सहारनपुर: 48 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर: 48 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नागल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 48.49 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों आरोपी रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन सवेरा के तहत नागल पुलिस मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर ग्राम खजूरवाला के पास अंडरपास के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गागलहेड़ी की ओर से बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विपुल और अभिषेक, निवासी बहलोलपुर, थाना रामपुर मनिहारन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 48.49 ग्राम स्मैक और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। मामले में थाना नागल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सहारनपुर: 48 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर: 48 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नागल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 48.49 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों आरोपी रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन सवेरा के तहत नागल पुलिस मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर ग्राम खजूरवाला के पास अंडरपास के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गागलहेड़ी की ओर से बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विपुल और अभिषेक, निवासी बहलोलपुर, थाना रामपुर मनिहारन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 48.49 ग्राम स्मैक और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। मामले में थाना नागल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
- RIMC व यूपी सैनिक स्कूल के प्रवेश फॉर्म जारी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक जगाधरी। रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। RIMC देहरादून और उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन फॉर्म जारी हो चुके हैं। इच्छुक अभिभावक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने बच्चों का आवेदन करवा सकते हैं। यह जानकारी इंजीनियर विनय राय ने देते हुए बताया कि RIMC देहरादून के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तथा UP Sainik School के लिए 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने बताया कि Defence Schools में विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना से जुड़े वातावरण में शिक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही विद्यार्थियों की अकादमिक क्षमता, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे संस्थानों में शिक्षा विद्यार्थियों को आगे चलकर NDA और Armed Forces में करियर बनाने के लिए मजबूत आधार प्रदान करती है। Career Defence School की ओर से RIMC देहरादून एवं UP Sainik School में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए Admission Form भरने की निशुल्क सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अभिभावकों को आवेदन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। इंजीनियर विनय राय ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और Defence Career की बेहतर तैयारी के लिए समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवाएं।1
- हरिद्वार में रामलीलाओं का इतिहास डेढ़ दशक से भी अधिक पुराना है। आजादी से पूर्व रामलीला के मंचन के लिए अंग्रेजी हुकूमत से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन धर्मनगरी में अब दर्जनों स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन होता है। आमतौर पर रक्षाबंधन के बाद रामलीलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लीला के पात्रों को मंचन का पूर्वाभ्यास कराना शुरू कर दिया जाता है। हालांकि एक वक्त तक हरिद्वार में रामलीलाएं पूरी तरह से रामायण चौपाईयों से जुड़ी रही लेकिन अब बदलते वक्त के साथ उन्हें फिल्मी गीतों की धुनों के साथ जोड़ दिया गया। अब धर्मनगरी में अनेक स्थानों पर रामलीलाओं की रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। रामलीलाओं में रुचि रखने वाले इन रिहर्सलों का भी आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। (_कुमार दुष्यंत_)1
- डिवाइन हॉस्पिटल में महिला की मौत 14 वर्षीय बालक लड़ रहा है मौत और जिंदगी की लड़ाई परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप और कर डाली हॉस्पिटल को सीज करने की मांग डिवाइन हॉस्पिटल में महिला की मौत 14 वर्षीय बालक लड़ रहा है मौत और जिंदगी की लड़ाई परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप और कर डाली हॉस्पिटल को सीज करने की मांग1
- लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से हैं जहां आज स्मार्ट मीटर पर अडानी का नाम भविष्य के संकेत यूपीसीएल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी तो नहीं रविंद्र सिंह आनंद वर्तमान भाजपा सरकार काश्तकारों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार पूर्व रविंद्र सिंह आनंद राज्य मंत्री सरकार उत्तराखंड ने क्या कहा देखिए और सुनिए वीडियो में...1
- 👉एक विवाद, दो कहानी! हेड कांस्टेबल और पत्नी के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप SLUG = एक विवाद, दो कहानी: हेड कांस्टेबल और पत्नी के परिजनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप ANCHOR = मुजफ्फरनगर में पुलिस विभाग से जुड़े एक हेड कांस्टेबल के पारिवारिक विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस मामले में कौन आरोपी है और कौन निर्दोष अब यह पूरा मामला सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के पाले में है। पीड़ित पक्ष के अंकुश का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते हेड कांस्टेबल सोनू अपनी पत्नी के रिश्तेदारों के घर पहुंचे और अपने साथियों के साथ महिलाओं से मारपीट, अभद्रता और जबरन वीडियो बनाने की कोशिश की है। अंकुश का दावा है कि घटना के बाद उनकी मां का मेडिकल कराया गया, जिसमें चोटों की पुष्टि हुई है। पीड़ित पक्ष ने नई मंडी थाने में शिकायत देने के साथ ही एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप यह भी है कि आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति द्वारा पुलिस कार्यालय में रिश्वत देने का प्रयास किया गया, जिसका वीडियो उनके पास मौजूद है। वहीं, आरोपी पक्ष के सोनू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपना अलग पक्ष रखा है। सोनू का कहना है कि वह और उनकी पत्नी दोनों पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी कथित तौर पर घर से नकदी, जेवर और जरूरी दस्तावेज लेकर चली गई हैं। उन्होंने कंकरखेड़ा थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत देने की बात कही है। सोनू का आरोप है कि पत्नी की तलाश करते हुए जब वह उसके रिश्तेदारों के घर पहुंचे तो वहां उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उनके सिर और घुटने में चोट आई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका मोबाइल और अन्य सामान छीना गया था, हालांकि बाद में पुलिस की मदद से सामान वापस मिलने की बात कही है। सोनू का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी मांग अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने तथा अपनी संपत्ति वापस दिलाने की है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में है और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटनाक्रम में वास्तविक रूप से क्या हुआ और किन आरोपों की पुष्टि होती है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष के अंकुश का आरोप की हमारे यहां पर जो हमारे रिश्ते में लगते हैं जो हमारे मौसा जी हैं वह हेड कांस्टेबल है मेरठ में वहां पर तैनात हैं कुछ समय पहले उनकी पत्नी से उनका विवाद चल रहा था आपस में तो हमारी मासी हमारे घर पर आई हुई थी तीन-चार दिन के लिए हमारे मामा जी से भी उनकी बात हो रही थी कि मैं जा रही हूं इस संबंध में तो वह घर पर आई हुई थी अचानक ही जो हमारे माताजी हैं संदीप सिपाही यह जो हमारे घर पर आते हैं अपने तीन दोस्तों को लेकर घर पर आते हैं और आते ही महिलाओं के साथ में मारपीट करते हैं बहुत बुरी तरीके से उनकी वीडियो बनाने लगते हैं गलत तरीके से उनको घसीटते हैं यह बात पूरे मोहल्ले ने देखी है इसके संबंध में हम लोगों ने नई मंडी थाना वहां पर इनकी जांच की एप्लीकेशन दी हुई है वहां की जो एसएसआई हैं। उनको हमने यह मामला बताया उन्होंने हमारी नहीं सुनी इस मामले में यह जो सोनू है संदीप यह पहले ही सी से बात कर रहा था तो हम वह लोग जब वहां पर पहुंचे बात करने तो हमारी सुन नहीं रहे बिल्कुल भी तो हमने फिर आकर के अपने डॉक्टरी कराई मम्मी की उसे डॉक्टरी में स्पष्ट नजर आ रहा है कि कैसे घसीट और कैसे पिता वह सब कुछ चीज डॉक्टरी में सामने हैं अभी जब नई मंडी थाने में हमारा कोई बयान नहीं हुआ किसी तरीके से तो हम गए एसएसपी ऑफिस उन्होंने क्षेत्रा अधिकारी को निर्देशित किया। इनके पास हम आए और इनको अपनी एप्लीकेशन हमने दी इस तरीके से हमारे साथ मारपीट किया अवैध तरीके से हमारे घर में घुसे हैं हमारे साथ मारपीट की है छेड़खानी की है हमारे साथ में तो इस संबंध में इन्होंने कहा हम इनको बुलाएंगे और हम वार्ता करेंगे और उनके खिलाफ मुकदमा करेंगे तब भी कुछ नहीं हुआ फिर हम एसएसपी ऑफिस गए फिर आज जाकर हम यह जो सीनू संदीप हेड कांस्टेबल लाइन को बुलाया गया है तो फिर अभी यहां पर जो है क्षेत्राधिकार हैं वह मीटिंग में गए हुए हैं उन्होंने कहा कि अभी वेट कर लीजिए वह आपसे बात करेंगे इसी दौरान यहां पर सी आते हैं बुलेट पर और वह पास में खड़ा होकर उनके पास पूरी गाड़ी उनकी जेब में डाल देता है और यह हमारे द्वारा सबके द्वारा देखा गया है हम उसके पास जाते हैं जैसे ही हम साइड में खड़े थे एकदम से उसके पास गया वह हम साइड में खड़े थे हमें क्या पता देखा हमने सामने की तरफ से तो जेब में डालें इतने में उसकी वीडियो बनाते सूबेदार साहब अपने ऑफिस में चले गए। जी हमें इसे कोई मतलब नहीं लेकिन हमारे घर इन्होंने आकर के मारपीट की है इनके आपस में जो भी था आपस में था लेकिन उनके खिलाफ कार्ड सकदा मुकदमा दर्ज हो और सुसंगत धाराओं में मारपीट छेड़खानी और अवैध तमंचा जो लेकर आए हैं और मारपीट किया उसके खिलाफ सच्चे सख्त कार्रवाई हो सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया जाए यही हमारी मांग है। वही आरोपी पक्ष के सोनू नें जानकारी देते हुए बताया की मैं शामली का रहने वाला हूं और मैं और मेरी पत्नी हम नौकरी करते हैं पुलिस विभाग में मेरी पत्नी मुझे धोखे से भेज कर 2 तारीख की रात को घर से सारी नगरी जेवर और 30,0000 लेकर सारे कागज लेकर घर से गायब है। उसकी गुमशुदगी की तहरीर थाना कंकरखेड़ा में दी हुई है इसके खिलाफ। गायब होने का कारण यही तो नहीं पता चल रहा 15 दिन से मेरे सामने नहीं आई मैं ढूंढता घूम रहा हूं मैं जबकि मुझे पता चला कि वह उसकी बहन ने उसको छुपा रखा है मैं उनके घर पर गया अपनी पत्नी को पूछने के लिए मैं बस इतना पूछा कि मेरी पत्नी है कि नहीं है उनके मोंटी सेंटी मनी सोनम रिशिपाल अजय इन सब ने मुझे मिलकर पिता मेरे सर में चोट आई मेरे घुटने में फैक्चर है मैं अपनी तारीफ देने आया यहां भी मुझे इन्होंने देर कर पीटने के लिए मेरी जान के दुश्मन बने हुए हैं मेरी समझ में नहीं आया मैं कहां जाऊं। रिश्वत मैं आज पहली बार यहां आया हूं रिश्वत का कोई मामला नहीं है मारपीट कोई नहीं कि मेरा फोन छीना था इन्होंने खुद मेरी चेन छीनी थी मेरी बटवा छीना था मंडी नहीं मंडी थाने पुलिस ने मेरी बहुत मदद की उन्होंने मेरा मोबाइल और सारा सामान वापस दिलाया। भैया तहरीर दे रही हुई है सब जगह एसएसपी मेरठ में भी दे रखी है जहां उनकी पोस्टिंग चल रही है वहां पर भी तहरीर दे रखी है वीडियो अभी खड़े हुए की बना रहे हैं यह मेरी जो इन्होंने मेरा सर फोड़ा है घर में मेरा इन्होंने मोबाइल छीना मैंने जो उनकी वीडियो बनाई थी वह इन्होंने मेरा मोबाइल छीन कर फोन मार दिया फॉरमैट मैं तो चाहता हूं कि मेरी पत्नी उनके कब्जे से मुक्त हो और मेरी संपत्ति वापस दिलाई जाए और मेरे बच्चे जो 15 दिन से कहां छुपाए हुए हैं जो आज तक नहीं मिलने दे रहे मैं इसे यही कह रहा हूं कि मेरे बच्चों से मिलवा दो मैं अपने घर जा रहा हूं संपत्ति इन्होंने मेरी रख ली पत्नी मेरी रख ली मेरे बच्चे तो मुझे दे दिए जाएं मेरे बच्चे 15 दिन से कहां है आज तक मुझे यह भी नहीं पता। BYTE = अंकुश BYTE = सोनू4
- बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बार की अब नहीं खैर, बिना लाइसेंस चल रहे बार का काटा चालान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैफे आदि प्रतिष्ठानों में औचक चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे हुक्का बार पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले तो सामने आया कि संचालक द्वारा उक्त बार बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। साथ ही संचालक द्वारा बिना सत्यापन के ही नियुक्त किए गए स्टॉफ से काम लिया जा रहा था। नियमानुसार आरोपी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी का पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000/- का चालान काटा। उक्त संचालक सहित अन्य होटल, ढाबो, बार के संचालकों को स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि बिना वैध लाइसेंस न ऐसे बार संचालित किए जाएं न बिना वैध आईडी किसी व्यक्ति को रुकने दिया जाए। बिना सत्यापन कर्मचारी रखने पर भी कड़ी चालानी कार्रवाई करने की संबंधित को स्पष्ट चेतावनी दी गई। इसके साथ ही संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में सी.सी.टी.वी. कैमरा और सुरक्षा उपकरण चालू दशा में रखने, एंट्री/ एग्जिट पॉइंट्स पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगाने एवं संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। *विवरण आरोपी संचालक-* फहीम कुरेशी पुत्र तस्लीम कुरैशी निवासी रामपुर चुंगी1
- *मुजफ्फरनगर। प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया *मुजफ्फरनगर। प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा** *मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित डिवाइन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।* *गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के दौरान महिलाओं की मौत के मामले लगातार चर्चा में हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई किए जाने के बावजूद कुछ समय बाद अस्पताल दोबारा संचालित होते रहे है।*1
- खानपुर विकासखंड कार्यालय बना शोपीस! फरियादी काट रहे चक्कर, 11:45 तक कई कर्मचारी सीट से नदारद लक्सर के खानपुर विकासखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लेटलतीफी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कार्यालय खुलने के बावजूद कई कर्मचारी और अधिकारी समय पर अपनी सीटों पर नहीं पहुंचे, जबकि दूर-दराज से आए फरियादी अपने जरूरी काम के लिए घंटों इंतजार करते रहे। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य सरकारी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों ने समय और पैसा बर्बाद होने की बात कही। बताया गया कि विकासखंड के अधिकारी करीब 10:30 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे, जबकि 11:45 बजे तक भी कई कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद नहीं थे। अब सवाल है—सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी कब सुनिश्चित होगी और फरियादियों को समय पर सरकारी सेवाएं कब मिलेंगी? श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ। #लक्सर #खानपुर #उत्तराखंड #सरकारीकार्यालय #ShraddhaTVNetwork1
- *जनपद मुजफ्फरनगर की फुगाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खरड़ में 80 वर्षीय बुजुर्ग *जनपद मुजफ्फरनगर की फुगाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खरड़ में 80 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, ग्रामीणों के परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स।।*1