर ग्राम खजूरवाला के पास अंडरपास के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गागलहेड़ी की ओर से बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विपुल और अभिषेक, निवासी बहलोलपुर, थाना रामपुर मनिहारन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 48.49 ग्राम स्मैक और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। मामले में थाना नागल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।1